वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ’’मयूरी 2013‘‘ का रंगारंग शुभारम्भ

उदयपुर, भूपाल नोबल्स पी.जी. कन्या महाविद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ’’मयूरी‘‘ का शुभारम्भ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपेन्द्र सिंह जी शेखावत, अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा थे। इस अवसर पर विद्या प्रचारिणी सभा के मंत्री, प्रो. महेन्द्र सिंह जी आगरिया , प्रबन्ध निदेशक, बी.एन. संस्थान, डॉ. निरंजन नारायण सिंह खोड एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

bn-pg-fest3

कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्या प्रचारिणी सभा के पदाधिकारियों, प्रबन्ध निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य प्रो. एन.एल. शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि को महाविद्यालय द्वारा प्रेषित आतिथ्य स्वीकार करने पर आभार व्यक्त करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि ने छात्राओं की प्रस्तुतियों को सराहा और प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार वितरण किये। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्राओं को अपने विद्यार्थी जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने भी ऐसे ही महाविद्यालय के कार्यक्रम में सहभागी होकर प्रस्तुति दी। उसमें जो मुख्य अतिथि उस समय आये थे, उन्होंने मुझे संकेत करते हुए कहा था कि ये बालक भविष्य में नेतृत्व करेगा और आज मैं उस मुकाम पर हू। जीवन में दिशा तय करने के साथ धैय के साथ उस पर आगे बढने की जरूरत है। मंजिल अपने आप मिल जायेगी। उन्होंने शिक्षण संस्था की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की प्रषंसा करते हुए इसे राजस्थान का ही नहीं भारत के अच्छे शिक्षण संस्थानों में सम्मिलित किया।

bn-pg-fest6

छात्राओं की आज की प्रस्तुतियों में सोलो सॉंग, लाफ्टर शो, कव्वाली, फैन्सी डै्रस, ड्यूट डांस एवं फॉक डांस आकर्शण के केन्द्र रहे। पांडाल में उपस्थित दर्शकों ने राधा कृष्ण के ’’राधा कैसे न जले‘‘ जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों को सराहा। वेस्टर्न डांस एवं वेस्टर्न गानों की प्रस्तुति एकदम नवीन थी जिस पर छात्राओं ने बहुत वाह-वाही लूटी। काल्यो कूद पडियों मेला में जैसे डांस पर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। छात्राओं की कव्वाली की प्रस्तुतियों ने एक बार पुन: बीते जमाने की याद दिला दी।

टटलू गेंग के दो ठग कारनामा करते गिरफ्तार

imagesउदयपुर, नकली सोने की सिल्ली को असली बता कर पांच लाख में बेचने की ठगी करने वाली हरियाणा की टटलू गेंग के दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन सिल्लियां एव दो लाख रूपये नकदी तथा चार मोबईल बरामद किये।

सूरजपोल थाना पुलिस ने अशोक विहार युनिवर्सीटी रोड निवासी कैलाशचन्द्र पुत्र जमना लाल जैन को नकली सोने की सिल्ली को असली बता बेच कर ठगी करने में माहिर हरियाणा की टटलू गेंग के ठग रेमत मेवात हरियाणा निवासी मन्नान पुत्र रेहमान खा, फीरोजपुर हरियाणा निवासी अली जहान पुत्र कासम खां को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से ४००-४०० ग्राम वजनी ३ नकली सिल्लीयां, दो लाख रूपये नकदी व चार मोबाईल बरामद किये ।प्रकरण के अनुसार युनिवर्सीटी रोड अशोक विहार निवासी युआई टी पटवारी कैलाश चन्द्र जैन पुत्र जमना लाल गत दिनों रिश्वत के मामले में ट्रेप होने के बाद जेल में बंद था। जहां डकैती के मामले में बंदी फीरोजपुर हरियाणा निवासी कासम से संपर्क में आने पर उससे सोने की ३ सिल्लीयां पांच लाख रूपये में बेचने का सौदा होने पर उसने अपने पुत्र अली जहान को बताया। २८ जनवरी को कैलाश के जेल से छूटने पर ठगों के बीच हुई बातचीत में प्रतापनगर क्षेत्र में डिलींग करना तय कर बुलाया। इस मामले की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद के निर्देश पर प्रशिक्षु आर पी एस सुभाष मिश्रा के नेतृत्व में एएसआई रामनारायण मय टीम ने मंगलवार को प्रतापनगर क्षेत्र में कैलाश के साथ डिलींग करते दोनो ठगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से ३ सिल्लीयां व दो लाख रूपये नकदी, चार मोबाईल बरामद किये। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला हरियाणा अलवर क्षेत्र में ठगी करने के मामले में टटलू गेंग मशहुर गेंग के दोनों सदस्य है।मन्नान के खिलाफ हरियाणा में चोरी, डकैती, ठगी के मामले दर्ज है तथा डकैती के मामले में वांछित है। जबकि अली जहान के अपराधीक रिकार्ड के संबंध में जांच की जा रही है। ठगों से साथियों एव अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ में साथियों व वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

जेवर व सामान चोरी: खाम की मादडी हॉल प्रताप नगर थानान्र्तगत पुराना आर टी ओ आपि*स के समीप निवासी निर्भय सिंह पुत्र माधवसिंह परिवार में शादी समारोह होने से किराये के मकान पर ताला लगा कर गांव २९ जनवरी को गांव गया। ३० को लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ एवं सोने की चेन, मादलिया, दो गैस के सिलेण्डर, डीवीडी, पानी की मोटर व अन्य सामान गायब था। विवाह समारोह से लौटने के बाद मंगलवार को सूचना कर पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

 

विकलांग बेटे की पैंशन पाकर मॉं के निकले खुशी के ऑसु

97b56a2d36cd9d629463_3उदयपुर, ग्रामीणों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिये आयोजित किये जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर राहत शिविर साबित हो रहे है । जिले की खेरवाडा पंचायत समिति में आयोजित शिविर में जब पूर्ण विकलांग 30 वर्षीय मोकम को उसकी मॉं लालीदेवी लेकर आई और योजना में हाथोहाथ लाभ पाया तो मॉ की आंखें खुशी के मारे छलक पडा ।

मोकम की मॉं ने बताया कि मोकम जन्म से पूण विकलांग है तथा 30 वर्ष की उम्र में भी बच्चे की तरह ही है। ऐसी व्यथा सुनकर उपखण्ड अधिकारी मोहन लाल वर्मा ने तत्काल विकास अधिकारी को निदेर्शित कर मोकम की पैंशन स्वीकृत कराई एवं उच्च शिक्षा राज्यमन्त्री डॉ. दयाराम परमार के हाथों बालक को प्रदान करवाई तो मॉ खुशी से रो पडी । इससे पूर्व डॉ. परमार ने शिविर का अवलोकन किया और लोगों को उपलब्ध कराई जा रही राहत की जानकारी ली ।

अपहृरत युवती के साथ बलात्कार

5068_S_rape-lउदयपुर, बेकरिया थाना पुलिस ने चार लोगों को खिलाफ युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सेमप*ला गांव निवासी युवती ने परिवार जरिये मुंगथला थाना आबूरोड निवासी मगनलाल पुत्र भूताराम, नारायण, भीमाराम, कार चालक भंवरलाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि 5 दिसंबर को सेमलफला गांव में पैदल जा रही थी। इस दौरान आये आरोपियों ने उठा कर मुझे कार में डाल कर आरोपी मगल के घर ले गये। जहां मगन ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बार मोका मिलने पर आरोपियों के चंगुल से निकल कर गांव पहुच कर परिजनों को आपबीती बताई। पिडीता गांव में ही मां बांडी केन्द्र पर काम करती है।

पत्नी ने मेरे पुत्र को आत्म हत्या के लिए उकसाया – मां का आरोप

उदयपुर, मां ने पुत्रवधु एवं ससुराल जनो के खिलाफ पुत्र को आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी थानान्तर्गत सेक्टर 3 निवासी मंजू पत्नी ज्योति प्रकाश सक्सेना ने महावीर एनक्लेव पालम मंगलपुरी न्यू दिल्ली निवासी नेहा पत्नी तोषित सक्सेना, राहूल पुत्र रजनीकांत, रोहित सिन्हा, मधु सिन्हा पत्नी रजनीकांत के खिलाफ पुत्री को आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया। कि वष्र 2001 में पुत्र तोषित कर नेहा के साथ विवाह हुआ था। कुछ समय बाद से नेहा पति को छोड पीहर चली गई तथा रूपयों की मांग करने लगी। इनकार करने के बावजूद वह दबाव डालती रही। इसी के चलते 24 जनवरी को पुत्र ने सविना रेल्वे ट्रेक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

 

कलेक्टर को किरोड़ी की कड़ी चेतावनी

05 02 2013उदयपुर, दौसा सांसद किरोड़ी मीणा आज सुबह कलेक्ट्री पहुच कर जिला कलेक्टर विकास भले से मुलाक़ात की तथा चेतावनी देते हुए कहा की कि जब तक विस्थापित आदिवासियों को मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक सूला गांव में बांध का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होनें यह भी कहा कि आदिवासियों को उचित मुआवजे सहित जमीन के बदले जमीन मिलनी चाहिए।तथा पुलिस अधीक्षक से मिल कर भूमाफियाओ द्वारा आदिवासियों की हत्या पर रोष जता अपराधियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की ।

उल्लेखनीय हैं कि सोमवार को सांसद मीणा ने अपने समर्थकों के साथ जमीन पर लेटकर कोटड़ा तहसील के सूला गांव में बांध के निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। कलेक्टर विकास भाले ने किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होनें सीसारमा राताखेत गांव की श्मशान की भूमि को वन विभाग द्वारा अधिग्रहीत कर लेने के बाद वहां उत्पन्न समस्या की जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को वन विभाग के चौकीदार के आने और गेट खुलने का इंतजार करना पड़ता है। कलेक्टर ने उक्त जनसमस्या के निदान का भी श्री किरोड़ी को आश्वासन दिया। इसके बाद किरोड़ी ने एसपी हरिप्रसाद शर्मा से उनके चैंबर में मुलाकात कर भूमाफिया कालूलाल जैन की गिरफ्तारी एवं नैला गांव में किसान हीरालाल की हत्या कर उसके सिर काटकर ले जाने वाले हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एसपी शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामलें के अभियुक्तों का गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दौसा सांसद किरोड़ीलाल मीणा आज दोपहर १२ बजे नाथद्वारा जिला राजसमंद में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह दूसरी सभा दोपहर बाद २.३० बजे बांसवाड़ा जिले के घाटोल में संबोधित करेंगे।

आदिवासियों की आड में अपने राजनीतिक हित साधने लगे नेता

उदयपुर, आदिवासियों को लेकरशहर में राजनीति गर्मा गई है। पिछले तीन दिनों में आदिवासी द्वारा आत्महत्या तथा सिर काट कर ले जाने की घटना को राजनीति का रूप देने एक और दौसा सांसद किरोडी मीणा दौरे पर आये तो दोनों बडी राजनीतिक पार्टियों के नेता भी हरकत मे आ गये।

001उल्लेखनीय है कि तीन दिना पहले भीमराज गमेती द्वारा आत्महत्या करना व रविवार को भीमराज गमेती के भुआ के लडके हीरालाल के सिर काट कर ले जाने की घटना को लेकर दौसा सांसद किरोडी मीणा तुरंत उदयपुर आ और सोमवार सुबह ही घटना का विरोध जताने कलेक्ट्री पहुंच गए लेकिन उस वक्त सभी अधिकारी उक्त घटना की जांच करने मौके पर गये थे। दोबारा आने का कहकर गये किरोडी ने आदिवासियों के हितों की बात करते हुए हत्यारों को जल्दी गिरफ़्तारी की मांग की और कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाते हुए कार्यवाही नहीं होने की सूरत में आंदोलन का कहकर गये।

इधर, हाल में बने नेता प्रतिपक्ष शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया भी मृतक किसान के घर नेला पहुंच गये तथा घटनास्थल का दौरा कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है तथा शहर में बढ रही भूमाफियाओं के आतंक पर अंकुश लगाने की बात कही। इधर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेता भी हरकत में है।

सूत्रों के अनुसार स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने एसपी और आईजी से मिलकर हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने के लिये कहा है। जिससे कि आदिवासियों पर राजनीतिक करने वाले इसको आंदोलन मुद्दा नहीं बना पाये।

छात्रा ने फांसी पर लटक कर जान दी

उदयपुर, अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। अन्यत्र तालाब में डूबने से कॉलेज छात्र की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सूरजपोजल थानान्र्तगत छोटी ब्रम्हपुरी निवासी प्रियंका(17) पुत्री महेश प्रकाश सोनी ने सोमवार सवेरे कमरे में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। प्रियका प्रथम वर्ष में पढती थी। रविवार को सभी परिजनो के साथ रिश्तेदार की सगाई में अजमेर गयी थी तथा रात में वापस लोटे थे। सोमवार को प्रियंका कमरे में पढाई करने गई थी। थोडी देर बाद घटना का पता चला। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। इसी तरह खेरोदा थानान्र्तगत भटेवर स्थित सिघानिया युनिवर्सिटी में बी टी एस तृतीय वर्ष का छात्र मुरैना एम पी निवासी अखण्ड प्रताप सिंह(22) पुत्र शत्रुघ्नसिंह युनिवर्सिटी के पिछवाडे में स्थित खाला तोड तालाब पर नहाने गया। जहां पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।

 

हत्या का सुराग नहीं लगा सिर की तलाश जारी

police-inspects3उदयपुर, अधेड की हत्या कर सिर काट कर ले गये बदमाशों का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने एक के बाद दूसरे कुए में तलाश शुरू की।

गोवर्धनविलास थानान्र्तगत नवाघरा में शनिवार रात में खेत पर रखवाली के लिये सोये नवाघरा निवासी हिरालाल पुत्र वेणीराम की हमलावर हत्या कर सिर काट ले गये। घटना के दूसरे दिन हत्यारों एवं मृतक के सिर का सुराग हाथ नहीं लगा । इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर रेंज के आई जी टी सी डामोर, जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद सहित पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को घटना स्थल का मोका निरीक्षण किया तथा कुए से पानी खाली करने के बाद तलाश करने पर भी मृतक का सिर नहीं मिला। इस पर मोके से दूरी पर स्थित दूसरे कुए में पंप की मदद से पानी खाली कर उसमें मृतक का सिर तलाशने की कार्यवाहीं जारी हैं । उल्लेखनीय है कि शनिवार रात में खेत पर रखवाली करने डागले के निचे सोचे हिरालाल (५५) की हत्यारे धारदार हथियार से हत्या कर सिर काट कर साथ ले गये। इसकी सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा मय जाप्ता ने मोके पर पहुच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा एफ एस एल टीम ने मोके पर पहुच कर जुटाये साक्ष्य के अनुसार मृतक के सिर एवं हत्यारों की तलाश शुरू की लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। रविवार को घटना स्थल से दूर कुए में मृतक का सिर कटा हुआ होने की आशंका के चलते पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुए से पानी निकालने का प्रयास किया इस दोरान विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया ने भी मोके पर पहुच कर घटना की जानकारी ली। मृतक हिरालाल गत दिनों भूमि विवाद में धमकी देने पर फासी पर जूले सविना ग्रामीण के पूर्व उप सरपंच भीमराज का नजदीकी रिश्तेदार है। हिरालाल व गांव के रहने वाले किशन दोनों खेत पर रखवाली करते थे। भीमराज की मृत्यु के बाद से सामाजिक रिविरिवाज के चलते किशन भीमराज के घर रहने लगा। शनिवार रात में मुकेश अपने पिता हिरलाल को भोजन देकर आया था। दूसरे दिन किशन चारपाई के साथ बंधे कुत्ते को रोटी देने गया तो घटना का पता चला। पुलिस भीमराज प्रकरण सहित अन्य बिन्दुओं के आधार पर प्रकरण की जाच मे जुटी हुई है। सोमवार सांय पुलिस मेडिकल बोर्ड की टीम सर्जिकल चिकित्सक दिपक राठी, मेडिकल ज्युरिस्ट अखिलेश शर्मा की टीम से मृतक हिरालाल का पोस्टमार्टम करा शव सौंपने की कार्यवाहीं की जा रही है।

सूने मकान का ताला तोड नकदी व जेवर चुरा ले गए चोर

draft_lens13475531module120148821photo_1284702722bandwidth-theftउदयपुर, शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में स्थित सूने मकान का ताला तोड कर चोर नकदी व जेवर चुरा ले गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार झामेश्वर पार्क सेक्टर 4 निवासी हेमलता पत्नी भैरूसिंह राजपूत के सूने मकान का रविवार रात में चोर ताला तोड कर सोने की चूडियां, कान की झुमकिया, गले का हार, चांदी के पायजेब व 20 हजार रूपये नकदी चुरा ले गये। गत दो दिन से हेमलता पुत्री के प्रसव पीडा होने पर चिकित्सालय गई थी।घर लोटने पर मकान का ताला टूटा हुआ एवं कमरों में सामान बिखरा पडा था तथा नकदी व जेवर गायब थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर मोका निरीक्षण कर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।