अतिक्रमण पर पुलिस की दबंगई

police7

उदयपुर , अतिक्रमण के खिलाफ दो दिन से उदयपुर पुलिस की दबंगई से आम जनता खुश है और अतिक्रमण करने वालों की शामत । पुलिस अधिकारीयों ने सीधे तौर पर कह दिया है के अभी सिर्फ समझाया जा रहा है अगर अभी भी अपनी आदत नहीं सुधारी तो पुलिसिया तेवर के लिए तैयार रहे ।

शहर में जो दूकानदार अपनी दुकानों के बाहर रोड तक सामान बिछाये बैठे हे उनके लिए सीधे तोर पर चेतावनी देते हुए धान मंडी , घंटाघर , सूरजपोल , बापू बाज़ार , आदि सभी जगह पुलिस के अधिकारी और जवान अतिक्रमण हटाने में लगे हुए है ।

नकारा पड़ी नगर परिषद् सिर्फ ये कार्यवाही देख रही है जब की यह जिम्मा स्थानीय नगर परिषद् का है ।

धानमंडी में शनिवार शाम रसूख का हवाला देने वाले एक व्यवसायी को पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि सब शहर हित में और नियमों की पालना में सहयोग दें। बाधा बनेंगे तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू हुए पुलिस महाभियान में दूसरे दिन अलग-अलग दलों ने सुबह घंटाघर से चेतक सर्कल और देहलीगेट से सूरजपोल तक तथा शाम को धानमंडी में अतिक्रमण हटवाए। धानमंडी में लगातार कार्रवाई कर कुछ वाहन जब्त किए। इस दौरान यातायात पुलिस ने लॉडिंग टेम्पो साथ में रखा।

वीडियोग्राफी भी की

अभियान को वीडियोग्राफी से जोड़ा गया है। पुलिस तमाम कार्रवाई को कैमरे में कैद कर रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे साक्ष्य रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

लताड़ा तो सराहा भी

पुलिस अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को लताड़ा तो नियम-कानून की पालना करने वालों को सराहा भी। हाथीपोल में पुलिस अधिकारियों ने ऎसे व्यापारियों का उदाहरण देकर दूसरों को उनसे सीखने की नसीहत दी।

उद्घोषणा में बांटा ज्ञान

उद्घोषणा के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भूपालवाड़ी में बर्तन स्टोर के प्रोपराइटर को कहा कि सबसे बड़ी दुकान होने के बावजूद सामान बाहर रखा है। इतना होने के बावजूद संतोष नहीं। कब तक यह प्रवृत्ति रखेंगे। माल में दम होगा तो ग्राहक छोटी दुकान पर भी चढ़ेगा। उसे आने और गाड़ी रखने की जगह तो दो। अधिकारियों ने कहा कि सामान ज्यादा है तो गोदाम में रखो, दुकान पर जरूरत हो तब लाओ।

 

दस रूपये में दिन भर पकडिये मछली

pals-anglingउदयपुर. एंगलिंग (कांटे और डोर से मछली पकड़ना) खेल भी है।इस लिहाज से इस खेल का रोमांच अब शहरवासी और पर्यटक महज दस रुपए में पास सकेंगे। शहर के करीबी तालाब, पोखरों में एंगलिंग के लिए मत्स्य विभाग मछली पकड़ने के लिए एक दिन और एक साल के लिए लाइसेंस जारी कर रहा है। अब तक 30 लाइसेंस जारी किए गए हैं।

मत्स्य विभाग के उप निदेशक आर.एम. श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग तालाबों से एक दिन और एक वर्ष तक एंगलिंग के लिए लाइसेंस जारी कर रहा है। शौकीन लोगों को लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं।ऐसे लोग कार्यालय में आवेदन कर लाइसेंस ले सकते हैं। यह व्यवस्था होने से पर्यटकों को भी तालाब में एंगलिंग के दौरान नेचर के साथ एंडवेंचर की अनुभूति होगी। चूंकि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में मछलियों को सूची से बाहर करते हुए इसे पकड़ने और शिकार से पाबंदी हटा दी गई है। इसलिए यह खेल अवैध भी नहीं है।

मछली का व्यापार नहीं कर सकते आवेदक : शौक से मछली पकड़ने के लिए एक दिन का 10 रुपए तथा एक वर्ष का 300 रुपए शुल्क जमा कराना होगा। शुल्क के साथ आवेदक को दो फोटो के साथ एक प्रार्थना पत्र देना होगा जिसमें मछली पकड़ना मात्र शौक दर्ज कराना होगा। मछली का व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

 

“Hindustan Zinc Announces Next Phase of Growth: 27% Net profit

Operational Performance -[quote_right]“I am pleased to announce that the Board of Directors has approved the next phase of growth projects, which will deliver superior performance in future and create long-term value for stakeholders”.Mr. Agnivesh Agarwal (Chairman, Hindustan Zinc) [/quote_right]

*Mined metal production up 11% at a record 233,000 tonnes

* Lead production up 11% at 32,000 tonnes

* Silver production up 103% at 117 tonnes

Financial Performance –

* Revenue up 14% at Rs. 3,140 Crore

* Net Profit up 27% at Rs. 1,613 Crore

* Strong balance sheet with cash and cash equivalents of Rs. 19,282 Crore

 

Expansion Projects –

hzl Board of Directors approves next phase of growth plan to increase mined metal production capacity to 1.2 mtpa

Hindustan Zinc Limited (“HZL” or the “Company”) today announced its unaudited results for the third quarter (“Q3”) and nine months (“nine months period”) ended 31 December 2012.

 

 

The Zinc metal cost, without royalty, during the quarter was Rs. 44,900 per MT ($829), 11% higher in INR and 6% in USD, compared with the corresponding prior quarter. The positive impact of operational efficiencies and lower coal prices was more than offset by increase in commodity prices, higher excavation & lower by-product credits.

 

Operational Performance

Mined metal production in Q3 was up 11% at an all time high of 233kt, compared with the corresponding prior quarter. This was 22% higher sequentially and we expect to close the year ahead of last year’s production, in accordance with our earlier guidance.

Refined Lead production in Q3 was 32kt up 11% and Refined Silver production was 117t up 103%, as compared with the corresponding prior quarter. This was mainly attributable to higher volume of custom production, as the mined metal production improved progressively during the quarter.

Refined Zinc production in Q3 was down 10% at 171kt, as compared with the corresponding prior quarter. It improved 5% on a sequential basis and we expect higher volumes in Q4.

 

Financial Performance

Revenues for Q3 were up 14% at Rs. 3,140 Crore, compared with the corresponding prior quarter. The increase was primarily due to higher Lead-Silver volumes, further supported by improved LME/LBMA prices & INR depreciation. Net profit for the quarter was higher by 27% at Rs. 1,613 Crore.

 

Expansion Projects

The Board of Directors has approved the next phase of growth plan. HZL has been actively conducting exploration, which increased net Reserve and Resource across all mines to 332.3 million tonnes in FY2012. Based on long-term evaluation of assets and in consultation with mining experts, the Company has finalised the next phase of growth plan, which will involve sinking of underground shafts and developing underground mines. The plan comprises of developing a 3.75 mtpa underground mine at Rampura Agucha and expanding Sindesar Khurd mine from 2.0 mtpa to 3.75 mtpa, Zawar mines from 1.2 mtpa to 5.0 mtpa, Rajpura Dariba mine to 1.2 mtpa and Kayad mine to 1.0 mtpa. It will also involve opening up of a small new mine at Bamnia Kalan in Rajpura Dariba belt. The growth plan will increase mined metal (MIC) production capacity to 1.2 mtpa.

 

The mines will be developed using best-in-class technology and equipment and in consultation with leading global mine experts, ensuring highest level of productivity. The projects will be completed in six years and benefit of growth projects will start flowing in from third year, even as projects will continue till FY18-19. Annual capital expenditures for these projects will average USD 250 million a year over next six years.

मंदबुद्घि मासूम से रेप के बाद की हत्या

चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था आरोपी

घटना पर बढा जनाक्रोश

जलचक्की चौराहा पर रहा पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन

व्यापारियों ने स्वत: बंद किए प्रतिष्ठान

राजसमंद, शहर के आरके चिकित्सालय-हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से गुरुवार को एक मंदबुद्घि मासूम बालिका का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करने के बाद देर रात पत्थर से वार कर बेरहमी से हत्या करने का मामला उजागर होने पर शहर में जनाक्रोश छा गया। कांकरोली थाना पुलिस ने देर रात ही कुकर्मी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया था। कुकर्मी हत्यारे युवक को सरेआम फांसी देने की मांग को लेकर राजसमंद शहर के जलचक्की चौराहे पर मृतका का अर्थी पर सजा शव रख आमजन ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मासूम मृतका के साथ हुए कुकर्म की जानकारी मिलने पर हर व्यक्ति का दिल भर आया और उसने भी कुकर्मी को फांसी की सजा देने की मांग की। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद राजसमंद व कांकरोली शहर के व्यापारियों ने स्वत: अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शाम साढे चार बजे प्रशासनिक समझाईश के उपरांत आमजन कुछ शांत हुए और मृतका के शव को प्रदर्शन स्थल से हटाते हुए अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। हालांकि दुष्कर्मी के प्रति जनाक्रोश अब तक बरकरार है। इधर देर शाम मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपए का चैक दिया गया।

u18janph-11

कांकरोली थानाधिकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड-आरके चिकित्सालय क्षेत्र में सब्जी-फल का ठेला लगाने वाली एक महिला ने गुरुवार रात को पुलिस को सूचना दी कि शाम को उसकी आठ वर्षीय बेटी को बाइक सवार मूलत: गोरखपुर उत्तरप्रदेश निवासी तथा हाल हाउसिंग बोर्ड में रहने वाला मनोज सिंह पुत्र सुरेन्द्र प्रताप सिंह धोइंदा में चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया जो अब तक लेकर नहीं आया। पुलिस के अनुसार मनोज सिंह चोरी के मामले में कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर आजाद हुआ तथा उसके अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए तथा हाल ही में बालिकाओं व युवतियों के साथ हो रही घटनाओं के मद्देनजर रखते हुए मनोज सिंह की तलाश में वृत्ताधिकारी, कांकरोली थानाधिकारी व टीम लग गए। मनोज सिंह के लिए जगह-जगह दबिश दी लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। देर रात करीब साढे ११ बजे पुलिस टीम कांकरोली बस स्टेण्ड पर घूम रही थी। इसी दोरान कमल तलाई की ओर से मनोज सिंह आता नजर आया। इस पर पुलिस ने उसे धरदबोचा और उससे मासूम बालिका के बारे में पूछताछ की लेकिन वह बालिका के बारे में अनभिज्ञ बनता रहा। पुलिस द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर उसने मासूम बालिका के साथ कुकर्म करने के बाद सिर तथा शरीर पर पत्थर से वार कर हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस पूछताछ में मनोज सिंह ने मृतका का शव कमल तलाई-धोइंदा मार्ग पर शमशान में पडे होने की बात कही। जिस पर देर रात करीब तीन बजे पुलिस का दल मौके पर पहुंंचा और शव को कब्जे में लिया और आरके चिकित्सालय के शवगृह में रखवाया।

u18janph-12

फैला जनाक्रोश : सुबह आठ वर्षीय बालिका के साथ कुकर्म के उपरांत पत्थर वार कर हत्या करने की खबर फैलती गई वैसे-वैसे जनाक्रोश बढता गया। मृतका का शव आरके चिकित्सालय के शवगृह में होने की जानकारी मिलने पर शहर के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और मासूम के साथ हुई घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की समझाइश के उपरंात मेडिकल बोर्ड से शव पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा दिया।

बाद में आमजन व शहर के जनप्रतिनिधियों ने इस घटना को शहर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अर्थी पर सजे शव को लेकर जलचक्की चौराहे पहुंचे और ससम्मान मृतका का शव रखते हुए कुकर्मी युवक को सरेआम फांसी की मांग करते हुए धरना दिया व प्रदर्शन किया।

u18janph-14

हजारों की संख्या में जुटे महिला-पुरूष: जलचक्की पर मृतका के शव को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर मौके पर कई लोग जमा हो गए। आठ वर्षीय मासूम के साथ हुई घटना पर मौके पर जमा सभी लोगों के दिल भर आए। लोगों ने एक स्वर में हत्यारे को फांसी देने की मांग में अपनी आवाज बुलंद की। धरना स्थल पर भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं राजसमंद विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी, नगर परिषद सभापति श्रीमती आशा पालीवाल, नगरपालिका के पूर्व चैयरमेन महेश पालीवाल, पार्षद प्रदीप पालीवाल, अशोक टांक, जयदेव कच्छावा, हिम्मत मेहता, शंकर सचदेव, दिलीप जोशी, बार एसोसिएशन राजसमंद अध्यक्ष प्रजीत तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इधर पुलिस व प्रशासन ने भी एहतियात के तौर जाप्ता तैनात कर रखा था। वहीं विभिन्न थानाधिकारियों व जाप्ता को भी राजसमंद बुलवाया गया। करीब चार से पांच घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रशासनिक समझाईश के आमजन शांत हुए और मृतका के अंतिम संस्कार को शव ले जाया गया। इधर शाम को प्रशासनिक तौर पर मृतका के परिजनों कों मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपए का चैक सौंपा गया।

मुम्बई भागने की फिराक में था : पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात बालिका से कुकर्म व उसकी हत्या करने के उपरांत आरोपी मनोज सिंह देर रात कांकरोली से भाग कर मुम्बई जाने की फिराक में था। इसी को मद्देनजर रखते हुए कमल तलाई से बस स्टेण्ड की ओर आया लेकिन पुलिस पूर्व में ही उसकी तलाश में जुटी हुई थी और उसे देखते ही तत्काल धरदबोचा। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही मनोज सिंह चोरी के एक मामले में गिरफ्तार हुआ था। दो-तीन दिन पूर्व ही वह जमानत पर आजाद हुआ था। इधर पुलिस निरीक्षक गणेशनाथ ने बताया कि आरोपी मनोज सिंह को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने ले जाया जाकर तीन दिन का रिमाण्ड मांगा गया।

u18janph-13

अपराधी को तुरंत सजा मिले : भारतीय जनता पार्टी ने जिला मुख्यालय पर नाबालिग लडकी के साथ हुए बलात्कार और हत्या की कडे शब्दों में निंदा करते हुए कहा की ऐसी घिनोनी हरकत करने वाले को कडी से कडी सजा मिलनी चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, महामंत्री महेश पालीवाल, मीडिया जिला संयोजक मधुप्रकाश ने कहा कि ऐसे कुकृत्य अपराध की पराकाष्ठा है। भाजपा ने सरकार से पूरे मामले में त्वरित कार्यवाही कर फास्ट ट्रेक अदालत के माध्यम से अपराधी को तुरंत सजा दी जाए।

लेकसिटी में ठंडी हवाओं से सहमे शहरवासी

उदयपुर, उदयपुर शहर में अलसुबह से चली सर्द हवाओं ने लोगों को झकझोर कर दिया। पिछले दिनों तापमान में लगातार वृद्घि के चलते जहां लोगों को तापमान में गर्माहट महसूस होने लगी थी वहीं आज प्रात: ठंडी बयार ने लेकसिटीवासी सहम से गए। गुरूवार की अपेक्षा शुक्रवार को शहर के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

1426_sukhna-lake

मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर को अधिकतम तापमान 19.9 व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। वहीं गुरूवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया था। ठंडी बयार एवं अधिकतम तापमान में आई 5 डिग्री की गिरावट ने अचानक सर्दी को बढा दिया। सर्द हवाओं की थपेडों से दिनभर शहरवासी सहमे रहे। वहीं शाम होते ही गली-मौहल्लों में लोगों ठंडी बयार से बचने के लिए अलाव जलाकर बैठ गए।

लेकसिटी के तापमान में विगत चार-पांच दिनों से वृद्घि दर्ज की जा रही थी। जिससे मौसम में गर्माहट महसूस की गई और कई लोग ने ऊनी वस्त्र भी उतार रख दिए थे। आज प्रात: से ही चल रही हवाओं ने लोगों को पि*र ऊनी वस्त्र पहनने को मजबूर कर दिया। दिल्ली व जयपुर में ओले गिरने व हिमाचल में बर्प*बारी के चलते आने वाले दिनों में शहर में सर्दी बढने की संभावना व्यत्त* की जा रही है।

शहर के कई स्कूलों में आज गुरू गोविंद सिंह जयंति की अवकाश होने के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को अलसुबह की सर्दी से राहत मिली है।

 

मुस्लिम महासभा का युवा महासम्मेलन बांसवाडा में कल

उदयपुर, मुस्लिम महासभा राजस्थान का युवा महासम्मेलन बांसवाडा में रविवार को आयोजित किया जाएगा।

मुस्लिम महासभा राजस्थान के प्रवक्ता इरफ़ान मुल्तानी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि महासम्मेलन में मुस्लिमों के आरक्षण पर चर्चा की जाएगी। वहीं राज्य सरकार द्वारा पिछले 4 साल में मुसलमानों के हित में हुए कार्यों पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन में गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं उदयपुर संभाग के युवा भाग लेंगे।

सम्मेलन को राष्ट्रीय संयोजक के.आर. सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष एस.के. पठान, प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद सद्दीक नूरी, संभागीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष और उदयपुर संभाग, मध्प्रदेश एवं गुजरात के वकता चर्चा करेंगे।

पुलिस ने शहर से हटवाये अतिक्रमण

सात व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही

उदयपुर, शहर पुलिस ने भीड भाड के क्षेत्र में रोड पर सामान रखने वाले व्यापारियों के अतिक्रमण हटाये तथा 7 व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की।

जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गो पर सामर रख कर यातायात बाधिक करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिए शुक्रवार को यातायात सप्ताह का शुभारंभ किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के नेतृत्व में पुलिस उप अधीक्षक अतार्उरहमा, प्रशिक्षु आरपीए सुभाष मिश्रा, प्रतापनगर एवं भूपालपुरा थानाधिकारी, यातायात सब इस्पेक्टर हेमन्ट मय टीम ने गुलाबबाग से रंग निवास, जगदीश चोक, हाथीपोल तक एवं अतिरित्त* पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुधीर जोशी के नेतृत्व में पुलिस उप अधीक्षक पश्चिम दयानंद सारण, अम्बामाता हाथीपोल, घण्टाघर,धानमण्डी थानाधिकारी,यातायात पुलिस सब इस्पेटक्टर मय टीम ने धानमण्डी, मार्शल तिराहा, तीज का चोक, मण्डी की नाल क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा रो$ड पर सामन रख कर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाप* अभियान शुरू किया। अभियान से एक घंटा पहले पुलिस ने सम्पूर्ण क्षेत्र के व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया। कुछ समय पश्चात अपने क्षेत्र में गई टीम ने अतिक्रमण हटावाये तथा इस दौरान पालना नहीं करने वाले व्यापारी धानमण्डी थाना पुलिस ने किराणा व्यापारी रामकृष्ण तेली, शुत्रुघ्न तेली तथा घण्टाघर थाना पुलिस ने जगदीश चोक क्षेत्र में हेण्डीक्राप*ट व्यवसायी रमेशचन्द्र तंबोली, जगदीश चोक स्थितपनवा$डी मीठालाल, किराणा व्यवसायी शंकरलाल जैन, सुधा जनरल स्टोर कि खिलाप* ६० पुलिस एक्ट में कार्यवाहीं की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक सप्ताह पश्चात भी अभियान समय समय पर जारी रहेगा।

गेस्ट हाउस से जेवर चोरी

उदयपुर, शहर के रानीरोड स्थित गेस्ट हाउस से चोर जेवर चुरा ले गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मानसरोवर जयपुर निवासी रोहीत त्यागी पुत्र संतराम त्यागी 25 दिसंबर को अपनी पत्नी अभिनिति की परीक्षा में उदयपुर आकर रानी रोड स्थित एस बी बी जे गेस्ट हाउस में ठहरा।वहां से वापस जयपुर लोटने पर समान की तलाश में बैंग से सोने की अंगूठी गायब थी। इस पर रोहीत ने गेस्ट हाउस केयर टेकर जितेन्द्र के खिलाफ अम्बामाता थाना पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया।

शराब तस्कर रिमाण्ड पर: गोगुन्दा थाना पुलिस ने गुरूवार को इसवाल तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान 40 लाख रूपये की अवैध शराब से भरे टर्बो को जब्त कर चालक जेन्जपुरी भरतपुर निवासी रईस खां पुत्र शहब खां, खलासी जज्जर हरियाणा निवासी दिपक कुमार पुत्र लीलाराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को 21 जनवरी तक पुलिस रिमाण्ड पर भेजा।

 

भाजपा ने किया डीजल मूल्यवृद्घि का विरोध

उदयपुर, भाजपा शहर जिला उदयपुर ने केन्द्र सरकार द्वारा डिजल के दामों में वृद्घि करने की तेल कम्पनियों को दी गई छूट के पश्चात् आम जनता को धोखे में रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के ईशारे पर तेल कम्पनियों ने १० रूपये प्रति लीटर डिजल का भाव अपरोक्ष रूप से बढा दिया है।

IMG_0380

पूर्व गृहमंत्री नगर विधायक गुलाबचन्द कटारिया ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। पहले तो डिजल के उपर अपना नियन्त्रण समाप्त कर तेल कम्पनियों को देश को लूटने की खुली छूट दे दी।

कटारिया ने कहा कि उद्योगपति और अन्य जहां पर भी बढी हुई रेट का डिजल खपता है उसका निश्चित रूप से उपभोक्ता वस्तुओं पर सीधा-सीधा असर पडेगा और आमजन को महंगाई का सामना करना पडेगा। आम आदमी को धोखे में रखने के लिए पचास पैसे प्रति लीटर की बढोत्तरी का ऐलान किया। यह सरकार देष जनता के लिए मुसीबत का पर्याय बन गई है। अब तो गेंद जनता के पाले में है। जनता को चाहिए कि वह सरकार के कामकाज को अपनी कसौटी पर कसे और सही गलत का समय आने पर निर्णय करे।

प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने इस अवसर पर कहा कि डिजल की मूल्यों में वृद्घि कांग्रेस शासन के ताबूत की अन्तिम किल साबित होगा क्योंकि निरन्तर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्घि से आमजन प्रभावित ही नहीं अपितु गरीब के मुंह से कांग्रेस ने निवाला छिनने का कुकृत्य किया है। क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्घि से प्रत्येक उपभोक्ता के दैनिक जीवन में काम आने वाली प्रत्येक वस्तु की मूल्य वृद्घि स्वत: ही हो जाती है।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महामंत्री चन्द्रसिंह कोठारी, लोकेश द्विवेदी, मोतीलाल डांगी सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के आमजनता के साथ इस प्रकार के विष्वासघात की आलोचना की।

ठण्डे बस्ते से निकला ओवर ब्रिज का मामला

सिटी स्टेशन से कोर्ट चौराहा तक है प्रस्तावित

elevatedउदयपुर, सिटी स्टेशन से कोर्ट चोराहा तक ओवरब्रिज का मामला एक बार फिर ठण्डे बस्ते से निकल कर आकार लेने लगा है।

यूआईटी चेयरमेन ओर नगर परिषद सभापति ने शहर की बढती ट्राफिक समस्या को देखते हुए उच्च अधिकारी और मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की कवायद शुरू की है।

कुछ समय पूर्व नगरीय शासन सचिव जी.एस.संधु ने उदयपुर प्रवास के दौरान सिटी स्टेशन से कोर्ट चौराहा तक के ओवर ब्रिज तकनीकी दृस्टि से खामियां बताते हुए पूरी तरह नकार दिया था। उसके बाद से ओवरब्रिज की योजना ठण्डे बस्ते में चली गयी थी। लेकिन यातायात के लगातार बढते दबाव व आये दिन की जाम की परेशानी को देखते हुए यूआईटी अध्यक्ष रूप कुमार खुराना ने इस योजना के नये सिरे से क्रियान्वित करने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये ओर सभापति रजनी डांगी ने भी बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

पिछले दिनों भी जयपुर में हुई मिटिंग में सभापति रजनी डांगी ने उदयपुर की यातयात समस्या से निबटने के लिये ओवरब्रिज के निर्माण पर पुन:विचार करने के लिए कहा था जहां संधु ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इसके लिए जरूर कोई सकारात्मक कदम उठाया जायेगा। यूआईटी द्वारा शहर में सिटी स्टेशन से कोर्ट चौराहा तक यातायात के समाधान के लिए एलीवेटेड रोड का प्लान पूरी तरह बन चुका था इसकी डीपीआर भी बना ली गयी थी। इस बीच प्रमुख शासन सचिव जी.एस.संधु ने ही अचानक इस प्रस्ताव को निरस्त कर दिया।

अभी तक की तकनीकी रिपोर्टो ने कोर्ट चौराहा सिटी स्टेशन तक ओवरब्रिज को संभव बताया है। अभी तक एक भी रिपोर्ट नहीं आयी जिससे इस निर्माण को असंभव बताया है। सिर्प* प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इच्छा शक्ति की कमी के कारण यह मामला अटका हुआ हे। निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भी माना कि कोर्ट चौराहा से सिटी स्टेशन तक के ओवरब्रिज का निर्माण संभव है। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत मुख्य अभियंता जीएस संधु ने इस संबंध में जिला प्रशासन व यूआईटी को तकनिकी रूप से ओवरब्रिज का निर्माण संभव होना बताया है। अब जिला प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी रूचि लेते दिखाई दे रहे हे। बुधवार को सभापति ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में यातायात समस्या को उदयपुर की सबसे बडी समस्या बताई थी। ओवरब्रिज के निर्माण मे रूचि लेकर कार्यवाही आगे बढाने को कहा है।