ड्रायक्लीन की दुकान में आग, दो लाख का नुकसान

उदयपुर. घंटाघर थाना क्षेत्र के गणोश घाटी स्थित ड्राय क्लीन व प्रेस की दुकान में रविवार रात आग लग गई। इससे व्यापारी को करीब दो लाख रुपए का नुकसान हो गया। घटना करीब ढाई बजे की है।

दुकान में रखे कपड़ों के कारण कुछ ही मिनटों में आग बढ़ गई और पूरी दुकान चपेट में आ गई। लपटें देख दुकान मालिक राजकुमार पुत्र भैरू लाल वसीटा सहित आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इसी कोशिश में राजकुमार के हाथ भी जल गए।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। राजकुमार ने बताया कि उसे करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ। दुकान जलने से उसके सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

बिल्डर भरत शर्मा ने किया सरेंडर

0

फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपी
उदयपुर। फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने के मामले में सहयोग करने के आरोपी बिल्डर ने आज सूरजपोल थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फर्जी पासपोर्ट मामले में मुस्कान नामक एक युवती का सहयोग करने के आरोपी जी.बी. बिल्डर्स के मालिक भरत शर्मा के समर्पण के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। ज्ञातव्य है कि आरोपी बिल्डर झाडोल हाल सेक्टर 14 निवासी भरत पुत्र पूनमचंद शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका न्यायालय ने मंगलवार को खारिज कर दी थी। उसके पश्चात गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिशें दी थी। -इस मामले में अपने आपको को निर्दोष बताने वाले बिल्डर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी पूछताछ में जुट गये है। थानाधिकारी सौभाग्य सिंह ने बताया कि अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमाण्ड मांगा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बिल्डर भरत शर्मा पर युवती मुस्कान की तस्दीक कर फर्जी दस्तावेजों से उसका पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। युवती का अब तक कहीं सुराग नहीं मिल पाया है। मीडिया में आई खबरों के बाद पुलिस भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच में जुट गई थी। पुलिस ने गुजरात, हिमाचल व दिल्ली में अपनी टीमे भी भेजी परन्तु अब तक युवती के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

आजम पर पचास हजार का ईनाम

कुख्यात अपराधी को पकडने पुलिस ने की पुरस्कार की घोषणा

उदयपुर, शहर में मार्बल व्यवसायियों एवं उद्योगपति को आये दिन धमकियों एवं फिरौती की मांग करने वाले कुख्यात अपराधी की सूचना देने वाले को पुलिस ने 50000 रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक हरीश मीणा ने आज एक आदेश जारी कर लेकसिटी में मार्बल व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों को आये दिन मोबाइल पर धमकी देकर अवैध रूप से फिरौती की मांग करने वाले कुख्यात अपराधी कुंजरवाडी निवासी मोहम्मद आजम पर 50000 हजार रूपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जिस व्यक्ति द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कई मामलो में वांछित चल रहा आजम फिलहाल मुंबई में होने की सूचना है। पिछले सात माह में आजम के नाम से उद्योगपतियों एवं मार्बल व्यवसायियों को लगातार मोबाइल पर धमकियां मिल रही है। इस संबंध में जनता मार्बल्स के मालिक इकरामुद्दीन, भाजपा नेता और प्रोपर्टी डीलर मोतीलाल डांगी, होटल व्यवसायी प्रमोद छापरवाल सहित कई व्यवसायियों की ओर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए है। मामलों में किए गए अनुसंधान में आजम की लिप्तता सामने आई है। पुलिस आजम की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है परन्तु उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। शहर में आजम के नाम से ब$ढ रही आपराधिक की घटनाओं एवं फिरौती की मांग कों मद्देनजर रखते हुए जनता में कुख्यात अपराधी के प्रति पैदा हो रहे भय को कम करने पुलिस ने इसको ईनामी अपराधी घोषित किया है।

सीबीआई का गवाह: उल्लेखनीय है कि मोहम्मद आजम सोहराबुद्दीन एन्काउंटर में सीबीआई का प्रमुख गवाह है। मामले को लेकर आजम को सीबीआई का संरक्षण मिला हुआ है। हाल ही में आजम के मुंबई में फ़्लैट लेकर रहने की सूचना मिलने पर वहां गई पुलिस की टीम को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

ये शहर बदहाल है

उदयपुर, शहर की हर रोड पर हरवक्त जाम की स्थिति बनी हुई रहती है लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते है चार पहिया वाहन वाले तो शहर में वाहन चला नहीं सकते और अगर बाजारों में ले आये तो पार्किंग के लाले पड जाते है । शहर को फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड, ओवरब्रिज और पार्किंग स्थलों के निर्माण की सख्त जरूरत है। लेकिन सरकारी निकायों ने अभी तक कोई योजना बना कर काम करना शुरू नहीं किया है । यु आई टी हो या नगर परिषद शहर को व्यवस्थित रोड और यातायात देने में नाकाम है ।

शहर में हर रोड पर हर जगह अतिक्रमण हो रहा है लोगो ने अपनी मन मर्जी से मन माफिक अपनी दूकान मकान को आगे बडा कर सरकारी रोड पर काबिज हो गए है उनको हटाने वाला कोई नहीं । नगरपरिषद और यु आईटी अगर कोई कार्यवाही भी करते है तो सिर्फ फोरी पर दिखावे के लिए छोटी मोटी कार्यवाही कर के लोट आते है अतिकर्मियों के होसले बुलंद है ।

एलिवेटेड रोड की जरूरत : शहर की सडको पर लगने वाले लंबे-लंबे जाम से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शहर के प्रमुख चौराहो प्रतापनगर, ठोकर, सेवाश्रम, सूरजपोल, उदियापोल , देहलीगेट, चेतक सर्कल, और हाथीपोल पर लगने वाले जाम ने लोगों की रफ्तार को रोक दिया है। अन्य प्रमुख मार्गो पर भी ऐसे ही हालात से आम आदमी जूझ रहा है, जिसके चलते दुर्घटनाओं की संख्या में ईजाफा हो रहा है। शहर में चौराहों पर एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज की नितांत आवश्यकता है। इस संबंध में पिछले दस सालों में यूआईटी ने विभिन्न योजनाओं की घोषणाएं की, लेकिन उन्हें मूर्त रूप नहीं दिया जा सका। इस लापरवाही के लिए जहां प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार हैं, वहीं राजनीतिक स्वार्थो के चलते भी कई योजनाएं ठंडे बस्ते में चली गई।

पार्किंग की कोई जगह नहीं : शहर के यातायात को सुधारने के लिए नगर परिषद एवं यूआईटी ने नये पार्किंग स्थलों का निर्माण नहीं कराया। जिससे शहर में बिना किसी व्यवस्था के वाहनों को कहीं भी पार्क कर दिया जाता है। ये वाहन यातायात में अवरोधक बनते है। ऐसे हालात के जिम्मेदार स्थानीय निकाय है जिन्होनें शहर में बढते वाहनों की संख्या एवं यातायात के दबाव को हल नहीं किया और समस्या गंभीर होती चली गई।

 

18 स्थानों पर आयकर छापे

उदयपुर, आयकर इन्वेस्टीगेशन की टीमों ने शहर के ज्वेरली, मार्बल, रियल स्टेट से जु$डे कारोबारियों के विभिन्न स्थानों पर छापे की कार्यवाही की गई । शहर में एक साथ आयकर विभाग द्वारा 18 स्थानों पर की जा रही कार्यवाही से व्यापारियों में हडकंप मच गया। हालांकि विभाग ने अभी किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है। परन्तु विभाग को इन स्थानों पर की गई कार्यवाही से करोडों की अघोषित आय उजागर होने की संभावना है। जिसका खुलासा गुरूवार को होने की संभावना है।

विभाग के डायरेक्टर इन्वेस्टीगेशन सुनिल माथुर के निर्देश पर एडीशनल डायरेक्टर अवधेश कुमार के नेतृत्व में 18 टीमों ने बुधवार सवेरे शहर के रियल स्टेट, मार्बल, ज्वेलरी से जुडे मालिकों के आवास व दुकानों सहित 18 स्थानों पर छापा कार्यवाही शुरू की। जिनमें लोढा काम्प्लेक्स स्थित एस आर जी ग्रुप, भट्ट की बाडी, भडभुजा घाटी, बाठेडा हाउस स्थित प्रतीक ज्वेलर्स की ठीकानों, एच एम टी मार्बल, एवं रियल स्टेट,शिक्षण संस्थान से जुडे कारोबारियों के शहर के फतहपुरा, हिरणमगरी गोवर्धन विलास, नाई के अलावा उनसे जुडे व्यापारिक प्रतिष्ठानों कार्यालयों पर एक साथ कार्यवाही की।

18 टीमों ने की कार्यवाही: विभाग के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भीलवाडा, उदयपुर की 18 टीमों में शामिल 80 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्यवाही की। विभाग की कार्यवाही की खबर लगते ही शहर के व्यापारियों में हडकंप मच गया। कार्यवाही में बचे बडे व्यापारी व कारोबारी अपना व्यवसाय बंद कर नदारद हो गए। कार्यवाही के दौरन विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों से दस्तावेज, नकदी, ज्वेलरी, बैक लॉकर की चाबिया बरामद की है जिनका ऑकलन किया जा रहा है गुरूवार तक अघोषित आय का खुलासा होने की संभावना है।

 

युवा मोर्चा का कांग्रेस हटाओ, राजस्थान बचाओ अभियान 8 से

उदयपुर -भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक पटेल सर्कल स्थित सुन्दरसिंह भण्डारी भाजपा कार्यालय मं सम्पन्न हुई।

भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने जयपुर में हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा कि भाजयुमो प्रदेश द्वारा पूरे राजस्थान में 8 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक कांग्रेस हटाओ राजस्थान बचाओ अभियान चलाया जायेगा जिसके अन्तर्गत प्रत्येक जिला केन्द्रो मे मण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। श्री शास्त्री ने सभी मण्डलो से सफल कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

 

क्या कार्यक्रम हुए तय:

1- भाजयुमो दीनदयाल उपाध्याय मण्डल 8 दिसम्बर प्रातः 10.30 बजे रेल्वे अधिकारी को सैकण्ड एन्ट्री के लिए आन्दोलन।

भाजयुमो बड़गांव मण्डल 8 दिसम्बर दोपहर 2 बजे नगर विकास प्रन्यास मे रोड एवं रोड लाईट के लिए प्रदर्शन।

2- भाजयुमो सरदार पटेल मण्डल 9 दिसम्बर प्रातः 10.30 बजे सी.एम.एच.ओ. को सेटेलाईट अस्पतालो में अनियमितता के खिलाफ जंगी प्रदर्शन।

भाजयुमो डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल 9 दिसम्बर दोपहर 2 बजे शहर को जोडने वाली एलीवेटर रोड को शीघ्र बनाने हेतु जिला कलक्टर को ज्ञापन।

3- भाजयुमो अम्बेडकर मण्डल 10 दिसम्बर को प्रातः 9.15 बजे पासपोर्ट कार्यालय पुनः उदयपुर में स्थापित करने हेतु जिला कलक्टर को घेराव।

भाजयुमो सुन्दरसिंह भण्डारी मण्डल 10 दिसम्बर दोपहर 2 बजे शहर मे सिटी बसे चालू कराने हेतु संभागीय आयुक्त को ज्ञापन।

4- भाजयुमो गिर्वा मण्डल 11 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे पीडब्ल्यूडी विभाग का घेराव।

भाजयुमो राणा प्रताप मण्डल दोपहर 3 बजे बीएसएनएल विभाग द्वारा विभिन्न समस्याओ को लेकर अनूठा प्रदर्शन

शेखर कपूर और एआर रहमान ने पेश किया क्यूकि

0

भारत के दो सबसे ज्यादा जाने-माने रचनात्मक, शेखर कपूर और एआर रहमान ने आज अपना बहु-प्रतीक्षित सामाजिक मीडिया प्लैटफॉर्म, क्यूकि डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड पेश किया है। भारतीय युवाओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने और उन्हें एक रचनात्मक सेल्फ डिस्कवरी की पेशकश करने के लिए क्यूकि का जन्म हुआ है। इसके जरिए इन्हें पहचान मिलेगी और ये न्यू मीडिया के प्रीमियम कंटेंट की पहचान और इसका प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

क्यूकि में भारतीय युवा एकजुट होकर अलग किस्म की सामग्री को महसूस करेंगे और विशेषज्ञों के साथ मिलकर तैयार करेंगे और विशेषज्ञों की कृतियों से प्रेरित होंगे। इन लोगों को रचनात्मक समुदाय से चर्चा करने और सीखने का मौका मिलेगा। और इस बात की संभावना रहेगी कि वे खुद भविष्य के ब्रांड बन सकें।

क्यूकि के सह संस्थापक और जाने-माने फिल्म निर्देशक तथा निर्माता शेखर कपूर का मानना है कि, क्यूंकि में हमलोग ढेर सारे मौके तैयार कर रहे हैं जहां इस बात का कई मतलब नहीं रहता कि आप कहां आते हैं बल्कि जिस चीज का मतलब है वह है आपकी रचनात्मकता तथा इससे जो अर्थ निकाला जा सकता है। यह एक ऐसी दुनिया है जहां लोग स्थापित डोमेन विशेषज्ञों से अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करना और समान विचार वाले लोगों से जुड़ना सीखते हैं।

भारतीय संगीत के क्षेत्र की प्रमुख हस्ती और क्यूकि के सह संस्थापक एआर रहमान का मानना है कि क्यूकि आपको अपने बारे में रचनात्मक तौर पर जानने, भारत के हर कोने में मौजूद रचनात्मकता के लिए खिड़की खोलने में सहायता करेगा और यह भारतीय मस्तिष्क की कल्पनाशीलता को सक्रिय करने का पहला कदम है।

नहीं गुन्जेगीं अब “राधा” की दहाड़

उदयपुर, 12 सालों से गुलाबबाग जन्तुआलय की शान रही ’राधा’ शेरनी की मौत हो गई मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगा।

मादा बाघिन पिछले 12 सालों से गुलाबबाग की शान बनी हुई थी यहीं एक मात्र शेरनी जीवित बची थी और इसको लेकर पर्यटकों, बच्चों का काफी आकर्षण था।

वन अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि मादा बाघिन ’राधा’ बुढी हो चुकी थी और इसकी उम्र करीब 20 वर्ष थी लम्बी चौडी बाधिन की दहाड से गुलाबबाग में जन्तुआलय का अहसास कराती थी जो अब नही सुनाई देंगी। ’राधा’ बाघिन केयरटेकर रामसिंह के काफी करीब थी रामसिंह उसकी हर बात का ख्याल रखता था। ’राधा’ की मौत से रामसिंह सहित गुलाबबाग के अन्य कर्मचारी भी गम में डूबें हुए है।

बाघिन ’राधा’ को सन् 2000 से कोटा जन्तुआयल से उदयपुर लाया गया था ’राधा’ के साथ एक और बाघिन ’रूकमणि’ भी आयी थी जिसकी कुछ समय बाद मृत्यु हो गई थी। ’राधा’ की मौत के बाद अब गुलाबबाग जन्तुआलय में एक भी टाइगर नही बचा है सिर्फ 4 पेंथर है। ’राधा’ की मौत जन्तुआलय में बहुत खलेगी और इसका प्रभाव आने वाले पर्यटकों की संख्या पर भी पडेगा। ’राधा’ की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

हमने इंडिया बनके बहुत कुछ खोया : इन्द्रेश कुमार

उदयपुर, ’’इण्डिया’’ नाम 250 वर्ष पुराना है जबकि ’’हिन्दुस्तान’’ नाम महाभारत काल 5000वर्ष पुराना है। इससे भी आगे ’भारत’ नाम तो 4 लाख वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। हमने ’इण्डिया’ बन कर बहुत खोया है, हम पुन: भारत बने इण्डिया स्वत उसमे समाहित हो जाएगा।’’

यह विचार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार ने व्यक्त किए। वे मंगलवार को यहां टाउनहाल प्रांगण में फोरम ऑफ इंट्रीगेशन नेशनल सिक्योरिटी(फिन्स ) द्वारा ’’सरहद के सुलगते प्रश्न’’विषय पर प्रबुद्घ सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का वर्तमान स्वरूप विभाजन के बाद का है विभाजन में नौ नये पडौसी देशो का उदभव हुआ। यहदेश है अफगानिस्तान-1876, नेपाल-1904, भूटान-1906, तिब्बत 1914, म्यांमार- 1936,श्रीलंका 1939 तथा पाकिस्तान एवं बाग्लादेश 1947।

 

इन्दे्रश ने कहा कि दुनिया में चीन ऐसा देश है जिसका कोई मित्रदेश नहीं है अमेरिका के मित्र उसके डर से है, विश्व में भारत ही एकमात्र देश है जिसके सबसे ज्यादा मित्र है जो भारत के विश्वगुरू बनने पर साथ आऐंगे। भारत में 65 वर्षो में मंहगाई बढी है तथा दो चीजे बहुत सस्ती है आदमी की जिन्दगी ओर औरत की इज्जत। अत: भारत आज दूसरी आजादी की ओर बढ रहा है। भारतमें 1 . 75 करोड से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपेठीये है जो वोटो की राजनीति के कारण 1.75 करोड भारतीयों के रोजगार पर कब्जा किए हुए है। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए फिन्स के सदस्य कर्नल महेश गांधी ने कहा कि सीमा की सुरक्षा केवल सैनिकों के भरोसे ही नहीं हो सकती अत: हमारी भी महत्वपूर्ण भूमिका बनती है। फिन्स का प्रथम सम्मेलन 2002 में द्वितीय सम्मेलन 2005 में मुंबई में हुआ तब से फिन्स अपने कार्य को सुचारू रूप से कर रहा है। फिन्स का उदेश्य ’सीमा को जानो ओर सीमा को प्रेम करों’ इस उदेश्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक जिले से १०-१० स्वयं सेवकों का दल सीमा दर्शन के लिए भेजा है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष कीतिचक्र प्राप्त ब्रिगेडियर रणशेर ङ्क्षसह ने कहा कि मैं उम्मीद करता हं कि जो युवा सीमा पर जाकर आये है निश्चय है समाज को नयी प्रेरणा देना का कार्य करेगा और हम सभी देशरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्घता समझेगें।

होटल व्यवसायी को लुटने के प्रयास में चार समाजकंटक धरे

घर के बाहर बना रहे थे लूट व हत्या की योजना

उदयपुर, शहर पुलिस ने होटल व्यवसायी के घर में घुसकर डकैती व हत्या करने की योजना बनाते 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हथियार व दो बाइक बरामद की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजराज ङ्क्षसह ने बतायाकि मंगलवर को सायं सहेलीनगर निवासी होटल व्यवसायी प्रमोद छापरवाल के घर में घुस कर डकैती एवं हत्या करने की योजना बनाते बरकत कालोनी निवासी शोएब पुत्र इकबाल, खडकजी का चौक खांजीपीर निवासी राजा उर्फ़ नफीस पुत्र मोहम्मद शरीफ, सोहेल पुत्र मुनीर खां, स्वराज नगर कच्ची बस्ती निवासी आजम पुत्र शकील अहमद को गिरप*तार कर इनके कब्जे से दो बाइक व शोएब से एक रिवाल्वर व दो जिंदा कारतूस बरामद किये। जबकि एक साथी मोके से फरार हो गया। सायं मुखबीर के जरिए सहेली नगर निवासी प्रमोद छापरवाल के घर में घुस कर डकैती एवं हत्याकी योजना बनाने की सूचना मिली। इस पर अति.पुलिस अधीक्षक शहर तेजराज ङ्क्षसह के नेतृत्व में पुलिस उपअधीक्षक पूर्व अनन्त कुमार, पश्चिम दयानंद सारण, हाथीपोल थानाधिकारी गोवर्धन लाल, भूपालपुरा थानाधिकारी सतीश मीणा, प्रतापनगर थानाधिकारी एवं सादा वर्दीधारी पुलिस जाप्ता ने क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान होटल सहेली पैलेस क समीप स्थित सचिन मोटर्स गली में दो बाइक पर ५ बदमाशों को घेरा। इसदौरान ४ बदमाश को धर दबोचा जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपियों से प*रार साथी एवं किसके कहने पर वारदात की येाजना बनाने के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है। प्रमोद छापरवाल ने नवम्बर माह में मोहम्मद आजम के खिलाफ फीरौती मांगने का प्रकरण दर्ज करवाया थ। इस सम्बन्ध में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।