उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में पर्यटकों से भरी गाडी के पलटने से एक पर्यटक की मौत हो गई और ६ पर्यटक घायल हो गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार गुजरात के खेडब्रहमा क्षेत्र के कुछ युवक एक स्कार्पियों लेकर उदयपुर घूमने के लिए आए थे। उदयपुर आते समय रास्ते में कविता स्थित आरएसी बटालियन के कैंप के समीप यह कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार जिग्नेश पुत्र जस्सुभाई पटेल निवासी खेडब्रहम्मा की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार दिलीप पुत्र अमरूद्घ पटेल, अंतरिक्ष पुत्र फेलजी पटेल, महेश, सुरेश और हिरेन घायल हो गए थे। जिन्हें शहर के एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन उदयपुर पहुंचे और सभी घायलों को अपने साथ अहमदाबाद लेकर चले गए। वहीं पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
आग लगने से लाखों का नुकसान
उदयपुर दीपोत्सव के दिन शहर में दो स्थानों पर आग लग जाने से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। हिरणमगरी सेक्टर ११ में एक घर में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण एक वृद्घ को दम घुटने के कारण चिकित्सालय में भी भर्ती करवाना पडा था। वहीं छोटी ब्रहम्पुरी में भी एक बाईन्डिंग की दुकान मे आग लगने से लाखों रूपए की स्टेशनरी और मशीने जलकर नष्ट हो गया।
सूत्रों के अनुसार गुरबचनसिंह (७५) निवासी सेक्टर ११ दीपावली पर अपने घर में सो रहे थे। उनका परिवार दीपावली पर शहर की सजावट देखने के लिए गया था। पीछे से जिस कमरे में गुरबचनसिंह सो रहे थे उस कमरे के एसी में शार्ट सर्किट हो गया। जिससे ए सी की गैस लीक होने लग गई और आग लगने से कमरे में धुआं भी भरना शुरू हो गया। यह देखकर पडोसियों ने गुरबचनसिंह के पुत्र सरदारसिंह को फोन किया। सरदारसिंह सूचना मिलते ही तत्काल घर पर आए और बेहोंश पडे गुरबचनसिंह को शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
इसी तरह सूरजपोल थाना क्षेत्र के छोटी ब्रहम्पुरी में ओमप्रकाश वया के मकान के नीचे ही स्थित इसी की ओम बाईन्डर और स्टेशनरी की दुकान है। दीपावली की रात्रि को इस दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में कागज ज्यादा होने के कारण कुछ ही देर पूरी दुकान जलने लगी। दुकान से धुआं उठता हुआ देखकर पडोसियों ने दुकान मालिक को सूचना दी। सूचन मिलने पर जैसे ही दुकान खोली तो अंदर से आग की जोरदार लपटे बाहर निकली। मौके पर आई दमकल की एक गाडी ने आग पर काबू पाया। इस आग से भी लाखों रूपए की स्टेशनरी, बाईन्डिंग की मशीने और बाईडिंग के लिए आई किताबें जलकर नष्ट हो गई।
photo – yash sharma
मुख्यमत्री देवास जाएंगे
उदयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को देवास येाजना का अवलोकन करेगें। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को संभाग के दौरे पर रहेगें वे प्रात: ११ बजे हेलीकाप्टर से द्वारा बांसवाडा जिले के मानगढ धाम पहुंच कर कार्यक्रम मे शामिल होगें तथा वहां से प्रस्थान कर अपरान्ह ३ बजे देवास पहुंचेगें जहां चल रहे देवास योजना के कार्यो का अवलोकन कर पुन: जयपुर लौटेगें। आधे घंटे के अल्प प्रवास के दौरान क्षेत्रीय सांसद रघुवीर मीणा भी मुख्यमंत्री के साथ होगें।
उपसरपंच से नकदी व जेवर छीन ले गये
उदयपुर, उदयपुर-सलूम्बर रोड पर बदमाश कार में सवार उपसरपंच से नकदी व जेवर छीन ले गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार सांय महुडी रोड पर घात लगाकर बैठे ६-७ बदमाशों ने कार को रोक उसमें सवार खाकड निवासी एवं गातोड ग्राम पंचायत उप सरपंच विष्णु प्रताप सिंह पुत्र कालू सिंह के गले से सोने की चैन, हाथ से अंगुठी व पर्स से ६ हजार रूपये नकदी लूट कर प*रार हो गये। विष्णु परिवारजनों को लेकर गांव से शहर की तरफ आ रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पच्चीस लाख की अवैध शराब बरामद
उदयपुर, शहर के बेडवास में स्थित मकान से अवैध शराब खाली करते पिता पुत्र सहित ३ बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से कंटेनर, कार सहित ६३१ कर्टन शराब जब्त की। बरामद शराब का बाजार कीमत २५ लाख रूपये से अधिक बताई जाती है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार १३ नवम्बर रात में मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर थानाधिकारी मनजीत ङ्क्षसह मय टीम बेडवास निवासी सार्दुल ङ्क्षसह पुत्र माधु सिंह के मकान पर दबीश देकर कंटेनर, अल्टो कार मय ६३१ कट्रन शराब जब्त कर सार्दुल सिंह उसके पिता माधु सिंह पुत्र गुलाब सिंह, नेतावला हाल पाठो की मगरी निवासी कश्यप सिंह पुत्र सोहन सिंह को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। पूछताछ में पता चलाकि हरियाणा से अवैध शराब तस्करी कर बेडवास गांव में लाकर खाली करा टुकडो टुकडो में दूसरे स्थान के लिए तस्करी किये जाने की बात सामने आई। बरामद अल्टो कार के नम्बरों के आधार पर की गई पडताल में कार पाटिया निवासी पुलिस कांस्टेबल भेरूसिंह के पुत्र अरविन्द सिंह की होने की जानकारी मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से १७ नवम्बर तक पुलिस रिमाण्ड पर भेजा।
लेकसिटी में पर्यटकों की बहार
उदयपुर, दिपावली खत्म लेकिन छुट्टियां शुरू इसी के चलते लेकसिटी में पर्यटकों की बहार आयी हुई है। शहर के पर्यटक स्थलों पर भारी भीड उमड रही है, सभी होटले फुल चल रही है।
दीपावली के दूसरे दिन खेखरे की सुबह से ही गुजराती और मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों से पर्यटकों की शहर में बहार आयी हुई है। बारिश अच्छी होने से झीले लबालब है और पर्यटक झीलों की वजह से खींचे चले आ रहे है।
खेखरे की रात तो यह आलम था कि कई पर्यटक होटलें ढुंढते दिखाई दिये जिस होटल रूम का किराया १ हजार से १५०० रूपये था वह ५ से ६ हजार देने पर भी उपलब्ध नहीं था। पर्यटक रात भर घुमते रहे धर्मशालाएं, मुसाफीर खाने होटले सभी फूल है कहीं जगह नहीं । पर्यटक स्थलों फतहसागर, पिछोला, दूधतलाई, सिटी पैलेस, सुखाडिया सर्कल पर पर्यटकों की भीड उमड रही है। फतहसागर मे नेहरू गार्डन,बोटिंग ऊंट सवारी, घोडा सवारी का पर्यटक दिन भर आनन्द लेते दिखाई दिये। सहेलियों की बाडी में दिन भर पर्यटकों की रेलमपेल रही। दूधतलाई पर पिछोला में बोटिंग के लिए लाईन लगी रही और रोपवे पर भी पर्यटको की भारी भीड रही।
लपकों की पौ बारह : पर्यटकों के हुजूम में लपकों की चांदी हो गयी है। गुजराती पर्यटक और महाराष्ट्र से आये पर्यटकों के साथ कई लपकों को देखा गया। सुबह ८ बजे से ही इन लपकों की फिल्डिंग शुरू हो जाती है तो बाईपास से ही प्राइवेट गाडियों के पिछे लग जाते है। तो कई सुबह सुबह आने वाले ट्रावेल्स बसों पर अपना कब्जा जमा लेते है। सूत्रों के अनुसार लपके ग्रुप मे काम रहे है यहां तक की उन्होने पहले से कई होटले बुक करा रखी है जो चार गुना रेट में पर्यटकों को उपलब्ध करवा रहे है। होटल में ठहराने से लेकर खाना और खरीददारी यहां तक की यही लपके बोटिंग,रोपवे आदि जगह ले जाते है जहां इनका कमीशन फिक्स होता है।
खाने की होटलों के बाहर नम्बर : पर्यटको की इतनी तादाद हो गई कि सुबह शाम खाने की होटलो के बाहर नम्बर लेकर टोकन लेने पड रहे है। और नम्बर आने पर अंदर से उस नाम की आवाज लगाई जाती है।
हर तरफ जाम : गुलाबबाग से लेकर सिटी पैलेस गणगोर घाट तक दिन भर जाम की स्थिति रही। ये सभी पर्यटक सािल पास है और पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं है इसलिए दिन भर गुलाबबाग दूधतलाई ओर सिटी पैलेस जगदीश चौक पर जाम लगता रहा।
हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया दीपोत्सव
रिपोर्ट – अब्दुल लतीफ़
उदयपुर , संभाग भर में पांच दिन का दीपोत्सव पूरी भाव्व्यता से मनाया गया गली मोहल्ले , बाजार चार आँगन दुकानों और मकान रौशनी माँ नाहा उठे , सरे शहर में रौशनी का राज रहा इन पांच दिन मनो एसा लगा हो जेसे अंधेरो का कही बसेरा ही नहीं दीवाली के दिन हर घर में दियो की रौशनी फैलती रही हर चेहरते पर ख़ुशी कही पाठकों की धूम रही तो कही आरती के संगीत और मंदिरों की घंटियों की आवाज़े आती रही । बुधवार को दीपावली के दूसरे दिन प्रात:कालीन मधुर वेला में गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की गई। आज अन्तिम दिन भैया दूज का पर्व मनाया जा रहा है।
मंगलवार को दीपावली पर्व लक्ष्मी पूजन और दीपदान के साथ मनाया गया। इस दिन सवेरे से ही बाजारों में लोगों की रेलमपेल बनी रही । सूरजपोल चौराहे पर फूल मालाओं, सीताफल, बेर, खिल्ली पताशों एवं गन्नों की खूब बिक्री हुई। बाजारों में बढ़ती भीड़ के कारण वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। मिठाई व पटाखों के काउण्टरों पर खरीददारी के लिए लोगों की कतारे लगी हुई देखी गई । मु य बाजारों बापूबाजार, सूरजपोल, मेवाड़ मोटर्स की गली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के भव्य एवं आकर्षक स्टेज बनाएं गए।
बापू बाजार पुलिस चौकी के पास बनाएं गए स्टेज पर मास्टर बैण्ड के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों दी । सूरजपोल व्यापार मण्डल के सदस्यों ने अस्थल चौराहा पर स्टेज बनाकर लोगों का ध्यान अपनी और खींचा। आयोजकों ने तरह तरह के गुदगुदाते हुए प्रश्रों की झड़ी लगाकर सवालों के जवासयब देने वालों को आकर्षक उपहार बांटे। दीपावली के दिन इससे पूर्व लोगों ने अपनी अपनी सुविधानुसार व्यापारिक प्रतिष्ठïानों, संस्थाओं कार्यस्थलों पर शुभ मुहूर्त देखकर माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की । शाम को इस पावन पर्व पर गृहणियों ने घर आंगन को आकर्षक रंगोली व मण्डणों से सजाया। घरों व भवनों पर विद्युत रोशनी की गई। घरों में दीपदान की पूजा अर्चना कर भगवान श्री गणेश जी एवं धनलक्ष्मी की आरती की गई। परिवारजनों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शहर के मंदिरों में दीपदान करने की होड़ लगी रही। नन्हें मुन्हें व युवक युवतियों ने पटाखों की रोशनी का लुत्फ उठाया। छोटे बच्चों को अनार, फूलछड़ी व जमीन चक्कर खूब आकर्षित कर रहे थे। दीपावली का उत्साह चरम पर था। पूजा पाठ के बाद बाजारों की रोशनी देखने के लिए पूरा शहर उमड़ रहा था। रात्रि आठ बजे से 11.30 बजे तक भीड़ के कारण पांव र ाने की जगह तक नहीं थी। बाजार में जगह जगह गीत-संगीत का दोर चला रहा था। बाजार नई नवेली दुल्हन की तरह रोशन हो रहे थे। चकरी, डोलर, झूले, चाट-पकौड़ी, आईस्कीम की स्टालों पर लोग स्वाद का जायका ले रहे थे।
अन्नकूट के दर्शन : बुधवार को चौथे दिन गोवर्धन पूजा के साथ ही शाम को शहर के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट के दर्शन रखे गये।
भट्टिïयानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर को दीपावली एवं अन्नकूट दर्शन के चलते आकर्षक रोशनी से सजाया गया । यहां भक्तों की भीड़ लगी रहे। दर्शनार्थियों ने दर्शन लाभ लिया। सूरजपोल स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी अन्नकूट का भोग लगाया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया ।
दीपावली मेले में भीड़
इधर नगर परिषद द्वारा आयोजित दीपावली दशहरे मेले अवधि 16 नव बर तक बढऩे से यहां भीड़ में कोई कमी नही ं दिखी। दीपावली के दिन मेला घूमने वालों की खूब भीड़ रही। मेलार्थियों ने मनभावन एवं आकर्षक वस्तुएं, खिलौने, श्रंगार के सामान आदि की खरीददारी कर दीपावली को अनूठे अंदाज में मनाया। जय श्री राम जय श्री कृष्ण सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से 11 न बर को धनतेरस पर्व पर 36 करोड श्रीराम नाम महामंत्र की पुजा अर्चना, महाआरती एवं परिक्रमा का आयोजन रखा गया। पानेरियों की मादड़ी स्थित भवन श्रद्घालु भक्तगणों ने महाआरती की एवं इस अवसर पर आने वाले सभी भक्त जनों को श्रीराम नाम महामंत्र लिखने हेतु समिति ट्रस्ट द्वारा कॉपियां एवं हनुमान चालीसा नि:शुल्क वितरीत की गई। यह जानकारी ट्रस्ट अध्यक्ष पन्नालाल मेनारिया ने
फोन पर इजहार-ए-मोहब्बत, सामने देख होश खो बैठी युवती
कनूर/केरल। इंटरनेट, फेसबुक और मोबाइल पर अनजान लोगों के संपर्क में आने एवं बातचीत करते हुए अक्सर युवा युवतिया धोखे का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में केरल के कनूर जिले में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, जहा एक 23 वर्षीय युवती जो पेशे से इंजीनियर है, फोन पर बातचीत करते हुए अनजान व्यक्ति से इश्क कर बैठी और जब उसे अपने सामने देखा तो वह बेहोश हो गई।
हालाकि वह पिछले एक साल से वह फोन पर अपने इस प्रेमी के साथ बातें कर रही थीं। जब वह अपने प्रेमी से मिली तो उसे देखते ही वह बेहोश हो गई क्योंकि जिसे वह 25-30 वर्षीय युवा समझकर मिलने आई थी उसका वह प्रेमी 67 वर्षीय वृद्ध निकला।
युवती को यह भी तब पता चला जब यह वह अपने फोन वाले प्रेमी से मिलने तिरूअनंतपुरम आई। यहा उसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा लगा। पुलिस ने बताया कि युवती बहुत देर से उस बस स्टॉप पर टहल रही थीं जहा उसके प्रेमी ने उससे मिलना तय किया हुआ था। जब काफी देर तक वह नहीं आया और युवती वहा परेशान होकर टहलती रही, तो पुलिस उसे थाने ले आई। थाने में उससे पूछा गया कि वह वहा क्यों टहल रही थी, तब उसने अपना किस्सा बया किया। युवती से उसके प्रेमी का मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने उसे थाने बुलाया। वह आया तो उसे देखते ही युवती बेहोश हो गई। क्योंकि वह आदमी 67 साल का था।
हालांकि इस आदमी ने पुलिस को बताया कि वह तो सिर्फ मनोरंजन के लिए फोन पर बातें किया करता था। उसका इरादा गलत नहीं था। बाद में पुलिस ने युवती के घरवालों से संपर्क कर उसे वापस उसके घर भेज दिया है
जब फेसबुक पोस्ट पर नाराजगी ने हत्या की शक्ल ली..
नीदरलैंड्स में अदालत ने एक 18 वर्षीय पुरुष और उसकी 16 वर्षीय गर्लफ्रेंड को एक स्कूल छात्रा की हत्या के संबंध में दो साल की जेल और तीन साल तक की अनिवार्य मनोचिकित्सा का आदेश सुनाया है.
अदालत के अनुसार ये हत्या फेसबुक पर शुरु हुई एक लड़ाई के बाद हुई थी.
अदालत ने पॉली (18 वर्ष) और वेसली (16 वर्ष) को एक तीसरे बच्चे जिनहुआ (15 वर्ष) को उकसाने का दोषी पाया है.
जिनहुआ को पहले ही 15 वर्षीय जोयस विन्सी की हत्या का दोषी पाया जा चुका है और उसे किशोर सुधार कानून के तहत सबसे अधिक – एक साल की जेल और तीन साल तक मनोचिकित्सा संस्थान में रहने का आदेश सुनाया जा चुका है.
जोयस विन्सी की इस साल जनवरी में आर्नहेम में अपने ही घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.
फेसबुक वॉल पर कॉमेट से अनबन
नीदरलैंड्स में ये मामला फेसबुक मर्डर के नाम से चर्चित है. इसके बाद सोशल मीडिया की हिंसक वारदातों में भूमिका पर खासी बहस छिड़ गई है.
अदालत में चली कार्यवाही के अनुसार किशोरों के बीच ये लड़ाई तब छिड़ी जब स्कूली छात्रों – पॉली और जोयस के बीच अच्छी दोस्ती के बाद तब अनबन हो गई जब जोयस ने पॉली की फेसबुक वॉल पर कुछ कॉमेंट पोस्ट किए.
उधर वारदात को अंजाम देने वाले जिनहुआ ने दलील दी कि पॉली ने उन पर दबाव बनाया और वे उसके आदेशों को नजरअंदाज नहीं कर पाया. उसने उन आरोपों से साफ इनकार किया कि उसे हत्या करने के लिए पैसे दिए गए थे.
विशेषज्ञ का कहना है कि जिनहुआ बिहेवियरल डिसऑर्डर यानी व्यवहार संबंधी विकार और मनोरोग से ग्रस्त था.
सरकारी वकीलों का पक्ष था कि पॉली और वेसली पर किशोरों से संबंधित कानून के अंतरगत नहीं बल्कि वयस्कों के लिए बने कानून के तहत मुकदमा चलना चाहिए लेकिन अदालत इससे सहमत नहीं थी.
कुवैत में दिवाली सी खुशियाँ
कुवैत में शनिवार को सविधान लागू होने की स्वर्ण जयंती मनाई गयी , इस मोके पर इतनी आतिश बाजी की गयी की कुवैत का नाम गिनीज़ बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हो गया ।
एक घंटे में 77282 फायर वर्कर्स से की गयी आतिशबाजी से पूरी कुवैत सिटी रोशन हो गयी ।
इस मोके पर मोजूद गिनीज़ बुक आफ वर्ल्ड रिकोर्दा के अधिकारियों ने कार्यक्रम की समाप्ति पर कुवैत के रिकोर्ड की घोषणा की ।
लेज़र लाइट्स से सजे इस शो को देखने हजारों की संख्या में लोग मोजूद थे ।
शेख अब्दुल्लाह अल सालेम अल सबाह ने 50 साल पहले देश में सविधान लागू किया था ।कुवैत पहला खाड़ी देश है जहाँ पर संविधान लागू हुआ था और संसदीय प्रणाली अपनाई गयी थी ।पिछले 50 वर्षों में यहाँ की संसद 9 बार भंग हुई है ।
कुवैत में पिछले महीने चुनाव नियमों में संशोधन किये जाने पर विपक्ष नाराज़ है । तिन बड़े प्रदर्शन में अब तक 150 लोगों सहित 24 पुलिस कर्मी घायल हो चुके है ।
http://www.youtube.com/watch?v=7UG44UiH75M&feature=colike





