मीरां के भजनों पर इसी झूमी स्वाति कि श्रोता भक्ति के रंग में रंग गये

उदयपुर, आगामी 26 मार्च को होली पर्व के मद्देनजर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित होली उत्सव के तहत शनिवार शाम को ऐतिहासिक माणक चौक में दिल्ली की कत्थक कलाकार स्वाति सिन्हा द्वारा होली के राग-रंगों के साथ प्रस्तुति दी

Photo1

स्वाति ने प्रथम संरचना भक्त प्रहलाद की विष्णु पूजा एवं होलिका दहन की कथा पर प्रस्तुत की। जीवन सदा चलता रहता है और कई रास्तों से गुजरता हुआ एक जीवन समाप्त होता है तो दूसरा शुरू। हरे रंग के भाव को कदम्ब के पेड़ के माध्यम से दर्शाया गया। कत्थक नृत्य गति और उर्जा से ओत-प्रोत है और यही भाव पीले रंग द्वारा दर्शाया गया। राजस्थानी परंपरा में मांड जिसमें नायिका नायक के आने का इंतजार करती है व मीरा भजन प्रस्तुत किया गया। सूरदास जी की रचना के माध्यम से बृज की होली प्रस्तुत की गई।

स्वाति सिन्हा के साथ में दीक्षा गुप्ता, शालिनी, वांडा चियू, मुजफ्फर, मनोज सोनगरा, मानवेन्द्र सिंह ने नृत्य प्रस्तुति दी। संगीत में तबले पर जोहेब खान, गायन में ब्रिज मोहन परिहार, सितार पर लाविण्य कुमार, बांसुरी पर रोहित प्रसन्ना ने संगत की।

कार्यक्रम की शुरूआत में विजयराज कुमारी मेवाड़ ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम के अंत में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, विजयराज कुमारी मेवाड़ ने स्वाति सिन्हा एवं अन्य साथी कलाकारों को सरोपाव भेंट किया। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि 24 मार्च रविवार को प्रात: 5.30 बजे सिटी पैलेस के खुशमहल प्रांगण में पंडित रामकृष्ण बोस द्वारा संतूर वादन किया जाएगा। इनके साथ हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत ममता शर्मा प्रस्तुत करेंगी। रविवार शाम को माणक चौक में ही होरी गीत एवं ठुमरी पर भावभीनी प्रस्तुति शास्वती मण्डल पॉल द्वारा दी जाएगी।

बर्मा में मुस्लिम-बौद्ध दंगे, आपातकाल की घोषणा

0
file photo
file photo

बर्मा के शहर मेकटिला में बौद्ध धर्म और मुस्लिम समुदाय के बीच तीन दिनों तक छिड़ी सांप्रदायिक हिंसा के बाद आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।

एक सरकारी चैनल पर राष्ट्रपति थीन सेन की ओर से इस फैसले की घोषणा की गई। बयान में कहा गया है कि इस कदम से मैंडले के दक्षिण में मौजूद इस दंगा प्रभावित क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

जब से हिंसा शुरू हुई है तब से लेकर अब तक संभवतः कम से कम 20 लोग मारे गए हैं, लेकिन अभी आंकड़े स्पष्ट नहीं हैं।

शहरी इलाके से आए एक बीबीसी संवाददाता का कहना है कि उन्होंने करीब 20 मुसलमानों के शव देखे जिसे स्थानीय लोग जलाने की कोशिश कर रहे थे।

क्या हैं हालात : मेकटिला के सांसद विन थेन ने बीबीसी की बर्मा सेवा को बताया कि बौद्ध धर्म के ज्यादातर लोग जिन पर हिंसा में शामिल रहने का आरोप था, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने शुक्रवार की सुबह शहर में हिंसा में मारे गए आठ लोगों के शव भी देखे। विन का कहना है कि शुक्रवार सुबह हुई हिंसा अब थम गई है लेकिन मेकटिला में अब भी माहौल तनावपूर्ण है।

पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को 15 बौद्ध साधुओं ने शहर के बाहरी इलाके में मौजूद एक मुसलमान परिवार के घर को जला दिया था। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

शहर के लोगों ने बीबीसी को बताया कि शहर का मुख्य बाजार पांच दिन तक बंद रहा जिसके चलते खाने-पीने के सामान की कमी पड़ गई। मेकटिला में सैकड़ों पुलिसकर्मी भेजे गए हैं। वे पुरुषों और महिलाओं को उनके जले हुए घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि पुलिस पर यह आरोप लगते रहे हैं कि वे दोनों समुदायों के लोगों को हताहत होने से बचाने के लिए उम्मीद के मुताबिक कुछ नहीं कर रहे हैं।

हिंसा नई नहीं : बीबीसी के दक्षिण पूर्व एशिया के संवाददाता जोनाथन हेड का कहना है कि ताजा सांप्रदायिक हिंसा बर्मा के पश्चिमी राज्य रखीन में बौद्धों और मुसलमानों के बीच छिड़े संघर्ष की ही एक कड़ी है जिसमें करीब 200 लोग मारे गए थे और हजारों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए थे।

रखीन में हुई सांप्रदायिक हिंसा बौद्ध धर्म के लोगों और रोहिंग्या मुसलमान के बीच हुआ जिन्हें बर्मा का नागरिक नहीं माना जाता है। सरकार को अब भी इस संघर्ष को विराम देने के लिए कोई लंबी अवधि का प्रस्ताव पेश करना है।

राजपा ने पहला प्रत्याशी घोषित किया

2013-03-23 16.10.14उदयपुर, दौसा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को राजपा का प्रथम प्रत्याशी घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि सांसद किरोडीलाल मीणा विगत तीन दिनों से मेवाड के दौरे पर है। इसी क्रम में शनिवार लसाडिया तथा प्रतापगढ जिले के पीपलखूंट में जन सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से सुशासन के लिए राजपा को सत्ता में लाने की अपील की। उन्होंने चुनावी बिसात की शुरूआत करते हुए प्रतापगढ के उप जिला प्रमुख रामलाल मीणा को राजपा प्रत्याशी घोषित किया। डॉ. किरोडी रविवार प्रात: हेलीकॉप्टर द्वारा शेखावाटी प्रस्थान करेंगे जहां झुंझुनुं व सीकर में जन सभाओं को संबोधित करेंगे।

यूथ कांग्रेस का चुनावी अखाडा शुरू ..

indian-youth-congress-supportersउदयपुर , यूथ कोंग्रेस के चुनाव को लेकर अखाडा तैयार है आज से होने वाले मतदान को लेकर विधान सभा , लोक सभा और प्रदेशाध्यक्ष के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । प्रत्याशियों के समर्थकों ने बाड़बंदी शुरू करदी है और शराब, कबाब से लेकर हर सुविधा मतदाताओं को मुहय्या करायी जारही है ।

रविवार सुबह से होने वाले यूथ कांग्रेस के चुनावों को लेकर तय्यरियाँ अपने चरम पर है शनिवार की रात सभी प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं को घेरे उनकी हर पसंद न पसंद का ख्याल रख रहे है । पिछले कई दिनों से प्रत्याशियों के समर्थकों की महगी महंगी लक्जारियां गाड़ियाँ मतदाताओं की नोकरी में लगी हुई है । रोज रात को होने वाली शराब कबाब की पार्टियाँ आज रत अपने पुरे रंग में होंगी शहर के आसपास में कई फार्म हाउस रिसोर्ट बुक है । और वहां मतदाताओं के लिए ख़ास खाने पिने का नि लिमिट इंतज़ाम है । सूत्रों के अनुसार कई रिसोर्ट में ख़ास डीजे का इंतजाम भी किया गया है ।

रात भर मतदाताओं को मस्ती में दुबदेने का पुअर इंतजाम है और सुबह उनके मतदान स्थल तक जाने के लिए ख़ास लक्जरी गाड़ियों का इनजाम किया गया है ।प्रदेशाध्यक्ष के तीनों उम्मीद वार हर मतदान से व्यक्तिगत तौर पर मिल रहे है ।इन्डियन यूथ कोंग्रेस द्वारा तय की गयी प्रक्रिया के अनुसार मतदान का क्रम रविवार सुबह ९ बजे शुरू होगा जो दोपहर तिन बजे तक जारी रहेगा ।

मतदान कब कहाँ

पहले दिन रविवार को गोगुन्दा , झाडोल ,में मतदान का क्रम चलेगा वाही उदयपुर में हिरन मगरी से.११ अग्रवाल धर्म शाला में मतदान होगा ।इसी प्रकार सलुम्बर , खेरवाडा , धरियावाद तथा आसपुर के लिए मतदान २५ मार्च को सलुम्बर में होंगे । उदयपुर शहर तथा ग्रामीण के लिए मतदान स्थल अग्रवाल धर्म शाला को बनाया गया है जहाँ २५ को ही मतदान प्रक्रिया चलेगी । चुनाव में २३२१ मतदाता अपने मत अधिकार का प्रयोग करेगें ।

 

ठुमरी के साथ नृत्य का होगा अनूठा मिलन

उदयपुर, मार्च को होली पर्व के मद्देनजर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के तत्वावधान में दिनांक 23 मार्च से 26 मार्च 2013 तक सिटी पैलेस संग्रहालय के सभाशिरोमणी का दरीखाना में पारंपरिक चित्रकला के समन्वयन एवं उत्कर्ष हेतु प्रदर्शनी के साथ कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। पारंपरिक संगीत कला के प्रोत्साहन के क्षेत्र में फाउण्डेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों के तहत इन्हीं दिनों भारतीय शास्त्रीय संगीत के अलावा होली पर गाए बजाए जाने वाले विशेष लोक वाद्यों से भी पर्यटकों को लुभाया जाएगा।

Photo 1. Ms. Swati Sinha

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ की होली के रंगों के प्रति दूरगामी सोच को फाउण्डेशन ने एक कार्यशाला एवं समारोह में पिरोने की कोशिश की है। फाउण्डेशन का उद्देश्य होली में पारंपरिक चित्रशैली एवं विभिन्न रागों का ज्ञान कलाप्रेमियों को प्रदान करना है। राजमहल में होली के त्यौहार पर विगत 150 वर्षों में की जा रही यह अनूठी पहल है।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि 23 मार्च शनिवार को सिटी पैलेस प्रांगण स्थित सभाशिरोमणी का दरीखाना में रंग कार्यशाला में उदयपुर की कलाकार अदिती बाबेल के संयोजन में मोलेला, कांच एवं ठीकरी, मिनिएचर पेंटिंग, फड़ पेंटिंग आदि के कलाकारों के साथ प्रदर्शनी एवं कार्यकलाप किए जाएंगे। रंग 25 मार्च तक सुबह 10.30 से 4.30 बजे तक जारी रहेगी।

इसी के तहत जनाना महल की एक्जीबिट गैलरी में चित्र प्रदर्शनी 26 मार्चPhoto 2. Pandit Ramkrishna Bose तक आयोजित की जाएगी। विभिन्न कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी का संयोजन मुंबई के उशत गुलगुले करेंगे। 23 मार्च शाम 6.30 बजे ऐतिहासिक माणक चौक में कत्थक कलाकार स्वाति सिन्हा द्वारा होली के राग-रंगों के साथ प्रस्तुति दी जाएगी। 24 मार्च रविवार को प्रात: 5.30 बजे सिटी पैलेस के खुशमहल प्रांगण में पंडित रामकृष्ण बोस द्वारा संतूर वादन किया जाएगा। इनके साथ हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत ममता शर्मा प्रस्तुत करेंगी। रविवार शाम को माणक चौक में ही होरी गीत एवं ठुमरी पर भावभीनी प्रस्तुति शास्वती मण्डल पॉल द्वारा दी जाएगी। 25 मार्च सोमवार को माणक चौक में शाम 6.30 बजे होली पर आधारित नृत्य नाटिका होरी धूम मची रे… श्री जयकिशन महाराज एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। 26 मार्च मंगलवार को शाम 6 बजे माणक चौक में होलिका दहन होगा।

Photo 3. Ms. Mamta sharma (1)Photo 4. Ms. Shashwati Madal Paul[title type=”h3″][/title]

जांबिया के उपराष्ट्रपति ने किया मोतीमगरी का भ्रमण

0

उदयपुर, जाम्बिया के उपराष्ट्रपति गोय स्कॉट अपने 25 सदस्यीय दल के साथ शुक्रवार दोपहर को अपने उदयपुर प्रवास के दौरान यहां फतहसागर स्थित महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोती मगरी पहुंचे।

समिति के सचिव युद्धवीर सिंह शक्तावत ने उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने उपराष्ट्रपति एवं उनके दल को समिति की जानकारी दी तथा मोती मगरी स्थित अश्वारूढ़ महाराणा प्रताप की प्रतिमा सहित अन्य कर्मवीरों एवं योद्धाओं के इतिहास की बारीकी से जानकारी दी। उपराष्ट्रपति ने समिति के कार्यों को सराहा तथा उदयपुर में इसे एक ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक भ्रमण स्थल बताया।

Photo-2

Photo-1

जनता अब राज्य में परिवर्तन चाहती है -डॉ किरोड़ी

0

103राष्ट्रीय जनता पार्टी के रास्ट्रीय अद्यक्ष पी ए संगमा व् दौसा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा उदयपुर से हेलीकाप्टर द्वारा पिण्डवाडा के ग्राम मालेरा पहुचे और वहा भारी जन सेलाब के बीच सभा ली और हजारो के बीच कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार की विदाई अब तय है और सरकार पर जमकर बरसे , जनता अब राज्य में परिवर्तन चाहती है। पिण्डवाडा के आम जन , किसानो को जगाते हुए कहा कि सभी धर्मो के लोग एक होकर मुकाबला करने के लिए तैयार हो जाओ l साथ ही संगमा जी ने कहा की अगला राजस्थान का मुख्यमंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा है इसके लिए आप कमर कस लो l

डॉ किरोड़ी लाल मीणा के प्रतिनिधि ललित तलेसरा ने बताया की इसके पश्चात पी ए संगमापिण्डवाडा से हेलीकाप्टर द्वारा उदयपुर एयरपोर्ट पहुचे जहा से सायकाल देहली के लिए रवाना हुए l और इसके पश्चात डॉ किरोड़ी मीणा सड़क मार्ग से कुम्भलगढ़ पहुचे बीच मार्ग में जसवंतगढ़ में उनका भव्य स्वागत हुआ l वहा भारी जन सेलाब के बीच सभा ली और हजारो के बीच कहा कि राजस्थान की जनता भाजपा और कोंग्रेस दोनों के राज से परेशान हो चुकी है l

इसलिए जनता को कहा कि शुशासन लाना है और इस गरीबी को , भ्रस्टाचार को मिटाना है और राजपा को लाना है l

 

हर इन्सान के लिए सामान रूप से जल की आवश्यकता है

images (6)उदयपुर , जल एवं जल स्त्रोतो के प्रभावी प्रबंधन तथा प्रत्येक व्यक्ति के लिये समान रूप से आवश्यक जल मात्रा उपलब्ध कराने के लिये नागरिक, समाज, प्रशासन, उद्योग, वैज्ञानिक जगत्, युवा वर्ग, महिला वर्ग सभी की प्रभावी व निरन्तर सहभागिता जरूरी है।उदयपुर एक ऐसा उदाहरण है जहां व्यापक हित में यदा कदा होने वाले द्वंदो के बावजुद, जल व झीलों के संरक्षण में सरकार, प्रशासन, अकादमिक जगत् व नागरिक समाज ने परस्पर सहयोग से जल की सुरक्षा व संरक्षण के प्रयास जारी रखे हुए है।

यह विचार यहां विश्व जल दिवस पर डा. मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट, सी.डी.टी.पी. परियोजना विद्या भवन पॉलिटेक्निक, झील संरक्षण समिति, ग्लोबल वाटर पार्टनरशिप, इण्डिया (आईडब्ल्यूपी) के तत्वावधान में ” जल सहयोग˝ विषयक गोष्ठी में उभरे। गोष्ठी के प्रारम्भ में ग्लोबल वाटर पार्टनरशिप द्वारा फिल्म “जल परिपूर्ण व जल सुरक्षित विश्व के लिए जल सहयोग” का प्रदर्शन किया गया।

डा. मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट मे आयोजित संवाद मे मुख्य वक्ता विद्या भवन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य अनिल मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार 31 मार्च तक शहरी क्षैत्र के समस्त बरसाती नालों व नाली गंदे पानी के प्रवाह की नालियों की सफाई जरूरी है। उदयपुर में प्रशासन व नागरिकों को मिलकर नालों-नालियों की सफाई सुनिश्चिित करानी चाहिए ताकि जल-प्लावन की स्थिति पैदा नहीं हो। मेहता ने कहा कि उदयपुर मौसम जनित (मिटिरियोलॉजिकल), कृषि जनित(एग्रीकल्चरल), जल विज्ञानिय (हाइड्रोलोजिकल) अकालों से प्रभावित रहा है अतः मानसून पश्चात 31 अक्टूबर तक बरसात की मात्रा, वितरण, कुंओं तालाबों, झीलों में जल स्तर का आंकलन कर पेय जल एवं सिंचाई जल वितरण, उगाई जाने वाली फसलों की आयोजना करनी चाहिये।

झील संरक्षण समिति के डा. तेज राजदान ने कहा कि शहरीकरण, प्रदूषण एवं अतिक्रमण ने जहाँ वर्षा तन्त्र तथा जल प्रवाह व्यवस्था को को नुकसान पहुंचाया है, वही कभी बाढ़ तथा कभी सूखे की आपदाओं ने जन स्वास्थ्य व आजीविका को संकट में डाला है।

 

झील हितैषी नागरिक मंच के हाजी सरदार मोहम्मद तथा नूर मोहम्मद ने कहा कि झीलों में निरन्तर गिर रहे कचरे के लिए नागरिक व प्रशासन, दोनों जिम्मेदार हैं। समाधान के लिए भी दोनों को जागरूक होना पड़ेगा।

मेवाड़ जनजाति कल्याण समिति के सचिव दयालाल चौधरी ने कहा कि देश की बढती हुई जनसंख्या के कारण पानी का अभाव आने वाले समय में रहेगा। राजस्थान में स्थिति ओर भी भयंकर है। ऐसी स्थिति में महिलाओं और किसानों को जागृत करना पड़ेगा तभी इस समस्या से हम लड़ सकते हैं।

 

पहले नशीली चीज खिला बलात्कार कर अश्लील क्लिप बनायीं और फिर करने लगे ब्लेकमेल

[ad type=”468×60″ src=”wp-content/uploads/2012/08/adv_300x250.png” link=”” align=”” adsense=””]उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दो आरोपियों के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और अश्लील क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही युवक छात्र है और पढ़ाई करते है।

clip

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के भांग गली में रहने वाली एक विवाहिता बुधवार को अपने पति और अन्य रिश्तेदारों के साथ सूरजपोल थाने पहुंची। जहां पर इस विवाहिता ने बताया कि वह भांग गली में किराए पर रहती है। उसके घर के सामने ही आरोपी संतोष (१८) पुत्र मोहनलाल नागदा अपनी मां और भाई के साथ रहता है। विवाहिता ने बताया कि उसका आरोपी के घर आना-जाना लगा रहता था। इसी कारण अच्छा परिचय था। विवाहिता ने बताया कि वह आरोपी के छोटे भाई संजय को कभी भी पढ़ाई में मदद कर दिया करती थी।

१५ मार्च को वह संजय को पढ़ाने के लिए उसके घर पर गई तो घर पर संतोष को छोडक़र कोई नहीं मिला। आरोपी उसे उपर के कमरे में लेकर गया। जहां पर उसे कुछ पीने के लिए दिया। पेय पदार्थ को पीने के बाद वह नशे के कारण अचेत हो गई थी। होंश आने के बाद उसने देखा उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और आरोपी संतोष और इसका एक साथी अक्षय (२०) पुत्र शिवशंकर कुमावत निवासी कुमावतपुरा खड़े थे। आरोपी संतोष ने स्वयं द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने और आरोपी अक्षय ने अश्लील फोटो और क्लीपिंग बनाने की जानकारी दी। अक्षय शहर में एक कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र है। इसके बाद से ही आरोपी संतोष उसे लगातार फोन कर रहा है और २ लाख रूपए की मांग कर रहा है। वहीं अक्षय अलग-अलग नम्बरों से लगातार फोन कर रहा है। आरोपियों ने दो ही दिनों में २ की बजाए ५ लाख रूपए मांगने शुरू कर दिए। पैसों की मांग को देखते हुए विवाहिता ने अपने परिजनों को बताया और परिजन उसे थाने लेकर गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही आरोपियों के घर पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मोबाईल जब्त कर लिए है। हालांकि अभी तक दोनों के पास अश्लील क्लिपिंग नहीं मिली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

नौकर ने किया मालिक के बेटे का अपहरण

rescued-childउदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक नौकर ने मालिक द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर मालिक के पुत्र का अपहरण कर लिया। नौकर इस मासूम को लेकर अहमदाबाद चला गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस की सहायता से इस मासूम को बरामद कर लिया है और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसे लेकर पुलिस की टीम उदयपुर आ चुकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रणजीतसिंह पुत्र विजय राज सिंह निवासी पालम महु खुर्द जौनपुर हाल कालकामाता रोड़ का सात वर्षीय पुत्र अमनसिंह क्षेत्र में ही स्थित नवदीप एकेडमी में पढ़ता है। इस मासूम को इसी के साथ काम करने वाला सोनू चौहान निवासी दरियागंज उत्तरप्रदेश मंगलवार को स्कूल छोडऩे के लिए गया था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद अमन घर पर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाशी में सोनू का भी पता नहीं चलने के कारण परिजनों के होंश उड़ गए। परिजनों ने दोपहर तक लगातार ढूंढा फिर भी मासूम और नौकर का पता नहीं चलने के कारण परिजन भागते हुए थाने पहुंचे और पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक और मासूम की तलाश शुरू कर दी। इधर-उधर से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस को मासूम और आरोपी के अहमदाबाद में होने का पता चला तो पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस से सम्पर्क किया और उदयपुर से एक टीम को भी अहमदाबाद भेजा। जहां पर पुलिस ने मासूम को बरामद करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस की टीम आरोपी और मासूम को लेकर उदयपुर के लिए रवाना हो गए है। उदयपुर आने के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम सोनू उर्फ शैलेन्द्रसिंह पुत्र स्व. प्रेमनारायण चौहान निवासी दरियावगंज उत्तरप्रदेश होना बताया है। आरोपी ने बताया कि उसके माता-पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी है और उसे रिश्तेदारों ने पाल पोस कर बढ़ा किया है। इधर अपहृत बालक के पिता ने किसी तरह की उधारी बाकी नहीं होना बताया है और बताया कि वह तो इस महिने आरोपी का सारा हिसाब करने वाले थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी।

accused1

कड़ी से कड़ी जोडक़र पकड़ा आरोपी को

थानाधिकारी मंजीतसिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही आरोपी के उदयपुर में रहने वाले सभी रिश्तेदारों को बुलाया गया। रिश्तेदारों के आने पर पुलिस ने सभी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उत्तरप्रदेश के ही रहने वाले बृजेश नामक युवक कुछ असहज दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने इस युवक से पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपी सोनू बच्चे को लेकर अहमदाबाद चला गया है। बृजेश ने बताया कि अहमदाबाद में रहने वाले आरोपी सोनू के मामा मनोज चौहान के दो पुत्र सनी और अजय चौहान का बृजेश के पास फोन आया था और सोनू के साथ एक छोटे बच्चे के बारे में पूछा था तो बृजेश ने दोनों को यह बच्चा सोनू के मालिक रणजीतसिंह का होना बताया। इधर जैसे ही पुलिस को पता चला तो एक टीम को अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया। इधर पुलिस ने अजय व सनी से फोन पर सम्पर्क कर अपहरण के बारे में बताया और अपना एड्रेस देने के लिए कहा। यह सुनकर सनी और अमित घबरा गए और यह कहते हुए फोन काट दिया कि सोनू बच्चे को लेकर मुम्बई जाने वाली ट्रेन में बैठ गए है। यह सुनकर पुलिस के भी होंश उड़ गए और तत्काल मुम्बई जीआरपी से सम्पर्क कर इस बारे में बताया और बच्चे व सोनू का फोटो भेजकर स्टेशन पर तलाश करवाने के लिए कहा।

ऐसे पहुंची पुलिस की टीम बच्चे तक

थानाधिकारी मंजीतसिंह ने बताया कि जैसे ही अजय व सनी ने फोन काट दिया तो पुलिस के सामने इतने बड़े अहमदाबाद में अजय व सनी को ढूंढना एक बड़ी चुनौती बन गई थी। इसी दौरान बृजेश ने बताया कि अजय व सनी का गांव उसके गांव के पास ही है। जिस पर पुलिस ने बृजेश के भाई से उसके गांव में सम्पर्क किया और इस बारे में बताते हुए अजय व सनी के पिता मनोज चौहान के नम्बर प्राप्त करने के लिए कहा। इधर बृजेश ने अजय व सनी के गांव में जाकर मनोज चौहान के नम्बर लेकर आए। इसके बाद पुलिस ने अजयसिंह से फोन पर सम्पर्क किया और उसका पता पूछा तो उसने नवी पुलिस चौकी अहमदाबाद के पास होना बताया। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस से सम्पर्क किया और इसी दौरान पुलिस की एक टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी थी। दोनों टीमों ने मिलकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को पकडक़र उदयपुर के लिए रवाना हो गई। जो शाम तक उदयपुर पहुंच गई।

मात्र ४५ हजार के लिए अपहरण

थानाधिकारी मंजीतसिंह ने बताया कि सोनू चौहान पिछले एक वर्ष से रणजीतसिंह के पास काम कर रहा था। रणजीतसिंह की आदत थी कि वह लोगों के पैसे नहीं देता था। वहीं आरोपी सोनू ४५ हजार रूपए मांगता था। इसी कारण उसने इस बच्चे का अपहरण किया था। हालांकि बच्चे के साथ आरोपी ने कोई गलत कदम नहीं उठाया है।