समकालीन साहित्य पर बुद्धिजीवियों ने किया मंथन

Sangosthi_28-01-13

उदयपुर, प्रसंग संस्थान उदयपुर की ओर से गणतंत्र दिवस पर समकालीन साहित्य की प्रासंगिकता पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेषाधिकारी वरिष्ठ व्यंग्य लेखक फारूक आफरीदी ने कहा कि साहित्यकारों को सदैव युगीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए साहित्य में रचनात्मक पक्ष को उजागर करने का सद्प्रयत्न करते रहना चाहिये।

विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए वरिष्ठ कवि एवं समालोचक प्रो. नंद चतुर्वेदी ने कहा कि साहित्यकारों पर सदैव यह नैतिक दबाव बना रहता है कि वह समाज सापेक्ष सृजन के माध्यम से समाज को दिशा निर्देश प्रदान करता रहे और इस दिशा में सफल भी होता है। समारोह का संचालन करते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. इन्द्रप्रकाश श्रीमाली ने आरंम्भ मेंं मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष का हार्दिक अभिनंदन किया। विचार गोष्ठी में अरूण चतुर्वेदी, डॉ. मधु अग्रवाल, डॉ. मंजु चतुर्वेदी, रजनी, सुयश एवं आदर्श ने अपने विचार प्रकट किया। इस अवसर पर श्री जगदीश ओझा, जयंत प्रकाश, कौस्तुभ गोविन्द त्रिवेदी आदि भी उपस्थित थे।

निम्बाहेडा में तनाव

0

समुदाय विशेष के मकानों पर पथराव
एक वृद्घा घायल
गणतंत्र दिवस पर हुई थी दो समुदायों के छात्रों में कहासुनी

DSCN8310

चित्तौडगढ, 28 जनवरी। जिले के निम्बाहेडा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर समारोह में हुए छात्रों के विवाद ने तूल पकड लिया। जिसके चलते सोमवार रात एक समुदाय के कुछ लोगों ने चंदन चौक व इंदिरा कॉलोनी में समुदाय विशेष के लोगों के घरों पर पथराव किया व वाहनों में तोड की। घटना में एक वृद्घ महिला घायल हो गई। समाचार लिखे जाने निम्बाहेडा क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ था। स्थिति तनावपूर्ण होने से जगह-जगह पुलिस जाब्ता तैनात था।
जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के दिन समुदाय विशेष के छात्रों के साथ किसी बात को लेकर दूसरे समुदाय के छात्रों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान समुदाय विशेष के छात्रों ने मारपीट भी की थी। इस संबंध में पुलिस में सोमवार दोपहर को चार-पांच छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसी घटनाक्रम के चलते रात्रि करीब 8.30 माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। दूसरे समुदाय के कुछ युवक हाथों में तलवार व पत्थरों से लैस होकर चंदन चौक क्षेत्र में पहुंचे जहां अधिवत्त*ा अब्दुल हकीम के घर के बाहर रखी तीन कारों व तीन-चार दुपहिया वाहनों को तोडपड कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके पश्चात इसी मकान के बाहर स्थित दुकानों में भी तोडपोड की। युवक इंदिरा कॉलोनी की ओर ब$ढे और वहां उर्स कमेटी के सदर भूरू खां के प्रथम मंजिल पर बने मकान पर पथराव किया जिससे मकान के अंदर बैठी भूरू खां की मां को सिर में चोंटे आई।

DSCN8320
स्थिति को देखते हुए चित्तौ$डग$ढ सहित आसपास के अन्य थानाक्षेत्रों से अतिरित्त* पुलिस बल बुलवाया गया। पुलिस संवेदनशील इलाकों में स्थिति पर नजर बनाए हुए है एवं लोगों की भी$ड को एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पूरे कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ था।

DSCN8314

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के राज्य में दूसरे क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारम्भ

उदयपुर, केन्द्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री डॉ.सी.पी. जोशी ने कहा कि ग्राम एवं गरीब के उत्थान के बगैर विकास की परिभाषा अधूरी है। गांवों को स्वरोजगार एवं अर्थोपार्जन के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीण उत्पादों को बेहतरीन विपणन प्रदान करना आज की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये।

CP_Joshi_28-01-13

डॉ. जोशी सोमवार को उदयपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने नव स्थापित क्षेत्रीय कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में लोगों को आय उपार्जन एवं सरकारी योजनाओं के तहत ऋण की आसान उपलब्धता के लिए बैंक का अधिकार‘‘ अधिनियम लाया जा रहा है। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक खोलकर ग्रामीणों को लाभान्वित करने का यह महत्वपूर्ण निर्णय किया है। इससे गांवों का विकास हो सकेगा वहीं गरीब के लिए उन्नती के नए अवसर प्राप्त होंगे।

 

उन्होंने कहा कि बैंकों को चाहिये कि वे क्षेत्र की जमा पूंजी के साथ-साथ उसी अनुपात में ऋण जारी करें ताकि क्षेत्र का विकास संभव हो।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमोनारायण मीणा ने कहा कि इस वर्ष 411 नए बैंक राजस्थान में खोले जाएंगे। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि वे देश में बैकों का विस्तार इस दृष्टिकोण से करें कि वहां के गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा उठे, साथ ही कृषि आधारित उद्यमों को अधिक प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान साख- जमानुपात 75 है वहीं मेवाड क्षेत्र में यह 54 है इसे बढाकर 75 तक लाना होगा।

CP_Joshi_28-01-13_3

समारोह में उदयपुर सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि जनजाति बाहुल्य वाले मेवाड क्षेत्र पर्वतीय भाग अधिक होने से कम भू भाग पर बेहतर कृषि उत्पादन की तकनीकी आसान बैंक ऋण आदि के साथ ही बेहतरीन विपणन व्यवस्था को तरजीह देनी होगी । उन्होंने कहा कि अनुदान योजनाओं का कृषक वर्ग को अधिकाधिक लाभ पहुंचे इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिये।

बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक डी. सरकार ने कहा कि उदयपुर में देश की 59वीं एवं राजस्थान की दूसरी क्षेत्रीय शाखा का शुभारंभ उदयपुर में किया गया है। राज्य के 30 जिलों में 89 शाखाएं क्रियाशील है तथा मार्च तक 100 शाखाएं खोलने का लक्ष्य है। उन्होंने बैंक के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि बैंक पहली शाखा की स्थापना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हाथों हुई थी। आज देश में 3400 शाखाएं व 4700 एटीएम जनता की सेवा में हैं।

समारोह में राज्य के विभिन्न क्षेत्र से आए किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों को किसान कार्ड एवं ऋण चेक अतिथियों के हाथों प्रदान किए गए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबन्धक एसपी गोयल ने आभार जताया। क्षेत्रीय सहायक महाप्रबन्धक सीएस पालीवाल ने बैंक की सेवाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

समारोह में जिला प्रमुख श्रीमती मधु मेहता, मावली विधायक, पुष्करलाल डांगी, समाजसेवी लालसिंह झाला, वीरेन्द्र वैष्णव, स्वयंभू शर्मा, महेश पालीवाल पुलिस महानिरीक्षक टी.सी.डामोर, नगर विकास प्रन्यास सचिव डॉ. आर.पी. शर्मा लेखाधिकारी बीपी शर्मा सहित बैंकर्स गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

गणतंत्र दिवस पर प्रेस क्लब और विद्यापीठ के बीच मैत्री मैच

शाम को लोक कला मण्डल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

उदयपुर, गणतंत्र दिवस के अवसर पर लेकसिटी प्रेसक्लब एकादश और जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ एकादश के बीच मैत्री मैच हुआ। जिसमें विद्यापीठ की टीम विजेता रही। शाम को लोक कला मण्डल में क्लब का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

_DSC2383

शनिवार सुबह राजस्थान कृषि महाविद्यालय ग्राउण्ड पर आयोजित इस मैत्री मैच की शुरूआत में दोनों टीमों के बीच टॉस हुआ। जिसमें क्लब के अध्यक्ष अख्तर हुसैन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैच की शुरूआत जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. भवानी शंकर गर्ग द्वारा एक बॉल खेलकर की गई। क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विनोद मोलपरिया ने सर्वाधिक 36 रन बनाएं। विद्यापीठ के अनोज और महेन्द्र ने 3-3 विकेट लिए। क्लब की टीम ने निर्धारित ओवरों में 122 रन बनाकर विद्यापीठ को 123 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विद्यापीठ की टीम 8 ओवरों तक बिना कोई विकिट खोए लक्ष्य की ओर बढ रही थी। प्रेस क्लब को पहली सफलता ओमप्रकाश पूर्बिया ने दिलाई। इसके बाद एक के बाद विकेट उडने लगे, फिर भी विद्यापीठ की टीम ने 6 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विद्यापीठ की ओर से सर्वाधिक 32 रन अनुज ने बनाएं। वहीं क्लब की ओर से ओमप्रकाश पूर्बिया ने 3 विकेट चटकाएं। मैच के समापन अवसर पर वाईस चांसलर एसएस सारंगदेवोत, पार्षद अजय पोरवाल, कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, कर्मचारी नेता हेमशंकर दाधिच, रियाज हुसैन ने विजेता टीम और उपविजेता टीम के खिलाडियों को पुरस्कार वितरित किए। मैदान पर ही स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

lake city

शाम को लेकसिटी प्रेस क्लब का लोक कला मण्डल के कठपुतली सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद रघुवीरसिंह मीणा, पंकज शर्मा, डीआईखान थे। कार्यक्रम में पत्रकारों और कई नन्हें बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सांसद रघुवीर मीणा ने पत्रकारों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पत्रकारों के परिवारों का एक-दूसरे से परिचय होता है। मीणा ने क्लब के विकास और भूखण्ड आवंटन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं प्रत्युष मासिक पत्रिका के डायरेक्टर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने पत्रकारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। पकंज शर्मा ने श्रीमति प्रमिला देवी आनंदीलाल शर्मा सेवा संस्थान की ओर से वरिष्ठ पत्रकार संजय खाब्या और रफीक एम. पठान को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला प्रशासन से सम्मानित हुए प्रात:काल के पत्रकार प्रमोद गौड, पंजाब केसरी के पत्रकार मुनीष अरोडा का क्लब की ओर से भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को गिफ्ट दिया गया। समापन अवसर पर स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

 

संतान नहीं होने के दुःख में फांसी लगायी

Suicide_hangingउदयपुर, संतान नहीं होने से आहत विवाहिता ने पेड पर फांसी लगा खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुखेर थानान्र्तगत रामपराया की भागल निवासी गोपाल कुंवर पत्नी शेरसिंह ने खाम मगरा में पेड पर फांसी लगा खुदकुशी कर ली। गोपाल कुंवर 20 जनवरी को बिना बताये घर से निकल गई थी। जिसकी तलाश करने पर भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोट पुलिस को दी थी। शनिवार को उसका शव खाम कर मगरा में पेड पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के शव को निचे उतार पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया। गोपाल कुवर का 9 वर्ष पहले विवाह हुआ था जिसके संतान नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशन रहती थी।

इसी तरह हिरणमगरी थानान्र्तगत जनकपुरी पानेरियों की मादडी निवासी गीत गोविन्द पुत्र प्रभु मुकेश मेघवाल ने शनिवार रात में कमरे में फांसी लगा खुदकुशी कर ली।गीत गोविन्द कीलम्बे समय से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। शनिवार रात में उसने कमरे में फांसी लगा ली। रात में खाना देने समय आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने किवाड तो कर देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपर्द किया।

सोणा आया के सज गयी गलियां बाज़ार

2013-milad-un-nabi-2दुल्हन की तरह सजी लेकसिटी

उदयपुर, अंचल में शुकवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी पर्व अकीदत एवं जोश खरोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंजुमन चौक में आयोजित दो दिवसीय जश्न गुरूवार रात सम्पन्न हुआ जिसमें ऑलेमाओं द्वारा तकरीरे की गई। शुक्रवार को जुलूसे मोहम्मदी का आयोजन हुआ।गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले निकले जुलूसे मोहम्मदी में वतन परस्ती दिखाई दी। युवाओं और बच्चों ने तिरंगा लहराकर भी खुद को गौरवान्वित महसूस किया। जुलूस में अन्य धर्मो के लोगों की ओर से जुलूस का कई जगह इस्तकबाल किया गया। जुलूस में ‘कौन शहरे मक्का में सुबह-सुबह आया है, जिसके नूर से आलम सारा जगमगाया है..’, ‘अक्ल सब की हैरां है, देखकर शहेदीं को ये बशर तो है, लेकिन क्यों न इनका साया है..’ आदि कलाम गूंजते रहे।

शुक्रवार को जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया जिसमें पूरे शहर के मुस्लिम शमिल हुए। आय$ड एवं पहाडा से जुलूस शास्त्री सर्कल स्थित रेहमानीया मस्जिद पहुचा जहां जुम्मे की नमाज अता करने के बाद यह काफिला हाथीपोल पहंच कर मुख्य जुलूस में शामिल हुआ। अन्य मोहल्लों का जुलूस अंजुमन पहुचा जहां से अपरान्ह पोने तीन बजे जुलूस आरंभ हुआ। जुलूस में घोड़े , उंट गाडी, अन्य वाहनों में सवार बच्चे-युवा धार्मिक नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस बार जुलूस में बच्चों की संख्या अधिक थी। जुलूस अंजुमन से घण्टाघर, मोती चौहट्टा होते हुए हाथीपोल पहुंचा। मार्ग में जगह -जगह जुलूस का स्वागत किया गया। मुस्लिम मोहल्लों में स्वागत द्वार बनाए गए तथा शरबत,खीर आदि की सबीले लगाई गई। हाथीपोल से जुलूस जाटवाडी होते हुए नई पुलिया पहुंचा। नई पुल पर पहली बार आकर्षक सजावट की गई। यहां से अम्बामाता कच्ची बस्ती- आयुवै चौराहा-मल्लातलाई होते हुए जुलूस शाम ६३० बजे ब्रम्हपोल बाहर स्थित इमरत रसूल बाबा की दरगाह पहुंचा जहां चादर पेश कर फातेहा के बाद वतन में अमनों अमान की दुआ के साथ विसर्जित हुआ।

खूब लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस से पूर्व शुक्रवार को निकले जुलूसे मोहम्मदी में युवाओं और बच्चों ने तिरंगे लहराकर राष्ट्र भावना का परिचय दिया। युवाओं की इस पहल को शहरवासियों ने खूब सराहा।
2013-milad-un-nabi-8
2013-milad-un-nabi-12
IMG_0728
IMG_0734

बीमा कार्यालय से नकदी व जेवर चोरी

8576421-cartoon-burglar-isolated-on-white-background-with-copy-spaceउदयपुर, शहर के हिरमणगरी क्षेत्र में सूने मकान से चोरी नकदी व जेवर तथा शहर के बीच देहलीगेट चोराहा पर स्थित बीमा कार्यालय से चोर नकदी चुरा ले गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर ९ वर्मा कोलोनी निवासी आबिद हुसैन पुत्र निजाम हुसैन गुरूवार रात में मकान पर ताला लगा कर परिवार सहित मुखर्जी चोक महपि*ल में गये। वापस लोटे तो मकान में सामान बिखरा प$डा मिला तथा अलमारी से सोने के दो नेकलेस, एयरिंग, ४ चूड़ियाँ , हार, दो अंगूठी, दो लॉकेट, २ चेन, ४ जोडी चांदी के पायजेब तथा ४० हजार की नकदी चुरा ले गये। चोर छत की दीवार में छेद कर निचे आये तथा कमरों का ताला तोड वारदात को अंजाम देकर प*रार हो गये। इस पर आबीद ने चोर के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया।

इसी तरह शहर के मुख्य बाजार देहलीगेट स्थित यूनाइटेड इण्डिया इश्योंरेंस कम्पनी कार्यालय का गुरूवार रात में चोर शटर उंचा कर अन्दर घूसे चोर अलमारी से ३३ हजार ४६३ रूपये नकदी चुरा ले गये। सवेरे कार्यालय पहुचे उप प्रबंधक महेश नगर निवासी अशोक पुत्र मोहनलाल शर्मा ने वारदात की सूचना पुलिस को देकर प्रकरण दर्ज करवाया।

मोबाइल लूटा: हिरणमगरी सेक्टर १४ अरिहंत कॉम्प्लेक्स निवासी सुरेन्द्रसिंह पुत्र बलवंत परमार गुरूवार रात में पैदल घर से १०० पि*र रो$ड पर जा रहा था। इस दौरान आये बाइक पर ३ बदमाश उससे मोबाईल लूट ले गये। इस पर सुरेन्द्र ने हिरणमगरी थाना पुलिस में चोर के खिलाप* प्रकरण दर्ज करवाया।

 

ट्रक-पीकअप भिडंत में सात की जान गयी

सभी मृतक उत्तर प्रदेश निवासी

उदयपुर, उदयपुर नाथद्वारा मार्ग पर ट्रक व पीक अप वाहन की आमने सामने भिडन्त में ७ जनों की मृत्यु हो गई तथा ७ जने घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सांय उदयपुर नाथद्वारा मार्ग स्थित बप्पारावल मो$ड पर ट्रक व पीक अप वाहन की आमने सामने भिडन्त हो गई। हादसे में बलराम सिंह, लच्छाराम यादव, जमनालाल पण्डित, बाबा वर्मा, रमेश सिंह, पर्यटन वर्मा की मोके पर ही मृतयु हो गई। तथा दिपुसिंह उर्प* अनुप कुमार सिंह, विजय सिंह राजपूत, रामबहरो सिंह, मनोज, सत्यप्रकाश, कृपाशंकर, कृष्णा यादव घायल हो गये। हादसे के बाद चालक ट्रक छो$ड कर मोके से प*रार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा, अतिरित्त* पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालूराम रावत, पुलिस उप अधीक्षक पश्चिम दयानंद सारण, सुखेर थानाधिकारी रामसुमेर, कैलाशपुरी चोकी प्रभारी मदनमोहन मय जाप्ता ने मोके पर पहुच कर सभी मृतकों का शव एम बी चिकित्सालय मोर्चरी में रखवाया तथा घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां बहरी पण्डित की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर ट्रक चालक के ख्लिाप* प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला कि पीक अप वाहन में सवार सभी यात्री गोण्डा युपी के रहने वाले हैं तथा पै*री लगा कर कप$डा बेचने का काम करते हैं। सभी भीलवा$डा से कप$डे की गांङ्गे लेकर पीक अप वाहन किराये लेकर उदयपुर की तरप* आ रहे थे। जहां बीच रास्ते बप्पा रावल मो$ड पर उदयपुर की तरप* से आ रहे ट्रक से भिडन्त हो गई।

 

सरकार की आमद मरहबा

मुस्लिम मौहल्ले रोशनी से जगमगाए

milad-nabi

उदयपुर, । हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष में शुक्रवार को शहर में एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। इससे पूर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर के मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों भव्य विद्युत रोशनी की गई है। वहीं अंजुमन में दो दिवसीय महफिले मिलाद का आयोजन किया गया।

 

जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर शुक्रवार को शहर के विभिन्न मौहल्लों से जुलूस निकाला जायेगा जो अंजुमन चौक पहुंचेगा जहां से एक विशाल रूप में जुलूस घंटाघर होता हुआ हाथीपोल पहुंचेगा जहां पर जुलूस का स्वागत किया जाएगा। जुलूस वहां से नई पुलिया होता हुआ मल्लातलाई जाकर समाप्त होगा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर के मुस्लिम बाहुल्य खांजीपीर, सिलावटवाडी, आयड, रहमान कॉलोनी, हाथीपोल, मल्लातलाई पर भव्य रोशनी की गई है। वहीं जुलूस निकलने वाले मार्गों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विभिन्न स्टालें लगाई गई है जिन पर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

 

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का १२वीं तारीख लगते ही गुरूवार शाम मगरीब के बाद मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड गई। आयड में नौजवान सोसायटी द्वारा आतिशबाजी की गई एवं मौहल्ले में एक-दूसरे को बधाई देकर मिठाइयां बांटी गई।

 

वहीं अंजुमन तालिमल इस्लाम द्वारा मुखर्जी चौक में दो दिवसीय जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को भी बाहर से आए औलेमाओं ने मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला।

milad-nabi2 milad-nabi3 milad-nabi5 milad-nabi6 milad-nabi7 milad-nabi8 milad-nabi9 milad-nabi10 milad-nabi11 milad-nabi12 milad-nabi13 milad-nabi20

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को जान गवानी पड़ी

 

images (1)उदयपुर, जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के कागमदारडा गांव में मंगलवार को प्रेमिका से मिलने आए उदयपुर मल्लातलाई निवासी युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर खमनोर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना को लेकर पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। वही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार उदयपुर के मुल्लातलाई निवासी कालु उर्फ नूर मोहम्मद (३५) पुत्र दीन मोहम्मद का विगत कुछ समय से मूलत: सेमल ग्राम पंचायत के कागमदारडा गांव निवासी विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बताया गया कि उक्त विवाहिता का पांच वर्ष पूर्व ही नेतावतो का गुढा में शादी हुई थी तथा वह अपने पति के साथ उदयपुर में ही रह रही थी। इसी दौरान कालू उर्फ नूर मोहम्मद से सम्पर्क हुआ था। पुलिस के अनुसार दस दिन पूर्व विवाहिता उदयपुर से नेतावतो का गुढा तथा हाल ही में अपने पीहर कागमदारडा गांव आई थी। इसकी सूचना पर कालू मंगलवार को प्रेमिका से मिलने के लिये कागमदारडा आया। बताया गया कि यहां आने के बाद कालू अपनी प्रेमिका को जबरन ले जाने लगा तो विवाहिता की मां ने उसका विरोध करते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया। और इसके बाद उदयपुर में ही अन्य व्यवसाय में लगे विवाहिता के पिता पृथ्वी सिंह व भाई इंदर सिंह को सूचना दी।

बताया गया कि सूचना मिलने पर दोनों करीब साढे तीन बजे कागमदारडा पहुंचे और कालू को बंद कमरे से बाहर निकाला तो कालू ने अपने पास मौजूद रिवॉल्वरनुमा हथियार को पृथ्वी सिंह व इंदर सिंह पर तान दिया। बचाव के तौर पर उन्होंने कूंट से वार किया जिससे कालू का हाथ कट गया और इसके बाद कूंट से सिर पर वार किया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।