नव-संवत्सर महोत्सव 8 से, दूध तलाई पर होगी आतिशबाजी

navsamvatउदयपुर.अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, नगर निगम और आलोक संस्थान के साझे में नव संवत्सर महोत्सव का आगाज 8 अप्रैल को होगा। चार दिवसीय महोत्सव के दौरान रोज विभिन्न आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों की जानकारी नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमावत ने बुधवार को पत्रकारों को दी।

 8 अप्रैल

उत्सव के पहले दिन संवत्सर मेला, स्वामी विवेकानंद के तेल चित्र और गणगौर नाव का अनावरण शाम 7 बजे दूधतलाई पर किया जाएगा। इस अवसर पर आओ फिर से दीया जलाएं फिल्म का प्रीमियर भी होगा।

 9 अप्रैल

शाम 6 बजे फतहसागर पाल पर स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके बाद पगड़ी सजाओ प्रतियोगिता होगी। इसमें दौलत सेन द्वारा तैयार 2013 मीटर की विशाल पगड़ी आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतियोगिता के बाद 15 सफाई कर्मचारियों का उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मान किया जाएगा। अंत में डॉ. कुमावत की फिल्म माटी का कर्ज का प्रीमियर होगा।

 10 अप्रैल

नाथद्वारा से ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा शाम 7 बजे गणगौर घाट पर पहुंचेगी। इसके बाद विदा 2069 के तहत गंगा आरती और भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

 11 अप्रैल

सुबह 8 से 11 बजे तक शहर के विभिन्न चौराहों पर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी जाएंगी। शाम को 6 बजे पाला गणेश से दूधतलाई तक चैती एकम री सवारी निकाली जाएगी और दूधतलाई पर स्वागत 2070 कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ नव संवत्सर का स्वागत किया जाएगा।

ठेकेदार ने बी.पी.एल. परिवार से भी रूपये वसूल लिए

images (3)उदयपुर, बीपीएल परिवार को निशुल्क विद्युत कनेक्शन देने के एवज में ठेकेदार के खिलाफ नकदी वसूलने का प्रकरण पुलिस ने दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अशोक नगर स्थित जिंस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर कम्पनी लिमिटेड के मैनेजर हेमसिंह नाथावत ने परिवाद जरिये नाल गो$डासर निवासी राजेन्द्र पुत्र हकरा मीणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि कम्पनी को सराडा क्षैत्र में राजीव गांधी विद्युतिकरण योजनान्र्तगत बी पी एल परिवारों को नि:शुक्ल विद्युत कनेक्शन देने का ठेका मिलने पर सब ठेकेदार राजेन्द को काम सौंपा था। आरोपी ने विद्युत लाई बिछाने के बाद क्षैत्र में कनेक्शन करने के एवज में ३६ परिवारों के कनेक्शन करने के एवज में प्रत्यक परिवार से ६०० रूपये की नकदी वसूली। इसका पता चलने पर प्रकरण दर्ज करवाया।

दुष्कर्म का मामला दर्ज: पहा$डा थाना पुलिस ने कातरवास गांव निवासी महिला की रिपोर्ट पर केवल गाव निवासी भूरा पुत्र रतना मीणा व उसके साथी के खिलाप* मामला दर्ज किया। कि २६ मार्च को गोहावा$डा से आरोपी अपहरण कर अज्ञात स्थान पर ले गये। जहां आरोपी दुष्कर्म करने के बाद मोके से साथी के साथ प*रार हो गया।

पिस्तौल की नोंक पर जबरन करवाए स्टाम्प पर हस्ताक्षर

sign-paper-contract-hands_3200193उदयपुर, जमीन लेन देन के विवाद में अपर्हत व्यक्ति को बंधक बनाकर पिस्टल की नौक पर जबरन हस्ताक्षर करवाए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शोभ जी का खेडा निवासी भूरालाल पुत्र प्रभुलाल मेघवाल ने परिवाद जरिए नाहरा मगरा निवासी भैरूलाल पुत्र देवीलाल खटीक, सिमेंट फैक्ट्री निवासी राम जी बंजारा, डबोक निवासी रजमान खां के खिलाप* मामला दर्ज करवाया कि आरोपियों को तीन माह पहले ६ बीघा जमीन उधार में बेचने का इकरार करवाया जिसके पेटे ५ लाख नकदी लेनी थी। उक्त जमीन को नकद बेच कर ढाई माह पहले आये आरोपी कार में डालकर नाहरा मगरा स्थित नवरंग होटल में ले गये जहां कमरे में बंद कर पिस्टल की नौक पर स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाए आरोपियों की धमकी से आहत होकर २५ फरवरी को जहर सेवन किया जिसके चलते मावली चिकित्सालय में उपचार कर जान बचाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

होमगार्ड के कमान्डेंट ने की महिला कांस्टेबलों के साथ छेड-छाड

50-us-marine-women-get-rapedकमाण्डेण्ट के विरूद्घ दर्ज हुआ मामला

उदयपुर, दो होमगार्ड महिला कांस्टेबल ने कमाण्डेन्ट के खिलाफ अश्लील बाते करने एवं छेडछाड करने का प्रकरण पुलिस थाने में दर्ज करवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कोलोनी गोवर्धन विलास सेक्टर १४ निवासी होमगार्ड महिला कांस्टेबल ने परिवाद जरिए होमगार्ड कमाण्डेंट सुभाष यादव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपी बिना कारण बताए नोटिस देकर कार्यालय बुलवाकर अश्लील बाते करता है मांग करने पर डयूटी देने से इंकार कर छेडछाड करता है। २ नवम्बर १२ तडके पन्नाधाय चिकित्सालय में डयूटी के दौरान आये आरोपी ने धमकाते हुए साथ चलने के लिए दबाव बनाया इसी तरह गायरियावास कच्ची बस्ती निवासी होमगार्ड महिला कांस्टेबल ने कमान्डेट के खिलाप* परिवाद में बताया कि आरोपी ने ५ सितम्बर सवेरे १० बजे डयूटी देने कार्यालय बुलाकर अश्लील बाते कर छेडछाड की आरोपी की बाते नहीं मानने पर २८ सितम्ब्र को अनुशासन हिनता का नोटिस थमा कर दबाव बनाया। इससे तनाव होने पर ४ से १२ मार्च तक एम बी चिकित्सालय में डिप्रेशन का उपचार किया इसके बावजूद परेशान किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में हाथीपोल थाना पुलिस ने कमाण्डेंट के खिलाप* मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सेंट पॉल स्कूल के छात्र गांव में करेंगे श्रमदान

सेंट पॉल स्कूल के छात्र गांव में करेंगे श्रमदान

उदयपुर, स्थानीय संत पॉल स्कूल के १० वीं कक्षा के १८० विद्यार्थी समायोपयोगी एवं समाज सेवा शिविर के लिए मंगलवार को झाडोल तहसील के ओगणा गांव के लिए रवाना हुए ये विद्यार्थी ओगणा के असुन्ता भवन स्कूल में रहकर वहां सडक निर्माण के कार्य में श्रमदान करेंगे। चार दिवसीय शिविर में विद्यार्थी श्रमदान के अलावा ग्रामीण लोगों से सम्पर्क कर उनकी जीवनचर्या एवं रहन सन से रूबरू होगें इसके अलावा विद्यार्थी ओगणा कस्बे में विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा लोगों में बालिका उत्थान, नशामुत्ति* व्यसन मुक्ति आदि मुद्दो के प्रति जागरूकता फैलाएगें।

स्कूल के प्राचार्य फादर जॉर्ज वी.जे. ने बताया कि शिविर का मुख्य उदेश्य बालिका उत्थान अभियान रखा गया है इसके तहत स्कूल की छात्राओं का एक विशेष दल ४ अपे्रेल शाम ५ बजे ओगणा कस्बे में जीने की ललक नामक नाटक प्रस्तुत करेगा। नाटक में भ्रूण हत्या एवं बालिका उत्थान जैसे मुद्दो को उजागर किया जाएगा। तत्पश्चात एक शांति रैली द्वारा कस्बे के लोगों में जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंप प्रभारी शिक्षक बर्नार्ड भूरिया के नेतृत्व में स्कूल के १४ शिक्षकों का दल वहां रहकर बच्चों का मार्गदर्शन करेगा।

अध्यापक ने किया श्रमिक महिला के साथ ………

delhi_rape_1355724187_540x540उदयपुर, बैकरियों थाना पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ श्रमिक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बैकरिया थानान्र्तगत देवला गांव निवासी विवाहिता ने परिवाद जरिये देवला स्थित निजी विद्यालय में अध्यापक पद पर कार्यरत कांङ्गल सिरोही निवासी देवीसिंह पुत्र उम्मेदसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि ८ जनवरी को देवला में स्थित निर्माणाधीन मकान की तराई कर रही थी। इस दौरान आये आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस संबंध में परिजनों को बताने पर उनके बताये अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

 

फर्जी मार्कशीट दे कर बना कांस्टेबल अब सलाखों में

images (2)उदयपुर, फर्जी अंकतालिका पेश कर कास्टेबल बनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

खैरवाडा थाना पुलिस ने वर्ष राजस्थान बोर्ड से बाहरवी उत्तीर्ण होने के बावजूद यु पी बोर्ड की अंकतालिका पेश कर एम बी सी में कास्टेबल बनने वाले आरोपी मेवाडा भरतपुरनिवासी जितेन्द्र पुत्र बालमुकेन्द को गिरप*तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जतेल भेजा। आरोपी ने राजस्थान बोर्ड से बाहरवी उत्तीर्ण होने के पश्चात एम बी सी कास्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया। जिसमें आरोपी ओवर एज होने पर उसने यु पी बोर्ड की अंकतालिका पेश कर कास्टेल बना था। इसकी शिकायत मिलने पर वर्ष २०१२ में आरोपी को निलंबित किया था। इस मामले में जांच में प*र्जी अंकतालिका से नोकरी हथियाने की पुष्टि होने पर एम बी सी खैरवाडा कमाण्डेट वी के गोड ने आरोपी के लिखाप* जनवरी १३ में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा।

 

प्रशासन से मांगे मनवाने के लिए विधायक चढ़े टावर पर

लिखित में आश्वास के बाद नीचे उतरे विधायक

प्रशासन ने माना इसे अप्रैल फूल

टावर नही हटने पर दी जान देने की धमकी

u1aprph-9

चित्तौडगढ, बडीसादडी के सत्तासीन कांग्रेसी विधायक को अपनी ही मांग मनवाने के लिए मोबाईल टावर पर चढना पडा। एक बारगी प्रशासन ने इसे अप्रैल फूल समझा, लेकिन हकीकत जानने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। विधायक पिछले कई समय से अपने निवास स्थान के नजदीक लगे मोबाईल टावर को हटाने की मांग करते आ रहे है।

u1aprph-8जिले की बडीसादडी विधानसभा के विधायक प्रकाश चौधरी अपनी मांगो को मनवाने के लिए सोमवार सुबह सवेरे ही मोबाईल टावर पर चढ गए। जिनके साथ अन्य ११ लोग भी शामिल थे। विधायक की मांग थी कि कस्बे में लगे मोबाईल टावर से लोगो को परेशानियां उठानी पड रही है। जिसकी शिकायत विधायक ने मुख्यमंत्री से लेकर स्थानीय प्रशासन तक कई बार की, लेकिन इसकी कोई सुनवाई नही हो पाई। रविवार रात्री को विधायक चौधरी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि जल्द ही यह टावर नही हटे तो मैं इन्ही टावर पर चढ कर अपनी जान दे दूंगा, लेकिन प्रशासन ने इसे अप्रैलफूल मान कर काफी हल्के में लिया। सोमवार सवेरे विधायक प्रकाश चौधरी और मोहल्ले के अन्य ११ जने मोबाईल टावर पर चढ गए। जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ पांच फूल गए। पुलिस जाप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होने काफी मिन्नते की, लेकिन विधायक टस से मस नही हुए। आखिरकार विधायक द्वारा लिखित आश्वासन मांगे जाने पर प्रशासन ने उन्हे जल्द से जल्द मोबाईल टावर हटाने की लिखित में आश्वास दिया तब जाकर विधायक टावर से नीचे उतरे।

विधायक प्रकाश चौधरी ने टावर पर चढ दो युवको की मौत के लिए प्रशासन से एक करोड रूपसे के मुआवजे की मांग तथा अतिशीघ्र टावर हटाने की मांग करते रहे। बताया जाता है कि कोलोनी में पंच मोबाईल टावर लगे है। इनके आसपास पांच स्कूल पडते है। इन टावर के करीब रहने वाले लोगो को रेडिएशन के चलते खासी परेशानियां उठानी पड रही है। हाल ही में एक व्यवसायी की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी कुछ लोग रेडिएशन से पीडित होकर जान गंवा चुके है। खद विधायक को गले का ऑपरेशन कराना पडा। उनकी पत्नि भी बीमारी हालत में है।

उल्लेखनीय है उक्त टावरो में से दो मोबाईल टावर विधायक प्रकाश चौधरी के भुआ के लडके बिहारीलाल चौधरी के भूखण्ड में है। बिहारीलाल चौधरी पूर्व में विधायक के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन किन्ही कारणो से इनकी टिकट नही मिल पाया। बिहारीलाल चौधरी पूर्व में नगर पालिका चैयरमेन रह चुके है और छ: बार पार्षद का चुनाव जीत चुके है।

सरपंच एवं पटवारी ने जीवित व्यक्ति का म्रत्यु प्रमाण जारी कर दिया

उदयपुर,हिरणमगरी थाना पुलिस ने सरपंच ग्रामपंचायत कानपुर एवं पटवारी हलका उमरडा सहित अन्य के खिलाफ फर्जी तरीके से जीवीत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर जमीन विक्रय करवाने का मामला दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी थानान्र्तगत उमरडा निवासी भैरा पुत्र खेमा मीणा ने उमरडा निवासी गांगा पुत्र भैरा, गोटू पुत्र भैरास, सोहनी, गुलाबी पुत्री भैरा, उदी बाई पत्नी स्वभैरा, भैरूलाल पुत्र देवा मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत कानुर वरदी देवी, उपरडा पटवार हलका पटवारी मोहनसिंह पटवारी, कातरवास खैरवाडा निवासी सतीश कुमार पुत्र रमेश कुमार मीणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि आरोपियों ने षडयंत्रपूर्वक १५ मई ०२ को पटवारी एवं सरपंच की मिली भगत से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा आरोपी गांगा, गोटू, सोहनी, गुलाबी, उदीबाई ने वारिस नहीं होने के बावजूद फर्जी शपथ पत्र जरिये मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा अपने नाम का नामांतरण खुलवा दिया। आरोपियों ने पटवारी व सरपंच के साथ मिलकर उक्त भूमि का विक्रय भी करवा दिया। जबकि आज दिनांक तक मैं जीवित हु तथा आरोपी न तो मेरी जमीन के वारिस है और नहीं वे हकदार है। आरोपियों ने जीवित होने के बावजूद षडयंत्रपूर्वक दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी की।

चरित्र पर संदेह कर पत्नी को कुल्हाड़ी से मार दिया

frankieaxmkbउदयपुर, चरित्र पर संदेह के चलते पति कुल्हाडी से हमला कर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पिहर पक्ष ने चढोतरा कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोटडा थानान्र्तगत कोल्या गांव निवासी वसू पुत्र होमा खेर चरित्र पर संदेह के चलते कुल्हाडी से हमला कर पत्नी मजी (२४) की हत्या कर फरार हो गया। चार माह पहले सगाई होने के बाद से मजी पति वसू के पास ही रह रही थी। रविवार को पति पत्नी गांव में गये थे। जहां पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर होने के बीच कहासूनी हो गई। बीच रास्ते कोल्या नदी किनारे वसू मजी के सिर पर कूल्हाडी से हमला कर फरार हो गया। रविवार को घटना की सूचना मिलने पर कोटडा थानाधिकारी योगेश चौहान मय जाप्ता ने मोके पर पहुच मृतक का शव कोटडा चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी। इस पर हादसे की सूचना मिलने पर मृतका के पिता मियटा थाना माण्डवा रविया बूमडिया व परिजनों ने चढोतरा कर दिया। जहां दोनों पक्ष के बीच वार्ता जारी है। समाचार लिखे जाने तक कोई सुहल नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।