कुंभलगढ़ फोर्ट की दीवार पर एतिहासिक कदमताल

अभिनेता सुनील शेट्टी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

160 युवाओं ने लिया रोमांचक प्रतियोगिताओं में हिस्सा

उदयपुर. राजसमंद जिला प्रशासन, पुरातत्व और पर्यटन विभाग सहित कई औद्योगिक इकाइयों के साझे में कुंभलगढ़ फोर्ट पर शनिवार को हेरिटेज वॉक हुई। चीन की दीवार के बाद दूसरे स्थान पर आने वाली दुर्ग की दीवार को विश्व पर्यटन में शामिल कराने के उद्देश्य से वॉक का आयोजन किया गया। वॉक को फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया।

रोमांचक प्रतियोगिता में 51 हजार रूपए का प्रथम पुरस्कार कुंभलगढ़ फोर्ट स्थित भील बस्ती के नौजवान चैनाराम ने एक घंटा 52 मिनट में दूरी तय कर हासिल किया। 41 हजार रूपए का द्वितीय पुरस्कार रामलाल ने एक घंटा 56 मिनट और 31 हजार रूपए का तृतीय पुरस्कार गोप सिंह ने 2 घंटे 3 मिनट में दूरी तय करके प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के 11-11 हजार के पांच सांत्वना पुरस्कार क्रमश: देवाराम, राजेश कुमार, मुबारिक मोहम्मद, किशनलाल और रीना ने जीते। सभी विजेताओं को सिने स्टार सुनिल शेट्टी ने पुरस्कार, चेक और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। सुबह से ही इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर युवा वर्ग और अन्य लोगों में उत्साह और रोमांच देखने को मिला।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्राप्त 418 प्रविष्ठियां में से मौके पर 225 प्रतियोगी पहुंचे उनमें से स्वास्थ्य की जांच के पश्चात कुल 160 प्रतियोगियों ने इसमें भाग लिया। इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. प्रीतम बी यशवंत, विधायक गणेश सिंह परमार, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. नितिन दीप, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, मिराज ग्रुप के सीएमडी मदन पालीवाल आदि मौजूद थे।

आज देगें श्री श्री का आशीर्वाद!

उदयपुर.आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर शुक्रवार शाम 7.30 बजे उदयपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रतापनगर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे प्रियदर्शनी नगर स्थित एक भक्त के निवास पर पहुंचे, जहां पत्रकारों और भक्तों से रूबरू हुए।

श्रीश्री शनिवार सुबह 11 बजे सेंट्रल जेल में जाएंगे और वहां आर्ट ऑफ लिविंग का कोर्स कर चुके कैदियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे सेक्टर 11 स्थित वल्लभाचार्य पार्क में स्थापित की गई भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 6.30 से 8.30 बजे तक बीएन कॉलेज ग्राउंड पर आशीर्वाद कार्यक्रम होगा । जिसमें हजारों भक्तों को संबोधित करेंगे।

 

डॉ.सैयदना की सालगिरह पर बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस

उदयपुर , बोहरा धर्मगुरू डा.सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के १०१ वें जन्म दिन के उपलक्ष्य में बोहरवाडी मोयदपुरा मस्जिद तक बोहरा समुदाय द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।

सैयदना की सालगिरह में हो रहे प्रोग्रामों के अंतर्गत आज शहर में बोहरा समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस गांधी ग्राउण्ड से दोपहर तीन बजे शुरू हुआ जो चेटक, हाथीपोल, अश्विनी बाजार होता हुआ बोहरवाडी स्थित मोयदपुरा मस्जिद में समाप्त हुआ। जुलूस में आगे ही आगे खांजीपीर बोहरा स्कूल के बच्चे बैण्ड बजाते हुए चल रहे थे उनके पीछे ऊंट पर झण्डे लिये युवा बैठे थे और करीब १८ घोडो पर भी युवा झण्डे लिये बेठे थे। करीब ६ घोडा गाडी में सजे धजे बच्चे सवार थे ये सभी जुलूस के रूप में शामिल ब्रास बैण्ड की धुनों पर धीरे धीरे आगे बढ रहे थे। ब्रास बैण्ड के तीन अलग-अलग टुकडो के बीच बीच मे ंचल रही थी सबसे आखिर में आमिल शेख मुस्तप*ा मोयली के साथ समाज के गणमान्य लोग जुलूस में शामिल थे। रास्ते मेे जगह-जगह जुलूस का बोहरा समुदाय की महिलाओं द्वारा एवं अन्य समाजों द्वारा स्वागत किया गया। सैयद्ना की सालगिरह १३ मार्च को है ओर जुलूस इसी उपलक्ष्य में निकाला गया।

Udaipur News File – 10.03.2012

मंदबुद्घि बच्चों ने मनाई सूखी होली

उदयपुर, ९ मार्च। विश्वास समर्पित मंदबुद्घि विद्यालय हिरणमगरी में होली पर्व जल संरक्षण के महत्ता को समझाते हुए मनाया गया। विद्यालय की संस्थापक सरिता कपूर ने बताया कि विद्यालय के मंदबुद्घि बालकों एवं बालिकाओं द्वारा इस पर्व को सूखी होली के रूप में मनाया गया। विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगा जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए धुलण्डी पर्व मनाया।

 

ऑनलाइन आवेदन पत्र लेने की प्रक्रिया प्रारम्भ

उदयपुर, राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा २०१२ हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र लेने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से पुन: प्रारम्भ कर दी गई है। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ऑनलाइन आवेदन लेने प्रक्रिया को १३ मार्च तक स्थगित किया गया था।

 

 

लोक सूचना के तहत १८ प्रकरणों में दण्डित किया

उदयपुर, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के लोक सूचना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोक सूचना के तहत १८ प्रकरणों में संबंधित को दण्डित किया गया तथा १७ प्रकरणों में प्रता$डना से दण्डित किया गया। संघ के पास प्रता$डना एवं दण्ड के १६ मामले लम्बित हैं। अपील अधिकारी के यहां लम्बित एवं नये दर्ज कुल २५ प्रकरणों में से १४ प्रकरण स्वीकृत किये गये। लोक सूचना के अन्तर्गत गत माह के अन्त तक संघ के पास एक प्रकरण लम्बित रहा ।

 

 

ग्रामों में अध्ययन १२ मार्च से

उदयपुर, ग्राम अध्ययन कार्यक्रम के तहत हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के माध्यम से नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों को १२ से १६ मार्च तक ग्राम अध्ययन के लिए नियुक्त किया गया है। उदयपुर जिले में ग्राम चावण्ड तहसील सराडा में ग्राम अध्ययन के लिए ९ अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। ग्राम झाडोल में अध्ययन के लिए ८ अधिकारियों को तथा मालवा का चौरा तहसील कोटडा के लिए ८ अधिकारियों को नियुक्त किया है। हर्ष सावनसुखा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को इस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

 

यूनिसेफ के प्रतिनिधि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी लेंगे

उदयपुर, यूएनएफपीए थाईलेण्ड के एशिया एवं पेसिफिक रिजनल ऑफिस के क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती नोबकू होरिब एवं भारत के यूएनएफपीए प्रतिनिधि श्रीमती प्रे*डिरिका तथा भूटान के निदेशक आगामी ११ एवं १२ मार्च को उदयपुर भ्रमण पर रहेंगे। वे १२ मार्च को स्वास्थ्य संस्थाओं का दौरा करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूएनएफपीए के प्रतिनिधियों का यह दल ११ मार्च को दोपहर २.३५ बजे पहॅुचेगा। दल के सदस्य १२ मार्च को जिला कलक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। सदस्य इसी दिन मावली एवं सलूम्बर के स्वास्थ्य केन्द्रों का अवलोकन करेंगे। इसी दिन ३ बजे करणपुर ग्राम में स्कूल नहीं जाने वाली किशोर बालिकाओं के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रम की जानकारी लेंगे। रात्रि विश्राम उदयपुर में कर दल के सदस्य १३ मार्च को प्रात: ८.३० बजे अजमेर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

 

त्रिदिवसीय मेवाड समारोह २५ से

गणगौर नाव सवारी एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे आकर्षण का केन्द्र

उदयपुर, ९ मार्च। परम्परागत रूप से मनाया जाने वाला मेवाड समारोह आगामी २५ से २७ मार्च तक मनाया जायेगा जिसके तहत विविध आयोजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र होंगी।

 

टैगोरनामा के तहत शास्त्रीय नृत्य-नाटिकाएं

उदयपुर, रवीन्द्रनाथ टैगोर के १५० वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राजस्थान पर्यटन द्वारा आयोजित टैगोरनामा में देश की सुप्रसिद्घ नृत्यांगना मल्लिका साराभाई तीन शास्त्रीय नृत्य-नाटिकाओं की प्रस्तुति १० व ११ मार्च को शाम ७ बजे से भारतीय लोक कला मण्डल में देंगी। सहायक निदेशक(पर्यटन) दलीपसिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूर्ण नि:शुल्क होगा। कार्यक्रम में साराभाई के साथ रंगमंच तथा हिन्दी फिल्मों के चरित्र अभिनेता टॉम अल्टर एवं अन्य जाने-माने कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।

 

 

रोजगार शिविर १३ से

उदयपुर, रोजगार विभाग द्वारा आगामी १३ से १६ मार्च तक संभाग में विभिन्न रोजगार शिविर आयोजित होंगे। कार्यक्रम के तहत १३ से १४ मार्च को डूंगरपुर में १५ को सागवाडा तथा बांसवाडा में आयोजित शिविरों के मार्फत निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में एडवाइजर, सुरक्षा गार्ड, आईटीआई तकनीकी सहायक, बीमा एजेंट आदि रिक्त पदों की भर्ती हेतु मौके पर ही साक्षात्कार द्वारा चयन किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि इन शिविरों में सरकार की विविध योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिहाज से स्टाम्ल भी लगाये जायेंगे। विशेषज्ञों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये मार्गदर्शन भी दिया जायेगा।

 

समाज का महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व गरिमामय दृष्टिकोण हो: डॉ. जैनब

अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिचर्चा आयोजित

उदयपुर, अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां बोहरवाडी स्थित बोहरा यूथ कम्युनिटी हॉल में बोहरा यूथ संस्थान एवं पीपुल्स युनियन फोर सिविल लिबरटीज (पी.यू.सी.एल.) के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस की प्रासंगिकता विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि महिला अध्ययन केन्द्र की निदेशक प्रो. रेणु जटाना, विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोदनी बक्षी, पी.यू.सी.एल. की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रा भण्डारी थी जबकि अध्यक्षता विधि महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रो. फरीदा शाह ने की।

 

निशा को पीएच.डी.

उदयपुर, मोहनलाल सुखा$िडया विश्वविद्यालय द्वारा निशा देपुरा पत्नी नरेन्द्र देपुरा को ’’लैंगिक समानता-भारत में मुस्लिम विधि के विशेष संदर्भ में एक सामाजिक-विधिक अध्ययन विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। निशा ने अपना शोध प्रबंध डॉ. कला मुनैत के निर्देशन में पूर्ण किया। निशा के शोध में राजस्थान के वयोवृद्घ अधिवत्त*ा अक्षय सिंह देपुरा व उदयपुर संभाग के मुस्लिम लॉ के विख्यात अधिवत्त*ा भगवत सिंह देपुरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

 

 

होली के रंग में रंगे शहरवासी

उदयपुर , शहर में होली दहन के दो मुहूर्त थे लेकिन ज्यादातर होली बुधवार ८ बजे से ही जलना शुरू हो गयी थी , बड़ी होली, जगदीश चोक , मल्लातलाई, में सेकड़ों की संख्या में लोग होली दहन देखने आये , सभी जगह पारंपरिक तरीके से पूजा के बाद होली दहन हुआ सिटी पेलेस में भी होली दहन बुधवार को ९ बजे हुआ ।

धुलेटी के दिन पूरा शहर रंगों में डूबा रहा , कही गुलाल तो कही रंग भरी पिचकारी , रंगों में लिपटे हुए मस्तों की टोलिया दिन भर शहर में घुमती रही , जगदीश चोक में विदेशियों ने भी रंगों के इस त्यौहार का आनंद लिया , कोलोनियों में महिलाओं ने घर घर जाकर अपनी सखियों के गलों पे गुलाल की चमक डाली ।

 

city palace- holy
jagdish chok - holy

फोटो – अब्दुल लतीफ़ 

mulla talai - holy

सिंगापुर,लंदन,न्यूयार्क की उडानों की डोर आज महिलाओं के हाथों में

0

मुम्बई। एयर इंडिया गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं की क्षमता का अनूठा प्रदर्शन करेगी। कम्पनी की योजना तीन महाद्वीपों उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के कम से कम एक-एक शहर में महिलाओं द्वारा संचालित विमान भेजने की है।

इन विमानों में चालक दल की सभी सदस्य महिलाएं होंगी। विमानन कम्पनी के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये उडानें मुम्बई से संचालित होंगी। इनमें एआई-342 सिंगापुर, एआई-131 लंदन और एआई-191 न्यूयार्क के लिए उडान भरेगी। इन विमानों के परिचालन से सम्बंधित सभी गतिविधियां महिलाओं के हाथों में होंगी। इनके अलावा कम्पनी की सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस महिला चालक दल वाले एक विमान को मुम्बई से बहरीन/दोहा के लिए रवाना करेगी।

यही नहीं, घरेलू उडानों का संचालन भी महिलाओं के हाथ में होगा। मुम्बई से भुवनेश्वर जाने वाले विमान एआई-669 और मुम्बई-रायपुर विमान एआई-649 की चालक दल की सभी सदस्य महिलाएं होंगी। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री वर्षा गायकवाड गुरूवार को छत्रपति शिवाजी हवाईअड्डे से मुम्बई से सिंगापुर जाने वाले विमान एआई-342 को हरी झंडी दिखाएंगी। इस विमान का संचालन कैप्टन सामी आरा फर्स्ट ऑफिसर मंदीप कौर के साथ करेंगी। जबकि मुम्बई से न्यूयार्क के लिए उडान भरने वाले विमान संख्या एआई-191 का संचालन कैप्टन रश्मि मिरांडा एवं कैप्टन प्रिया आचार्य फर्स्ट ऑफिसर रीमा नायक एवं ए. दिव्या के साथ करेंगी।

मुम्बई से लंदन जाने वाले विमान एआई-131 का संचालन कैप्टन सुनीता नारूला फर्स्ट ऑफिसर रेशमा रजवानी के साथ करेंगी। जबकि मुम्बई से बहरीन/दोहा की उडान भरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स-241 का संचालन कैप्टन सत्या राजमोहन एवं कैप्टन चमेली करोथापल्ली फर्स्ट ऑफिसर डी. मूगा एवं रिद्म व्यास के साथ करेंगी। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया के विभिन्न विभागों में करीब 5000 से अधिक महिलाएं हैं।

Udaipur News File – 6.03.2012

श्री एकलिंगजी ट्रस्ट ने कराया दो मंदिरों का जीर्णोद्घार

चार दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव ९ मार्च से

नागदाह पर्वत पर पुन: विराजित होगी खींमज माता

उदयपुर, कैलाशपुरी में स्थित प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी के विश्वप्रसिद्घ मंदिर के समीप बाघेला तालाब के तट पर नागदाह पर्वत श्रेणी पर खंडित हुए सैकडों वर्ष पूर्व खंडित हुए दो मंदिरों का श्रीएकलिंगजी ट्रस्ट ने पुनर्निर्माण किया है। इनमें से एक मंदिर खींमज माताजी का है जिसकी मूर्ति वर्षों पूर्व तस्करों द्वारा चुरा ली गई थी जिसे ट्रस्ट ने सरकार से प्राप्त कर पुन: सुसज्जित कर दी है। इस मूर्ति की स्थापना चार दिवसीय वैदिक विधिविधान अनुसार आगामी १२ मार्च को जीर्णोद्घार किए गए मंदिर में की जाएगी। नागदाह पर्वत पर खींमज माता मंदिर के पास ही जीर्णोद्घार किए गए नीमच माताजी के मंदिर पर भी कलश स्थापना की जाएगी।

 

विधानसभा का घेराव करेगा भारतीय जनता युवा मोर्चा : बंसल

उदयपुर, राजस्थान सरकार की युवा रोजगार नीति एवं अन्य समस्याओं को लेकर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधानसभा का भारतीय युवा मोर्चा द्वारा घेराव किया जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि बंसल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राजस्थान सरकार ने एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन शासन की सा$ढे तीन साल गुजर जाने के बाद भी राज्य में केवल पच्चीस हजार युवाओं को रोजगार मिला है। राजस्थान सरकार की शिक्षा नीतियां भी बहुत गलत और असामान्य है तथा इस शासन में ग्रामीणों और किसानों की भी अनदेखी की है इन मुद्दो को लेकर मार्च में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के करीब पच्चीस हजार कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव व प्रदर्शन करेगेंं। बंसल ने बताया कि इसी संदर्भ में हम हर जिले में जाकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बेठक लेकर उन्हें बजट सत्र के दौरान जयपुर पहुंचने के लिए आग्रह कर रहे है। बंसल ने कहा कि यह समस्याऐं जनता और युवाओं से जुडी हुई है इसलिए पार्टी की तरप* से कोई वाहन नहीं होगें सभी युवा अपने स्वयं के खर्च पर ही निश्चित दिन जयपुर पहुंचेगें। विधानसभा का बजट सत्र २६ मार्च से शुरू होने वाला है। कार्यकारिणी की बैठक में घेराव की तिथी तय होगी। उदयपुर की समस्याओं पर बोलते हुए बंसल ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा उदयपुर को बी-२ श्रेणी का दर्जा दिलाने तथा उदयपुर मे हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए भी अभियान चलाया जायेगा।

 

आपदा प्रबंधन पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण १२ को

उदयपुर, हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार आपदा प्रबंधन के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण १२ मार्च को प्रात: ९.३० बजे संस्थान परिसर में आयोजित किया जायेगा।

सहायक आचार्य (अर्थशास्त्र) एवं पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. इरा भटनागर ने विभिन्न विभागों को पत्र भेजकर उनके यहां से दो या अधिक अधिकारी व कर्मचारी प्रशिक्षण में मनोनीत करने को कहा है।

 

मार्च माह के लिए गेंहू का आवंटन

उदयपुर, जिला रसद अधिकारी एम.एल.चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार मार्च माह के लिए एपीएल,बीपीएल,स्टेट बीपीएल एवं अन्त्योदय अन्न योजना में गरीब लोगों को गेंहू का वितरण करने के लिए मार्च माह हेतु गेंहू का उप आवंटन किया गया हैंं। तहसील गोगुन्दा, कोटडा, गिर्वा एवं उदयपुर शहर के लिए उदयपुर क्रय-विक्रय सहकारी लिमिटेड को, तहसील वल्लभनगर, लसाडिया, सलुम्बर एवं खेरवाडा के लिए क्रय-विक्रय सहकारी समिति भीण्डर, तहसील मावली के लिए संजीवन क्रय-विक्रय सहकारी समिति फतहनगर तथा तहसील सराडा, ऋषभदेव एवं झाडोल के लिए राजससंघ उदयपुर को गेंहू का आवंटन किया गया हैं।बीपीएल एवं स्टेट बीपीएल परिवारों को मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा योजना में २५ किलोग्राम गेंहू २ रुपये की दर से वितरित किया जाएगा। प्रबंधन भारतीय खाद्य निगम को निर्देश दिए गए है कि वे थोक विक्रेताओं को स्थानीय गोदाम से अच्छी किस्म का गेंहू आवंटित मात्रा के अनुसार उपलब्ध करावेंं।

 

‘रंग‘ के समापन पर शास्त्रीय संगीत संध्या आज

श्रीमती अश्विनी भिडे देशपांडे देगी प्रस्तुति

उदयपुर, आगामी ७ मार्च को होली पर्व के मद्देनजर महाराणा मेवाड चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रदर्शनी एवं कार्यशाला रंग का समापन मंगलवार को होगा। इस अवसर पर जयपुर अटरोली घराने की हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका श्रीमती अश्विनी भिडे देशपाण्डे शाम को प्रस्तुति देगी।

महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड की होली के रंगों के प्रति दूरगामी सोच को फाउण्डेशन ने एक कार्यशाला एवं समारोह में पिरोने की कोशिश की है। फाउण्डेशन का उद्देश्य होली में पारंपरिक चित्रशैली एवं विभिन्न रागों का ज्ञान कलाप्रेमियों को प्रदान करना है। राजमहल में होली के त्यौहार पर विगत १५० वर्षों में की जा रही यह पहली अनूठी पहल है। ६ मार्च शाम को जयपुर अटरोली घराने की श्रीमती अश्विनी भिडे माणक चौक में आयोजित समारोह में आमंत्रित अतिथियों के समक्ष हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत करेंगी।

 

शहर में चोरी हुई ३ मोटरसाइकिलें

उदयपुर, शहर के विभिन्न इलाकों से चोर ३ बाईक चुरा ले गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी लोकेश पुत्र पोखरदास वैष्णव की रविवार दोपहर हिरणमगरी सेक्टर ४ से तथा २९ प*रवरी को जगदीश चौक निवासी गोविंद पुत्र कन्हैयालाल मोची के मकान के बाहर से एवं २४ प*रवरी को हरिदासजी की मगरी निवासी हरीश पुत्र भगवतीलाल यादव की भुवाणा क्षेत्र से बाईक चोर चुरा ले गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

दो दिवसीय राष्ट्रीय साहित्य संगोष्ठी आरंभ

उदयपुर, आकाशवाणी केन्द्र उदयपुर द्वारा अपने पैंतालीसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को भारतीय लोक कला मंडल के गोविन्द सभागार में राष्ट्रीय साहित्य संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ, जिसमें साहित्य की कविता व ’कविता का बदलता चरित्र’ विषय पर देशभर से आए विद्वान साहित्यकारों ने काव्य पाठ व पत्रवाचन किया।

संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। केन्द्र निदेशक माणिक आर्य ने साहित्यकारों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। साहित्योत्सव में प्रथम दिन ‘कविता समय‘ संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें नई दिल्ली के शिवमंगल सिंह ‘मानव‘ तथा ज्योति चावला, जयपुर के ऋतुराज, प्रेमचंद गांधी, उदयपुर की रोचना राघव, अजमेर के डॉ. चन्द्रप्रकाश देवल, तथा उदयपुर के कवि किशन दाधीच ने काव्यपाठ प्रस्तुत किया। इसी सत्र में कविता का बदलता चरित्र विषय पर उदयपुर के प्रो. नंद चतुर्वेदी तथा डॉ. भगवतीलाल व्यास, जोधपुर की सुषमा चौहान ने पत्र वाचन किया। इस सत्र के आरंभ का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया एवं संगोष्ठी का संचालन दिल्ली के साहित्यकार उमाशंकर चौधरी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. जयप्रकाश पण्ड्या ‘ज्योतिपुंज‘ ने किया। समापन पर निदेशक अभियांत्रिकी श्री सतीश देपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक केन्द्र अभियंता आई.ए.काजी, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी व साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

 

मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों की शुद्घता की जांच

उदयपुर, होली पर्व पर बनने वाली मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए रसद विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग, बाट-माप व डेयरी विभागों के सहयोग से आज चलाए गए विशेष अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा १. मिठाइयों की दुकान पर निरीक्षण किए गए तथा २ दुकानों से मावा-रबडी व मलाई बर्फी के सेम्पल लिए गए। जिन प्रतिष्ठानों से सेम्पल लिए गए उनमें मैसर्स आरएमवी स्वीट एवं नमकीन भण्डार बेदलारोड, ओमशिव मिष्ठान भण्डार पंचवटी शामिल हैं।

चल जांच प्रयोगशाला द्वारा दूध, मिठाइयों आदि के ३५ नमूनों की मौके पर जांच की गई। बाट-माप विभाग द्वारा मिठाई व नमकीन की १६ दुकानों पर जांच की जाकर पैकेज कोमोडिटीज रुल्स २०११ के ३ व १ विधिक माप विज्ञान अधिनियम २००९ की धारा ३० के तहत ४ अभियोग बनाए गए। जिन संस्थानों के अभियोग बनाए गए उनमें मैसर्स सरासिट नमकीन भण्डार सूरजपोल, अमृत नमकीन भण्डार गुलाबबाग रोड, रतलाम नमकीन भण्डार आयड तथा नागदा मि८ठान भण्डार सूरजपोल के अभियोग बनाए गए। डेयरी द्वारा दूध के ४० नमूनों की जांच की गई।

 

प्रभात नगर में नाले का निर्माण

उदयपुर, प्रभात नगर में वर्षा के दौरान पानी भरने की समस्या के चलते वहां आज नगर परिषद द्वारा नाले के कार्य का शुभांरभ किया गया।

सभापति रजनी डांगी ने बताया कि वर्षा के दिनों में प्रभात नगर में पानी भरने से मार्ग तो अवरूद्घ होता ही था। घरों में भी पानी घुस जाता था। इस समस्या से निजात दिलाने के लिये १५ लाख रूपये की लागत से बनने वाले नाले का निर्माण कार्य आज निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह शत्त*ावत व क्षेत्रीय पार्शद मनीष श्रीमाली द्वारा शुभारंभ किया गया। सभापति ने वार्ड ३७ का दौरा कर सप*ाई एवं लाईट व्यवस्था का जायजा लिया व सप*ाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

चार राष्ट्रीयाध्यक्षों की धर्मपत्नियां २९ को उदयपुर आयेगी

प्रशासन ने की तैयारियां शुरु

उदयपुर, ब्राजील, रुस, चीन एवं दक्षिणी अप्रि*का के राष्ट्राध्यक्षों की धर्मपत्नियां आगामी २९ मार्च को एक दिवसीय यात्रा पर उदयपुर आयेगी। इनकी प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रशासनिक तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। इनका उदयपुर के दर्शनीय स्थल देखने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

जिला कलक्टर हेमन्त कुमार गेरा ने आज जिला कलक्टे्रट सभागार में आयोजित बैठक में प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों बाबत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में विचार विमर्श किया और आवश्यक निर्देश प्रदान किये । उन्होंनेे सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अति विशिष्ठ अतिथियों की इस यात्रा को भी सफल बनाने के लिए पूर्ण उत्तरदायी की भावना से कार्य करेंगे। ठक में विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि, प्रेस अटेची एवं सीबीआई के अधिकारी भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, अतिरिक्त जिला कलक्टर(नगर) मो.यासीन पठान, जिला रसद अधिकारी एम एल चौहान सहित पुलिस, परिवहन, प्रोटोकॉल, नगर विकास प्रन्यास, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, अजमेर विद्युत वितरण निगम, जल संसाधन, नगर परिषद् , भारतीय विमानपतन प्राधिकरण, सीआईडी, महिला एवं बाल विकास ,महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन सम्पर्क , पर्यटन, उद्यान आदि विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

नि:शक्तजनों को मिले सहायता उपकरण

उदयपुर, पंचायत समिति स्तर पर नि:शक्तजनों को सहायता उपकरण वितरित करने के लिए आयोजित किये जा रहे पंचायत समिति स्तरीय शिविरों की श्रंृखला में विगत शनिवार को पंचायत समिति भींडर में आयोजित शिविर में ८७० निशक्तजनों को सहायता उपकरण वितरित करने के साथ-साथ विविध प्रकार लाभान्वित किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मानदातासिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में १२० नि:शक्तों को ट्राईसाईकिल, ४ को व्हीलचेयर, ३ को पामपेड-निपेड, ४ को बेशाखी , ५ को श्रवणयंत्र, २ को ब्लाईन्ड स्टीक, १०० को आय प्रमाण पत्र , ४३० को नि:शक्ता प्रमाण पत्र एवं १०० को बस पास वितरित कर लाभान्वित किया गया।

शिविर में विकलांग पेंशन के ५२, निरामय स्वास्थ्य बीमा के ५, विश्वास योजना के ६, छात्रवृति के ५ आवेदन पत्र तैयार किये गये। पोलियो ऑपरेशन के लिए ३० नि:शक्तजनों का चिन्हिकरण और २ नि:शक्तजनों को आस्था कार्ड जारी किये गये। शिविर में अतिथितियों के रुप में संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत, प्रधान चमनशेखर सुथार, नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद, उपखंड अधिकारी सी.डी. चारण, विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में आने वाले निशक्तजनों को परिवहन एवं भोजन व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध करायी गई। नि:शक्तजनों के फोटो के लिए फोटोग्राफर की व्यवस्था भी नि:शुल्क की गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बडगांव पंचायत समिति में आयोजित शिविर में ५४५ निशक्तजनों को लाभान्वित किया गया था।

हजयात्रा के आवेदन पत्र कलेक्टे्रट में उपलब्ध

उदयपुर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए इस वर्ष की हज यात्रा से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टे्रट परिसर स्थित ‘‘ हज हेल्प डेस्क‘‘ कार्यालय में उपलब्ध हैंं। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय समय में प्रात: ९.३० बजे से सायं ६ बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।