शराब-सट्टा और वेश्यावृति से परेशान कुवैत सरकार कर रही हे धरपकड़

5 (1)
उदयपुर। कुवैत में वागड़ के युवाओं के कारण शराब-सट्टा और वेश्यावृति का कारोबार बढऩे से वहां की सरकार परेशान है। वागड़ के युवा वहां पर खजूर की शराब बनाकर बेचने, सट्टा कारोबार चलाने और वेश्यावृत्ति में लिप्त हो गए हैं, जिससे वहां पर क्राइम बढ़ गया है। इसी कारण वहां की सरकार को सख्त कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा है। सरकार ने खादिम वीजा पर दूसरा काम करते पाए गए करीब ढाई हजार भारतीयों को गिरफ्तार किया हैं।
6 (2)
वागड़ सहित अन्य कई इलाकों से खादिम वीजा पर करीब डेढ़ लाख लोग कुवैत में हैं, जिनका इन दिनों वेरिफिकेशन किया जा रहा है। डूंगरपुर के सून वीजा पर कुवैत में रह रहे फरीद हुसैन ने बताया कि वागड़ के कई युवा वहां पर खादिम  वीजा खरीद कर रह रहे हैं, जिन्होंने अपने कमरों में देशी तरीके से खजूर की शराब बनाने का कारोबार शुरू कर दिया है। ये युवा वहां पर रहने वाले भारतीयों को यह देशी शराब सप्लाई करते हैं, जिससे उन्हें काफी इनकम हो रही है। इससे वहां पर क्राइम भी बढ़ रहा है। वहीं बांसवाड़ा के रफीक और फिरोज खान ने बताया कि वागड़ के युवाओं ने देशी शराब के कारोबार के साथ ही रतन-कल्याण का मटका कारोबार शुरू कर दिया है। ये लोग वहां पर भारतीयों से सट्टा लगवाते हैं। इस कारोबार की लाइन आती तो मुंबई से हैं, लेकिन वह बांसवाड़ा के खाईवाल के जरिये कुवैत जाती है। यह धंधा वहां पर काफी फल फूल रहा है।  इसके साथ ही श्रीलंका, इंडिया, फिलिप्पीन की काफी लड़कियां वहां पर वेश्यावृत्ति में लिप्त है, जिनके पास भारतीयों का काफी आना-जाना है। इस प्रकार वहां पर वेश्यावृत्ति का कारोबार काफी फैल गया है।
वीजा के नाम पर गोरखधंधा
खादिम वीजा : कुवैती सरकार वहां की एक फैमिली को चार से पांच नौकर रखने की स्वीकृति देती है। वह परिवार फैमिली खादिम के लिए वीजा जारी करवा सकता है, लेकिन असल में वहां के लोग यह खादिम वीजा करीब एक से सवा लाख में बेच देते हैं। इस वीजा पर जाने वाले लोग वहां पर दूसरे कामों में लिप्त हो जाते हैं। ऐसे लोगों की इन दिनों वहां पर धरपकड़ जोरों पर है। इस वीजा के साथ आईकार्ड (बताका) और वर्क परमिट (एकामा) भी जारी होता है। अगर ये दोनों किसी खादिम के पास नहीं मिलते है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।
सून वीजा : यह दुकान का वीजा होता है। इसमें आदमी के पास जिस दुकान का वीजा होता है। वहां पर काम करने के साथ ही वह आजादी से घूम-फिर भी सकता हैं। इसकी कीमत डेढ़ से दो लाख होती है।
एग्रीमेंट वीजा: ये वीजा कुवैत की बड़ी-बड़ी कंपनियां जारी करवाती है, जिसके तहत वह किसी भी व्यक्ति को ड्राइवर, स्टोर कीपर व अन्य नौकरियों पर नियुक्तियां देती है।
1 (1)

युवा सीखेगें लोक कला

उदयपुर, । लोक कलाओं के सरंक्षण के लिए प्रतिबद्ध सांस्कृतिक संस्था भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा लुप्त होते लोक नृत्यों की विधा से युवा पीढी को रू-ब-रू कराने के लिए एक माह का लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया हैं। यह शिविर आगामी 20 जून तक चलेगा।

DSC00057
संस्था के सहायक निदेशक श्याम माली के अनुसार राजस्थानी लोक संस्कृति की पहचान लोक नृत्य अब प्रायः लुप्त होने के कगार पर है। पाश्चात्य संस्कृति के अतिक्रमण ने हमारी युवा पीढी को भ्रमित कर दिया है। इसी भ्रम चक्र को तोड़ने के लिण् भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा 20 मई से 20 जून 2013 तक एक लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। एक माह तक चलने वाले इस शिविर में प्रसिद्ध लोक नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर यशोदा माली एवं जगदीश पालीवाल लोक नृत्यों से युवा पीढ़ी को अवगत कराते हुए प्रशिक्षण प्रदान करेंगें। शिविर में 8 वर्ष बालिकाओं से लेकर 30 वर्ष आयु वर्ग तक तक की युवतियां भाग ले सकती है। शिविर के लि पंजीकरण 2 जून तक चलेगा।
माली ने बताया कि संस्था में प्रातः 9 से 11 बजे तक चलने वाले इस शिविर का समापन 20 जून को रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा। इस अवसर पर प्रतिभागियांे को प्रदर्शन के बाद प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगें ।

DSC00053

दी कैमरा एट उदयपुर, 1857-1957

सौ साल पूर्व खींचे गए फोटो देख सकते हैं भगवत प्रकाश गैलेरी में
Photo2
उदयपुर, 30 मई। यहां सिटी पैलेस म्यूजियम की दी भगवत प्रकाश गैलेरी में गुरूवार को मेवाड़ घराने से संबंधित सौ चित्रों की Photo1प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का नाम ‘दी कैमरा एट उदयपुर, 1857-1957’ दिया गया है। जिसमें मेवाड़ के महाराणाओं के विभिन्न ऐतिहासिक उत्सवों व कार्यक्रमों के फोटो हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट विकास एस. भाले ने किया।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ द्वारा जीवंत विरासत के क्षेत्र में करवाए जा रहे बहुआयामी कार्यों की श्रृंखला में प्रदर्शनी भी एक कड़ी है। शुक्रवार से म्यूजियम के टिकिट में गैलेरी का भी अवलोकन किया जा सकेगा।
आऊवा ने बताया कि प्रदर्शनी में महाराणा फतहसिंहजी का मोरचौक में लगा दरबार, मोहल्ला दरबार में बिराजे मेवाड़ी शूरवीर, लालकिले पर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, महाराणा भगवतसिंहजी, संजय, राजीव एवं इंदिरा गांधी का 15 अगस्त 1956 को खींचा फोटो, शाही वेश में महाराणा सज्जनसिंहजी, रावत भगतसिंहजी बेदला, चित्तौड़ में 1881 में लगा महाराणा सज्जनसिंह का दरबार, 1890 में सिटी पैलेस में लगे दरबार में बैठे प्रिंस अल्बर्ट विक्टर एवं महाराणा फतहसिंहजी अपने परिवार के साथ, 1930 में महाराणा भूपालसिंहजी अपनी गाड़ी रॉल्स रॉयल्स में तथा मेवाड़ राज्य के सेना से संबंधित फोटो प्रदर्शनी में लगाए गए है। प्रदशर्नी में सजे चित्रों को श्रीजी अरविन्दसिंहजी मेवाड़ के शंभू निवास स्थित निजी संग्रहालय, पैलेस ऑर्गेनाइजेशन के मीडिया डिपार्टमेंट तथा पैलेस संग्रहालय के सहयोग से प्राप्त किया गया है। पैलेस में कुल 14 हजार फोटो के संग्रह में से चुनिन्दा सौ फोटोओं को इस प्रदर्शनी में संजोया गया है। गुरूवार को उद्घाटन समारोह के दौरान श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़, विजयराज कुमारी मेवाड़, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सहित अन्य आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा विगत दिनों म्यूजियम में सिल्वर गैलेरी एवं म्यूजिक

‘DUN & BRADSTREET – CORPORATE AWARD 2012’ FOR HINDUSTAN ZINC

0

Hindustan Zinc receives the honour for Business Excellence in Non-Ferrous Metal Sector


Hindustan Zinc - Pavan Kaushik
Hindustan Zinc, an operating company of Vedanta in Zinc, Lead and Silver business, was honoured with the prestigious ‘Dun & Bradstreet – Corporate Award 2012’ under non-ferrous metals sector in a glittering award ceremony at Hotel Trident, Mumbai on May 28, 2013. The coveted award was presented to Mr. Pavan Kaushik, Associate Vice President – Corporate Communication, Hindustan Zinc by Mr. Jayant Kumar Banthia – Chief Secretary, Government of Maharashtra.

Dun & Bradstreet (D&B), the world’s leading provider of global business information, knowledge and insight, felicitated India’s leading corporates during this gala event. The D&B Corporate Awards 2012, closely tied to D&B’s study on India’s Top 500 Companies 2012, recognises the twin virtues of size and growth in corporate India.

Hindustan Zinc received the award in the non-ferrous metals category. The company is India’s only and the World’s Largest Integrated Producer of Zinc. With over one million tonne of metal production capacity, Hindustan Zinc also governs about 85% share in the growing Indian zinc market. The company produces 474 MW of captive thermal power and about 275 MW of wind power, as part of its green initiative. It is also India’s largest silver and primary lead producer.

Post disinvestment Hindustan Zinc has grown five-fold, from 170,000 tonnes of metal production to today over 1 million tonnes. The existing mine life also touches a comfortable base of over 25 years. Post disinvestment the company has invested about Rs. 12,000 crore in the three large scale expansion plans that included expansion of mines, smelters, captive power, silver production and foray into wind-energy business. 

The company’s plants have been set-up on most environment friendly technologies that allows the plants to operate on `zero discharge’. The company has persistent focus on minimal impact on environment, re-cycle & re-use practices, and is conserving bio-diversity in and around its operating units.

The ‘Dun & Bradstreet – Corporate Awards 2012’ recognises and felicitate corporate India’s leading companies from various sectors. The base universe of the companies considered for the Dun & Bradstreet – Corporate Awards 2012 comprises of the top 500 companies of India covered under the publication, ‘India’s Top 500 Companies 2012’. The thirteen edition of this publication was launched during this ceremony.

कटारिया पर पांच करोड़ का सट्टा

gulabchand katariyaउदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, नगर विधायक गुलाबचंद कटारिया पर यहां सट्टा बाजार में पांच करोड़ से अधिक की राशि दाव पर लगाई जा चुकी है। साथ ही जैसे चार जून की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उनके भाव नीचे गिरते जा रहे हैं। यानी दांव लगाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। उक्त तिथि पर श्री कटारिया को मुंबई की सीबीआई कोर्ट में पेश होना है।
सट्टा बाजार के सूत्रों के अनुसार सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री कटारिया को क्रजेल भेजे जानेञ्ज या क्रनहीं भेजे जानेञ्ज पर दाव लगाए जा रहे हैं। दोनों के बीच ७० पैसे की ऊंच-नीच चल रही है। जिन सटोरियों का मानना है कि सीबीआई कटारिया को गिरफ्तार करके जेल भेज देगी, वे एक रूपए पर तीस पैसे का भाव लगा रहे हैं। यदि ऐसा ही होता है, तो दाव लगाने वाले को एक हजार रुपए के १३ सौ रुपए अदा किए जाएंगे। इसके विपरीत यदि सीबीआई द्वारा श्री कटारिया को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो उनके पक्षधर सटोरिये को एक हजार रुपए पर, एक हजार रुपए ही अदा किए जाएंगे। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की कितनी सीटें आएंगी। पर भी करोड़ों का सट्टा लगा दिया गया है। कुल मिलाकर सट्टा बाजार में आईपीएल के साथ ही इन दिनों सोहराबुद्दीन प्रकरण में काफी रूचि ली जा रही है।
सट्टा करोबार से जुड़े सूत्रों के अनुसार श्री कटारिया को सीबीआई द्वारा आरोपी बनाए जाने के बाद वे क्रचुनाव लड़ेंगे या नहींञ्ज पर भी सट्टा लग चुका है। कटारिया चुनाव लड़ेंगे पर एक रुपए पर ६० पैसे का भाव चल रहा है, जबकि कटारिया क्रचुनाव नहीं लड़ेंगेञ्ज पर एक रुपए पर ४० पैसे का भाव चल रहा है। सटोरियों ने राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव पर भी सट्टा लगाना शुरू कर दिया है। बुकियों के अनुसार राजस्थान में इस बार १०७ सीटें भाजपा की और ६४ सीटें कांग्रेस की आएंगी।
शहर में १५ बुकी
उदयपुर शहर में १५ बुकी काम कर रहे हैं, जिनके कई फंटर है, जो आईपीएल के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियों पर भी दांव लगवा रहे हैं। इस करोबार में कई प्रतिष्ठित लोग भी शामिल है, जो लाखों का सट्टा लगा रहे हैं। शहर के एक प्रतिष्ठित क्लब मेें रोज रात को आगामी विधानसभा चुनाव और सोहराब प्रकरण को लेकर सट्टा लगाया जा रहा है।

गमेती समाज का सामुदायिक भवन पर कब्जा

85901132उदयपुर। शादी समारोह के महौल में निगम के ही एक कर्मचारी को जिन मुसीबतों का सामना करना पड़ा, वह बेहद की चौंकाने वाला था। घर के बाहर खड़ी बारात को ठहराने के लिए बुक कराए गए सामुदायिक भवन की चाबी पार्षद ने यह कहकर देने से मना कर दिया कि यह भवन गमेती समाज का है और समाज किसी अन्य समाज को उपयोग के लिए नहीं देगा।
नगर निगम के ही कर्मचारी निजामुद्दीन की बेटी कि शादी 23 मई को थी, उन्होंने बारात ठहराने का इंतजाम एकलव्य कोलोनी के सामुदायिक भवन में कर रखा था। इसके लिए उन्होंने नियमानुसार दो महीने पहले ही नगर निगम से बुक करा 500 रूपये कि रसीद भी कटवा ली थी। बारात आने के दो दिन पूर्व उन्होंने पूरे सामुदायिक भवन के बाहर साफ-सफाई भी करवा दी थी। शादी वाले दिन जब वे पार्षद जीवन लाल गमेती से सामुदायिक भवन कि चाबी लेने के लिए गए, तो पार्षद ने चाबी देने से मना कर दिया। पार्षद ने कहा कि यह सामुदायिक भवन गमेती समाज का है किसी और समाज के व्यक्ति को उपयोग के लिए नहीं दिया जा सकता। निजामुद्दीन ने निगम के कमिश्नर, महापौर से भी बात की, लेकिन चाबी उन्हें नहीं मिली। आखिर उन्हें दोगुने दाम देकर बरात को कहीं और रुकवाने पड़ा। शाम तक पार्षद पर जब चाबी देने का दबाव आया, तो उन्होंने निजामुद्दीन को फोन कर चाबी ले जाने को कहा, लेकिन साथ में धमकाते हुए यह भी कह डाला कि अगर तुम्हारी बारात ठहरी और गमेती समाज के लोगों ने वहां कोई अप्रिय वारदात कि तो उसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं होगी। आखिरकार निजामुद्दीन ने चाबी नहीं ली।
> मेरी बेटी की शादी के लिए दो महीने पहले एकलव्य कोलोनी का सामुदायिक भवन बुक कराया था और एनवक्त पर पार्षद ने चाबी देने से यह कहकर इनकार कर दिया कि गमेती समाज के अलावा किसी अन्य समाज को यह भवन नहीं दिया जा सकता। -निजामुद्दीन
> मेरी तरफ से कोई मनाही नहीं है, लेकिन समाज का विरोध है। समाज के लोग नहीं चाहते कि यहां किसी और समाज का कोई कार्यक्रम हो।
-जीवन लाल गमेती, पार्षद, वार्ड आठ
> सामुदायिक भवन सार्वजनिक होता है। किसी एक समाज विशेष का नहीं। यदि ऐसा हुआ है, तो इसकी जांच करवाई जाएगी। कमिश्नर को भी जांच के लिए कहा गया है।
-रजनी डांगी, महापौर,
नगर निगम

रोशनी दूसरों की जिंदगी में कर रही अंधेरा

images (4)रफ्तार के सौदागर नियमों को तोड़कर हाइवे पर ही नहीं, बल्कि सिटी में भी हाई पॉवर बीम हेडलाइट्स लगाकर गाडिय़ां दौड़ा रहे हं। उन्हें इस बात की तनिक भी फिक्र नहीं कि जिस रोशनी को वे अपनी सहूलियत व सुरक्षा के लिए प्रयोग कर रहे हैं, वो दूसरों की दुनिया को अंधेरे में डूबो सकती है। बावजूद इसके न तो ट्रैफिक पुलिस हाईबीम लाइट लगाने वालों को रोक पा रही है और ना ही आरटीओ ऑफिसर्स को नियम टूटने की कोई चिंता है।

हमको नहीं पता रूल्स :
सिटी में लोग हाईबीम हेडलाइट का यूज कर रहे हैं, एक्सीडेंट हो रहे हैं। लेकिन इससे शायद ट्रैफिक पुलिस को कोई मतलब नहीं है। ट्रैफिक पुलिस के एक जवान से बातों में पता चला कि उसे गाडिय़ों की हेडलाइट से संबंधित किसी भी नियम की जानकारी नहीं है। इस संबंध में आरटीओ के एक अधिकारी से बात करने पर मीटिंग में व्यस्त होना कहकर फोन रख दिया।

ये है दुर्घटनाएं होने के मोटे-मोटे कारण
50 की जगह 150 वॉट का बल्ब
जानकारी के अनुसार कंपनियों से कार व अन्य एसयूवीज में 12 एम्पियर का 60/55 वॉट का बल्व लगा होता है। इस बल्व के एक images (5)ही ग्लॉस में दो फिलामेंट होते हैं। जिनके इस्तेमाल से लाइट को ऊपर-नीचे किया जाता हैं। वहीं दूसरी ओर रफ्तार के सौदागर और हाइवे पर चलने वाले अक्सर इस बल्व की जगह वाहनों में 100/90 वॉट का बल्व लगवा लेते हैं। जिससे कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर रोड पर ज्यादा दूरी तक नजर आए। इस बल्व की कीमत भी बहुत अधिक नहीं होती है। केवल 200 रुपए में ऐसे हेडलाइट बल्व मिल जाते हैैं। कुछ लोग इससे भी अधिक रोशनी व बल्व को फ्यूज होने से बचाने के लिए साथ में रिले भी लगा लेते हैं। इतना ही नहीं हेडलाइट की जगह 150 वॉट तक का कटआउट भी लगवा लेते हैं।
लगवा लेते हैं एचआईडी किट :
बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैैं, जो इससे भी अधिक रोशनी के लिए गाड़ी में एचआईडी किट लगवा लेते हैं। जिसमें दो बल्व और [quote_right] ॥इस प्रकार की कोई भी लाइट गाड़ी में नहीं होनी चाहिए। अगर होती है तो हम समझाइश कर उसे हटवाते है। नहीं हटाने पर कई बार चालान भी काटे गए है। बड़े शहरों व मेट्रो सिटी में गाडिय़ों को डिपर पर रखकर ही चलाया जाता है। – महेंद्रसिंह, ट्राफिक डिप्टी[/quote_right]ब्लास्टर लगे होते हैं। इसके लिए अलग से वायरिंग होती है। इसकी कीमत 5000 रुपए के करीब है। इन हाईबीम हेडलाइट्स की रोशनी के आगे किसी की आंख टिक पाना मुश्किल होता है। फिर लोग इन्हीं हाईबीम लाइट्स का इस्तेमाल हाइवे पर ही नहीं सिटी में गाड़ी चलाने पर करते हैं, जिसकी तेज रोशनी की वजह से सामने से आ रही गाड़ी के ड्राइवर को आगे कुछ नजर नहीं आता है। ड्राइवर एक्सीडेंट से बचने के लिए गाड़ी की स्पीड धीमी करने व लेफ्ट साइड गाड़ी ले लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आगे जा रही गाड़ी पास में या फिर लेफ्ट साइड में है, तो टकरा जाती है।
हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा :
सिटी में हर साल आपराधिक घटनाओं से ज्यादा रोड एक्सीडेंट्स हो रहे हैं। सबसे अधिक रोड एक्सीडेंट्स शाम और रात को हो रहेे[quote_simple]रोड पर खड़े रहते हैं यमदूत : ऐसी हालात में रोड पर खड़ी की गई गाडिय़ां काफी खतरनाक साबित होती हैं। शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या दो लाख से अधिक हो चुकी है। पार्किंग न होने की वजह से रोड पर ही गाडिय़ां खड़ी रहती हैं। इनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कुछ खास कार्रवाई नहीं करती है। बाइक, कार ही नहीं ट्रक, बस आदि भी सड़क पर ही खड़े रहते हैं।[/quote_simple] हैैं। इसके भी कई कारण है। एक तो सिटी की सड़कें अंधेरे में डूबी रहती हैं। शहर इस तरह की कई सड़के हैं, जो कि शाम से ही अंधेरे में डूब जाती हैं।
हो जाती है टक्कर :
अंधेरे में डूबी सड़कों पर सामने वैसे भी कुछ नजर नहीं आता है, ऐसे में हाईबीम हेडलाइट्स खतरे को और भी बढ़ा देती हैं। इन हाईबीम हेडलाइट्स की वजह से सामने से आ रही बाइक व अन्य गाड़ी के ड्राइवर के सामने अंधेरा सा छा जाता है। वह रोड पर खड़े ट्रक, पोल आदि में टकरा जाता है। कुछ इन्हीं वजहों से गुरुवार शाम को हाइवे पर जा रही दो युवतियों को सामने से आ रहे एक ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। हाई पॉवर बीम लाइट के इस्तेमाल के कारण अधिक रोड एक्सीडेंट होते है। सिटी में तो इनका कतई यूज नहीं किया जाना चाहिए।
रोड पर खड़े रहते हैं यमदूत :
ऐसी हालात में रोड पर खड़ी की गई गाडिय़ां काफी खतरनाक साबित होती हैं। शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या दो लाख से अधिक हो चुकी है। पार्किंग न होने की वजह से रोड पर ही गाडिय़ां खड़ी रहती हैं। इनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कुछ खास कार्रवाई नहीं करती है। बाइक, कार ही नहीं ट्रक, बस आदि भी सड़क पर ही खड़े रहते हैं।
ट्रांसफॉर्मर व पोल बने मुसीबत :
सड़क पर पोल व ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। अंधेरे में लोग इनसे टकरा न जाएं, इससे बचाने के लिए रेडियम कॉशन बोर्ड भी नहीं लगे हुए हैं। जब सामने से आने वाली गाड़ी की हाईबीम लाइट पड़ती है, तो नॉर्मली ड्राइवर गाड़ी को लेफ्ट साइड कर लेता है, लेकिन गाड़ी इन पोल्स व ट्रांसफॉर्मर से टकरा जाती है, जिससे ड्राइवर व गाड़ी में सवार लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है।

ट्रक की टक्कर से दो युवतियों की मौत

accident-victims1

उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी स्थित रिको औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार शाम को कंपनी में छुट्टी के बाद अपने घरों को लौट रही दो युवतियों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मादड़ी स्थित पायरोटेक की टेमसंग कंपनी में काम करने वाली भीलवाड़ा हाल भुपालपूरा महाराष्ट्र भवन के पास निवासी श्रुति (22) पुत्री भूपेंद्र त्रिवेदी और इसकी एक साथी कुंभानगर चित्तौड़ हाल मादड़ी निवासी प्रियंका (24) पुत्री अरूण त्रिपाठी, दोनों कंपनी में काम खत्म कर घर जा रही थी। उसी दौरान रोड नंबर दो पर स्थित बिनानी सीमेंट के गोदाम के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी सवार दोनों लड़कियों को कुचल दिया। चालक, आगे निकलने के बाद ट्रक को खड़ा कर खलासी के साथ फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर थानाधिकारी, डिप्टी अनंत कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तेजराजसिंह भी पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मौका-मुआयना कर दोनों युवतियों के बिखरे हुए शवों को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। दोनों की युवतियों के परिजनों के आने पर दोनों को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे में कर्मचारी की मौत पर टेमसंग कंपनी के अधिकारियों ने आज कंपनी में अवकाश रखकर शोक व्यक्त किया।
मुर्दाघर के बाहर गमगीन माहौल : आज सुबह पोस्टमार्टम के समय एमबी अस्पताल के बाहर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इन युवतियों के परिजन वहां पर फूट-फूट कर रो रहे थे, जिन्हें परिचित व रिश्तेदार ढांढ़स बंधा रहे हैं।
बीस लाख की शराब जब्त, दो गिरफ्तार
उदयपुर। खेरवाड़ा पुलिस ने अवैध रूप से ले जा रही 20 लाख रुपए की शराब पकड़ते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
एएसपी (ग्रामीण) सुधीर जोशी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि खेरवाड़ा क्षेत्र से अवैध रूप से एक शराब से भरा ट्रक जा रहा है। इस सूचना पर उन्होंने खेरवाड़ा थानाधिकारी हजारीलाल ने मय टीम के साथ परबीला कट के पास उदयपुर से गुजरात जाने वाले रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक को पुलिस ने रूकवा कर तलाशी ली, तो उसमें शराब के कर्टन भरे थे। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम कोट थाना हथीन पलवल हरियाणा निवासी हन्नान पुत्र इजराइल मेव व खलासी पंचगावा तावडु जिला नूह मेवात हरियाणा निवासी इकबाल पुत्र मोहर खां मेव बताया। ट्रक में विभिन्न कम्पनियों के कुल 871 कार्टून हरियाणा निॢमत अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक में भरी शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ में आई शराब करीब 20 लाख रूपए मूल्य की है।

कटारिया के समर्थन में एक जून को जेल भरो आंदोलन

उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा उदयपुर देहात की बैठक पार्टी कार्यालय पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष महेंद्र औदिच्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत, महामंत्री रोशनलाल जैन एवं जिला उपाध्यक्ष नाथूलाल जैन बतौर अतिथि मौजूद थे।
जिला मंत्री सुरेश पटेल ने बताया कि सीबीआई द्वारा सोहराबुद्दीन प्रकरण में विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया को राजनैतिक दुर्भावना के चलते फंसाया गया है। इसके विरोध में संगठन की ओर से एक जून को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में भाजपा नेता शांतिलाल चपलोत, सुंदरलाल भाणावत, महेंद्र औदिच्य आदि ने विचार रखे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोहब्बतसिंह राव, जिला मंत्री प्रकाश डांगी, महेंद्रसिंह सांखला, विक्रांत कोठारी, नेपालसिंह, जिला कोषध्यक्ष अनिल जारोली एवं कुराबड़ मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह , भबराना मंडल अध्यक्ष केशरसिंह सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कटारिया प्रकरण में जैन समाज के आंदोलन को समर्थन
उदयपुर। श्री महावीर जैन परिषद द्वारा प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया और मार्बल उद्यमी विमल पाटनी को गलत तरीके से आरोपी बनाए जाने के विरोध में आगामी 31 मई को जिला कलेक्ट्री पर होने वाले आंदोलन में सहभागिता के लिए गुरुवार को संयोजक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में आकाश वागरेचा, कुलदीप नाहर, सुरेश आंचलिया, नितुल चंडालिया, गुणवंत वागरेचा ने खेरोदा, भींडर व कानोड़ में जैन समाज से जनसंपर्क किया। क्षेत्र में जैन समाज के पदाधिकारियों ने आंदोलन में भाग लेने का वादा किया।

पत्रकारों का सम्मान

उदयपुर, विश्व संवाद केन्द्र द्वारा आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। विश्व संवाद केन्द्र द्वारा आयोजित इस पत्रकार सम्मान समारोह में इस वर्ष राजसमन्द जिले के चयनित पत्रकारों का सम्मान होगा। सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुनीष अरोड़ा, वरिष्ठ पत्रकार एवं संवाददाता पंजाब केसरी करेंगे। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता श्री नन्दलाल, ़क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं मुख्य अतिथि श्री वासुदेव देवनानी, विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री होंगे।