विवाहिता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

उदयपुर. उदियापोल स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती विवाहिता की बुधवार को मौत हो गई। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर सूरजपोल पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की।

खमनोर निवासी पुष्कर टांक की पत्नी रेखा टांक की तबियत खराब होने पर उसे बुधवार सुबह 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुष्कर ने बताया कि डॉक्टर ने पहले जांचें कराने के लिए कहा था। जांच रिपोर्ट नहीं आई उससे पहले ही डॉक्टर ने रेखा को ड्रिप चढ़ाई और इंजेक्शन लगाया।

रेखा सो गई और इसके बाद नहीं उठी। दोपहर 12 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पति पुष्कर व अन्य परिजनों ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

पुष्कर ने आरोप लगाया कि इंजेक्शन लगाने से पूर्व रेखा बात कर रही थी। गलत इंजेक्शन लगने से उसकी मौत हुई। सूचना मिलने पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत किया।

एएसआई रामनारायण ने बताया कि कार्रवाई के लिए रिपोर्ट देने की बात पर पुष्कर ने इनकार कर दिया और इसके बाद वे शव लेकर चले गए।

 

होटल से छह एलसीडी टीवी चोरी

उदयपुर. प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल से छह एलसीडी टीवी चोरी हो गए। पुलिस को चोरों का सुराग लग गया है।

पुलिस के अनुसार चोरी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल वैली व्यू में हुई।डायरेक्टर सुरेंद्र जैन ने बताया कि दो कमरों में लगे एलसीडी गायब मिले। इसके बाद स्टोर में देखा तो वहां से भी 4 एलसीडी गायब थे। चौकीदार से पूछताछ पर भी कुछ पता नहीं चला।

इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सुरेंद्र जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की है। इधर, एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि एलसीडी चोरों का सुराग लग गया है। पुलिस जल्दी ही चोरी गए एलसीडी बरामद कर लेगी। एएसआई रूपलाल जांच कर रहे हैं

हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की …

उदयपुर. ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की…’, ‘गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो…’ जैसे कीर्तनों की धुनें गूंज रही थी। शहर के विभिन्न कोनों से उमड़ता श्रद्धा का सैलाब झील घाट किनारे की ओर बढ़ता रहा। भक्त जन गुलाल उड़ाते, नाचते गाते हुए चल रहे थे।

 मौका था जलझूलनी एकादशी के मौके पर बुधवार दोपहर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से राम रेवाडिय़ां निकलने का। जलझूलनी एकादशी के मौके पर मंदिरों में सुबह से कीर्तनों का दौर चला। दोपहर को पूजन, अर्चन के बाद राम रेवाडिय़ां निकलने का दौर शुरू हुआ।

मुख्य रेवाड़ी जगदीश मंदिर से निकली, जबकि अस्थल मंदिर, मीठा राम जी का मंदिर, बाईजी राज कुंड मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, चारभुजा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों से राम रेवाडिय़ां निकली। राम रेवाडिय़ां निकलने को लेकर गणगौर घाट, गोवर्धन सागर घाट और गंगू कुंड पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा।

 रजत रथ में विराज जल में झूले बाल गोपाल

राम रेवाडिय़ां पहुंचने का सर्वाधिक माहौल गणगौर घाट पर रहा। जहां बाल गोपाल ठाकुरजी को रजत रथ में विराजित कर पूजन, अर्चन किया गया। इसके बाद पुजारियों द्वारा झील के नवीन जल में ठाकुर जी को स्नान कराया गया। इस दौरान घाट परिसर जयकारों से गूंज उठा।

 

फतहसागर में कभी भी दौड सकता है करंट

उदयपुर, फतहसागर लबालब हो चुका है और पटिये लगाने से पानी रोड तक छलकने लगा है लेकिन प्रशासन सुरक्षा के नाम पर बिल्कुल लापरवाह है।

हर शहरवासी चाहतता है कि फतहसागर जाकर दो पल सुकून के निकाले और इन दिनो लबालब होने से सुंदरता भी बनी हुई है लेकिन फतहसागर की पाल पर सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं बस शाम को तीन-चार पुलिसकर्मी वाहनों के चालान बनाते जरूर खडे नजर आते है, इसके अलावा कुछ नहीं। हर शहरवासी आकर पाल की बंसियों पर बैठता है और अभी हाल में एक काले किवाड से लगाकर ओवरफ्लो तक कम से कम पांच जगह इलेक्ट्रीक तार बंसियों के नीचे झूल रहे है जबकि इन दिनों बंसियों के नीचे पानी हिचकोले मार रहा है ये तार कभी भी पानी में टूट के गिर सकते है और पूरे पानी में करंट प्रवाहित हो सकता है। सुबह १० बजे से शाम तक किशोरवय उम्र के छात्र-छात्राएं बंसियों पर बैठ रहते है और बंसियों पर खडे होकर करतब दिखाते है जिनको रोकने टोकने वाला कोई नहीं।ना ही प्रशासन द्वारा कोई गार्ड लगा रखे है। नगर परिषद और यूआईटी पहले ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड चुके है। ऐसा लग रहा है मानो प्रशासन भी कोई बडी दुर्घटना के इंतजार मे है कि घटना अगर घटे तो कुछ सुरक्षा के इंतजाम हो।

 

प्रो. विजय श्रीमाली अधिष्ठाता नियुक्त

उदयपुर, सुखाडिया विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय के अधिष्ठाता पद पर प्रोफेसर विजय श्रीमाली को नियुक्त किया गया है।

अधिष्ठाता पद पर कार्यरत डी.एस.चुण्डावत के कार्यकाल पूर्ण होने पर सोमवार को प्रो.विजय श्रीमाली को अधिष्ठाता पद पर नियुक्त किया गया तथा श्रीमाली ने सोमवार दोपहर को पद भार ग्रहण किया । श्रीमाली पूर्व में विधि महाविद्यालय के अधिष्ठाता रह चुके है तथा वर्तमान में विश्वविद्यालय के चीप* प्रोक्टर पद पर है।

श्रीमाली ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय में विकास कार्यो के अलावा अध्ययन का स्वच्छ वातावरण के साथ साथ विद्यार्थियों में शांति एवं अनुशासन का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा तथा विद्यार्थियों को छात्र परिषद का गठन किया जाएगा।

वन्यजीव सप्ताह एक अक्टूबर से

सप्ताह के दौरान वन्यजीव एवं प्रकृति भ्रमण के कार्यक्रम

उदयपुर, उदयपुर में ५८वां वन्यजीव सप्ताह विविध कार्यक्रमों के साथ एक अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। उपवन संरक्षक वन्य जीव राहुल भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि वन्य जीवों एवं प्रकृति के प्रति बच्चों में प्रारम्भ से ही अनुराग उत्पन्न करने की दृष्टि से विविध प्रतियोगिताएं आयोजित कि जाएंगी। उन्होंने बताया कि सप्ताह के पहले दिन १ अकटुबर को प्रात: ८ से दोपहर १२ बजे तक गुलाब बाग स्थित जंतुआलय में कक्षा नर्सरी से ८वी तक के छात्र-छात्राओं को जन्तुआलय का भ्रमण कराया जाएगा। सप्ताह के दौरान ३ अक्टूबर को प्रात: ९ से दोपहर २ बजे तक कक्षा ६ स १२वी तक के विद्यार्थियों को वन्यजीव अभ्यारण्य सज्जनगढ में प्रकृति भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ४ अक्टूबर को प्रात: ९ से साय: ३ बजे तक कक्षा ६ से १२ तक के छात्र-छात्राओं को बाघदरा नेचरपार्क के मुख्य द्वार से बाघदारा तालाब तक पैदल भ्रमण कराया जाएगा। इसी प्रकार ५ अक्टूबर को प्रात: ९ से सांय: ५ बजे तक वन्य जीव अभ्यारण्य जयसमन्द का भ्रमण कराया जाएगा।

जनजाति खिलाडियों को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

उदयपुर, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा जनजाति के प्रतिभावान खिलाडी बालक-बालिकाओं को उपयुक्त अवसर मिले इस दृष्टि से जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री महेन्दजीत सिंह मालविया की अभिशंषा पर प्रोत्साहन स्वरूप नकद राशि पुरस्कार में देने के लिए २.५० लाख रुपये स्वीकृत किए गए है।

जनजाति क्षेत्रीय विकास आयुक्त डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि प्रोत्साहन राशि योजना से बांसवाडा ,डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ, आबूरोड(सिरोही) जिलों के जनजाति खिलाडियों को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर ५० हजार,सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर ३० हजार तथा ब्रोन्ज मेडल प्राप्त करने पर २०हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे । इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर २५ हजार, सिल्वर मेडल पर १० हजार एवं ब्रोंज मेडल पर ५ हजार रुपये नकद पुरस्कार राशि प्रदान कि जाएगी।

उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडी अपने आवेदन मय प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ अपने-अपने जिले के परियोजना अधिकारी जनजाति विभाग एवं आयुक्त कार्यालय में खेल प्रकोष्ठ अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

बीस दिन से अंधेरे में पहाडा गांव

धरियावद, समिति धरियावद के अन्र्तगत ग्राम पंचायत चरी के पहाडा गॉव के सेकडो घर ३ सितंबर से अंधेरे में है। विधुत के अभाव में ग्रामीणों को २१ दिनो से अंधेरे में जीवन व्यापन करना पड रहा है। विभाग के द्वारा पहाडा गॉव में लगाई गई दोनो विधुत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण यह स्थिति बनी हुई है।

इस क्षेत्र के करीब १०० से भी अधिक परिवारो में लाईट विगत कई दिनो से बन्द है जिसके अन्र्तगत ७० बी पी एल कनेक्षन तथा ३० सामान्य कनेक्षन लगे हुएं तथा कई घरो में आज दिन तक बी पी एल कनेक्षन नही किएं जाने से उन्हे वैसे ही अंधेरे में जीवन व्यापन करना पड रहा है।

 

अजमेर विधुत वितरण निगम के सहायक अभियन्ता एम के चौहान ने बताया कि पहाडा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लाईट बन्द है, तीन बार ट्रांसफार्मर लगाएं गएं थे तथा दो दिन पूर्व ही दूसरा ट्रासंफार्मर लगाया गया है फिर भी आज लाईट बन्द हे तो उसकी जांच करवाकर उचित व्यवस्था की जावेगी।

ज्वाइन आवर पिट क्रू प्रतियोगिता करेगा एयरटेल

उदयपुर, तेज रफ़्तार कारों के शोर करते टायर, चिंघाडते इंजन और पावरफुल रेस यानि फार्मूला वन एक बार फिर हाजिर है और इस बार यह पहले से कही बडी और बेहतर अवतार में वापसी कर रही है। एशिया और अफ्रीका के २० देशों में अपनी सेवाएं दे रही दुनिया की अग्रणी टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी भारती एयरटेल ने एयरटेल इंडियन ग्रां प्री २०१२ संस्करण के रोमांच के मद्देनजर ज्वाइन आवर पिट क्रू प्रतियोगिता शुरू करने का ऐलान किया। दुनिया में अपनी तरह की यह अनूठी प्रतियोगिता फार्मूला वन के एक भाग्यशाली विजेता और उसके दोस्त को मर्सीडीज एएमजी पेट्रोनास ड्राइवरों माइकल शूमाकर तथा निको रॉसबर्ग के पिट क्रू के साथ तीन दिन बिताने का अवसर देगी। यानि भाग्यशाली विजेताओं को २०१२ फार्मूला १ एयरटेल इंडिया ग्रां प्री एक्शन को करीब से, बेहद निजी अंदाज में देखने का असर मिलेगा। भारती एयरटेल आगामी २०१२ फार्मूला १ एयरटेल इंडियन ग्रां प्री का टाइटल प्रायोजक है और इसने हाल ही में मर्सीडीज एएमजी पेट्रोनास फार्मूला वन टीम के साथ रेस पार्टनरशिप की भी घोषणा की है। इस पहल की घोषणा करते हुए भरत बंबावेल, ग्लोबल ब्रांड डायरेक्टर-भारती एयरटेल ने कहा कि हम आगामी २०१२ फार्मूला १ एयरटेल इंडियन ग्रां प्री को लेकर काफी उत्साहित है और हमने देशभर में एफ १ प्रशंसकों तथा युवाओं के साथ ब्रांड एयरटेल के जुडाव को और मजबूत बनाने के मकसद से कई योजनाएं घोषित की है।

कांग्रेस प्रवक्ताओं की बैठक

उदयपुर , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रभान के निर्देशानुसार रविवार को उदयपुर संभाग के कांग्रेस प्रवक्ताओं की बैठक कांग्रेस मीडियासेंटर रक्षाबंधन धानमण्डी पर रखी गयी। संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि विपक्षी दलों द्वारा देश में एफडीआई यानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को लेकर आम जनता को गुमराह किया जा रहा है। इसके पीछे उसका उदेश्य राजनैतिक लाभ हांसिल करना है।