उदयपुर, 24 मई। श्री महावीर जैन परिषद द्वारा सीबीआई द्वारा सोहराबुद्दीन एनकाउंटर में संस्था के प्रेरणा पाथेय एवं प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया और मार्बल उद्यमी विमल पाटनी को गलत तरीके से आरोपी बनाए जाने पर विरोध किया था और आगामी 31 मई को जिला कलेक्ट्री पर होने वाले आंदोलन प्रस्तावित है। शुक्रवार को मार्बल उद्यमी विमल पाटनी को अग्रिम जमानत मिलने से जैन समाज में हर्ष की लहर है। परिषद के संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि कटारिया के लिए संघर्ष जारी रहेगा और इस हेतु 26 मई को आयड़ जैन मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 31 मई को होने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पाटनी की जमानत का आकाश वागरेचा, कुलदीप नाहर, सुरेश आंचलिया, नितुल चंडालिया, गुणवंत वागरेचा आदि ने भी स्वागत किया।
पाटनी को अग्रिम जमानत से जैन समाज में हर्ष
चीरवा जंगल में लगी आग
सूत्रों के अनुसार बुधवार अपरान्ह शहर के सुखैर थानाक्षैत्र चीरवा घाटे में उदयपुर सामायिक वानीकी अम्बेरी नाका में स्थित गन्धेर खादरा की पहाडियों के जंगल में आग लग गई। जो करीब १० किलोमिटर क्षैत्र में फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर विभाग के फ़ोरेस्टर हिरालाल पालिवाल, गाड वृद्घिशंकर मेनारिया, पशुरक्षक लिलाशंकर, वेलदार हरिंग गमेती, कालू मय जाप्ता मोके पर पहुचे जहां हरी टहनीयों की झाडयों से आग बूझाने का काम शुरू किया। इस दौरान मोके पर पहुची दमकल विभाग की गाड़ियों का पानी पहाड़ियों पर नहीं पहुचने से वापस लौटना पडा। समाचार लिखे जाने तक आग का फैलना जारी है। इसी तरह शहर के मादडी इण्डस्ट्रीज एरिया आकाशवाणी कोलोनी में रोडी में आग लगने के बाद ५०० मीटर तक पे*ल गइ। इसकी सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने मोके पर पहुच कर आग पर काबू किया। रोडी पर इक सूखा गोबर सप्लाई के लिए इकठ्ठा किया जाता है। गत दिनों से मामूली आग लगने से क्षैत्रवासी बुझाने के प्रयास कर रहे थे। लेकिन आज आग ने तेल हो गई
वॉर्ड सभाओं से सम्भव है पंचायती राज का सशक्तीकरण
विद्या भवन में दो दिवसीय $िजला स्तरीय कार्यशाला शुरू
हर ग्राम पंचायत को मिलेंगे २ एल.डी.सी.
शीघ्र आयेंगे घुमन्तु ‘बैंकिंग कॉरस्पॉण्डेण्ट‘
‘आधार‘ के जरिए जुलाई से होगा भुगतान

उदयपुर, अशिक्षा, जानकारियों का अभाव और ग्रामवासियों तक योजनाओं की पहुँच की सीमाओं के बीच पंचायती राज के सशक्तीकरण का माध्यम वॉर्ड सभायें हो सकती हैं। सावचेत जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के लोगों को अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर सकते हैं।
यह विचार विद्या भवन स्थानीय स्वशासन एवं उत्तरदायी नागरिकता संस्थान की ओर से गुरूवार (२३ मई २०१३) को ’पंचायती राज सशक्तीकरण‘ विषयक दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन उभर कर आए। यहाँ विद्या भवन कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित कार्यशाला में संस्थान ने क्षमता सम्वद्र्घन कार्यक्रम के साथ ही २४ ग्राम पंचायतों में ५४ वॉर्ड सभाओं के जरिए राजनैतिक प्रक्रिया में जड-मूल स्तर पर ग्रामवासियों की भागीदारी के अपने प्रयोग को भी प्रस्तुत किया।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जला परिषद उदयपुर के उप-प्रमुख श्यामलाल चौधरी ने कहा कि पंचायती राज ने अधिकार दिया है और जनता ने अमूल्य वोट, जिसका आदर करना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। नौकरशाही का दोष देने भर से काम नहीं होगा, अधिकार जनप्रतिनिधियों के पास है तो जनहित में उसका उपयोग भी करना होगा। शिक्षा और जानकारियों के अभाव में अधिकतर सरपंचों को भी मालूम नहीं कि वित्तीय स्वीकृति जारी होते ही उनकी पंचायत के खाते में ६० फीसदी राशि हस्तान्तरित हो जाती है। पंचायती राज में ‘बिचौलिये‘ की भूमिका ख्$ात्म हो गई है और ग्राम पंचायतों को पंचायत समिति या $िजला परिषद के चक्कर लगाने की $जरूरत नहीं है। अध्यक्षता करते हुए विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष रिया$ज तहसीन ने बताया कि आ$जादी के आन्दोलन के दौरान १९३१ में $िजम्मेदार नागरिक तैयार करने के लक्ष्य को लेकर विद्या भवन की स्थापना हुई थी और १९९७ में $िजम्मेदार जनप्रतिनिधि तैयार करने के लिए इस संस्थान को स्थापित किया गया। ब$डी राशियों के बजट पूरे हो रहे हैं, लेकिन मानव विकास सूचकाँक में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को सजग होकर शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर काम करना होगा। वॉर्ड के स्तर पर छोटी-छोटी पहल से पूरी ग्राम पंचायत और इस प्रकार $िजले का सुधार किया जा सकता है। शासन में संख्या-बल की बजाय समन्वय के आधार पर निर्णयों पर अमल किया जाए तो समग्र विकास सम्भव है।
संस्थान के प्रो. वेददान सुधीर ने पंचायती राज के सरोकारों का उल्लेख किया, जबकि अकादमिक सलाहकार के.सी. मालू ने पंचायती राज संस्थाओं के सुचारू संचालन में बाधाओं और उन्हें दूर करने के प्रयासों का उल्लेख किया।
दूसरे सत्र में पंचायती राज को हस्तान्तरित ५ विभागों के सन्दर्भ में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका और संस्थान के प्रयासों पर प्रतापमल देवपुरा ने प्रस्तुति दी। मुख्य वक्ता ब$डगाँव पंचायत समिति के विकास अधिकारी एल.सी. तोमर ने विभागों का उदाहरण देते हुए बताया कि योजनाओं पर अमल सरपंच एवं पंचायत की सहमति से होता है। लोक सेवक जनप्रतिनिधि के अधीन है। पूर्व विदेष सचिव प्रो. जगत मेहता ने कहा कि गाँव की समस्या का समाधान गाँव में ही करना होगा। अध्यक्षता करते हुए झा$डोल पंचायत समिति के प्रधान कन्हैयालाल खरा$डी ने उदाहरणों से स्पष्ट किया कि पंचायत के संचालन व योजनाओं के अमल के काम झग$डे की बजाए अच्छे व्यवहार से बेहतर हो सकते हैं।
कार्यशाला के दौरान खुली चर्चा में वर$डा सरपंच तुलसीराम सुथार, पदरा$डा सरपंच नरपतसिंह, वास उपसरपंच शान्तिलाल सुथार, अति.बी.ई.ओ. सुरेन्द्रसिंह सोलंकी व विनोद सनाढ्य, पूर्व बी.डी.ओ. रमेश जैन, सेवा मन्दिर के माधव टेलर, आस्था के हरिओम सोनी व भवानी सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने विचार रखे।
जश्ने विलादत हजरत अली मनाया
उदयपुर, पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.) के दामाद व उनके उत्तराधिकारी मौला आलीरूल मोमिनी मुश्किल कुशा हजरत अली (अ) के जन्म दिन (विलादत) गुरूवार को एक दिवसीय महफीले मिलाद का आयोजन किया गया।
अजन्ता होटल की गली स्थित शिया जामा मस्जिद में आयोजित मिलाद में पटना से आये हुज्जतुल इस्लाम मौलाना नामदार अब्बास सा. ने अपनी तकरीर में बताया कि खत्मे नबूवत के बाद जिस ओहदे का आगाज होता है उस ओहदे का नाम है। ’इमामत’ मजहबे शीआ के मुताबिक पैगम्बर हजरत मोहम्मद (सअ.) ने इरशाद फरमाया था कि मेरे बाद मेरे १२ जानशीन होगें और रसूल (स.अ.) अपनी जिन्दगी मे ही अपने आखिरी हज से लौटते वक्त मैदाने-गदीर में अपने जानशीन का एलान इन अलफ़ाज़ में कर दिया था कि ’’मन कुन्तो मौला, फा हाजा अलीयुन मौला’’ यानी मैं जिस का मौला हं, अली (अ.) उसके मौला है यानी सरपस्त हाकिम ओर रहबर है। आज उसी मौला रहबर और रसूल (स.अ.) के जानशीन की विलादत का दिन है और हर मुसलमान अपने रसूल (स.अ.) के इस वसी व जानशीन की विलादत की खुशी मनाना और इस खुशी के जश्न में शरीक होना अपना फर्ज समझता है।
उन्हीं अमीरूल मोमिनीन अली इब्ने तालिब (अ.) की विलादत के सिलसिले में एक महफिले का एहतेमाम किया है जहां तमाम शोअरा हजरात और मौलानाओं ने इस खुशी के मौके पर नजरान-ए-एकीदत पेश की और महपि*ल के आखिर में देश में अमन ओर चेन की दुआ मांगी गई।
जीजा ने किया साली के साथ दुष्कर्म
उदयपुर, डबोक थाना पुलिस ने जीजा के खिलाफ साली को साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डबोक थानाक्षैत्र मंदेसर गांव निवासी किशोरी ने अपने जीजा बिछडी गांव निवासी लक्ष्मण उर्फ़ लखन पुत्र लोगर भील के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि २१ मई को परिजन काम से बाजार की तरफ गये थे। इस दौरान बाइक लेकर आया आरोपी सामान खरीदने के बहाने बाइक पर बैठा कर उदयसागर की तरफ ले गया जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
दुगना धन बनाने का लालच दे कर लाखों की धोखाधडी
उदयपु, हिरणमगरी थाना पुलिस ने दम्पत्ति सहित सात जनों के खिलाफ दुगुना धन बनाने का झासा देकर लाखों की नकदी हडपने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राम मंदिर मोहल्ला बाला घाट एम पी निवासी संदीप कोठारी पुत्र प्रकाश चन्द्र कोठारी ने परिवाद जरिये आर के पुरम सवीना सेक्टर नो स्थित ग्रीन रिवोल्यवेशन मार्केटिंग प्रा लि, ग्रीन रायल रिवोल्यूशन प्रा लि कंपनी एवं संचालक विशाल पुत्र जुगलकिशोर दाडी, विक्रांत पुत्र जुगल किशोर, खुशबू पत्नी विशाल, द्रापदी पत्नी जुगलकिशार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि १५ मार्च १२ को आरोपियों से संपर्क होने पर कंपनी में इन्वेस्ट मेन्ट के जरिये कम समय में दुगुना धन कमाने की बात कहीं इस पर आरोपियों को ८० हजार रूपये नकदी एवं २ लाख ४० हजार रूपये बैंक जरिये भुगतान करने पर आरोपियों ने दस्तावेजों पर भुगतान करवाये। लेकिन निर्धारित समय पश्चात आरोपियों ने न तो नकदी का भुगतान किया न ही जमा धन लौटाया। इसी तरह अन्य मामले में बनेरावाला घाट एम पी निवासी धमेन्द्र पुत्र रामकिशन डोगरे ने भी आरोपियों के खिलाफ आरोपियों एवं विजया बैंक के उपर गांधी बांग महाराष्र्ट के सी ए नितिन एन भुसारी के खिलाफ ४० हजार रूपये की धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज करवाया।
कटारिया के समर्थन में उग्र प्रदर्शन
उदयपुर , सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ के मामले में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ सी बी आई द्वारा चार्ज शिट पेश कर आरोपी बनाये जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को रैली निकाल कर कलेक्ट्री पर उग्र प्रदर्शन किया ।
प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के नेरत्व में बीजेपी कार्यकर्त्ता सेकड़ों की संख्या में टाउन हॉल से राली के रूप में कलेक्ट्री पहुचे रैली टाउन हॉल से बपुबज़र सूरजपोल , झीनी रेट चौक , मुखर्जी चौक , बड़ा बाज़ार , मौची वाडा, मण्डी की नाल , देहली गेट होते हुए कलेक्ट्री पहुची ।रेली में रास्ते भर कांग्रेस और सी बी आई के विरोध में और कटारिया के समर्थन में जैम कर नारे लगाये ।
कलेक्ट्री पर भरी पुलिस बल की मोजुदगी में उग्र प्रदर्शन किया और सी बी आई और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की नारे बजी के दौरान युवा कार्य कर्ताओं की पुलिस से हलकी झड़प भी हो गयी जिसको शांत किया इसी बिच युवा आक्रोशित हो कर कलेक्ट्री की फाटक पर चढ़ गए जिनको पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उनको निचे उतारा ।
कटारिया मामले में आगामी 18 मई को होने वाले राजस्थान बंद को लेकर उदयपुर संभाग के भाजपा पदाधिकारियों की गुरुवार शाम पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक भी रखी गई जिसमे कटारिया पर लगे आरोपों के विरोध में होने वाले राजस्थान बंद को लेकर रन निति बनायीं गयी ।
कटारिया पर आरोप कांग्रेस का षड्यंत्र – चतुर्वेदी
उदयपुर. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने सोहराबुद्दीन मामले में सीबीआई द्वारा भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को आरोपी बनाए जाने का आरोप कांग्रेस पर लगते हुए कहा की कांग्रेस अपने राजनेतिक विरोधियों को गेर राजनेतिक ढंग से दबा रही है और राजस्थान में सुराज संकल्प यात्रा की कामयाबी को देख बोखला हट में कटारिया के खिलाफ यह षड्यंत्र रच गया है ।
गुरूवार को यहां पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि सीबीआई की आड़ में कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेक रहीं है। कांग्रेस अपने विरोधियों को फंसाकर सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रहीं है।तथा गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़ते कद से घबराकर उन्हें झूठे आरोपों में फ़साने की चल चल रही है ।
उन्होंने कहा कि इस मामले से कटारिया का कोई लेना देना नहीं है पार्टी उन्हें निर्दोष मानती है और वे प्रतिपक्ष के नेता यथावत बने रहेगे । कटारिया के निर्दोष होने के बावजूद सीबीआई ने कांग्रेस के इशारे पर कटारिया को आरोपी बना दिया। चतुर्वेदी ने कहा कि सीबीआई ने जो चार्जशीट पेश की है वह आधारहीन है। कटारिया पर जो आरोप लगाए गए है वे झूठे है।
चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि सोहराबुद्दीन मामले में राज्य के मुख्यमंत्री व कांग्रेस सरकार के इशारे पर केन्द्र सरकार ने सीबीआई से चार्ज शीट दायर करवाई है। इसका भाजपा जोरदार विरोध करेगी।
पार्टी सड़कों पर भी उतरेगी और कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। चतुर्वेदी ने कहा कि कटारिया मामले में 18 मई को राजस्थान बंद का आह्वान किया गया है। जनता से अपील है कि वह बंद को सफल बनाने में पूरा समर्थन दें।
राहुल से असली बात करना नामुमकिन
उदयपुर, के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी राजस्थान में पार्टी का फीड बेक लेने के लिए गुरुवार को जयपुर में पार्टी की राजस्थान में स्थिति का जायजा लेने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों से तिन अलग अलग चरणों में मिल कर बैठक लेंगे लेकिन वहां जाने वाले युवा कार्य कर्तादुविधा में है कि वहां मोजूद विधायक , संसद और मंत्री कि मोजुदगी भी रहेगी तो इसे में उन्ही के सामने उन्ही कि शिकायत या उनसे होने वाली समस्या राहुल गाँधी के सामने केसे रख पायेगे । समय इतना कम है कि अधकतर युवा कांग्रेसियों का मानना है कि यह बैठक महज ओपचारिकता बन कर ही रह जाएगी लेकिन कुछ पदाधिकारियों का कहना है क चाहे जो भी हो उनके शहर कि जो स्थिति है उसको तो वह बयान करेगें ही ।
पार्टी के मंत्री,विधायक, सांसद, पीसीसी सदस्य, जिलाध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष,जिला प्रमुख,जिला परिषद सदस्य, प्रधान,पंचायत समिति सदस्य, नगर पालिकाध्यक्ष, पार्षद, सहवृत पार्षद, पार्टी महामंत्री, उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष और अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
राहुल जी को पास से देखना है :बस कुछ आमन्त्रित पदाधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि इन सभी लोगों की मौजूदगी में राहुल जी से असली बात करना नामुमकिन है। हम तो सिर्फ राहुल जी को पास से देखन चाहते है। संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट तो राहुल जी ले लेंगे,लेकिन इन विधायकों, सांसदों और मंत्रियों की मौजूदगी में उन्हीं की शिकायत करना नामुमकिन है, कौन बुरा बनेगा। हम तो सिर्फ राहुल गांधी की शक्ल देखने और फोटो खिंचवाने जा रहे हैं। सभी की मौजूदगी में अपने मन के गुबार राहुल गांधी के सामने व्यक्त नहीं कर सकतेे।
मैं इस बारे में आपको इतना ही कह पाऊंगी कि संगठन के बारे में राहुल जी को बताना है। अगर किसी की शिकायत राहुल जी से करनी है तो डरना नहीं चाहिए। बात तो खुलकर ही करनी पडेगी। शिकायत में या तो सच्चाई होती है या जुठाई होती है। अगर झूठ होगा तो आप खुद ही घबराएंगे वरना घबराने की जरूरत नहीं है। हमें पार्टी के लिए काम करना हैं न कि किसी व्यक्ति के लिए करना है।
-नीलिमा सुखाडिया, जिलाध्यक्ष
यह समस्या पूरे प्रदेश की है। विधायक,सांसद और मंत्री आम कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते हैं। वे अपनी मनमर्जी से काम करते हैं और अधिकारी भी उनके कहने पर चलते है। हम खुलकर राहुल जी से इसकी शिकायत करेंगे अब डरने से काम नहीं चलेगा। सरकार और पार्टी ने इतने अच्छे काम किए है,लेकिन अधिकारियों की वजह से वे कारगर नहीं हो रहे हैं। इसकी शिकायत तो करनी ही पडेगी ना। यह हमारी व्यक्तिगत समस्या नहीं है, जनसमस्या है।
-श्यामलाल चौधरी, उप जिला प्रमुख
सब काम अच्छा हो रहा है। हमारी कोई शिकायत नहीं है। सभी कार्यकर्ता भी काफी खुश है। हां कभी-कभी कुछ परेशानी हो जाती है,लेकिन यह एक परिवार का मामला है बस इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती।
-मधु मेहता,जिला प्रमुख
राहुल जी से मैं अभी शिकायत के मूड में नहीं हू। ग्रासरूट पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की भूमिका कैसे सशक्त की जाए उस पर बात करेंगे। यह बात सही है कि कार्यकर्ताओं को काम नहीं हो रहा है। मैं कोशिश करूंगा कि कार्यकर्ताओं को मजबूती दिलाने के लिए राहूल जी से बात करूं।
-त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व विधायक।
बात तो सही है कि इन सबके सामने कैसे असली फीड बैक दे पाएंगे। फिर भी हम कोशिश करेंगे की राहुल जी को जमीनी फीड बैक बता पाए। वैसे प्रतिनिधियों से बातचीत में यह निर्णय सामने आया है कि अपनी शिकायत वे लिखित में राहुल जी को दे दें, ताकि किसी के सामने बुरा भी नहीं बनेंगे और राहुल जी दिल्ली जाकर वह पत्र पढ लेंगे।
-लालसिंह झाला, देहात जिलाध्यक्ष
यह तो हमारी चुनाव से पूर्व की बैठक है। हमसे फीड बैक लेने के लिए राहुल जी ने बुलाया है। हमारे तो सभी कार्यकर्ताओं के काम हो रहे हैं। कोई कार्यकर्ता परेशान नहीं है।
-सुखबीर कटारा, गिर्वा प्रधान
मौका मिला तो राहुल जी को जमीनी हकीकत से रूबरू करवाएंगे। संगठन की मजबूती के लिए जो भी सुझाव होगा देंगे, चाहे कोई भी नेता बैठा हो, चाहे कोई भी मना करे, जो वास्तविक स्थिति हैं वह बताएंगे।
-दिनेश श्रीमाली, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम
’’सृजन‘‘ समर कैम्प का आगाज
उदयपुर, ऐश्वर्या कला समन्वय (अक्स) एवं हॉरमनी म्यूजिक व डांस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘सृजन‘‘ समर कैम्प का आगाज ऐश्वर्या कॉलेज कैम्पस में हुआ। इस सृजन कैम्प में मुम्बई के मशहुर कोरियोग्राफर मयूर वैध एवं सचिन शिंदे नृत्य प्रशिक्षण देने आएगे। कैम्पस में पाश्चात्य नृत्य, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य (कथक) के अलावा योगा, कराटे, शास्त्रीय एवं सुगम संगीत, वाद्य समूह में तबला, ढोलक, सिन्थेसाईजर, गिटार आदि विधाओं में विद्यार्थियों को पारंगत किया जायेगा।
इस अवसर पर कोरियोग्राफर मयूर वैध ने बताया कि सृजनात्मक व सांस्कृतिक विधाओं में सभी युवाओं को भाग लेना चाहिए इससे न केवल उनके व्यक्तित्व में अपितु उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। कला चाहे किसी भी तरह की हो वह प्रकृति की अद्भुत देन है यह हम पर निर्भर करता है कि हम उसका उपयोग किस तरह से करते है। ऐश्वर्या कला समन्वय की केन्द्र निदेशक शालिनी भटनागर ने कहा कि ऐश्वर्या कॉलेज द्वारा समय-समय पर इस तरह के कलात्मक आयोजन होते रहते है जो विद्यार्थियों के लिए बेहद ही आवश्यक है।
ऐश्वर्या कला समन्वय की केन्द्र निदेशक श्रीमती शालिनी भटनागर ने बताया कि एक माह तक चलने वाले ’’सृजन‘‘ समर कैम्प में किसी भी आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकते है। कैम्प के पश्चात सभी प्रशिक्षार्थियों को मंच प्रदान किया जाएगा एवं प्रमाण-पत्र दिए जाएगें।



