नि:शुल्क ह्दय रोग शिविर

उदयपुर, राजकोट के श्री सत्यसाई हार्ट हॉस्पिटल की ओर से राज्यस्तरीय नि:शुल्क ह्दय रोग निदान शिविर भुवाणा प्रतापनगर बाईपास स्थित रॉकवुड हाई स्कूल में आयोजित किया जाएगा। शिविर के लिए अब तक ३२५ रोगियों का रजिस्टे्रशन हो चुका है। हॉस्पीटल की ओर से अगस्त २००४ से अब तक चाढे चार लाख से अधिक ह्दय रोगियों की जॉच एवं गत ४ वर्ष में ६००० से अधिक ह्दय रोग ऑपरेशन नि:शुल्क किये है। यह जानकारी प्रशांति एवं रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी मनोज भिमानी ने पत्रकार वार्ता में दी।उन्होने बताया कि शिविर १४ अप्रेल प्रात: ९ से दोपहर २ बजे तक आयोजित किया जायेगा।

 

धोखाधडी करने पर रिटायर सेना अधिकारी गिरफ्तार

उदयपुर, बैंक में गिरवी रखी सम्पत्ति को बैच कर धोखाधडी करने के आरोपी रिटार्य सेनाधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सूरजपोल थाना पुलिस ने बैंक में गिरवी रखे मकान का विक्रय इकरार कर १ करोड ४ लाख रूपये की नकदी हडपने के आरोपी साकेत इनक्लेव प्रतापनगर निवासी अर्जुन गंगानी पुत्र्र माणकमल को प्रोटक्शन वारंट जरिये स्थानीय कारागृह से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमाण्ड पर भेजा। आरोपी कम्प्यूटर का कारोबार करता है उसने वर्ष २०११ में दैना बैंक में ५० लाख रूपये में अपना मकान गिरवरी रखने के बाद ११ जून १२ को उदयपुर निवासी वन्दना चौधरी, मुकेश चौधरी, शंकरपुरी, गोपालगिरी के साथ विक्रय इकरार कर १ करोड ४ लाख रूपये हडप लिये। इसके बाद आरोपी ने सिंतबर १२ में उक्त मकान का राजेश गोगलानी, नरेन्द्र, जितेन्द्र के साथ विक्रय इकरार कर १ करोड ३१ लाख ले लिये, अक्टूबर १२ में पाली निवासी सुरेश कुमावत से १ करोड ३० लाख लेकर विक्रय इकरार कर लिया। जबकी इसी मकान को अक्टूबर १२ में आरोपी ने उदयपुर निवासी प्रभातीलाल, प्रवीण कुमावत, भवानीसिंह, सुनिल कुमावत से ४५ लाख रूपये लेकर रजिस्ट्री भी करवा दी। इसका पता चलने पर वन्दना चौधरी व अन्य ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आरोपी धोखाधडी के आरोप में जेल में बंदी था। जिसे प्रोटक्शन वारंट जरिये गिरफ्तार किया।

 

हाईटेंशन लाईन के कहर से लाखों के उपकरण स्वाहा

मीटर उड़े, वायर जले, फुंक गए उपकरण

1896_38उदयपुर। शहर के गोवर्धन विलास क्षेत्र में शुक्रवार शाम को 11 हजार केवी की लाईन टूटकर छोटी लाईन पर गिर पड़ी। जिससे क्षेत्र के दर्जनों मकानों के मीटर जल गए। वायरिंग दीवारों से बाहर निकल गई और लाखों रूपए के विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। कई घरों में तो आग भी लग गई जिससे बिस्तर, कपड़े, महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित कई जलकर राख हो गए। इस दौरान करीब 6 खंभे इतना विद्युत भार नहीं संभाल सके और सारे खंभे विद्युत भार के कारण लाल हो गए। घटना के बाद मौके पर जमा सैंकडों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने इस घटना के विरोध में विद्युत अधिकारियों का घंटों तक घेराव किया। सूचना मिलने पर मौके पर भारी जाब्ता भी पहुंचा। बाद में अधिकारियों की ओर से लिखित में आश्वासन दिए जाने के बाद क्षेत्रवासी माने और अधिकारियों को जाने दिया। इस दौरान घर में सो रहे एक मासूम और उसकी मां भी करंट के चपेट में आ गए। दोनों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार सेक्टर १४ में राजस्थान हॉस्पीटल के पास से होकर गुजर रही ११ हजार केवी के खंभे के इन्सुलेटर दोपहर करीब ३ बजे बस्र्ट हो गए। जिससे ११ हजार केवी के दो वायर टूट कर नीचे से गुजर रही छोटी लाईन पर जा गिरे। इधर जैसे ही छोटी लाईन पर बड़ी लाईन के वायर गिरे तो गोवर्धन विलास क्षेत्र के एस वन, एस टू और नेला क्षेत्र में दर्जनों लगे मीटर एक साथ इतना विद्युत भार नहीं संभाल meter-1पाए और तेज आवाज के साथ फट गए। इसके बाद मकानों में इतनी तेजी से करंट दौड़ा कि दर्जनों मकानों की वायरिंग जलकर नष्ट हो गई और वायर निकल गए। इसके साथ ही विद्युत उपकरण जल गए। कई टीवी तो फूट गई और अंदर से सफेद धुआं निकलने लग गया था। यह देखकर तीनों कॉलोनियों में हड़कम्प मच गया और तत्काल सभी लोग मकानों से बाहर निकल गए। इसके साथ एक साथ छ: खंभे भी अत्यधिक विद्युत प्रवाह के कारण लाल हो गए। एक साथ सैंकड़ों लोगों के बाहर निकलने के कारण कॉलोनियों में भारी भीड़ जमा हो गई। हाई वॉल्टेज से क्षेत्रवासी घनश्याम, धर्मेन्द्र श्रीमाली, उदयलाल के मकान में आग लग गई। जिससे मकान में रखे कपड़े, बिस्तर महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। लोगों ने आग बुझाते हुए इस बारे में तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया जिससे मौके पर दो दमकलें पहुंची और आग पर काबू पाया। इधर लोगों ने इस घटना की सूचना बिजली विभाग को दी। जिससे मौके पर विभाग के अधिकारी पहुंचे। लोगों ने जैसे ही अधिकारियों को देखा तो घेराव शुरू कर दिया और

 

मुआवजा राशि की मांग की : मौके पर आए अधिकारियों बी.एल. शर्मा, एन.के. शर्मा, आशीष ने पहले तो समझाईश की। समझाईश में मामला नहीं निपटने crowdऔर लोगों द्वारा हंगामा किए जाने पर मौके पर थानाधिकारी गोवर्धनलाल भी पहुंच गए। जिन्होंने लोगों को समझाया। सूचना मिलने पर डिप्टी अताउर्रहमान, उपखण्ड अधिकारी गिर्वा पुष्पेन्द्रसिंह भी पहुंचे। लोग अपनी मांग पूरी करने पर अड़ गए और अधिकारियों को जाने नहीं दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर विभाग के वरिष्ठ अभियंता चांवला आए। जिन्हें भी भीड़ ने घेर लिया मुआवजा राशि की मांग की। करीब तीन घंटों तक चली समझाईश में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लिखित में लोगों को मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोग माने। इस दौरान मौके पर भाजपा नेता तखत सिंह, अमृतलाल मेनारिया, हरिश श्रीमाली, विजयसिंह, समाजवादी पार्टी के सुरेश चन्द्र आमेटा भी अधिकारियों से लगातार वार्ता करते रहे।

 

खंभों में हुए छेद : खंभों पर अत्यधिक विद्युत का भार आ जाने के कारण एक साथ छ: खंभे लाल हो गए और खंभे झुकने के साथ ही छेद होना शुरू हो गए। यह देखकर लोग खंभों से दूर जाकर खड़े हो गए और आने-जाने वाले को सावचेत करने लगे।

 

रात तक बहाल नहीं हो पाई आपूर्ति : इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में शाम तक डर बना रहा। हालांकि विद्युत विभाग ने अपना काम तो शुरू कर दिया परन्तु देर रात्रि तक कई कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ गया था। घरों में पुती कालिख घरों की लाईनिंग बाहर आने और टीवी सहित कई उपकरणों के जलने के कारण घरों में कालिख पुत गई। कई मीटर पिघल गए।

महिला स्वावलम्बन हेतु ‘श्री उत्सव-2013’ मेला 7 को

उदयपुर. तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा महिला स्वावलम्बन हेतु सहयोगार्र्थ पहली बार एक दिवसीय मेले का आयोजन 7 अप्रेल रविवार को भुवाणा स्थित महाप्रज्ञ विहार में प्रात: 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा। इस दौरान शहर की जनता द्वारा विभिन्न प्रकार 50 स्टॉलें लगाई जाएगी। जनता के मनोरंजनार्थ संास्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही रात्रि को रेफल ड्रा भी निकाला जाएगा।

 

मेला संयोजिका प्रणिता तलेसरा ने आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मेले में लगने वाली विभिन्न प्रकार की 50 दुकानों में ज्वैलरी, क्रिएशन, बुटीक, साडिय़ां, डिटरजेंट, अगरबत्ती, ईत्र, जनरल सामान, फ्रूट, पापड़, वड़ी, चर्मरोग संबंधी स्टाल सहित खान-पान की स्टालों में आईसक्रीम, चाईनीज, इटालियन, गुजराती, राजस्थानी, साउथ इण्डियन, पॉपकॉर्न आदि खाद्य पदार्थों के स्टॉनल शामिल होंगे।

तेरापंथ सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा पहली बार आयोजित हो रहे इस मेले में लगने वाली सभी स्टालें लगभग बुक हो चुकी है। ये सभी स्टालें शहर की जनता द्वारा ही लगाई जाएगी। इसमें किसी वर्ग, जाति, धर्म एंव संप्रदाय विशेष का बंधन नही रहेगा।

महिला मण्डल अध्यक्ष कंचन सोनी ने बताया कि श्रीमती प्रणिता तलेसरा के संयोजकत्व में नीता खोखावत, पूर्णिमा कोठारी, अनीता पोरवाल, कंचन नगावत, भावना कच्छारा, शशि चव्हाण, अंतिमा सिंघवी, अंजुला धाकड़, मंजू फत्तावत आदि की संचालन समिति गठित की गई है। मेले के सफल आयोजन के लिए 13 अन्य समितियां भी गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि मेले में 25 रूपये का एक रेफल टिकिट भी रखा गया है। जिसमें प्रथम पुरूस्कार के रूप में डबल डोर रेफ्रिजरेटर, द्वितीय वॉशिंग मशीन, तृतीय पुरूस्कार के रूप में आटा चक्की सहित 30 सांत्वना पुरूस्कार रखे गये हैं। रेफल टिकिट से प्राप्त राशि से महिला स्वावलम्बन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम व स्व रोजगार हेतु अभिप्रेरित करने जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष विनोद माण्डोत ने बताया कि महिला मण्डल द्वारा आयोजित इस मेले में जनता के मनोरंजनार्थ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जो सांय 4 बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक चलेंगे। सांस्कृ तिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से 200 को पुरूस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रविष्टि निशुल्क रहेगी।

मण्डल सचिव चन्द्रा बोहरा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में बूझो तो जानें, फैन्सी ड्रेस, सुरों का महासंग्राम, म्यूजिकल डांस हंगामा, राजेन्द्र मेहता का विशेष टेलेन्ट शो, बेस्ट कपल तालमेल प्रतियोगिता के आयोजन के साथ बम्पर हाऊजी, लक्की ड्रा व अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि विजेताओं को पुरूस्कार व ट्राफी हाथों प्रदान किये जाएंगे। सभी प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन मोबाइल पर व हाऊजी के लिए श्री उत्सव मेला स्थल पर किये जाएंगे।

राजस्थान के मान व सम्मान को बढाने के लिए सुराज संकल्प यात्रा : वसुंधरा राजे

DSC_0028

राजसमंद, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में सुराज संकल्प यात्रा का आगाज गुरुवार को राजसमंद की ऐतिहासिक तीर्थनगरी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए शासन का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले चारभुजानाथ स्थल से हुआ। चारभुजा कस्बे से मात्र दो किमी दूर बने पाण्डाल में एक लाख से अधिक आमजन को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा कि सुराज संकल्प यात्रा राजस्थान के मान व सम्मान बढाने के लिए की जा रही है। वहीं कांग्रेस के कुशासन से गरीब जनता को मुक्ति दिलाना इसका एकमात्र ध्येय है। उन्होंने जनता से जय-जय राजस्थान का उद्घोष कराते हुए कहा कि आगामी छह माह में कडी मेहनत और खून पसीना एक करके इस सरकार को उखाड फैंकना है।

DSC_0052

वसुंधरा राजे ने शायराना अंदाज में कहा कि जिन मुश्किलों में मुस्कराना मना है उस मुश्किलों में मुस्कराना धर्म है। हम नये राजस्थान का संकल्प लेकर [quote_right]सुराज संकल्प यात्रा में जनसैलाब उमडा राजस्थान के हर हिस्से से कार्यकर्ता पहुंचे[/quote_right]बढेंगे। हमें कोई रोक नहीं सकता। आगामी छह माह में कई अफवाहें उडेगी। झूङ्गे केश में फंसाने की धमकियां मिलेगी। पर जनता को अफवाहों के जाल में नहीं फंसना है। मजबूती और एकजुटता के साथ हमें आगे की लडाई लडनी है। उन्होनेंं कहा कि २००३ में हमने जब सरकार संभाली थी तब राजस्थान को बीमारू प्रदेश कहा जाता था लेकिन हमने सरकार चलाई। हम राज करने नहीं आए थे। सेवा करने आए थे। हमने विकास में किसी कदर की कोई कमी नहीं रखी। मैंने पूर्व में आप द्वारा मेवाड से ओढाई गई चूनडी का मान रखा है उस पर किसी तरह का लांछन नहीं लगने नहीं दिया। आपकों नीचे देखने नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई पूछता है कि मैं कहा हूं? कहां चली गई थी? मैं कही नहीं गई थी। जनता के बीच थी। जनता के दिलों में थी। कुशासन से पीडित जनता को सम्बल दे रही थी। उन्होंने आमजन को एक परिवार बताते हुए कहा कि मेरे खून की एक-एक बूंद का कतरा इस परिवार के लिए है। हम मर मिटेंगे पर इस परिवार पर कोई आंच नहीं आने देंगे। कांग्रेस ने कई कोशिशे ही नहीं की। वरन उनकी सारी साजिशे फेल हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस असभ्य भाषा पर उतर आई है। उसका जवाब मैं या पार्टी नहीं देगी। इसका जवाब यह परिवार छह माह में दे देगा। उन्होंने कहा कि जनता के साथ विश्वासघात करने वाले अब साढे चार वर्ष गुजरने के बाद नया राजस्थान बनाने की बात कर रहे है और संदेश यात्रा निकाल रहे है।
DSC_0067

वसुंधरा राजे ने महाराणा प्रताप के शौर्य एवं बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह मेवाड है जहंा भूखा प्यासा रह कर भी स्वाभिमान की लडाई लडी गई है। उन्होंने महिला सम्मान की बात करते हुए कहा कि मीरा की भक्ति, पन्नाधाय की स्वामीभक्ति, पदमिनी का जौहर आज भी मेवाड के कण-कण में विद्यमान है, लेकिन वर्तमान में महिलाओं का इस राज में जीना दूभर हो गया है। प्रदेश में रोज कही न कही महिला उत्पीडन की खबरे आम है। उन्होंने कहा कि जो सरकार महिलाओं, मां-बेटियों की इज्जत की रक्षा नहीं कर सकती उस सरकार को चूल्लू भर पानी में डूब जाना चािहए। उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि हमनें सत्ता में आते ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई काम किए थे। उनमें पंद्रह सौ रुपए प्रतिमाह एवं ३० हजार रुपए हेल्थ के लिए दिए। इस सरकार ने उस योजना को बंद कर दिया और हाल ही में उसे नया रूप आधार स्कीम में परिवर्तित कर दिया। कांग्रेस ने व्यापारियों को भी परेशान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। शुद्घ के लिए युद्घ के नाम पर व्यापारियों को काफी परेशान किया गया कि सरकार खुश और जनता व व्यापारी परेशान हो गए।

DSC_0874

वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य में शिक्षक, डॉक्टर, नर्स सहित कई पद रिक्त है। स्कूल में ताले, चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं है। राज्य में ऐसे हालात उत्पन्न होने के बावजूद कांग्रेस सरकार क्या संदेश यात्रा निकाल रही है वह जगजाहिर है।

उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को अनवरत २२ घंटे बिजली दी लेकिन इस सरकार ने सत्ता संभालने के मात्र पांच दिन बाद किसानों को बिजली के लिए रूलाना शुरू कर दिया। वहीं बिजली के दाम भी बढा दिए। बिजली का उत्पादन तो नहीं बढाया इस सरकार ने जो बढा हुआ था वह भी घटा दिया।

गुर्जरों के आरक्षण आंदोलन पर बोलते हए उन्होंने कहा कि गुर्जरों समेत राज्य की पांच पिछडी जातियों को आरक्षण देने के लिए संविधान की नौवीं अनुसूचि में डालने को लेकर उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में सभी तैयारियां कर ली थी, लेकिन जातियों को नौवीं अनुसूचि में डालने का कार्य केन्द्र सरकार ही कर सकती है, जो उनके बस में नहीं था। उन्होंने कहा कि कडी से कडी जोडने का नारा देने वाली कांगे*स पार्टी पिछले चार साल से केन्द्र व राज्य दोनों स्थानों पर सत्ता में है। इसके बाद भी यह कार्य क्यों नहीं कर पाए।

DSC_0783

उन्होनें जनता से कहा कि आपने कडी से कडी जोड दी लेकिन इससे बदहाल राजस्थान के लिए कोई विशेष पैकेज यह सरकार दिल्ली सरकार से नहीं ला पाई। प्रवासी राजस्थानियों को उद्योग के लिए कोई तवज्जों नहीं दी। जिससे प्रवासी सम्मेलन के बाद भी कोई प्रवासी उद्योग स्थापित करने के लिए राजी नहीं हो सका। इससे पहले प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजसमंद विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी, राष्ट्रीय सचिव एवं यात्रा संयोजक भूपेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह राङ्गौड, राजेन्द्र राङ्गौड, डॉ. दिगम्बर सिंह, युनूस खान, भवानी सिंह राजावत, कप्तान सिंह सोलंकी, ओम माथुर, ओम बिडला, कैलाश मेघवाल, ललित किशोर चतुर्वेदी, प्रभुलाल सैनी, मानवेन्द्र सिंह, अरूण चतुर्वेदी, ओटाराम देवासी, धन सिंह रावत, हरिसिंह रावत, कल्याण सिंह चौहान, मुम्बई भाजपा अध्यक्ष राज के पुरोहित आदि ने भी सम्बोधित किया। वहीं संयोजन प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया ने किया।

राजे व राजनाथ ने किया सभी धर्म के संत का किया सम्मान : भगवान चारभुजानाथ के दर्शन के उपरांत सभा स्थल पर पहुंचने के बाद प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सभी धर्म के संतों का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं संतों को शॉल, इकलाई ओढाकर परम्परानुसार स्वागत किया। इस दौरान पंडित उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में पंडितों ने मंत्रोंच्चार किया।

राजनाथ ने दिखाई झंडी : सभा के पश्चात अत्यधिक भीड होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने वसुंधरा राजे को पार्टी का झंडा थमाते हुए औपचारिक रूप से सुराज संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही राजे अत्याधुनिक रथ में सवार होकर यात्रा पर चारभुजा से गोमती चौराहा होते हुए देवगढ की ओर रवाना हो गई।

DSC_0914

श्रीचारभुजानाथ के दर्शन किए : सुराज संकल्प यात्रा को लेकर चारभुजा पहुंचने के बाद भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे हेलीपेड से सीधे गढबोर नगरी पहुंची। यहां पर उन्होंने अभिजीत मुहूर्त में दोपहर १२.०५ बजे श्रीचारभुजानाथजी के दर्शन किए और सुराज संकल्प यात्रा के लिए मंगल कामना की। उन्होंने मंदिर में बैङ्गकर भगवान की स्तुति की। पुजारी नाथुलाला गुर्जर व गिरधारी भाई सेवक ने चारभुजा जी की छवि, माला, उपरना एवं प्रसाद भेंट करके उनका स्वागत किया। साथ ही मस्तक पर केसर का लेप किया। इससे पूर्व हेलीपेड पर राजे का प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री सुरेन्द्रसिंह राङ्गौड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी एवं पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

किसी ने तलवार तो किसी ने मालाओं से किया स्वागत : सभा स्थल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकताओं ने तलवार भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे का स्वागत किया तो जैन समाज की ओर से ललित चोरडिया एवं विधायक किरण माहेश्वरी, गुर्जर समाज से नाथूलाल गुर्जर एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह राङ्गौड ने स्वागत किया।

व्यवस्थाओं में जुटे भाजपाई : जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंघवी, महामंत्री महेश पालीवाल, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष अशोक राका, श्रीकृष्ण पालीवाल, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी, मार्बल व्यवसायी प्रकाश रांका, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपालकृष्ण पालीवाल, जवाहर जाट, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष महेन्द्र कोङ्गारी, प्रवक्ता किशोर गुर्जर, मधुप्रकाश लड्ढा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

हस्तियां हुई भाजपा में शामिल : सुराज संकल्प यात्रा के आगाज स्थल पर राज्य के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक जेपी मिश्रा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आरके मीणा, सीरवी समाज के अध्यक्ष तथा कानूनविद पीपी चोधरी एवं सरपंच संघ के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सेङ्गियां के भाजपा में शामिल होने पर वसुंधरा राजे ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मेवाड से ११ लाख की राशि भेंट: मेवाड के विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को ११ लाख रुपए थैली भेंट की। बाद में राजनाथ सिंह ने यह थैली वसुंधरा राजे की झोली में डाली लेकिन राजे ने यह राशि प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक परनामी को पार्टी कोष में जमा करने के लिए दी।

वाहनों की लगी कतारें, रास्ते हुए जाम : सुराज संकल्प यात्रा को लेकर इतनी बडी संख्या में वाहन चारभुजा पहुंचे कि पार्किंग स्थल भी छोटा पड गया। वहीं चारभुजा जाने वाले मेगा हाइवे सहित छोटी-बडे रास्ते भी जाम हो गए। वाहनों के जाम को खोलने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पडी। वहीं कई वाहन चालकों ने गंतव्य के लिए लम्बे रास्ते से जाने से भी नहीं चुके। विभिन्न स्थानों से चारभुजा बसों में आए लोगों को काफी दूर तक पैदल भी चलना पडा।

प्रचार सामग्री से किसी ने कार सजाई तो किसी ने स्कूटर :सुराज संकल्प यात्रा को लेकर चारभुजा पहुंचे कार्यकर्ताओं में से कपासन के डीके ने अपनी कार को पोस्टर व बैनर से सजा रखा था जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था वहीं भाजपा किशनपोल मण्डल के प्रचार मंत्री महेन्द्र कुमार शास्त्री ने अपने स्कूटर को भाजपाई रंग में रंगवा कर उस पर सुराज संकल्प यात्रा का प्रचार कर रहा था।

फिटनेस मंत्र, महिलाओं को निहारें 10 मिनट…

img1130402035_1_1पिछले दिनों भारत में महिलाओं को घूरने को गैर जमानती अपराध बनाए जान का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि इस पर सर्वसम्मति नहीं बन पाई। इसके ठीक उलट, एक सर्वे में कहा गया है कि महिलाओं को रोज 10 मिनट तक घूरना (निहारना) सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि उन्नत वक्षों वाली महिलाओं को प्रतिदिन 10 मिनट तक निहारना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। वैज्ञानिकों का तो यहां तक कहना है कि बड़े-बड़े वक्षों वाली महिलाओं को निहारने से आपकी उम्र बढ़ती है। यह खुलासा एक जर्मन अध्ययन में किए जाने का दावा है, जो कि न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित हुआ था।

इसका निष्कर्ष था कि महिलाओं के वक्षों को कुछेक मिनटों के लिए निहारना आपके स्वास्थ्य के लिहाज से जिम जाने से अच्छा है। एजिंग की एक विशेषज्ञा डॉ. करेन वेदरबाइ का कहना है कि सुगठित महिला को मात्र दस मिनट तक देखने से आप इतनी ऊर्जा खर्च कर देते हैं, जितनी कि उर्जा 30 मिनट के एयरोबिक्स व्यायाम में खर्च होती है। इस विलक्षण खोज के परिणामों को सार्वजनिक करने से पहले डॉ. वेदरबाइ के नेतृत्व में एक खोज दल ने पांच वर्ष खर्च किए।

डॉ. वेदरबाइ ने बताया कि जिन लोगों को प्रतिदिन देखने को कहा गया था ‍उन लोगों का अन्य लोगों की तुलना में रक्तचाप कम था। ऐसे लोगों की रेस्टिंग images (5)पल्स रेट्‍स भी कम धीमी थी और इसके साथ ही उनको कोरोनरी आर्टरी की बीमारी का खतरा भी कम हो गया था।

डॉक्टर का कहना है कि यौन उत्साह से हृदय के पम्पिंग की गति तेज हो जाती है और इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। यह भी माना जाता है कि सामान्यत: पुरुषों की दृष्टि अन्य अंगों की अपेक्षा महिलाओं के वक्षों पर ज्यादा ठहरती है।

डॉ. वेदरबाइ का कहना है कि इस बात पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है कि बड़े वक्षों को देखने से आदमी ज्यादा स्वस्थ बनता है। उनका कहना है कि जो लोग 40 वर्ष से अधिक उम्र के हों उन्हें प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट तक डी-कप शेप या और बड़े वक्षों की आंखों से प्रशंसा करना चाहिए।

office_1440720c इस दावे का एक दूसरा पक्ष यह भी है कि बहुत सारे डॉक्टरों और शोधकर्ताओं ने इस तरह के शोध पर बहुत सारे प्रश्न खड़े किए हैं और कहा है कि यह एक फर्जी शोध है और इस शोध और निष्कर्षों में कोई सच्चाई नहीं है। बहुत सारे लोगों ने शोध में भाग लेने वाले स्त्रियों और पु‍रुषों को लेकर बहुत से सवाल किए हैं और वे इसे विश्वसनीय मानते नहीं हैं।

लेकिन, डॉ. वेदरबाइ का दावा है कि हमारे अध्ययन से निष्कर्ष निकलता है कि इस तरह की गतिव‍िधि में कुछेक मिनटों तक संलग्न रहने से आपको दिल का दौरा पड़ने का खतरा आधा हो जाता है। इतना ही नहीं, हम मानते हैं कि लगातार ऐसा करने से औसत आदमी की उम्र चार से पांच वर्ष तक बढ़ जाती है।

यह भी ध्यान रखने योग्य बात है कि प्रत्येक महिला की चाह उन्नत उरोजों की होती है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपने स्तनों को और सुडौल बनाने के लिए उनकी सर्जरी करवाती हैं।

शोधकर्ताओं ने फ्रेंकफर्ट के तीन अस्पतालों में इस तरह का प्रयोग किया और उन्होंने इसके लिए 200 पुरुष आउटपेशेंट्‍स की स्वास्थ्य की तुलना की थी, जिनमें आधे पुरुषों को महिलाओं को घूरने को कहा गया था और आधे को ऐसा न करने की सलाह दी गई थी।

गंजे लोगों को ‘दिल की बीमारियों का ख़तरा ज़्यादा’

0

scared-bald-manजापान में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि गंजे लोगों में उन लोगों की तुलना में हृदय रोगों की संभावना अधिक होती है जिनके सिर पर भरपूर बाल होते हैं.

विज्ञान पत्रिका ‘बीएमजे’ में प्रकाशित इस अध्ययन में 37 हज़ार लोगों को शामिल किया गया था. इसके मुताबिक़ गंजे लोगों में हृदय रोगों की संभावना 32 फ़ीसदी अधिक होती है.

शोधकर्ताओं का कहना है कि हृदय रोगों का यह जोखिम धूम्रपान और मोटापे की तुलना में कम है.

बहुत से पुरुषों के लिए गंजापन एक सामान्य बात है. उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनके बाल गिरने लगते हैं. आधे लोग पचास साल की आयु तक गंजे होने लगते हैं और 70 साल तक 80 फ़ीसदी लोगों के बाल झड़ने लगते हैं.

 जीवनशैली सुधारें

 टोकियो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पुराने अध्ययनों के आधार पर बालों के झड़ने और हृदय रोगों के बीच संबंध स्थापित किया.

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के आधार पर बताया कि सिर से गिरे बालों का संबंध कोरनोरी हृदय रोगों यानी हृदय को ख़ून और ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाली धमनियों में असमानता से था.

हालांकि बालों का झड़ना कम होने का हृदय रोगों संबंधी जोखिम पर कोई प्रभाव नहीं दिखा.

टोकियो विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर तोमोहिदे यामादा ने बीबीसी को बताया,”हमें गंजेपन और कोरोनरी हृदय रोगों के जोखिम के बीच मामूली लेकिन downloadमहत्वपूर्ण संबंध का पता चला,”

उन्होंने कहा,”हमें लगता है कि यह एक संबंध है. लेकिन उनता मजबूत नहीं जितना कि धूम्रपान, मोटापा, कोलेस्टराल के स्तर और ब्लड प्रेशर से होता है.”

प्रोफ़ेसर यामादा ने कहा कि ऐसे युवक जिनके सिर के बाल गिर रहे हों उन्हें अपने हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जीवन शैली पर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने बताया कि गंजे पुरुषों और हृदय रोगों में संबंध स्थापित करने के लिए हालांकि पर्याप्त सबूत नहीं हैं.

 मोटापे पर दें ध्यान

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन में दिल के मरीजों की देखभाल करने वाली डोरियन मैडॉक कहती है, ‘‘हालांकि ये नतीजें दिलचस्प हैं लेकिन इससे उन पुरुषों को चिंतित नहीं होना चाहिए जिनके बाल झड़ चुके हैं.’’

वे कहती हैं, ”पुरुषों के गंजे होने और हृदय रोगों के जोखिम के बीच संबंध स्थापित करने के लिए अभी और शोध की जरूरत है. लेकिन बालों से अधिक फ़िलहाल लोगों को मोटापे पर ध्यान देने की ज़रूरत है”

डोरियन मैडॉक कहती हैं, ”आनुवांशिक रूप से झड़ते बालों को रोकना तो आपके बस में नहीं है. लेकिन आप धूम्रपान छोड़कर, वजन को नियंत्रित कर और ख़ुद को सक्रिय रखकर अपने हृदय की रक्षा कर सकते हैं.”

रोगी के परिजन व रेजिडेंट में धक्का-मुक्की

mahantउदयपुर.एमबी अस्पताल के वार्ड पांच में बुधवार को रेफर टिकट को लेकर परिजन और रेजिडेंट में छिड़ी बहस धक्कामुक्की तक पहुंच गई। मौके पर पहुंचे हाथीपोल चौकी के पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि रेजिडेंट डॉक्टरों ने रेफर टिकट देने से मना कर दिया, जबकि वे अपने रोगी को अन्य अस्पताल ले जाना चाहते थे। इधर, रेजिडेंट्स का कहना है कि रेफर टिकट किसी भी रोगी को नहीं दिया जाता है। इसके बावजूद हम अन्य जांच रिपोर्ट देने को तैयार थे, लेकिन परिजनों को यह बात समझ नहीं आई। इस घटना से वार्ड में भर्ती अन्य रोगियों में भी दहशत फैल गई।

कब क्या हुआ

रोगी का रेफर टिकट मांगा :

दोपहर 12 बजे वार्ड 5 में डूंगरपुर निवासी काली कल्याण धाम के पुजारी महंत भीम सिंह चौहान भर्ती अपने रोगी में सुधार नहीं होने पर अहमदाबाद ले जाना चाहते थे। उन्होंने रेजिडेंट राकेश चौधरी से रेफर टिकट मांगा। डॉ. चौधरी ने बताया कि रेफर टिकट नहीं दे सकते हैं, वो नियम विरुद्ध है।

नहीं मिलने पर झल्लाए :

12.10 पर चौहान ने फिर रेफर टिकट मांगा और गुस्सा हो गए। ऐसे में उपस्थित अन्य रेजिडेंट्स ने उन्हें चिल्लाने से मना किया तथा अन्य रोगियों का हवाला दिया। चौहान ने किसी न सुनी और रेफर टिकट मांगते रहे। इस दौरान उनके अन्य साथी उपस्थित थे। ऐसे में चौकी पर सूचना दे दी गई।

फिर पहुंची पुलिस :

12.15 पर परिजन और रेजिडेंट के मध्य कहासुनी जोरों पर थी और झड़प शुरू होने ही वाली थी कि हाथीपोल चौकी से आए पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया। दोनों के साथ समझाइश की। चौहान को रेफर टिकट को लेकर पूरी जानकारी दी गई, तब उनके समझ में सारी बात आई।

वार्ड में सन्नाटा :

12.20 पर घटना के बाद वार्ड में सन्नाटा पसर गया। भर्ती अन्य मरीज एक दूसरे की तरफ दहशत भरी नजरों से देख रहे थे। गौरतलब है कि पूर्व में भी इसी तरह वार्डो में आपसी झगडे हुए हैं, जिनका खामियाजा रोगियों को रेजिडेंट्स की हड़ताल तक चुकाना पड़ा था।

उदयपुर में सोने पर 350 रु. और चांदी पर 1200 रु. कम हुए

gold silverउदयपुर.घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 500 रुपए घटकर 29,60 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। यह करीब नौ महीनों में सबसे कम है। चांदी भी 1,950 रुपए सस्ती हुई। दिल्ली में यह 51,250 रुपए प्रति किलोग्राम रही। यह करीब 15 महीने में सबसे कम कीमत है।

कीमतों में यह कमी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमत घटने से आई है। उदयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 1200 रुपए लुढ़ककर आठ माह के निचले स्तर पर आ गई। यहां सोना जेवराती भी 330 रु. नरम होकर 27,950 रु. प्रति दस ग्राम रहा।

सरकारी स्कूलों में 70 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य

children_assembly_20080407उदयपुर.इस सत्र से सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की 70 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होगी। उपस्थिति की यह गणना विद्यालय प्रारंभ होने की तिथि से वार्षिक परीक्षा तैयारी अवकाश से पूर्व तक मानी जाएगी। यह नियम हाल ही में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं।

इसके अतिरिक्त जो विद्यार्थी लगातार 45 दिन तक विद्यालय में अनुपस्थित रहता है तो ऐसे विद्यार्थी को ड्राप आउट मानते हुए उसे आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेश दे दिया जाएगा। विभाग द्वारा जारी किए गए इन नियमों का शिक्षक संघों एवं संस्थाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

सिर्फ 10 फीसदी छूट

नए नियमों के अनुसार संस्था प्रधान संतुष्ट होने के बाद विद्यार्थियों की रुग्णता अथवा युक्तिसंगत कारणों से वार्षिक परीक्षा में बैठने के लिए उपस्थिति में अधिकतम 10 प्रतिशत तक छूट दे सकेंगे। विद्यार्थी द्वारा रुग्णता प्रमाण पत्र सात दिन की अवधि में प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होगा। यदि विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सकता है, तो उसे छूट से भी वंचित किया जा सकता है।

तैयारी अवकाश भी निर्धारित किए

प्रारंभिक विभाग में बनाए गए नए नियमों के अनुसार अब कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए 1 दिन तथा वार्षिक परीक्षा के लिए 2 दिन का परीक्षा तैयारी अवकाश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिविरा पंचांग के अनुसार परिवर्तन को भी मान्य माना जाएगा।

उठे विरोध के स्वर

राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के बाबूलाल जैन ने इन नियमों का विरोध करते हुए इसमें शिथिलता की मांग की है। जैन ने बताया कि राज्य में मौसमी बीमारियों, यहां की सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्थिति आदि को देखते हुए 70 फीसदी उपस्थिति संभव नहीं है। इस कारण जरूरी है कि विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 फीसदी ही निर्धारित रहने दी जाए। बताया गया कि प्रदेश के किसी भी स्कूल में 70 फीसदी की उपस्थिति संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत इन छात्रों के परिवार के सामने भी कई प्रकार की समस्याएं होती हैं।

स्कूलों को 16 जुलाई तक जमा कराने होंगे लाभार्थी बच्चों के रिकॉर्ड

शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में पढ़ रहे लाभार्थियों का रिकॉर्ड जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 16 जुलाई तक जमा कराना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ने बुधवार को आदेश दिए कि जिले के सभी निजी स्कूलों को प्रवेश प्रक्रिया 16 जुलाई तक पूरी कर देनी है। गौरतलब है कि निजी स्कूलों को शिक्षा का अधिकार के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों को एडमिशन देना अनिवार्य है।

सहायक जिला परियोजना समन्वयक (शिक्षा का अधिकार) ललित कुमार दक ने बताया कि सभी निजी स्कूलों को लाभार्थियों का ब्यौरा संबंधित नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी दोनों को भेजना होगा। बाद में ये जानकारी शिक्षा निदेशक को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस ब्यौरे में विद्यार्थियों की संख्या एवं लागू फीस की जानकारी शामिल है। साथ ही इनमें स्कूलों को ब्यौरा देना होगा कि विद्यार्थी को किस श्रेणी (बीपीएल, एससी, एसटी आदि) के तहत लाभ दिया गया। साथ ही इससे जुड़े दस्तावेज भी सौंपने होंगे।

इस सत्र का खर्च 1 करोड़ 81 लाख 50 हजार

‘सत्र 2012-13 में शिक्षा के अधिकार के तहत जिले में 1 करोड़ 81 लाख 50 हजार रुपए के बिल निजी स्कूलों की तरफ से विभाग को दिए गए हैं। इस सत्र में जिले के 721 निजी स्कूलों में 4720 गरीब बच्चों को एडमिशन दिया गया। निजी स्कूलों को ये राशि दो किश्तों में देने का प्रावधान है, जो हर साल सितंबर एवं मार्च में दी जानी है। लेकिन इस सत्र में बजट की कमी की वजह से निजी स्कूलों को ये राशि तीन किश्तों में दी जाएगी। इनमें से पहली दो किश्तों में लगभग आधी राशि दी जा चुकी है।’ आखिरी किश्त जुलाई2013 में जारी की जाएगी।