वेदान्ता हिन्दुस्तान ज़िंक और कृष्णा पूनिया के बिच हुआ करार

भारत की कृष्णा पूनिया को 2014 में एषियन खेलो तथा कामनवेल्थ खेलो की तैयारी के लिए मिला आर्थिक सहयोग

Krishna Poonia - HZL - 3

उदयपुर, 7 फरवरी, आगामी 2014 में एषियन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली राजस्थान की स्टार एथलीट कृष्णा पूनिया एवं वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक के बीच गुरूवार को दो वर्षो के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। यषद भवन में आयोजित समारोह में इस अनुबंध के तहत् वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक अगले दो वर्ष तक एथलीट कृष्णा पूनिया को उनके खेल के लिए आवष्यक सुविधाओं हेतू आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी।

 

इस अवसर पर कृष्णा पूनिया ने वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके खेल के लिए वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक जैसे उद्योग की पहल उनकी प्रतिभा को उत्कृष्ट आयाम देने में प्रभावी साबित होगी। पूनिया ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार हिन्दुस्तान जिंक विशिष्ट खिलाड़ियों जैसे भूपेन्द्र व्यास – विष्व पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप, माला सुखववाल-विष्व वेट लिफ्टर चैम्पियनषिप, भक्ति शर्मा – विश्व तैराकी चैम्पियन तथा जब्बार मोहम्मद जो एक डेफ एवं डम्ब वॉलीबाल का खिलाड़ी को भी पूर्व में आर्थिक सहायता प्रदान कर सम्मानित किया है। जो कि खिलाडियों के लिए बेहद जरूरी है।

कृष्णा पुनिया ने महिलाओं पर बड रही हिंसा के बारे में कहा की इसके लिए महिलाओं को शिक्षा में आगे लाना चाहिए और कन्या भ्रूण हत्या जेसे कृत्य रोक कर लड़का और लड़की को सामान समझना चाहिए ।

समारोह में हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अखिलेष जोषी ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक उदयपुर जिले एवं राज्य में षिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास में अग्रणी रहा है। अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत् हर क्षेत्र में कार्यक्रमों, कलाकारो, खिलाडियों और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन में अग्रणी रहा है। श्री जोषी ने कहा कि भारत का नाम रोषन करने वाली एथलीट कृष्णा पूनिया को उनके खेेल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन के लिए सहयोग प्रदान कर गोरवान्वित महसूस कर रहे है जिसके लिए हिन्दुस्तान जिंक हमेषा हर सम्भव मदद के लिए तैयार रहेगी।

Krishna Poonia - HZL - 1

वेदान्ता ग्रुप की कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क भारत की राष्ट्रीय महिला चैंपियन डिस्कस थ्रो एवं राष्ट्रमण्डल खेल 2010 में टैªक और फील्ड स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कृष्णा पूनिया को अगले दो साल तक प्रयोजित करेगी। कृष्णा पूनिया 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित एषियाई खेल तथा स्कॉटलैण्ड के ग्लासगो में राष्ट्रमण्डल खेलों और 2016 में रियो में ओलंपिक खेलों में भाग लेगी।कृष्णा पूनिया 2006 में गुआंगजौ और दोहा में तथा चीन में 2010 में आयोजित एषियाई खेलों में दो बार पदक विजेता तथा देष के 2010 अर्जुन अवार्ड और 2011 में पदमश्री प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी है।
हेड – कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन श्री पवन कौशिक ने कृष्णा पूनिया के डिस्कस थ्रो खेल में प्राप्त विभिन्न उपलब्धियों एवं प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी तथा कंपनी द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यों का ब्यौरा दिया।
समारोह के उपरान्त कृष्णा पूनिया हिन्दुस्तान जिंक की देबारी ईकाई के गा्रमीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित आंगनवाडी केन्द्र के बच्चों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मिली और आंगनवा$डी केन्द्र एवं स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तार से बातचीत की।

 

नाथद्वारा रोड पर दो घंटे तक जलता रहा ट्रोला

उदयपुर। नाथद्वारा-उदयपुर नेशनल हाइवे पर आठ पर नाथद्वारा के पास चढ़ाई चढ़ते समय मंगलवार रात एक ट्रोले में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रोले का केबिन और टायर धू-धू कर जल गए। घटना के कारण नेशनल हाइवे पर दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मंगलवार रात को जिला मुख्यालय की ओर से आ रहा 30 पहियों वाला ट्रोला नगर के पास नाथद्वारा से उदयपुर की ओर बायपास घाटे पर बाघेरी नाका कार्यालय के सामने चढ़ाई चढ़ रहा था। थोड़ा आगे जाने के बाद ओवरलोड होने के चलते सीधी चढ़ाई में ट्रोले के इंजन के अधिक गर्म होने से ट्रोले के तारों में आग लग गई। इससे शार्ट सर्किट हो गया। कुछ ही देर में तेज हवा के कारण देखते ही देखते ट्रोले के आगे के हिस्से में धू धू कर लपटे उठने लगी और टायरों ने आग पकड़ ली। आग लगते ही ट्रोले के ड्राइवर ने हेंड ब्रेक लगा कूद कर अपनी जान बचाई।

1777_chat14

1774_c4

उदयपुर से जोधपुर वाया अजमेर चल सकती है ट्रेन

0उदयपुर. उदयपुर से जोधपुर के बीच ट्रेन चलाने के लिए रेल सलाहकार समितियों ने नया रास्ता सुझाया है। कोलकाता-उदयपुर के बीच सप्ताह में एक बार चलने वाली ट्रेनों को सप्ताह में दो दिन वाया अजमेर फुलेरा होकर जोधपुर चलाने की मांग की गई है। समिति के सदस्यों ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि उदयपुर में 50 घंटे से अधिक समय तक खड़े रहने वाले अनन्या व शालीमार गाडिय़ों के रेक जोधपुर तक चलाए जा सकते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे की जोनल सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल कृष्ण शर्मा व एम.एस. खमेसरा ने रेल मंत्री को सुझाव पत्र भेजा है।

 

ऐसे चलाएं : जोनल सलाहकार समिति के सदस्यों के सुझाव के मुताबिक दोनों ट्रेनों के रैक उदयपुर सिटी के यार्ड में फालतू खड़े न रख कर सप्ताह में एक-एक बार जोधपुर तक चलाए जा सकते हैं। रेलवे को सिर्फ डीजल इंजन के इंतजाम करने होंगे। डिब्बों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

रेल शुरू होने से जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, रामदेवरा तथा नाकोड़ा भैरव जाने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। मारवाड़ से नाथद्वारा, कांकरोली, उदयपुर आने वाले पर्यटक रेल का लाभ ले सकेंगे। वर्तमान में जोधपुर जाने के लिए दो मार्ग वाया रणकपुर व वाया देसूरी हैं। दोनों मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं जिन पर वाहनों का संचालन सुरक्षित नहीं है। जोधपुर तक ट्रेन या विमान की सुविधा न होने से सड़क मार्ग ही सहारा है।

 

उदयपुर से शताब्दी चलाने की दरकार

उच्च दर्जे की ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस उदयपुर-दिल्ली के बीच चला कर हवाई यात्रियों को सफर की वैकल्पिक सुविधा दी जा सकती है। दिल्ली-अजमेर के बीच नियमित रूप से चलने वाली शताब्दी उदयपुर तक चलाने की मांग रेल मंत्री पवन बंसल से सांसद रघुवीर मीणा ने की है। मीणा ने रेल मंत्री को भेजे पत्र में बताया कि एक रैक का अतिरिक्त इंतजाम करने से शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली-उदयपुर के बीच चलाई जा सकेगी। इससे टूरिस्ट सीजन में एयरलाइन कंपनियों का यात्री भार कम होगा।

हादसे में मावली के तीन युवकों की मौत

उदयपुर. डबोक थाना क्षेत्र में मावली रोड पर बुधवार देर रात हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना सड़क के बीचो-बीच खड़े डंपर के कारण हुई, जिसे ड्राइवर खराबी के कारण छोड़ कर कहीं चला गया था। पुलिस के मुताबिक हादसा सालेरा कलां के पास रात साढ़े 11 बजे हुआ। उदयपुर से मावली जा रही कार सड़क किनारे खड़े डंपर के नीचे जा घुसी। डंपर पत्थरों से लदा हुआ था।

 

हादसे में वैन में सवार मावली निवासी नरेश (40) पुत्र श्याम लाल गुर्जर, नरेश (30) पुत्र शोभा लाल जटिया और विनोद (22) पुत्र रामलाल जटिया निवासी विशनपुरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर डबोक थानाधिकारी राकेश शर्मा जाप्ता लेकर पहुंचे। शवों को निकालने में पुलिस को करीब डेढ़ घंटे मशक्कत करनी पड़ी। तीनों शव एमबी हॉस्पिटल के मुर्दाघर भिजवाने के साथ पुलिस ने परिजनों को इत्तला करवा दी। हादसे के बाद पुलिस ने शव एंबुलेंस में रवाना करवा दिए, लेकिन डंपर नहीं हटाया जा सका। इससे और हादसे का अंदेशा बना हुआ था। पुलिस ने वहां कोई जवान भी तैनात नहीं किया।

राजस्थान घूमना हो तो सिर्फ टोल टैक्स में देने होंगे रु. 2100

5543_tollउदयपुर .अगर आप गुजरात से राजस्थान में जेसे ही प्रवेश करते है तो शुरू होता हे भरी भरकम टोल का सफ़र और राजधानी जयपुर जाते जाते 320 रुपया टोल का देना होता है । जयपुर से बाड़मेर (550 किलोमीटर) की यात्रा कार से करते हैं तो आपको टोल टैक्स 85 रुपए देने होंगे। वहीं, अगर दिल्ली (240 किमी) जाते हैं तो टोल टैक्स 240 रुपए देने होंगे। यानी, एक रुपया प्रति किलोमीटर। इतना ही नहीं, भरतपुर (180 किमी) जाने के 140 रुपए टोल देना होगा। अगर आप सड़क मार्ग से पूरे प्रदेश की यात्रा करें तो आपको 81 टोलों से गुजरना होगा और कम से कम 2100 रुपए टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा।

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की बनाई सड़कों पर हर साल टोल टैक्स में बढ़ोतरी होती है। टोल प्लाजा पर वसूली का कोई हिसाब राज्य सरकार के पास नहीं है। ये टोल नाके ठेके पर निजी फर्मो को दिए हुए हैं।

एनएचएआई के चीफ जनरल मैनेजर पीआर पटेलिया के अनुसार टोल दर बढ़ाने के लिए थोक मूल्य सूचकांक को आधार बनाया जाता है। इससे 4 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हर साल होती है। प्रदेश में एनएचएआई के पांच राजमार्गो पर 23 स्थानों पर टोल लगता है।

पीडब्ल्यूडी, आरएसआरडीसी या रिडकोर की बनाई गई सड़कों पर टोल की दरें दो साल में 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रावधान है।

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (एनएच) आरके गुप्ता के अनुसार दो साल में बदली जाने वाली दरों का अगला बदलाव अप्रैल, 2013 के गजट नोटिफिकेशन से होगा।

पीडब्ल्यूडी के पीपीपी मॉडल में दी सड़कों में टोल की दर विभाग तय करता है, लेकिन आय का ब्यौरा नहीं रखता। रिडकोर और राजस्थान स्टेट रोड डवलपमेंट कॉपरेरेशन (आरएसआरडीसी) की बनाई सड़कों और मेगा हाइवे पर टोल वसूली और इसकी पूरे होने की अवधि का हिसाब ही राज्य सरकार के पास होता है।

महाराष्ट्र की जनता को टोल ठेकेदार रोज देता है हिसाब

महाराष्ट्र का नियम : रोज पैसा दे रहे हैं तो रोज हिसाब भी क्यों न लें

जून 2012 तक महाराष्ट्र में भी किसी टोल पर यह हिसाब नहीं लिखा जाता था। इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आंदोलन किया और सभी टोल पर डिजिटल डिस्प्ले में टोल के रोज का हिसाब दर्शाने की मांग की। अब वहां अधिकतर नाकों पर ये डिजिटल बोर्ड लग गए हैं, जिन पर हर वक्तअब तक की वसूली और टोल की बकाया राशि का डिस्प्ले होता रहता है। जिस दिन बकाया राशि खत्म, उसी दिन से टोल नाका भी खत्म।

गौरतलब है कि राजस्थान की तरह वहां भी टोल वसूली पूरी होने के बाद भी कई नाकों पर टैक्स वसूला जाता था। इस प्रक्रिया के बाद ऐसे कई टोल नाके बंद हो गए। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव जेसी महांति कहते हैं- राजस्थान टोल ठेकेदारों के साथ ऐसी कोई शर्त नहीं है। महाराष्ट्र से हम इस बारे में रिपोर्ट पता करवाते हैं। अगर फिजिबल हुआ तो इसे यहां भी लागू कर सकते हैं।

नशे में धुत्त सेना के जवान ने देहलीगेट पर किया तमाशा

मोबाइल गुम जाने से बेसुध हो गया

आधे घंटे तक सडक पर जा रहे वाहनों को रोका

imagesउदयपुर, नशे में धुत्त सेना के एक जवान ने बुधवार को देहलीगेट पर रोड के बीच खडे होकर वहां-आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया। करीब आधे घंटे तक यातायात अवरूद्घ होने के बाद पुलिस ने जवान को पकड लिया।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर सेना का एक जवान नशे में धुत्त होकर देहलीगेट चौराहे के बस रूकने के स्थान पर अपना मोबाइल खो जाने से बेसुध हो गया। नशे में धुत्त सेना का जवान दोनों हाथों को फैलाकर सडक के बीच में खडा हो गया है और वहां से निकल रहे वाहनों को रोक दिया। मोबाइल घूम जाने से वह सडक पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पास ही स्थित कलेक्ट्री पर स्थित चौकी पर इसकी सूचना मिली तो पुलिसकर्मियों ने सेना के जवान को पकड लिया। युवक ने अपना नाम नीम का थाना निवासी रामसिंह बताया। युवक सेना की ५वीं राजपुताना राइफल्स का जवान है। पुलिस ने हाथीपोल थाने ले गई जहां उसने पुलिसकर्मियों को अपने मोबाइल खो जाने के बारे में बताया।

 

तीसरे मोर्चे की घोषणा 28 को : किरोडी

कटारिया पद के लालची

तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने का दावा

झाला की चेतावनी के बाद भी मेवाड का कर रहा हूं दौरा

Kirodi-lal-meenaउदयपुर, मेवाड और वागड में आदिवासियों के हितों की बात कर राजनीति के समीकरण बिगाडने वाले दौसा के सांसद ने 28 फरवरी को तीसरे मोर्चे की घोषणा करने का ऐलान किया है सभी 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के साथ उन्होंने कहा है की यदि तीसरे मौर्चे की सर्कार बनी तो राजस्थान को पिछडा राज्य के कलंक से निकलकर विकसित राज्यों की श्रेणी में खडा कर देगे

शहर के 100 फीट रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. किरोडी ने कहा कि २८ फरवरी को ही मेवाड की शान महाराणा प्रताप का गोगुन्दा में राजतिलक हुआ था। इसके बाद प्रताप ने हमेशा विजयश्री हासिल की है। इसी पावन मौके पर किरोडी अपनी पार्टी के नामों की घोषणा करेंगे। किरोडी ने कहा कि मेवाड-वागड की सीटे राजस्थान की किसी भी सरकार को हिला सकती है। मीणा ने कहा कि वे अभी तक ६० विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके है। मेवाड और वागड के दौरे के बाद वे मारवाड का दौरा करेंगे। इसके बाद २८ फरवरी को आदिवासियों के महाकुंभ का आयोजन कर अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे। किरोडी ने कहा कि आगामी चुनाव में वे राजस्थान की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खडे करेंगे और चुनाव को जीतकर राजस्थान में अपनी सरकार बनाएंगे। इस मौके पर किरोडी ने कहा कि दोनों दल भाजपा और कांग्रेस सता में रहने के बाद भी अभी भी राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिला पाए है। उनकी सरकार आने के बाद वे राजस्थान को विकसित राज्यों की श्रेणी में लेकर जाएंगे।

इस मौके पर किरोडी ने कहा कि राजस्थान में चाहे भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की हमेशा विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अभी तक लोगों को पर्याप्त बिजली, पानी, थर्मल पावर, रिफाईनरी नहीं मिल पाई है। जिससे राजस्थान लगातार पिछडता ही जा रहा है। दोनों ही सरकारों के समय कानून व्यवस्था बेहद ही बिगडी हुई रही है। दोनों सरकारों के नेता शुरू से ही भूमाफियाओं और दलालों के साथ लगे रहते है जिसका नजारा उदयपुर में एक युवक द्वारा आत्महत्या करना और दूसरे का सिर काटकर ले जाना सामने आ रहा है। किरोडी ने बताया कि वे लगातार अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे है।

पद के लालची है कटारिया : किरोडी ने कहा कि गुलाबचंद कटारिया पद के लालची है। उन्होंने प्रतापगढ विधायक नंदलाल मीणा की बात को दोहराते हुए कहा कि कटारिया भागते भूत की लंगोट तक नहीं छोडते है। कटारिया ने पहले राजस्थान भाजपा में जमकर नाटक किया और जैसे ही नेता-प्रतिपक्ष का पद मिला तो चुपचाप होकर बैठ गए। कटारिया को पद मिलने से संघनिष्ट नेता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे है।

बाहुबली है लालसिंह झाला : किरोडी ने कहा कि भले ही देहात जिलाध्यक्ष कांग्रेस लालसिंह झाला ने मेवाड में आने से रोकने की चेतावनी दी हो। चेतावनी के बाद भी वे लगातार आ रहे है। झाला को जो करना है वह कर ले। किरोडी ने कहा कि झाला बाहुबली है और सतारूढ पार्टी के जिलाध्यक्ष है। वे मारपीट कर सकते है और चाहे जो कर सकते है। किरोडी ने अपने दौरे जारी रखने का आश्वासन दिया है।

किरोडी ने कहा कि चुनाव के बाद यदि उनके पास सरकार बनाने योग्य सीटें नहीं मिली तो वे किसी के पीछे नहीं भागेंगे। किरोडी ने कहा कि ना तो वे किसी को समर्थन देंगे और ना ही लेंगे। चाहे पुन: चुनाव क्यों ना हो राजस्थान में।

आदिवासियों की जमीनों पर वन विभाग का कब्जा : अभी तक पेसा एक्ट को लागू नहीं किया गया है, जिससे आदिवासियों की जमीनों पर वन विभाग कब्जा कर रहा है। स्थिति यह हो गई है कि आदिवासियों के श्मसान भूमि पर भी वन विभाग ने बाउण्ड्री वॉल बनाकर ताला लगा दिया है। जिससे अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को घंटो तक चौकीदार का इंतजार करना पड रह है। इसके साथ ही जो डेम बन रहे है उनमें आ रही किसानों की जमीनों का अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है।

राज्य में मध्यप्रदेश का उपनिवेशवाद बढा है : किरोडी ने कहा कि राजस्थान में मध्यप्रदेश का उपनिवेशवाद बढा है। भाजपा के राजस्थान प्रभारी कप्तानसिंह सोलंकी, सह संगठनमंत्री श्योदानसिंह और संघ के सुरेश सोनी मध्यप्रदेश के है और वसुन्धरा भी मध्यप्रदेश के है इसी कारण कई ऐसे फैसले हुए है जिससे मध्यप्रदेश को ज्यादा फायदा मिला है। वसुन्धरा ने अपने कार्यकाल में ३२ हजार करोड का घोटाला किया था, जिसकी जांच की मांग पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत भी कर चुके है।

किसी के पीछे नहीं भागेंगे गृह जिले से लडेंगे चुनाव : किरोडी ने कहा कि वे अपने गृह जिले से ही चुनाव लडेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी भी गृह जिले से चुनाव लडेंगे। उदयपुर में किसी की भी सीट पर चुनाव नहीं लडेंगे। चाहे कुछ भी हो जाए।

मेरी फिल्म में बीना काक होंगी हिरोईन : किरोडी ने कहा कि उनकी फिल्म के हीरों वे स्वयं होंगे और हिरोईन कांग्रेस सरकार में पर्यटन मंत्री बीना काक होगी। अपनी पत्नी गोलमा देवी के बारे में किरोडी ने कहा कि इस फिल्म में गोलमा हिरों और हिरोईन को रोटी बनाकर खिलाएंगी।

 

शहर में चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे के लिए अनुबंधित कंपनी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

उदयपुर, शहर के प्रमुख चौराहों पर 24 घंटों नजर रखने के लिए अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए बुधवार को जोधपुर से आई टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया।

traffic-police

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष हमने नगर परिषद के सामने चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव रखा था परन्तु बजट के अभाव में इस पर अमल नहीं हो पाया। परन्तु इस वर्ष नगर परिषद द्वारा इस पर सहमति दी गई जिसके तहत जोधपुर की सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए अनुबंधित कम्पनी ने आज शहर के प्रमुख चौराहों का यातायात के पुलिस अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। कंपनी के अधिकारियों ने आज शहर के देहलीगेट, सूरजपोल, चेटक सर्कल एवं ठोकर चौराहा का निरीक्षण किया।

सिंह ने बताया कि चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से शहर के यातायात को नियंत्रण करने, शहर में ट्राफिक तोडने एवं होने वाली दुर्घटना को रोकने में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही नाकाबंदी के दौरान शहर की यातायात पुलिस को अपराधियों की धरपकड करने में भी सहयोग मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के पश्चात इस पर आने वाली लागत को जिला कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। इसके पश्चात छह माह के भीतर शहर के चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

’लीला’ का अपहरण!

गणगौर घाट व जगदीश चौक में हुई शूटिंग

उदयपुर। लेकसिटी में चल रही ’रामलीला’ की शूटिंग के तहत बुधवार को ’लीला’ के अपहरण के दृश्यों का फील्मांकन किया गया।

u6febph-17
निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की पि*ल्म ’रामलीला’ की शूटिंग कई दिनों से लेकसिटी में चल रही है। अभी तक पि*ल्म के लिए रात में शॉटस लिए जा रहे थे परन्तु आज ’लीला’ के अपहरण के लिए दिन के शॉट्स हुए। शूटिंग के तहत जिप्सी पर सवार होकर गुजराती पोशाक में आये अभिनेता रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण जो कि इस पि*ल्म में ’लीला’ का किरदार निभा रही है का अपहरण कर ले गया। जगदीश चौक में बाजार व भीड के बीच जब इस दृश्य का शूटिंग हुई तो यकायक लोग अपहरण का सुन भौंचक्के रह गए। इसके पश्चात कुछ दृश्यों का फील्मांकन गणगौर घाट पर भी किया गया। ज्ञातव्य है कि ’रामलीला’ की शूटिंग पिछले कई दिनों से लेकसिटी में जारी है। मंगलवार को ठंडी हवाओं ने शूटिंग को रोक दिया था।u6febph-11

 

VEDANTA’S HINDUSTAN ZINC TO SPONSOR KRISHNA POONIA

Krishna-PooniaVedanta’s Group Company Hindustan Zinc will sponsor Ms. Krishna Poonia the National Women Discus-Throw Champion of India and the first Indian women to win a gold medal in the track and field events at Commonwealth Games 2010.

Krishna Poonia quest for the medal begins for the 2014 Incheon (South Korea) Asian Games and Commonwealth Games at Glasgow, Scotland and 2016 Olympics at Rio. The two-times Asian Games Medalist at Doha in 2006 and Guangzhou, China in 2010, Ms. Krishna Poonia is the proud recipient of the Arjuna Award in 2010 and Padma Sri Award in 2011.

Hindustan Zinc has been actively involved in sponsoring athletes and in the past also supported sports persons like Mr. Bhupendra Vyas, 7 Gold Medals winner of Commonwealth Games in Power-Lifting event, Ms. Mala Sukhwal – Gold Medalist in Women Power-Lifting, Ms. Bhakti Sharma – Swimming Champion and Mr. Jabbar Mohammed the Volleyball Player.

Vedanta Group has been supportive of sports in India and also overseas. Sesa Goa has developed a Sesa Football Academy in Goa on the reclaimed mine. Hindustan Zinc has a football stadium at Zawar where every year national football tournaments are held and also a stadium at Rajsamand in Rajasthan. Overseas, Vedanta’s group company in copper, Konkola Copper Mine, is also supporting sports like football, Tennis, Squash and golf.

 

Hindustan Zinc will be sponsoring Krishna Poonia for two years and the MoU is to be signed on 7th February 2013 at Hindustan Zinc’s Head Office in Udaipur sources informed. When contacted, Pavan Kaushik, Head – Corporate Communication confirmed the news and informed that the company has been supporting players earlier as well and Krishna Poonia is a symbol of pride for the women athletes in India and we are quite pleased to sponsor her.

Speaking to Krishna Poonia she also confirmed, “Vedanta’s group company Hindustan Zinc is sponsoring her and I am very happy that corporates like Vedanta are promoting sports persons.”

Krishna Poonia husband Virander Poonia is her coach and the proud winner of Dronacharya Award.