मेडीकल छात्रों ने नर्सिंग कर्मियों को पीटा

आरोपी छात्र शराब पीए हुए थे

नर्सिंगकर्मियों ने प्रदर्शन कर सख्त कार्यवाही की मांग की

उदयपुर, महाराणा भूपाल चिकित्सालय के आपातकालिन इकाई में शुक्रवार तडके तीन मेडीकल कॉलेज के तीन छात्रों ने शराब के नशे में नर्सिंग कर्मी से मारपीट की घटना को लेकर नर्सिंग व जीएनएम के छात्रों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया व प्रदर्शन किया तथा आरोपी रेजिडेन्टों के विरूद्घ कार्यवाही की मांग की।

DSC_6990

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार तडके नर्सिंग छात्र मनीष शर्मा आपात इकाई में डयूटी पर था उनके साथ सेंकड ग्रेड नर्स भूपेन्द्र ङ्क्षसह भी डयूटी पर था। करीब ढाई बजे तीन एमबीबीएस के छात्र घायल अवस्था में उपचार के लिए आये और तीनों शराब के नशे में थे। तीनों छात्रों ने मामूली कहासुनी पर मनीष और भूपेन्द्र से मारपीट शुरू कर दी और मनीष का गला दबा दिया व लातों घंूसो से बुरी तरह से पीटा। मनीष के शरीर पर गंभीर चोटे आई। मनीष व भूपेन्द्र ने वहां तैनात होम गार्ड को भी मदद के लिए बुलाया लेकिन किसी ने छुडाने में मदद नहीं की यहां तक कि डयूटी दे रहे रेजीडेन्ट चिकित्सक ने भी बीच बचाव नहीं किया। एमबीबीएस के छात्र मारपीट कर फरार हो गये।

 

मारपीट के विरोध में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम का प्रशिक्षण ले रहे करीब २०० से अधिक छात्रों ने शुक्रवार सुबह १० बजे घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस जाप्ता भी मौके पर तैनात किया गया। नर्सिंग कालेज के अध्यक्ष सुभाष मीणा ने बताया कि जब तक मारपीट करने वाले तीनों एमबीबीएस के छात्रों पर पुलिस कार्यवाही नहीं की जाती हडताल जारी रहेगी।

 

दिव्य मदर मिल्क बैंक के ब्रॉशर का विमोचन

मदर मिल्क बैंक जल्द ही साबित होगा मील का पत्थर:डॉ. कौशिक

उदयपुर। महारणा भुपाल राजकीय चिकित्सालय के बाल चिकित्सा ईकाई में संचालित एनआईसीयू में भर्ती नवजात बच्चों को मां का दूध उपलब्ध करवा उनका जीवन बचाने का कार्य कर रहे दिव्य मदर मिल्क बैंक के ब्रॉशर का विमोचन आज बैंक परिसर में किया गया।

broucher

आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस.के. कौशिक के हाथो दिव्य मदर मिल्क बैंक के पोस्टर का विमोचन हुआ। विमोचन कार्यक्रम के दौरान बाल चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. सुरेश गोयल, यूनिट हेड डॉ. देवन्द्र सरीन, जनाना चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. राजरानी शर्मा व मां भगवती विकास संस्थान के निदेशक देवेन्द्र अग्रवाल भी उपस्थित थे। पोस्टर में बैंक द्वारा मां के दूध से होने वाले फायदे, स्तनपान से माताओं को लाभ, मदर मिल्क बैंक की भूमिका आदि जानकारीयों को सचित्र शामिल किया गया हैं।

इस अवसर पर आर.एन.टी. मेडिकल के प्रिसिंपल डॉ. एस.के. कोशिक ने कहा कि दिव्य मदर मिल्क बैंक द्वारा दूध के अभाव में मौत का शिकार बन रहे दूध मुहे बच्चों को बचाने के लिए की गई बैंक की स्थापना एवं मुहिम अपने आप में एक अति सराहनीय कदम हैं उन्होने यह भी कहा कि वह दिन दूर नही जब बैक अपने उल्लेखनीय कार्यो के द्वारा प्रतिवर्ष लाखों बच्चों को दूध के अभाव के कारण मरने से बचा कर एक मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बैंक में लगी मशीनों एवं उपकरणों का भी अवलोकन किया तथा बैके के स्टॉफ द्वारा अतिथियों को मशीनों की कार्यप्रणाली एवं संचालन के बारे में जानकारी दी गई।

madhu mehta visit

जिला प्रमुख व सीएमएचओं ने किया अवलोकन:- जिला प्रमुख, उदयपुर मधु मेहता तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर.एन. बैरवा ने आज दिव्य मदर मिल्क बैंक का अवलोकन किया। अवलोकन पश्चात अतिथियों द्वारा मां भगवती विकास संस्थान के निदेशक देवेन्द्र अग्रवाल को बैंक की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर इस बैंक की शुरूआत को जच्चा एवं बच्चा दोनों के लिए अत्यन्त लाभकारी बताया।

 

स्वाइन फ्लू से १३ मौतें हो चुकी फिर भी अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अम्बा

imagesउदयपुर. एमबी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से अब तक 13 मौतें हो चुकी हैं। औसतन हर रोज एक पॉजिटिव रोगी सामने आ रहा है। बावजूद इसके भी रोगियों की सुरक्षा और संक्रमण को लेकर अस्पताल प्रशासन गंभीर नहीं है।

सेप्टिक वार्ड को आईसीयू में तब्दील कर रोगियों को रखा जा रहा है। वार्ड को संक्रमण मुक्त करने के लिए भी अब तक कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है। वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों का मानना है कि सप्ताह में कम से कम एक बार तो वार्ड का फ्यूमीगेशन (संक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया) होना ही चाहिए।

ये हैं अव्यवस्थाएं

 1.अप्रशिक्षित स्टाफ

स्वाइन फ्लू वार्ड में सेवाएं दे रहे चिकित्साकर्मियों को मंत्रालय की तरफ से किसी तरह का विशेष प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। अलग-अलग वार्डो से चिकित्साकर्मियों को बुलाकर सेवाएं ले ली जाती हैं।

 2. नहीं होता कल्चर टेस्ट

कल्चर टेस्ट एक प्रकार का बायोटेक्निकल प्रोसेस है। इससे किसी भी वातावरण में उपस्थित बैक्टीरिया व वायरस की संख्या का अंदाजा लगाया जाता है। स्वाइन फ्लू वार्ड में यह टेस्ट हर सप्ताह होना जरूरी है, जो यहां नहीं होता है।

 3. फ्यूमीगेशन

फ्यूमीगेशन वह प्रकिया है, जिसमें कुछ रसायन की सहायता से हवा में उपस्थित सूक्ष्म जीवाणुओं को मारा जाता है। इसके इस्तेमाल से दीवारों व फर्श को भी जीवाणु मुक्तरखा जाता है।

 4. बायोमेडिकल वेस्ट

बायोमेडिकल वेस्ट का भी समय रहते निपटान नहीं होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि बायोमेडिकल वेस्ट यानी काम में लिए हुए मास्क, इंजेक्शन, कैप, ग्लव्स, रुई आदि का हर दूसरे घंटे में निस्तारण होना आवश्यक है। अधिक समय तक इनका निपटान नहीं होने से संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है।

 5. सुरक्षा एसेसरीज नहीं

वार्ड में परिजनों की सुरक्षा को लेकर कोई विशेष सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। सर्जिकल मास्क के भरोसे उनकी आवाजाही होती है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

6. दिशा निर्देश नहीं

वार्ड के बाहर या अंदर कहीं भी रोग या उससे बचाव को लेकर दिशा निर्देश नहीं हैं। इस कारण जिसका मन करा वह वार्ड के अंदर घुस जाता है। इससे आसपास के कई लोग भी परेशान हैं।

दो और रोगियों की मौत

एमबी अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में बुधवार को दो और रोगियों की मौत हो गई। इसमें नाथद्वारा निवासी 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव थी, जबकि 60 वर्षीय मृतक मंदसौर निवासी रोगी की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई थी। इसकी जांच रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। इन्हें मिलाकर मृतकों की संख्या 13 हो गई है। इनका कहना है..

यह बात सही है कि गत कई दिनों से वार्ड में फ्यूमीगेशन नहीं हो पाया है। कल्चर टेस्ट भी लंबे समय से नहीं हो पाया है।

 डॉ. डीसी कुमावत, प्रभारी, स्वाइन फ्लू।

 

 

बजट की १०० घोषणाएं जो आपके लिए है खास

जयपुर।राजस्थान बजट 2013-14 के मुख्य बिंदु पर डालते हैं एक नजर। गहलोत सरकार ने की आम लोगों को ध्यान में रखते हुए किए कई घोषणाएं। हालांकि बजट पेश करने के दौरान विपक्ष ने काफी हंगामा किया। लेकिन गहलोत बजट पढ़ते रहे। बीच-बीच उन्होंने विपक्ष की चुटकी भी ली। कहा, शांति बनाए रखें। पहले बजट सुने और फिर आप बोलें।

 

1. कृषकों को 6 घंटे बिजली देने के लिए राज्य सरकार करेंगी खर्चा वहन।  7359_ashok-gehlot-123

 

2. विद्युत वितरण नियमनों के लिए 3 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं।

 

3. कृषि बिजली कनेक्शन नहीं होगा महंगा।

 

4. 75 हजार नए कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे।

 

5. कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगाए जाएंगे नए बिजली फीडर।

 

6. 33 केवी के 400 सब स्टेशनों का होगा निर्माण।

 

7. नदियों का पानी बांधों में लाने के लिए भी बनाई जाएगी योजना।1487_1

 

8. जयपुर को एक और मिला मेडिकल कॉलेज।

 

9. 20 हजार चिकित्सकों सहित फार्मासिस्ट की जाएंगी भर्ती।

 

10. 50 हजार परिवारों को दो सीएफल दिए जाएंगे फ्री।

 

11.250 से ज्यादा की आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ा जाएगा।1489_41

 

12. 6 हजार किलोमीटर सड़कों का सुदृढ़ीकरण।

 

13. 546 गांवों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य।

 

14. विश्वबैंक की मदद से गावों को जोड़ा जाएगा।

 

15. आने वाले समय में इसकी कुल 650 करोड़।

 

16.10,337 गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य प्रगति पर ।1489_5

 

17. 31,150 किमी सिंगल लेन सड़कों का कार्य प्रगति पर ।

 

18. श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में चिन्हित सड़कों का सुदृढ़ीकरण।

 

19. बेणेश्वर धाम जाने वाली विशेष सड़क निर्माण नीति निर्माण बनाई जाएगी।

 

20. मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में दवाइयों की संख्या में इजाफा ।1487_2

 

21. दवाइयों की संख्या की 400 से बढ़ाकर 600 की ।

 

22. मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना लागू करने के बाद ओपीडी में बढ़े 46 फीसदी मरीज।

23. सरकारी अस्पतालों में जांचे फ्री होगी ।

 

24. 86 अस्पतालों में ईसीजी, सोनोग्राफी, एक्स-रे की जांच फ्री होगी

 

25. 1 जुलाई 2013 से सभी पीएससी, सिटी डिस्पेंसरी में आवश्यकें जांचे फ्री होगी।1488_3

 

26. 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज की योजना ।

 

27. निशुल्क दवा योजना में दो हजार पदों की स्वीकृति।

 

28. 200 जननी एक्सप्रेस गाड़ियां और चलाई जाएंगी।

 

29. प्रदेश में अंतरजातीय विवाह वाले दंपति को अब पांच लाख प्रोत्साहन दिएं जाएंगे।1490_6

 

30. खासतौर ऊंची जाति और निचली जातियों के बीच विवाह।

 

31. इससे पहले यह प्रोत्साहन राशि पचास हजार रूपए थी।

 

32. बीपीएल महिलाओं को साड़ी और पुरूषों को कंबल बांटे जाने की घोषणा।

 

33. पिछड़ा वर्ग के छात्रों की स्टडी के लिए 150 करोड़ रूपए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की घोषणा की है।

 

34. सिंचाई परियोजना में आगामी वर्ष में 43 हजार सिंचित क्षेत्र का प्रावधान, वर्तमान में किया गया 16692 सिंचित क्षेत्र हुआ है लाभान्वित।

 

35. निशुल्क दवा योजना में 200 दवाओं की संख्या बढ़ेगी।

 

36. अब तक 7 करोड़ 63 लाख मरीज लाभान्वित।1491_7

 

37. हृदय, कैंसर व किडनी का इलाज मुफ्त होगा।

 

38. चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों के 20 हजार पद सृजित होंगे।

 

39. 108 एंबुलेंस की संख्या बढ़ेगी। 200 जननी एक्सप्रेस भी बढ़ेगी।

 

40. जयपुर में एक और मेडिकल कॉलेज बनेगा।

 

41. 1301 चिकित्सा अधिकारी, 258 दंत चिकित्सक की भर्ती चल रही है।

 

42. 8 हजार पद स्वीकृत किए गए है।

 

43. 1 करोड़ का अस्पताल लगाने पर जहां चिकित्सा सुविधाएं कम है 50 प्रतिशत सरकार देगी।1486_10

 

44. बीपीएल परिवारों को अब 1 रुपए किलो गेहूं उपलब्ध करवाए जाएंगे।

 

45. एपीएल परिवारों को 5रुपए किलो आटा दिए जाएंगे।

 

46. पेंशन योजना का होगा सरलीकरण।

 

47. कन्या महाविद्यालय को मिलेगी प्राथमिकता।

 

48.जिला मुख्यालयों पर बनेंगे योग व प्राकृतिक चिकित्सालय

 

49. अल्पसंख्यक बाहुल क्षेत्रों में 20 छात्रावास खुलेंगे।

 

50. वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ रुपए की सहायता मिलेगी।

 

51. मदरसा आधुनिकीकरण योजना में 25 करोड़ रुपए का प्रावधान।3847_18

 

52. 1500 मदरसा पैराटीचर व 1500 शिक्षकों की होगी भर्ती।

 

53. राजस्थान में लागू होगी वृद्धाश्रम योजना।

 

54. देवनारायण योजना के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान।

 

55. अस्पतालों के लेबर रूम का होगा कायापलट। जयपुर में 5 करोड़ मिलेंगे।

 

56. स्कूल और कॉलेजों में शुरू किए जाएंगे गल्र्स के लिए सेल्फ डिफेंस कोर्स।

 

57. जोधपुर में साइंस सिटी की जाएगी स्थापना।

 

58. राज्य के एक वैज्ञानिक को 5 लाख का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।

 

59. मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत छोटे कामकारों को दिया जाएगा प्रशिक्षण।

 

60. अजमेर विकास प्राधिकरण का गठन।

 

61. जोधपुर में 111 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाएंगे फ्लाइओवर।

 

63. उदयपुर को नगर परिषद से नगर निगम बनाया जाएगा।

 

64. पाली, सीकर और बाड़मेर में नगर विकास न्यास बनेंगे।

 

65. कैलाश मानसरोवर यात्रियों को सहायत राशि 20 हजार से बढ़ाकर 1 लाख किया जाएगा।

 

66. लाइब्रेरी के लिए अनुदान की घोषणा ।

 

67. 6-10वीं तक के छात्रों की छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी ।

 

68. राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में 1 करोड़ 75 लाख की लागत से स्पोर्ट्स ग्राउंड का निर्माण ।

 

69. सीकर के एक संस्कृत विद्यालय को वुमन महिला महाविद्यालय बनाए जाने की घोषणा ।

 

70. संस्कृत स्कूलों और कॉलेजों को क्रमोन्नत क्रम में पीपीपी मोड पर लिया जाएगा।

 

71. बीकानेर में तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना ।

 

72. विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़ की घोषणा ।

 

73. तहसील मुख्यालयों पर निजी सहभागिता से कॉलेज खोले जाएंगे।

 

74. 15 सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे।

 

75. 10 स्नातक कॉलेज, स्नात्तकोत्तर में प्रमोट किएं जाएंगे।

 

76. 1.5 लाख की आय वाले छात्रों को उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना ।

 

77. छात्रों को अब 10 लाख तक एजुकेशन लोन ।

 

78. 5 प्रतिशत ब्याज सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

 

79. जयपुर-फतेहपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज की होगी स्थापना।

 

80. झुंझनूं में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना ।

 

81. जयपुर में तीन करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉलेज की होगी स्थापना

 

82. इसके साथ स्काउट आवासीय विद्यालय खोला जाएगा।

 

83. 25 नई आईटीआई और 10 महिला आईटीआई की होगी स्थापना ।

 

84. 1 हजार प्राथमिक विद्यालय होंगे क्रमोन्नत।

 

85. स्कूलों में लिपिक की पोस्टें होगी सृजित ।

 

86. 20 हजार थर्ड ग्रेड टीचर के नए पद सृजित ।

 

87. 10 हजार सेकेंड ग्रेड टीचर के पद सृजित होंगे ।

 

88. 5 हजार शारीरिक शिक्षकों के पद ।

 

89. 1 हजार नए व्याख्यातों के पद सृजित होंगे।

 

90.वरिष्ठ नगरिकों के लिए तीर्थ यात्रा के लिए विशेष योजना घोषणा।

 

91. रेलवे से अनुबंध कर तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।

 

92. हर साल 25 हजार लोगों को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।

 

93. पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

 

94.इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना।

 

95. तंबाकू, पान और मसाले पर कर 50 से बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया गया है।

 

96. एससी एसटी लैंड ट्रिब्यूनल के गठन की घोषणा।

 

97. घुमंतु परिवारों के उत्थान के लिए विशेष योजना।

 

98. फल और सब्जी के कर में राहत।

 

99. राजस्थान के साहित्यकारों के लिए लिटरेचर फेस्टिवल की घोषणा।

 

100. किशनगढ़ में हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा

 

रेल्वे क्रांसिग ओवर ब्रीज दिला सकता है ट्राफिक समस्या से निजात

JAIPUR  INDIA   CIRCA MAY 2011  Traffic congestion and street life in the City of Jaipur   2569979   Shutterstock Footageउदयपुर, शहर में बढते ट्राफिक दबाव को देखते ऐलेवेटेड रोड और ओवर ब्रिज की दरकार है ओर इसी के चलते राज्य सरकार ने शहर के बीचो बीच एलीवेटेड रोड की स्वीकृति दे दी। प्रतापनगर चौराहे पर ओवर ब्रिज की भी देर सवेरे स्वीकृति हो जायेगी। अब अगर इण्डिस्ट्रीयल एरिया को जोडने वाले ठोकर रेल्वे क्रांसिग पर ओवर ब्रिज स्वीकृति हो जाता है तो ट्राफिक की समस्या से शहर की निजात मिल जाएगी।

इन दिनों शहर सबसे बडी समस्या बढता ट्राफिक पिछले कई सालों से नगर निकाय कोर्ट चोराहे से उदियापोल तक एलीवेटेड रोड की स्वीकृति की कोशिश कर रहे थे। कई बार आखिरी चरणों तक आकर स्वीकृति रद्द हो गयी लेकिन पिछले दिनों शहर की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी।

प्रतापनगर बाईपास पर ट्राफिक का भारी दबाव व आये दिन दुर्घटनाएं होती रही है इसी को देखते हुए यूआईटी ने बाईपास पर ओवर ब्रिज प्रस्तावित किया जो कि सिर्फ नेशनल हाइवे आथोरेटी ऑफ इण्डिया की स्वीकृति नहीं आने से अटका हुआ है चुकी ओवर ब्रिज नेशनल हाइवे पर बनना है इसलिए उनकी स्वीकृति के बिना काम संभव नहीं है लेकिन अधिकारियों की माने तो यह स्वीकृति जल्दी ही मिलने वाली है। ठोकर चौराहे पर आये दिन रेल्वे क्रासिंग की बंद फाटक से जाम लगता है ओर इसकी वजह से वाहनों का जमावडा सुंदरवास से कुम्हारों का भट्टा तक पहुंच जाता है। इससे निपटने के लिए यूआईटी ने करीब आधा दशक पूर्व आरओबी (रेल्वे ओवर ब्रिज) की योजना बनायी थी। जिसके लिए जमीन भी अवाप्त की जा चुकी थी। लेकिन दो साल पहले शासन सचिव जी.एस.संधु अपने उदयपुर दौरे के दौरान एलीवेटेड रोड के साथ साथ ठोकर चौराहे के ओवर ब्रिज की भी तकनिकी रूप से गलत बता कर निरस्त कर गये है। जिससे राज्य सरकार ने एलीवेटेड रोड की स्वीकृति तो दे दी ठोकर चौराहे को आरओबी पर गौर नहीं किया। यदि अधिकारी और जनप्रतिनिधि थोडी कोशिश करे तो यह बडा कार्य हो सकता है।

ठोकर चौराहे पर ओवरब्रिज इसलिए जरूरी है कि रेल्वे क्रासिंग के उस पार पूरा इंडस्ट्रीयल एरिया के साथ साथ करीब २० गांवों को यह रोड जोडती है इसी वजह से यहां ट्राफिक का दबाव ज्यादा रहता है। और बार बार रेल्वे फाटक बंद होने से जाम लगता है। जो ठोकर चौराहे से सूरजपोल तक रहता है। अधिकारियों ओर विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ठोकर चौराहे पर ओवर ब्रिज बनता है तो ट्राफिक की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है। इस ओवरब्रिज डीपीआर, जमीन अवाप्ती तक का काफी काम हो चुका है । बात सिर्फ राज्य सरकार के सामने प्रभावी ढंग से रखने की है जो जनप्रतिनिधि व अधिकारी चाहे तो कुछ ही दिनों में संभव है।

 

जेल में कैदी ने फांसी पर लटक आत्म हत्या की

0

जेल प्रशसन नही रहा संवेदनशील

जेल के डीआईजी अंसार एहमद फारूकी ने किया मौका मुआयना

बांसवाडा, जिला जेल में मंगलवार सुबह 4 बजे हत्या के मामले मे न्यायिक अभिरक्षा भुगत रहे एक कैदी ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। कैदियों ने इसकी सूचना गार्ड को दी और गार्डो ने इसकी सूचना जेलर को दी। बाद मे न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी मीणा मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना स्थल का अवलोकन किया। बांसवाडा यात्रा पर आए हुए जेल के डीआईजी अंसार एहमद फारूकी ने भी मौका मुआयना किया। प्रात: ४ बजे से लेकर प्रात: ९ बजकर ५९ मिनट तक उक्त कैदी का शव लटकता ही रहा। न्यायीक मजिस्ट्रेट एवं डीआईजी के जाने के बाद शव उतारा गया लेकिन शव ले जाने के लिए कोई एम्बुलेंस तैयार नही हुई। बाद मे अंजुमन ईस्लामिया की एम्बुलेंस को बुलाया गया। इस प्रक्रिया मे लगभग १ घंटा बीत गया, इसके बाद शव जब चिकित्सालय के मुर्दाघर मे ले जाया गया तो सुर्पदगी मे भी काफी वक्त लग गया। मृतक का नाम मंगला पुत्र रंगा डामोर निवासी खोखरवा बताया जा रहा है। मंगला ने गत २८ जनवरी को उनके काका जोखा, पिता एवं अपने पत्नी पर तलवार से जानलेवा हमला किया था। इस हमले के बाद उसके काका जोखा की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफतार किया था। तब से मंगला जेल में ही है।

संवेदनशील नहीं रहा जेल प्रशासन : इस गंभीर वारदात के बावजूद जेल प्रशासन संवेदनशील नजर नहीं आया। जेलर कुछ भी कहने से बचते रहे और बाद में एम्बुलेंस की व्यवस्था के बहाने निकले और कुशलगढ के लिए प्रस्थान कर गये। जेल में हुए इस घटना क्रम के बाद कैदियों में रोष भी उभर सकता था लेकिन इन परिस्थितियों की अनदेखी करते जेलर डीआईजी के पीछे-पीछे कुशलगढ पहुंचे। ध्यान रहे कि कुछ समय पूर्व से जेल से निकले कुछ लोगों ने गंभीर आरोप लगाये है जिसमेें जेल में मारपीट एवं हप्ता वसुली जैसे आरोप भी शामिल हैं। इसके कुछ समय पूर्व हप्ते की चक्कर में ही एक कैदी को बुरी तरह पीटा गया था। बाद में उसके परिजन न्यायालय मेें गये। न्यायालय में जाने के बाद पीडित का मेडीकल एवं इलाज करवाया गया।

 

छात्रवृति के एवज में रिश्वत लेते संविदा कर्मी गिरफ्तार

0

डूंगरपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों द्वारा मंगलवार को की गई कार्यवाही के तहत समाज कल्याण विभाग में कार्यरत एक संविदा कर्मी द्वारा एक युवक को छात्रवृति की राशि दिलाने व समयावधि निकल जाने के बावजूद छात्रवृति में नाम जुडवाने के नाम पर २-२ हजार की रिश्वत लेते ब्यूरों ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरों के पुलिस उप अधीक्षक कन्हैयालाल गुर्जर ने बताया कि एम.बी.कॉलेज डूंगरपुर में पशु पालन विभाग में प्रशिक्षण ले रहे प्रार्थी गजेन्द्र परमार पुत्र विमल कुमार परमार निवासी रागेंला पुनाली ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि समाज कल्याण विभाग मे कार्यरत संविदा कर्मी न्यू कॉलोनी निवासी राकेश पुत्र केसरीमल जैन द्वारा वर्ष २०११-१२ की छात्रवृति १९ हजार को स्वीकृत कराने तथा उसके एक साथी पवन तबियाड जो कि छात्रवृति का आवेदन करने का समय निकल जाने के पश्चात पुन: आवेदन करवाने की एवज में २-२ हजार रूपये की मांग रखी।

उल्लेखनीय है कि जिला परिषद व पंचायत समिति की बैठकों में जिले भर के जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्रवृति समय पर नहीं मिलना तथा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कई बार ध्यान आकर्षित किया लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया गया। जिसके कारण इस क्षेत्र के गरीब को समय पर छात्रवृति नहीं मिल पाती है। तथा इसमे व्याप्त भ्रष्टाचार की पुष्टि एक संविदा कर्मी के जरिये विभागीय कार्मिकों की मिलीभगत को उजागर करता है। यदि इसमे ब्यूरों द्वारा बारिकी से जांच की जाये तो इस जिले में छात्रवृति के नाम पर चल रहे गौरखधन्धे का भी भाण्डा फूट सकता है।

 

चालीस हजार की रिश्वत लेते सहायक उपनिरीक्षक गिरफ्तार

0

चित्तौडगढ, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा की टीम ने लूट के मामले में संदेह के आधार पर गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का मामले से नाम हटाने के एवज में 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीलाल कुमावत थाना पारसोली को रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

u5febph-5

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा भीमसिंह बीका ने बताया कि मण्डावली निवासी संग्रामसिंह कंजर ने एक परिवाद पेश किया कि जनवरी में हुए लूट के एक मामले में संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा उसका नाम लिखने व मामले की तफ्तीश सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीलाल कुमावत द्वारा करने पर संग्रामसिंह कंजर से पुछताछ करने व इसके द्वारा घटना के शामिल नही होने पर उसका नाम मामले से हटाने के लिए ५० हजार रूपये रिश्वत की मांग की। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सौदा ४० हजार रूपयो में तय हुआ।

इस पर संग्राम कंजर ने उक्त राशि मंगलवार को पारसोली थाने के समीप स्थित बाजोडा बालाजी मंदिर पर रिश्वत देना तय किया। मंगलवार दोपहर सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीलाल कुमावत को निर्धारित स्थान पर बुलाकर संग्रामसिंह कंजर ने रिश्वत की राशि पकडाई। लक्ष्मीलाल कुमावत के रिश्वत की राशि लेते ही एसीबी की टीम ने एएसआई को घेर लिया और उससे रिश्वत की राशि ४० हजार रूपये बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत खोर सहायक उपनिरीक्षक को बुधवार को अजमेर स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कैलाश पूरी में साधु ने लगाई फांसी

उदयपुर, शहर के समीप कैलाशपुरी क्षैत्र में साधु ने पेड पर फांसी लगा खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों के सुखैर थानान्र्तगत लूरकी माता कैलाशपुरी में पेड पर पिण्डीया तलाई आश्रम चारभुजा के साधु शिवराम गुरू दास कमलाकांत दास वैष्णव (५८) ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

शव मिला: शहर के प्रताप नगर चौराहा पर मंगलवार को बिहार निवासी प्रकाश रावत नामक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी फसलियों में चोट के निशान पाये गये है। मृतक की उम्र करबी २२ वर्ष गठिला बदन काला शर्ट,जिंस पेंट एवं कानों में सोने की मरकिया पहने है। पुलिस मृतक के शव को एम बी चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा परिजनों की तलाश कर रही है।

किशोर ने की आत्महत्या

उदयपुर, विषाक्त वस्तु सेवन कर किशोर ने आत्म हत्या कर ली। अन्यत्र अलग अलग हादसों में घायल दो जनों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भूपालपुरा थानान्र्तगत केशव नगर युनिवर्सिी रोड निवासी वैभव(१७) पुत्र दिपक कुमार बडाला को विषाक्त वस्तु सेवन करने से अचेत होने पर उसे सोमवार को परिजनों ने उपचार के लिए एम बी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। सापेटिया निवासी वैभव अपने मामा धमेन्द्र भादवीया के पास रहता था तथा द स्टडी स्कूल में १२ कक्षा का छात्र था। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।

इसी तरह गत दिनों सडक हादसे में घायल मोती खेडी मावली निवासी कैसरबाई(३०) पत्नी ठाकुरलाल मेघवाली की एम बी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। १७ प*रवरी को बीमार ७ माही पुत्र को उपचार कराने पति के साथ बाइक पर नाथद्वारा जा रही थी। बीच रास्ते भानसोल में बाइक से गिरने पर घायल हो गई थी। इस मामले में मृतका के भाई सिंधू निवासी देवीलाल मेघवाल ने जीजा के खिलाप* मामला दर्ज करवाया है। इसी तरह गत दिनों स$डक हादसे में घायल पाल निम्बोदा थाना सरा$डा निवासी नरेन्द्र(३०) पुत्र मावजी मीणा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया।