क्या हुआ था प्रकाश सेवक के साथ Master Mind आया पकड़ मे तो खुला राज़ || Wagad Post Bulletin || 19-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – 45 दिन बाद प्रकाश सेवक हत्याकांड दूसरा मास्टरमाइंड आरोपी बांसवाड़ा से किया गिरफ्तार

खबर 2 भाजपा ने निकाली बाइक रैली

खबर 3पूर्व सांसद ताराचन्द भगोरा ने चौरासी क्षेत्र में ली बैठके कहा क्षेत्र के विकास हेतु कांग्रेस को जिताएं

खबर 4 पंचायतराज चुनाव को लेकर BTP के दोनों विधायको का तूफानी दौरा जारी

खबर 5 मां खेत में गई थीं, 8 साल की बालिका के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, रामसागड़ा थाना क्षेत्र के गांव का है मामला

………………………………………………………………………………………………………………………..

खबर 1 – 45 दिन बाद प्रकाश सेवक हत्याकांड दूसरा मास्टरमाइंड आरोपी बांसवाड़ा से किया गिरफ्तार

Udaipur.  प्रकाश सेवक हत्याकांड में कई दिनों से फरार चल रहे आरोपी राशिद कुरैशी को बांसवाड़ा से  गिरफ्तार किया। आरोपी मोबीन की गिरफ्तारी बाद से ही उसका साथी राशिद कुरैशी फरार चल रहा था. मोबीन की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर राशिद उत्तर प्रदेश भाग निकला था। जिसके बाद से ही  पुलिस लगातार राशिद की तलाश कर रही थी इधर आज पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि राशिद बांसवाड़ा जिले में काम की तलाश के लिए आया है उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राशिद को दबोच लिया। गौरतलब है कि 4 अक्टूबर को व्यापारी प्रकाश सेवक से उधार लिए पैसे नहीं चुकाने की मंशा से राशिद कुरैशी और मोबीन ने हड़मतिया बटीकड़ा मार्ग पर प्रकाश का गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

 

खबर 2भाजपा ने निकाली बाइक रैली

Udaipur. भारतीय जनता पार्टी के  एस.सी मोर्चा द्वारा डा भीमराव अंबेडकर बाइक  रैली निकाल कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की|जिसमें राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। रैली से पूर्व हर्षवर्धन ने कहा कि भाजपा है तो विकास है अगर विकास चाहिए तो भाजपा लाइये ओर जिला प्रमुख भाजपा का होना चाहिए बाइक रैली की शुरुआत सुरपुर से शुरू होकर  पादरी गाव में जा कर खत्म हुई  जिसमें जिला महामंत्री धनपाल जैन ,डा जिनेंद्र शास्त्री  ,सुदर्शन जैन  ,निरव जोशी, एस.ससी मोर्चा महामंत्री बृजेश वसीटा ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/sdUVrb62K2o

 

खबर 3पूर्व सांसद ताराचन्द भगोरा ने चौरासी क्षेत्र में ली बैठके कहा क्षेत्र के विकास हेतु कांग्रेस को जिताएं

Udaipur. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने आज  को बांसिया व सुजा तलाई, भादर का चुनावी दौरा कर पँचायत चुनावो में  कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। बैठक में पूर्व सांसद भगोरा ने कहा कि क्षेत्र का विकास कांग्रेस सरकार ही कर सकती है, उन्होंने कहा कि प्रधान व जिला प्रमुख कांग्रेस का बनेगा तो  क्षेत्र में विकास तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी विमल प्रकाश डोडियार व जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी विनोद कटारा को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 कोमों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जिसके बाद भादर, चाड़ोली, मेवडा, घूवेड में बैठक की। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर कड़ी से कड़ी मिलाने की बात कही। इस अवसर पर  ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, निवर्तमान प्रधान निमिषा भगोरा,  ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी को मजबूती दिलाने प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच भगवान लाल कलाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/wg2PxT5Dtfo

 

खबर 4पंचायतराज चुनाव को लेकर BTP के दोनों विधायको का तूफानी दौरा जारी

Udaipur. डूंगरपुर जिले में आगामी पंचायतराज चुनाव को लेकर बिटीपी के चौरासी  विधायक राजकुमार रोत व सागवाड़ा  विधायक रामप्रसाद डिंडोर का तूफानी दौरा जारी है चौरासी विधायक राजकुमार रोत ने आसपुर विधानसभा के छह जगह पर जनसभा की। वही सागवाड़ा विधायक ने डूंगरपुर विधानसभा में सात जगह  कार्यकर्ता को संबोधित  किया।साबला सभा मे राजकुमार रोत ने  किसी पार्टी का नाम नही लेते हुऐ कहा की  इस बार बीटीपी पार्टी के जिला प्रमुख और प्रधान बनाना तय है कयुकि जनता सब जानती है  एक ही पार्टी है वो है BTP तो इस बार गाव की सरकार Btp की सरकार। वही  डंगरपुर दौरे पर रहे सागवाड़ा विधायक रामप्रसाद डिंडोर  ने रोहनवाड़ा से BTP समर्थक  उम्मीदवार रेखा  कलासुआ के समर्थन में मतदान करने की अपील की ओर कहा कि पंचायती राज चुनाव में बीटीपी पार्टी का चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा नहीं मिलने पर निर्दलीय के रूप में खड़े हुए उम्मीदवार को जिताना है कयुकि btp के कार्यकर्ता सिर्फ काम से जाने जाते हैं न  की नाम से ,कॉन्ग्रेस और बीजेपी के लिए इतना आसान नहीं होगा गांव की सरकार बनाना क्योंकि इस बार बीटीपी का जिला प्रमुख बनेगा ओर सभी पंचायत समिति में btp का प्रधान बनेगा।

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/INurezq9vgE

 

खबर 5मां खेत में गई थीं, 8 साल की बालिका के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, रामसागड़ा थाना क्षेत्र के गांव का है मामला

Udaipur. रामसागड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची से ज्यादती का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब पीड़िता की मां घर से एक किमी दूर खेत में पानी पिलाने गई थी। घटना 13 नवंबर की बताई जा रही है। रामसागड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच डीएसपी मनोज सामरिया को दी गई है। नाबालिग पीड़िता व आरोपी रिश्ते में चचेरे बहन भाई है।आरोपी नाबालिग है। दरअसल, 13 नवंबर की सुबह 8-9 बजे परिवादी की दोनों बच्चियां घर पर थी। परिवादी घर से एक किमी दूर खेत में पानी पिलाने गई थी। शाम को छह-साढे बजे वापस घर आई तो आठ वर्षीय बेटी राे रही थी। इस पर मां ने बच्ची से रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी घटना बताई। आरोपी बच्ची को घसीट कर घर ले गया और दुष्कर्म किया।परिवादी ने बताया कि पति घर पर नहीं होने से समय पर थाने नहीं आ सकी। पति के मजदूरी से घर आने पर सारी घटना बताई। इस पर पीड़िता को लेकर थाने पहुंच कर सारी घटना बताई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही नाबालिग पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/4gJ4ZBcfUmc

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Cocaine तस्करी की आरोपी Mumbai की महिला Udaipur में छिपी, राज्यपाल ने किया छह भवनों का Online उद्घाटन || Udaipur Post Bulletin || 19-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – 50 लाख की काेकीन तस्करी की आरोपी मुंबई की महिला उदयपुर में छिपीगिरफ्तार,गाेल्ड लीफ हाेटल में फर्जी आईडी से रुकी थी महिला

खबर 2 – लेकसिटी में एक महीने में दूसरी हाई प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारीतेलुगू एक्ट्रेस निहारिका 9 दिसंबर को लेंगी चैतन्य के साथ फेरे

खबर 3 – राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में नवनिर्मित छह भवनों का ऑनलाइन उद्घाटन

खबर 4 – जानलेवा हमले में छह और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 8 गिरफ्तार

खबर 5 – जेल में गूंजी किलकारी,जेठ की हत्या की अभियुक्त ने दिया बेटी काे जन्म

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – 50 लाख की काेकीन तस्करी की आरोपी मुंबई की महिला उदयपुर में छिपीगिरफ्तार,गाेल्ड लीफ हाेटल में फर्जी आईडी से रुकी थी महिला

Udaipur.  राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अमेरिका से 502 ग्राम कोकीन मुंबई पहुंचाने के मामले में महिला अभियुक्त काे उदयपुर के गुलाब बाग राेड स्थित गाेल्ड लीफ हाेटल से बुधवार काे गिरफ्तार किया है। इस काेकीन की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है। मुंबई के पालघर में नालगांव फिश मार्केट अर्नाल वसई राेड की रहने वाली आरोपी हेजल डाेनाल्ड काेरिया पत्नी डाेनाल्ड काेरिया को डीआरआई की सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर योगिता भांगरे ने गिरफ्तार किया। हेजल यहां फर्जी आईडी से एंड्रिया टेलिस नाम से रुकी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद उसे जिला एवं सेशन न्यायालय में पेश किया गया।एक दिन की ट्रांजिट मंजूर होने पर टीम हेजल काे लेकर मुंबई रवाना हो गई। डीआरआई की तरफ से विशेष लाेक अभियाेजक प्रवीण खंडेलवाल ने पैरवी की। खंडेलवाल ने बताया कि अमेरिका की इंटेलिजेंस से डीआरआई काे सूचना मिली थी कि शिकागाे के त्रिनिदाद शहर से फिडेक्स नाम से पार्सल फ्लाइट से 16 नवंबर काे मुंबई आया है और मलाड टैंक राेड स्काई वाॅक कॉम्प्लेक्स में डिलीवर हुआ।टीम 17 नवंबर काे वहां पहुंची तो साेनिया के पास कोकीन का पार्सल मिला। साेनिया ने यह पार्सल एंड्रिया की बहन बनकर लिया था, लेकिन पूछताछ में उसने बताया कि वह एंड्रिया काे नहीं जानती। फिर बताया कि एंड्रिया काे पार्सल देना था, लेकिन वह उदयपुर में है। टीम को एंड्रिया की लाेकेशन उदयपुर में मिली। उसके साथ पति भी था।प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि हेजल और साेनिया एक साल पहले मुंबई जेल में थे। हेजल बच्चे के अपहरण और साेनिया धाेखाधड़ी के मामले में बंद थी। वहीं दाेनाें की पहचान हुई।

 

खबर 2 –  लेकसिटी में एक महीने में दूसरी हाई प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारीतेलुगू एक्ट्रेस निहारिका 9 दिसंबर को लेंगी चैतन्य के साथ फेरे

Udaipur.  डेस्टिनेशन वेडिंग सिटी उदयपुर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के भाई अक्षत के बाद दिसंबर में एक और ऐसी ही मेगा वेडिंग की गवाह बनने वाली है। तेलुगू फिल्म अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला 9 दिसंबर को यहां होटल उदय विलास में जेवी चैतन्य के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। निहारिका का फैमिली बैकग्राउंड भी फिल्मों से जुड़ा है।ऐसे में माना जा रहा है कि इस शादी में तमिल और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे उदयपुर आ सकते हैं। दरअसल, निहारिका और चैतन्य की शादी का इन्विटेशन कार्ड इंटरनेट पर लीक हुआ है। सोशल मीडिया ने इसे हाथोहाथ लिया। कार्ड के मुताबिक निहारिका और चैतन्य की शादी 9 दिसंबर को शाम 7.15 बजे होगी, जिसके बाद रात 8.30 बजे डिनर होगा। इससे पहले 8 दिसंबर को हल्दी और संगीत सेरेमनी होगी। रिसेप्शन हैदराबाद में होगा। उदयपुर में दो दिन की सेरेमनी को लेकर होटल बुकिंग ऑनलाइन हुई है। सूत्रों का कहना है कि होटल उदय विलास मैनेजमेंट को फिलहाल मेहमानों की लिस्ट नहीं मिली है। यह जल्द ही तय होने की उम्मीद है। बता दें, निहारिका और चैतन्य की सगाई अगस्त में हैदराबाद के होटल में हुई थी। हैदराबाद में जन्मे चैतन्य गुंटूर आईजी जे. प्रभाकर राव के बेटे और बिजनेसमैन हैं। उन्होंने बिट्स पिलानी और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में यूजी और पीजी की पढ़ाई की है। निहारिका अभिनेता-निर्माता नागेंद्र बाबू की बेटी और सुपरस्टार चिरंजीवी, पवन कल्याण की भतीजी हैं। सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन भी निहारिका के कजिन लगते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाहुबली फिल्म की कामयाबी के बाद निहारिका और प्रभास की शादी की चर्चा थी, लेकिन एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस खबर को खारिज कर दिया था।लेकसिटी में पिछले दिनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के भाई अक्षत की शादी हुई थी। 11 नवंबर को अक्षत की मेहंदी की रस्म हुई थी और 12 को उन्होंने रितु के साथ फेरे लिए थे। शादी के दो दिन के कार्यक्रम यहां होटल लीला पैलेस में हुए थे। शादी के बाद भाई-भाभी और परिवार के साथ जिले के जगत गांव में कुलदेवी अंबिका के मंदिर भी दर्शन-पूजन के लिए गई थीं।

 

खबर 3 – राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में नवनिर्मित छह भवनों का ऑनलाइन उद्घाटन

Udaipur.  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में उच्चतर शिक्षा अभियान रुसा के तहत नवनिर्मित छह भवनों का ऑनलाइन उद्घाटन गुरुवार को दोपहर 12.50  बजे राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने सभी का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सीपी जोशी एवं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी कार्यक्रम में अतिथि  के तौर पर उपस्थित है।

 

खबर 4 –  जानलेवा हमले में छह और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 8 गिरफ्तार

Udaipur. राउमावि सलूंबर मैदान में 15 नवंबर काे क्रिकेट खेलते समय गेंद की बात को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने जानलेवा हमले के 6 और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले 8 अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया। थानाधिकारी हनुवंतसिंह साेढा ने बताया कि जानलेवा हमले में शामिल सलूंबर तुर्की दरवाजा निवासी अशरद मिर्जा पुत्र शाहिद बेग मिर्जा, नावेद उर्फ जावेद पुत्र वाजिद खां, अरशद रजा पुत्र बसारत खां, मोहम्मद नवाज पुत्र हनीफ मोहम्मद, साहिल खान पुत्र मुस्तफा खान निवासी तुर्की दरवाजा सलूंबर और सवीना बरकत काॅलाेनी निवासी शादाब खान पुत्र जावेद खां को केवड़े की नाल से गिरफ्तार किया। उक्त मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद आदिल, मोनू उर्फ जेनुलहक अाैर मोहम्मद इरफान उर्फ इपु काे गिरफ्तार और एक बाल अपचारी को पहले ही डिटेन किया जा चुका है। साथ ही कस्बे में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करने पर सलूंबर तुर्की दरवाजा निवासी सरफराज शेख उर्फ सफा पुत्र रियाज शेख, मोहम्मद रज्जाक उर्फ राजा पुत्र अमीर मोहम्मद, नवाज खां पुत्र दिलावर खां, मोहम्मद परवेज उर्फ पिंटू पुत्र शब्बीर मोहम्मद, मोइन खां पुत्र मोहम्मद खां, साबिर पुत्र रुस्तम खान, मोहसीन अली पुत्र लियाकत अली और सलूंबर मुस्तफा काॅलाेनी निवासी रफीक मोहम्मद पुत्र निसार मोहम्मद को गिरफ्तार किया।

 

खबर 5 –  जेल में गूंजी किलकारी,जेठ की हत्या की अभियुक्त ने दिया बेटी काे जन्म

Udaipur. हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में अंडर ट्रायल महिला बंदी ने मंगलवार सुबह जनाना अस्पताल में बच्ची काे जन्म दिया। बुधवार काे बच्ची और मां के जेल पहुंचने पर स्वागत किया। अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि राजसमंद केलवाड़ा धर्मनाड़ी निवासी पनकी (20) पत्नी कालू राम भील ने बेटी काे जन्म दिया है। पनकी इसी साल 8 अक्टूबर काे हत्या के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में आई थी।उसे 16 नवंबर काे प्रसव पीड़ा हाेने पर जनाना हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 17 नवंबर सुबह उसने बेटी काे जन्म दिया। बता दें कि 5 अक्टूबर काे केलवाड़ा थाना पुलिस ने पनकी काे जेठ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/LJK__O9Qi6c

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

परांठा सेंटर संचालक से पकड़ी 6 लाख के नकली नोट, सेंट्रल जेल में दो महीने में दूसरा छापा || Udaipur Post Bulletin || 18-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – कलेक्टर देवड़ा पॉजिटिवशहर के 68 रोगियों सहित 86 नए केस मिले,8117 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

खबर 2 – कलर प्रिंटर से छापे 500-500 के 1200 नाेटसब पर एक ही नंबर,परांठा सेंटर संचालक से पकड़ी 6 लाख के नकली नोटों की खेप

खबर 3 – जेल में रेड:सेंट्रल जेल में दो महीने में दूसरा छापाढाई घंटे तलाशी में एक माेबाइल मिला, 17 सितंबर को भी माेबाइल और सिम कार्ड मिला था

खबर 4 – पहले चरण के चुनाव के लिए फतह स्कूल और आर्ट्स काॅलेज में पहुंची 1638 ईवीएमआज होगी सीलिंग

खबर 5 – रात का पारा 2.4 डिग्री बढ़कर 18.60 डिग्री परतीन दिन में मावठ की संभावना,दाेपहर से पहले तक झीलाें के आसपास और खुले क्षेत्र में दिखा धुंध का असर

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – कलेक्टर देवड़ा पॉजिटिवशहर के 68 रोगियों सहित 86 नए केस मिले,8117 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

Udaipur.  कलेक्टर चेतन देवड़ा की रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव आई है। वे एसिंप्टोमैटिक हैं और फिलहाल हाेम आइसाेलेशन में हैं। मंगलवार काे उदयपुर में 694 लाेगाें का टेस्ट करवाया गया था, जिनमें से 86 केस पाॅजिटिव मिले हैं। 86 संक्रमिताें में से 68 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं, जिसमें 21 क्लोज काॅन्टेक्ट वाले, 47 नए संक्रमित हैं। ग्रामीण क्षेत्र से 18 पॉजिटिव मरीजों में 1 कोरोना वाॅरियर, 2 क्लोज काॅन्टेक्ट वाले, 15 नए संक्रमित मिले।कलेक्टर चेतन देवड़ा के काेराेना पाॅजिटिव आने के बाद उनका चार्ज फिलहाल किसी काे नहीं दिया गया है। देवड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी भी हैं। जिले में चार चरणाें में हाेने वाले पंचायतीराज चुनावाें की शुरुअात 23 नवंबर से हाेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर के अनुसार पंचायतीराज चुनाव में अगले 15 दिनाें में ऐसा काेई काम नहीं है जाे कि जिला निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर बिना नहीं हाे सकता।जिला निर्वाचन अधिकारी का सीधा राेल नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्राें की जांच और चुनाव चिन्ह आवंटन तक रहता है। उसके बाद मतगणना के दिन जिला निर्वाचन अधिकारी का प्रत्यक्ष राेल रहता है। बाकी के काम जिला निर्वाचन अधिकारी की मॉनिटरिंग में उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एआरओ स्तर पर चलते रहते हैं। अब मतगणना का काम 8 दिसंबर काे हाेना है। उसमें अभी काफी समय बाकी है। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी के काेराेना संक्रमित हाेने की स्थिति देख राज्य सरकार या राज्य निर्वाचन आयाेग चाहे ताे किसी दूसरे अधिकारी काे चार्ज दे सकते हैं। यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला है।

 

खबर 2 –  कलर प्रिंटर से छापे 500-500 के 1200 नाेटसब पर एक ही नंबर,परांठा सेंटर संचालक से पकड़ी 6 लाख के नकली नोटों की खेप

Udaipur. उदयपुर में परांठा सेंटर संचालक से  6 लाख के नकली नोटों की खेप पकड़ी है। सज्जनगढ़ गेट के पास ठेले पर परांठा सेंटर चलाने वाले से बरामद 500-500 के 1200 नोटों पर एक ही नंबर प्रिंट था। जबकि हर असली नाेट पर यूनिक नंबर हाेता है। आरोपियों ने प्रिंट के लिए हल्का कागज काम में लिया था। पुलिस का अनुमान है कि अभियुक्ताें ने नकली नाेट छापने के लिए कलर प्रिंटर का उपयाेग किया। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त 500 रुपए के नकली नाेट काे असली के साथ मिला एक-एक कर निकालते थे। नकली नाेट निकालने के लिए इन दिनों पर्यटक सॉफ्ट टारगेट थे, क्याेंकि टूरिस्ट सीजन के चलते इन दिनों सज्जनगढ़ में पर्यटकाें का ज्यादा मूवमेंट है। पूछताछ में बताया कि ठेला संचालक सद्दाम खान काे कार खरीदनी थी, इसलिए साेनू ने वसीम के जरिए नकली नाेट की बड़ी खेप भेजी। इस खेप में 3 लाख रुपए कार के लिए और तीन लाख रुपए 23-27 नवंबर और 1-5 दिसंबर काे हाेने वाले चुनाव के पहले सप्लाई करने थे। अभी पूछताछ की जा रही है कि चुनाव में कहां और किसे नाेट सप्लाई करने थे। अभियुक्त वसीम की गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति साफ हाेगी। कार्रवाई में स्पेशल टीम के प्रभारी याेगेश चाैहान, हैड कांस्टेबल याेगेश, कांस्टेबल प्रहलाद और मनमाेहन सिंह शामिल थे। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार तो किया है, लेकिन अभी कई सवाल अनसुलझे हैं। यह तक पता नहीं चल पाया है कि नकली नोट की सप्लाई करने वाले और इन्हें बाजार में चला रहे सद्दाम और आमीन के बीच क्या डील हुई थी। ये दोनों सप्लायर से नकली नोट कितने में लाए और अब तक कितने पर्यटकों को जाली नोट थमा चुके थे। सद्दाम और आमीन के अलावा वसीम का नाम सामने आया है, लेकिन गिरोह में और भी लोगों के होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। यह भी पता लगना बाकी है कि सप्लायर ने और किन-किन लोगों को जाली नोट बाजार में चलाने को दिए।

 

खबर 3 – जेल में रेड:सेंट्रल जेल में दो महीने में दूसरा छापाढाई घंटे तलाशी में एक माेबाइल मिला, 17 सितंबर को भी माेबाइल और सिम कार्ड मिला था

Udaipur.  सेंट्रल जेल में दो महीने में मंगलवार को दूसरी बार पुलिस ने छापा मारा। ढाई घंटे जांच चली। इस बार अंडर ट्रायल कैदी से मोबाइल बरामद हुआ है। हालांकि इसमें सिम कार्ड नहीं था।एएसपी गाेपाल स्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में 150 पुलिसकर्मियाें ने सेंट्रल जेल में रेड डाली। अंडर ट्रायल कैदी फलासिया शिशवी निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र अखे सिंह राजपूत से मोबाइल बरामद कर सूरजपाेल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी कैलाश चन्द्र बिश्नाेई ने बताया कि जेल में माेबाइल ऑपरेट किए जाने की शिकायतें मिलने पर टीमें बनाई थीं।  दाेपहर 3.30 बजे टीमें जेल पहुंची, जो शाम 6 बजे बाहर आईं। जेल के अंदर पहुंचने के बाद बंदी बैरकों की तलाशी ली गई। हिरण मगरी थानाधिकारी हनवंत सिंह ने बंदी बैरक नंबर-4 की तलाशी ली तो महेन्द्र सिंह के पास की-पैड वाला मोबाइल मिला। इसमें सिम कार्ड नहीं था। महेन्द्र सिंह के खिलाफ कारागार अधिनियम 1894 की धारा 42 में मुकदमा दर्ज किया है। बड़ा सवाल यहाँ ये उठ रहा है की साल में एक बार के उलट यहां दो महीने में दूसरी बार कार्रवाई, जेल में कोई बड़ा खेल तो नहीं?-साल में एक बार मुख्यालय के आदेश पर जेल में पुलिस और प्रशासन की जांच कार्रवाई होती है। इसी के तहत गत 17 सितंबर काे कलेक्टर के आदेश के बाद पुलिस ने सेंट्रल जेल में रेड डाली थी। डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों, अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक तलाशी ली थी। तब माेबाइल और सिम कार्ड बरामद कर अभियुक्त रमेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तीसरे ही महीने में दूसरी बार जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि कहीं जेल से कैदी किसी बड़े अपराध की साजिश तो नहीं रच रहे या जेल से ही काेई रैकेट तो नहीं चला रहे। बता दें, इस साल इन दो कार्रवाइयों से पहले पिछले साल अगस्त में सेंट्रल जेल की तलाशी के दौरान 14 मोबाइल मिले थे।

 

खबर 4 –  पहले चरण के चुनाव के लिए फतह स्कूल और आर्ट्स काॅलेज में पहुंची 1638 ईवीएमआज होगी सीलिंग

Udaipur. जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव काे लेकर जिला स्तर पर तैयारियां तेज हाे गई है। पहले चरण के चुनाव काे लेकर मंगलवार काे किशनपाेल स्थित फरासखाने से 1638 ईवीएम फतहस्कूल और आर्ट्स काॅलेज पहुंचाई। पहले चरण के लिए पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान के लिए इन दाेनाें स्थानाें से 22 नवंबर काे मतदान दल रवाना हाेंगे और 23 काे मतदान हाेगा। ईवीएम प्रकाेष्ठ के प्रभारी बालमुकुंद असावा और जिला निर्वाचन शाखा के राजेंद्र राठाैड़ के निर्देशन में झाड़ाेल और फलासिया पंचायत समिति क्षेत्र के मतदान के लिए 602 ईवीएम फतहस्कूल पहुंचाई गई। जबकि काेटड़ा, सायरा और गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र के मतदान के लिए 1036 ईवीएम आर्ट्स काॅलेज पहुंचाई गई। इनमें रिजर्व ईवीएम भी शामिल है। जिला निर्वाचन अनुभाग के प्रभारी माेहन साेनी ने बताया कि बुधवार काे ईवीएम की सीलिंग हाेगी। 22 नवंबर काे फतहस्कूल और आर्ट्स काॅलेज से ही मतदान दल रवाना हाेंगे और 23 काे पहले चरण का मतदान हाेगा। पहले चरण के चुनाव में झाड़ाेल पंचायत समिति क्षेत्र में 138, फलासिया क्षेत्र में 112, काेटड़ा में 197, सायरा 116 और गाेगुंदा में 118 बूथाें पर मतदान हाेगा। मतदान दलाें की रवानगी और मतगणना काे लेकर फतहस्कूल और आर्ट्स काॅलेज में दिन भर कार्मिक तैयारियाें में जुटे रहे। दाेनाें जगह पीडब्ल्यूडी और यूआईटी के इंजीनियर्स की टीमें भी सामान्य व्यवस्था के लिए लगाई गई है।

 

खबर 5 –  रात का पारा 2.4 डिग्री बढ़कर 18.60 डिग्री परतीन दिन में मावठ की संभावना,दाेपहर से पहले तक झीलाें के आसपास और खुले क्षेत्र में दिखा धुंध का असर

Udaipur. पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में कई जगह मावठ की बारिश हाेने के बावजूद उदयपुर मेें तापमान में लगातार बढ़ाेतरी का क्रम बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की और बढ़ाेतरी हाेने से सर्दी का असर थाेड़ा और कम हुआ है। हालांकि मंगलवार काे दाेपहर से पहले तक झीलाें के आसपास और खुले क्षेत्राें में धुंध का असर बना रहा। तीन दिनाें में उदयपुर सहित मेवाड़ में कुछ जगह हल्की बारिश हाेने का अनुमान है। माैसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा था। दिन के तापमान में 4 डिग्री की कमी आई है।साेमवार काे अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री था जाे कि मंगलवार काे घटकर 26.6 डिग्री हाे गया। रात का पारा बढ़ने से सर्दी का असर थाेड़ा कम हुआ है। मंगलवार काे शहर में दिनभर बादल छाए रहे सुबह के समय नजारा ऐसा रहा मानाे बारिश का सीजन हाे। दाेपहर से पहले तक सज्जनगढ़ सहित फतहसागर के आसपास की पहाड़ियां धुंध की ओट मेें छीपी नजर आयी।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

शहर में देसी-विदेशी पर्यटकों का आना है जारी

Udaipur.

उदयपुर शहर में लगता है रोनक फिर से लोटने लगी है ,शहर में पर्यटन स्थल गुलज़ार हैं। कोरोना के कारण पर्यटन पर काफी असर पड़ा। जो अब धीरे धीरे वापस रफ़्तार पकड़ता जा रहा है। उदयपुर झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है और यहाँ हमेशा ही पर्यटकों का जमावड़ा रहता है क्युकी दुनिया की सबसे खुबसूरत शहरों में शुमार है। इस बार भी शहर में देसी विदेशी पर्यटकों का आना जारी है ,और ये देखना वाकई सुखद है। क्युकी यहाँ का अधिकतर व्यवसाय पर्यटन पर निर्भर है जिनपर कई बड़े छोटे बड़े व्यवसाय फल फूलते रहे है। कोरोना महामारी के दौरान देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमराई इसमें हर व्यक्ति की कमर तोड़ कर रख दी है। ऐसे में अगर उदयपुर  में अगर पर्यटन व्यवसाय फिर से उभरता है तो इससे कई लोगो को रोज़गार मिलेगा और शहर उन्नति के पथ पर  चल निकलेगा। शहर की प्रसिद्द फतेहसागर झील पर गुजराती पर्यटकों का हुजूम देखा जा सकता है। इसीसे अंदाजा लगाया  जा सकता है की स्थितिया फिर से सँभालने लग जाएँगी अगर हम थोड़े सावधान  रहे तो। और अगर हमने कोई भी कोताही बरती तो शायद परिस्थिया जो है उससे भी ज्यादा बिगड़ जाये जोकि शायद किसीके लिए भी अच्छी  बात नहीं।लेकिन इसीके साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा जाती है। हर तरफ पर्यटकों  के चलते जाम की स्तिथि बनी रहती है जिससे पर्यटक खुद तो परेशां होते ही है शहरवासी भी ट्रैफिक से बचने की जुगत में दिखाई देते हैं। कोरोना के कारण सात साढ़े छह महीने बेपटरी रहे लेकसिटी के पर्यटन में भी दीवाली आई है। सितंबर में जहां 13 हजार 396 और अक्टूबर में 18 हजार 679 पर्यटक आए थे, वहीं नवंबर के 16 दिन में यह आंकड़ा 9 हजार से ऊपर जा पहुंचा है।सोमवार को सुखाड़िया सर्किल पर बोटिंग शुरू हुई तो पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सहेलियों की बाड़ी में भी सैलानियों का रेला लगा रहा। फतहसागर, सज्जनगढ़, गणगौर घाट समेत प्रमुख पर्यटन स्थल भी गुलजार रहे। गुजरात-महाराष्ट्र के पर्यटक ज्यादा : अभी गुजरात, महाराष्ट्र के पर्यटक सबसे ज्यादा हैं। हरियाणा, मध्यप्रदेश से भी टूरिस्ट आ रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक आधे नवंबर में ही बीते महीनों के मुकाबले अच्छी संख्या में पर्यटक आए हैं। इसे देखते हुए कोई शक नहीं कि आने वाले दिनों में इनका आंकड़ा बीते दो महीनों के मुकाबले बढ़ जाए। लाभ पंचमी तक गुजरात-महाराष्ट्र के टूरिस्ट लेकसिटी में रहेंगे।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube –

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

BJP Congress और BTP ने ठोकी ताल, Bike लूट का आरोपी गिरफ्तार || Wagad Post Bulletin || 17-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – बीटीपी , कांग्रेस और भाजपा का पंचायत चुनाव में गावों का तूफानी दौरा – त्रिकोणीय मुकाबले में कौन मारेगा बाजी

खबर 2 बाइक लूट का आरोपी गिरफ्तार

खबर 3दोस्त के घर जाने के लिए निकले युवक की हत्या, उसी के मोबाइल से दी मौत की सूचना,माथुगामड़ा पाल गांव का युवक, संदिग्ध डिटेन

खबर 4भूरी घाटी में पलटा टेंपो, दीवाली का राशन लेने गए युवक की दबने से मौत

खबर 5किसान के घर के पास बाड़े में रखी मक्का की फसल जलकर राख,सरकार से आगजनी में हुए नुकसान को लेकर राहत दिलाने की मांग

………………………………………………………………………………………………………………………..

खबर 1 – बीटीपी , कांग्रेस और भाजपा का पंचायत चुनाव में गावों का तूफानी दौरा – त्रिकोणीय मुकाबले में कौन मारेगा बाजी

Udaipur.  डूंगरपुर जिले में पंचायत चुनावों की धूम है . कभी यहाँ मुकाबला सीधा भाजपा कांग्रेस के बिच हुआ करता था लेकिन बीटीपी के आने के बाद अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है और जिस तरह से बीतीपी का प्रभाव गाँव गाँव है एसी  स्थिति में यह नहीं कह सकते भाजपा और कांग्रेस के लिए गाँवों की सरकार बनाना इतना आसान होगा. बीटीपी कांग्रेस और भाजपा के नेता डूंगरपुर जिले की पंचायतों में तूफानी दौरा कर रहे है . बीटीपी के कार्यकर्ता और नेता घर घर गाँव गाँव ढाणी ढाणी घूम घूम कर प्रचार करने में लगे हुए है . दूसरी तरह  राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा  भी तूफानी दौरा कर डूंगरपुर पंचायत समिति के पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य के समर्थन में चुनावी  सभाओं को संबोधित किया। डूंगरपुर विधायक गणेश घोग़रा एवम् ब्लॉक अध्यक्ष भरत नागदा ने डूंगरपुर पंचायत समिति में कलाल  घाटा, मालपुर ,हमात फला भाटपुर, मेताली, रोहन वाड़ा, झाकोल, पिपलादा, गड़ामोरैया,भटवाड़ा, खेमारू, में पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी मरता गमेती, जितेंद्र कटारा,ईश्वर लाल कलासुआ, कांता आहारी, गुलाबसिंह चौहान, रेखा देवी खराड़ी  एवम् जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी जयचंद आमलिया, सुरता परमार,  नर्वदा कोटेड  के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित  कर कोंग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से जीता कर राजस्थान सरकार की कड़ी से कड़ी  जोड़ने का आव्हान किया। इधर भाजपा के नेता भी पंचायत में अपनी सरकार बनाने के लिए पूरा जोर दे रहे है . जिला परिषद एवं पंचायती राज चुनावों के  इस दौर में  डूंगरपुर ज़िले में खेरवाडा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने  जनसभा को संबोधन किया । जितेन्द्र मीणा नें जनसभा के दौरान काग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा एवम् भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। श्री मीणा नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायतीराज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की सदैव पक्षधर रही है, जिसकी परिणीति केंद्र सरकार एवं भाजपा की पूर्ववर्ती राज्य सरकारों की योजनाओं में भी स्पष्ट दिखाई देती है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, भाजपा जिला अध्यक्ष डूंगरपुर प्रभु पंण्डया, संगठन प्रभारी विजेन्द्र शास्त्री, शंकर डेया पुर्व प्रधान सागवाडा, गुरु प्रसाद जी पटेल पुर्व जिला अध्यक्ष, समेत सैकड़ो की संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहाँ ।

 

खबर 2बाइक लूट का आरोपी गिरफ्तार

Udaipur. डूंगरपुर पुलिस बाइक लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया . जिलापुलिस अधीक्षक कालूराम रावत द्वारा डूंगरपुर जिले मे चोरी नकबजनी लूट की वारदातो की रोकथाम एवं मुल्जिमान की अतिशीघ्र गिरफतारी के संबंध मे जारी निर्देशो के मद्देनज़र  थानाधिकारी रूपलाल मीणा द्वारा थाने पर दर्ज लुट के प्रकरण में वांछितो की गिरफतारी हेतु गठित टीम मे कार्यवाही करते हुये लुट के प्रकरण मे 01 मुल्जिम को गिरफतार किया व लुट की बाईक बरामद की।  अरविन्द  परमार की बाइक 15 नवम्बर  को तीन बदमाशों ने दारा धमका कर  मोटरसाईकिल  छिन कर  भाग गये थे जिसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए  गोपाल पिता बदा परमार मीणा निवासी सुलई पगारा थाना दोवडा  को मय लुट की बाईक के साथ डिटेन कर थाने पूछताछ की वारदात अपने अन्य साथियो के साथ करना स्वीकार करने पर मुल्जिम को गिरफतार किया गया।

 

खबर 3दोस्त के घर जाने के लिए निकले युवक की हत्या, उसी के मोबाइल से दी मौत की सूचना, माथुगामड़ा पाल गांव का युवक, संदिग्ध डिटेन

Udaipur. सदर थाना क्षेत्र के माथुगामड़ा पाल गांव में 21 वर्षीय युवक की रविवार को हत्या कर दी गयी । इसके बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल की इमरजेंसी में रख कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने मृतक​ के परिजनों से बातचीत करने के बाद भाटपुर, गोकुलपुरा व अन्य जगह पर दबिश देकर कुछ युवकों को डिटेन किया है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दरअसल, टीनू उर्फ रोहित 15 नवंबर की सुबह साढ़े सात बजे घर से बाइक लेकर अपने दोस्त गोकुलपुरा निवासी धनपाल पुत्र हुरमाराम कटारा के घर जाने का कह कर निकला था। शाम करीब चार बजे टीनू उर्फ रोहित अपनी बाइक के पीछे धनपाल एवं भाटपुर निवासी लोकेश पुत्र देवीलाल को बिठा कर घर के पास से रोड पर जाते हुए दिखे। अन्य दो बाइक पर छह लोग ओर थे। इनकी पहचान टीनू के ​पिता कांतिलाल ने माथुगामड़ा पाल फला हरियात के नरेश पुत्र नाथु, अजय पुत्र नाथु, मेहक पुत्र नाथु कटारा के रूप में की है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद माथुगामड़ा पाल गांव से परिजन भी पहुंच गए। सोमवार सुबह मृतक के परिजन अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। इसके गले पर चोट के निशान नजर आए। मृतक टीनू के पिता कांतिलाल ने बताया कि रविवार शाम करीब 6.30 बजे बड़े भाई पेमू पुत्र जीवा कटारा का लड़का मुकेश उनके  घर पर आया। बताया कि टीनू उर्फ रोहित के मोबाइल नंबर से मुकेश के मोबाइल पर कॉल आया। इस पर कांतिलाल ने पूछा कि कौन बोल रहा है। उसने अपना नाम नहीं बताया। कहने लगा कि टीनू की मौत हो चुकी है। उसका शव डूंगरपुर अस्पताल में रखा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे तो टीनू मृत अवस्था में मिला। आरोपी लड़के मृत अवस्था में रोहित को अस्पताल छोड़ कर चले गए।

 

खबर 4भूरी घाटी में पलटा टेंपो, दीवाली का राशन लेने गए युवक की दबने से मौत

Udaipur. दीपावली से ठीक एक दिन पहले खेड़ावड़लीपाड़ा से आंबापुरा आ रहा एक ओवरलोड टेम्पो नवाखेड़ा की भूरी घाटी में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिससे टेम्पो के नीचे दबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही कुछ लोगों को चोटें भी लगी। आंबापुरा थानाधिकारी किरेन्द्रसिंह ने बताया कि 14 नवंबर को खेड़ावड़लीपाड़ा से आंबापुरा आ रहा ओवरलोड टेम्पो नवाखेड़ा की भूरी घाटी पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में नवाखेड़ा निवासी 25 वर्षीय पूंजा पिता धर्मा निनामा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी एवं मृतक के परिजनों ने बताया कि टेम्पो में करीब 15 से 17 सवारियां भरी हुई थी। चालक द्वारा भूरी घाटी पर ढलान के बावजूद लापरवाही पूर्वक तेज गति से टेम्पो चलाने के कारण घाटी से नीचे उतरते हुए अचानक लहरा कर खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी पर नवाखेड़ा सरपंच प्रदीप निनामा मौके पर पहुंचे। मृतक युवक पूंजा के पिता धर्मा ने बताया कि पूंजा दीपावली पर घर के लिए राशन का सामान लाने के लिए आंबापुरा गया था। दीपावली के त्योहार के चलते परिजन राशन सामग्री आने का इंतजार कर रहे थे कि अचानक उसके मौत की सूचना मिलने पर वे हतप्रभ रह गए और परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक युवक के पिता धर्मा निनामा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि टेम्पो चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक व तेज गति से टेम्पो चलाने के कारण दुर्घटना का मामला दर्ज कराया।

 

खबर 5किसान के घर के पास बाड़े में रखी मक्का की फसल जलकर राख,सरकार से आगजनी में हुए नुकसान को लेकर राहत दिलाने की मांग

Udaipur. बांसवाडा के छोटी सरवन क्षेत्र के गगरवा में शनिवार को दिन में एक किसान के घर के पास पड़ी मक्का की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की जानकारी के बाद आसपास के लोगों ने करीब 500 फिट दूर वाटर पंप व पाइप लगाकर आग पर छिड़काव किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक मक्का की फसल व चारा पूरी तरह जलकर राख हो गया। समाज सेवी आनंद निनामा ने बताया कि गगरवा गांव में फणिया पिता प्यारा निनामा ने बारिश के समय की निकली मक्का की फसल घर के पास उसके खेत में रखी हुई थी। दिन में अचानक मक्का में आग की लपटें दिखाई दी। जिस पर फणिया ने चिल्लाकर आस पास के लोगो को बुलाया। ग्रामीणों ने घरों और हैंडपंप से पानी का छिड़काव किया। लेकिन आग की लपटें कम नही हुई तो करीब 500 फिट दूर कुंए में वाटर पंप लगाकर पाइप की सहायता जलती मक्का की फसल पर छिड़काव किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पाया लेकिन किसान की मक्का की फसल और सूखी घास जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार ने सरकार से आगजनी में हुए नुकसान को लेकर राहत दिलाने की मांग की।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/g_tQMQmw0K8

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

CMHO Dinesh Kheradi ने कहा Chetan Deora हुए Corona संक्रमित

Udaipur. उदयपुर शहर की सबसे बड़ी खबर जिससे आपको हम रूबरू करवाने जा रहे है वो ये है की उदयपुर जिले के मुखिया यानि की जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा  कोरोना से संक्रमित पाए गए है। सीएम एच ओ दिनेश खराड़ी  ने इसकी जानकारी दी है। बतादे की तमाम एहतियात बरतने के बाद भी कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। त्योहारी सीजन के चलते  पर्यटकों के कदम उदयपुर की तरफ मुड़ने लगे हैं ऐसे में कोरोना के कारण कही फिर से जन जीवन अस्त व्यस्त न हो जाये। प्रशाशन इसके लिए सभी इंतज़ाम किये जा रहा है और सभी तरह की सावधानी भी बरत रहा है लेकिन फिर भी कोरोना का बढ़ता हुआ आंकड़ा चोका देने वाला है। दरअसल प्रशाशन के अधिकारियो से भी ये अपील की गयी थी की वे भी अपनी नियमित जांच करवाए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। क्युकी प्रशाशन का प्रत्येक व्यक्ति सीधे कोरोना संक्रमितो के बचाव के लिए संपर्क में आता है। इसी कड़ी में जांच करवाई गयी तो जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा  की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जो की काफी चिंताजनक बात है। वे अस्य्म्तोमाटिक हैं और  अभी ठीक बताये जा रहे हैं एवं होम आइसोलेशन में हैं। बता दे की त्योहारी सीजन के साथ-साथ कोरोना संक्रमण ने भी फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अक्टूबर में कम हुई नए केस मिलने की दर नवंबर में फिर से बढ़ने लगी है। 16 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच 1654 केस मिले, यानि औसत 55 केस हर रोज। वहीं 10 नवंबर से 16 नवंबर तक के आंकड़ाें पर गौर करें तो औसत 65 नए केस सामने आ रहे हैं। अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही कोराेना केस घटने शुरू हो गए थे। इससे पहले सितंबर में एक-एक दिन में औसत 100-100 संक्रमित सामने आ रहे थे। शहर में दीपोत्सव तीन दिनाें में साेमवार तक 189 काेराेना संक्रमित मिले। एक मरीज की माैत भी हुई। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सोमवार को 61, जबकि इससे पहले रविवार और शनिवार को क्रमश: 72 और 56 नए संक्रमित मिले। शनिवार को एक मरीज की मौत भी हुई। अब संक्रमितों का आंकड़ा 7674 हो गया है। इनमें से 7299 स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 295 एक्टिव केस है, जिनमें से 82 विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती और 213 होम आइसोलेशन में हैं।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube –https://youtu.be/17VgMwEskZU

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Salumbar में बात थी मामूली लेकिन विवाद हो गया दो समुदायों के बिच || Udaipur Post Bulletin || 16-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – सलूम्बर में क्रिकेट खेल में दो समुदाय के बिच हुआ विवाद – वि 6 घायल3 को किया उदयपुर रेफरकस्बे में तनाव के चलते चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

खबर 2 – शहरवासियों ने सुख-समृद्धि व हर्षोल्लास के साथ मनाई दिवाली

खबर 3 – उदयपुर में नहीं थम रहा कोरोना का कहररविवार को 72 नए संक्रमित मरीज आए सामने

खबर 4 – कोरोना हो या कुछ भी हम नहीं सुधरने वाले78 हजार कट चुके चालान फिर भी वहीं हाल

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – सलूम्बर में क्रिकेट खेल में दो समुदाय के बिच हुआ विवाद – वि 6 घायल3 को किया उदयपुर रेफरकस्बे में तनाव के चलते चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

Udaipur.  सलुम्बर कस्बे में  दो पक्षों में मामूली बात दोनों पक्षों में आपसी विवाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों के 6 युवा घायल हो गए, जिनमे से तीन जनो को उदयपुर रेफर किया गया । एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों समुदायों के बीच आपसी विवाद के चलते बाजार बंद हो गए।  फिलहाल कस्बे में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। बताया जा रहा है की क्रिकेट के खेल को लेकर मामले ने तूल पकड़ा है। ravivaar  शाम को सलूम्बर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रिकेट खेलते खेलते दोनों समुदाय के युवा आमने सामने हो गए।  देखते ही देखते मामूली विवाद मारपीट में तब्दील हो गया जहाँ दोनों पक्षों के 6 युवा घायल हो गए जिनमे से 3 को उदयपुर रेफर किया गया जबकि एक युवा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इधर विवाद की गंभीरता के चलते सलूम्बर के बाजार बन्द हो गए है। वही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हो चूका है। स्थिति तनावपूर्ण होने से तीन थानों के जाब्ता और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए है। वहीँ पुलिस ने आरोपितों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

Watch Video On YouTube :- https://youtu.be/Vvu1f86hADE

 

खबर 2 –  शहरवासियों ने सुख-समृद्धि व हर्षोल्लास के साथ मनाई दिवाली

Udaipur. कोरोना काल में भी उदयपुर संभाग  भर में दिवाली पारंपरिक तौर-तरीके से सुख-समृद्धि और हर्षोल्लास से मनाई गई। त्योहार मनाने की खुशी में लोग कोरोना का खौफ भी भूल गए। हालांकि त्योहार को लेकर लोग बेहद उत्साहित दिखे। सुबह से ही घरों की साफ सफाई से लेकर उन्हें संजाने संवारने का दौर शुरू हो गया। श्री लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों, प्रसाद के लिए मिठाई की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही। बाजार में पूरे दिन जाम की स्थिति रही। शाम होते ही पूरा शहर रंग बिरंगी झालरों से रोशन हो उठा। घरों में मां लक्ष्मी गणेश का पूजन हुआ। लोगों ने विधि विधान से पूजन कर सुख सौभाग्य के लिए मंगलकामना की। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ, जो आधी रात के बाद तक चलता रहा। राज्य सरकार की ओर से दीपावली पर्व पर पटाखें जलाने व आतिशबाजी करने पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी शहरवासियों ने कई जगह आतिशबाजी की।  शहर के मकानों पर हुई रंगबिरंगी रोशनी के बीच आसमान में नजर आ रही आतिशबाजी सभी को आकर्षित करती नजर आयी। पुलिस भी सक्रिय नजर आयी। इसके बावजूद भी शहर में  लोगों ने आतिशबाजी की। खेर त्यौहार है और फिर ख़ुशी का है तो ख़ुशी में ये सब चलता है. खेख्रे के दिन भी लोगों ने पारंपरिक तरीके से मनाया और गोवर्धन पूजा की . सुबह से मिलाने मिलाने का दौरा चला बधाइयों का और मिठाइयों का दौर तो आज भाई दूज तक भी जारी है |

Watch Video On YouTube :- https://youtu.be/ngYMFw_lO6w

 

खबर 3 – उदयपुर में नहीं थम रहा कोरोना का कहररविवार को 72 नए संक्रमित मरीज आए सामने

Udaipur. उदयपुर में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। रविवार को भी यही क्रम जारी रहा और उदयपुर में कोरोनावायरस से ग्रसित 72 नए संक्रमित मरीज सामने आए जिसके बाद में उदयपुर में कोई संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7613 के आंकड़े पर पहुंच गई है। रविवार को आए संक्रमित मरीजों में से 41 उदयपुर के शहरी इलाके में रहने वाले हैं। जबकि 31 उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्र के हैं इनमें से दो कोरोना वारियर हैं। जबकि 24 पूर्व में आए संक्रमित मरीजों के नजदीकी संपर्क में आए लोग हैं। इसके साथ ही 46 नए स्थानों पर संक्रमित मरीज मिले हैं। त्योहारी सीजन पर बढ़े संक्रमित मरीज उदयपुर में दीपोत्सव के पावन पर्व पर संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले 5 दिनों से उदयपुर में प्रतिदिन 55 संक्रमित मरीज औसतन सामने आ रहे हैं। जिसके बाद में उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 7613 के आंकड़े पर पहुंच गई है। अब तक 80 की मौत, 7234 मरीज हुए स्वस्थ उदयपुर में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 7613 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक 80 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 7234 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। ऐसे में उदयपुर में अब कोरोना संक्रमण के 299 मामले ही शेष बचे हैं।

Watch Video On YouTube :- https://youtu.be/xGZFMhvM5Uk

 

खबर 4 –  कोरोना हो या कुछ भी हम नहीं सुधरने वाले78 हजार कट चुके चालान फिर भी वहीं हाल

Udaipur. कोरोना का प्रकोप के बावजूद लोग लापरवाह होकर शहर के रमणिक स्थलों पर घूमने फिरने के अलावा अकारण बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग के सडक़ों पर घूम रहे है। पुलिस ने अब तक सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं करने और मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3000 से ज्यादा चालान काटे। इससे पहले पुलिस अब तक समझाइश के साथ ही 78 हजार चालान बनाकर 90लाख रुपए का जुर्माना वसूल चुकी है फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे।पुलिस ने मास्क व सोशल डिस्टेसिंग व निषेधाज्ञा के लिए जागरूकता का संदेश के साथ ही कई बार अलर्ट जारी कर लोगों को सावचेत किया इसके बावजूद लोगों ने लापरवाह दिखे। पुलिस ने अब सख्ती करते हुए बिना मास्क वालों के चालान बनाए। कोरोना महामारी अधिनियम के तहत पुलिस ने अब तक 67 हजार 917 चालान बनाते हुए 90 लाख का जुर्माना वसूल चुकी है। इनमें सोशल डिस्टेसिंग के 53560 और बिना फेस मास्क के 12769 चालान काटे गए। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत उदयपुर में लॉकडाउन 5ण्0 के दौरान 22 सितम्बर को 519 चालान बनाकर 58770 का जुर्माना वसूला गया।

Watch Video On YouTube :- https://youtu.be/on3vbhAhuLk

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/LorEaQiPM_E

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

अवैध वसूली के 2.65 लाख मिले, जिला कलेक्ट्रेट में ‘वोट नु मेरियु’ (दीपदान) कार्यक्रम हुआ आयोजित || Wagad Post Bulletin || 13-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – अवैध वसूली के 2.65 लाख मिलेपरिवहन एसआई सहित 4 गिरफ्तार,खिंवाड़ा निवासी परिवहन उपनिरीक्षक छगन मेघवाल काे भी पकड़ा

खबर 2 डंगरपुर में पंचायत राज आम चुनाव 2020 मतदान जागरूकता अभियान को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में वोट नु मेरियु‘ (दीपदान) कार्यक्रम हुआ आयोजित

खबर 3शिक्षकों ने समस्याओं के लिए सौंपा ज्ञापन

खबर 4मार्च का स्थगित वेतन दिलाने- वेतनमान में कटौती बंद करने के लिए दी गिरफ्तारी

खबर 5कलिंजरा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन नहीं किया ताे बेटों और पत्नी ने पीटा

………………………………………………………………………………………………………………………..

खबर 1 – अवैध वसूली के 2.65 लाख मिलेपरिवहन एसआई सहित 4 गिरफ्तार,खिंवाड़ा निवासी परिवहन उपनिरीक्षक छगन मेघवाल काे भी पकड़ा

Udaipur.  एसीबी ने गुरुवार को देर रात रतनपुर चेकपोस्ट पर कार्रवाई कर परिवहन विभाग में चल रही घूसखोरी का पर्दाफाश किया। इस मामले में एसीबी ने एक परिवहन इंस्पेक्टर और 5 गार्ड को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो लाख 65 हजार से ज्यादा की राशि जब्त की। एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि रतनपुर चेक पोस्ट पर लगातार बड़ी मात्रा में वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करने के लिए एडीजी एमएन दिनेश को निर्देश दिए।उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी कोटा ठाकुर चंद्रशील कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई की। टीम ने गुरुवार रात आठ बजे रतनपुर चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग के उड़न दस्ते के एक गार्ड को ट्रक चालक से अवैध रूप से राशि वसूलते रंगे हाथ पकड़ा। इसके अलावा चेकपोस्ट एक और दो पर जांच की तो परिवहन उपनिरीक्षक छगन मेघवाल और दलालों के पास से दो लाख 65 हजार की राशि जब्त की। देर रात तक एसीबी की टीम जांच में जुटी हुई थी। एसीबी ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें परिवहन उपनिरीक्षक छगन मेघवाल निवासी खिंवाड़ा पाली, गार्ड जितेन्द्रसिंह निवासी गैहरी अलवर, महिपालसिंह निवासी तिलक विहार गोकुलपुरा जयपुर, पूरनसिंह निवासी डूडिया नागौर को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में दलाल नेपालसिंह निवासी जादोज सीकर, राजपालसिंह जैसाबोरा जयपुर, दीपकसिंह निवासी गार्निया, पाली, जयंतीलाल दमोनी निवासी बिछीवाड़ा प्राइवेट सहायक को डिटेन किया है।उल्लेखनीय है कि रतनपुर बॉर्डर पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली के मामले पहले भी उजागर हाेते रहे हैं। बॉर्डर चेकपोस्ट होने के कारण यहां पर दिनभर में हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। कई बार जनप्रतिनिधियों ने भी परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवैध वसूली करते पकड़ा था।इसके चलते पहले एक बार भारी विवाद भी हुआ था और उस समय ऑडियाे वायरल होने के कारण इस मामले ने तूल भी पकड़ा। हैरानी की बात है कि रतनपुर बॉर्डर पर पिछले छह माह के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन भी पकड़ा गया है। इस पूरे मामले में भी चेकपोस्ट पर कार्यरत अधिकारियों की भूमिका पर कई बार गंभीर सवाल भी उठे हैं। यहां पर लगने के लिए भी बड़े स्तर पर लेेनदेन की बात समय-समय पर सामने आती रही है।

 

खबर 2डंगरपुर में पंचायत राज आम चुनाव 2020 मतदान जागरूकता अभियान को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में वोट नु मेरियु‘ (दीपदान) कार्यक्रम हुआ आयोजित

Udaipur. डंगरपुर में पंचायत राज आम चुनाव 2020 मतदान जागरूकता अभियान को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में ‘वोट नु मेरियु‘ (दीपदान) कार्यक्रम गुरूवार सायं को आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान स्वीप प्रकोष्ठ अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने दीप जलाकर स्वीप कार्यक्रम का आगाज किया। नन्हीं बालिकाएं आरवी और आर्ची ने दीप और मेरियु को पकड़कर स्वीप कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि आज ‘दिवारी काल दिवारी मेरज्यु।‘ नन्हीं बालिकाओं ने छोटे-छोटे संवादों यथा ‘एक वोट की कीमत तुम क्या जानो काका एक वोट से तो तस्वीर ही बदल जाती है‘, के माध्यम से मत का महत्व बताया। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) ओला ने कहा कि ‘‘मजबुत लोक तंत्र-सब की भागीदारी‘‘ ही स्वीप का प्रमुख लक्ष्य है एवं निर्वाचन के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिये प्रोत्साहित करके सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। स्वीप प्रकोष्ठ अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली, ‘वोट नु मेरियु‘ का आयोजन कर लोगों का जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंणीलाल छगन, जिला शिक्षा अधिकारी गोवर्धनलाल यादव, सीबीईओ गटूलाल अहारी, भूपेन्द्र देवला, लोकेश परमार, मयूर गर्ग मौजूद रहे। संचालन महेश व्यास ने किया।

 

खबर 3शिक्षकों ने समस्याओं के लिए सौंपा ज्ञापन

Udaipur. शिक्षक संघ सियाराम ने गुरुवार काे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर पंचायती राज के चुनाव में शिक्षकों, कार्मिकों की डयूटी लगाने एवं प्रति वर्ष की तरह बोनस पूर्ण रूप से नकद देने की मांग की है। प्रवक्ता हैरी रावल ने बताया की वर्तमान वैश्विक महामारी कोवीड 19 के बढ़ते संक्रमण के कारण पंचायती राज चुनाव में 55 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों, कार्मिकों की डयूटी नहीं लगाई जाए। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्मिकों को दीपावली बोनस देने का आदेश जारी किए गए उसमें बोनस का 75 प्रतिशत राशि जीपीएफ खाते में जमा कराने के आदेश से शिक्षकों में निराशा है।

 

खबर 4मार्च का स्थगित वेतन दिलाने- वेतनमान में कटौती बंद करने के लिए दी गिरफ्तारी

Udaipur. कर्मचारियों की 15 सूत्री मागाें काे लेकर बुधवार काे अखिल राजस्थान संयुक्त महासंघ के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी। महासंघ के आह्वान पर सुबह 10 बजे से महासंघ से जुड सभी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य कलेक्ट्री गेट के बाहर एकत्रित हुए। जहां पर पदाधिकारियों ने राज्य सरकार की ओर से की जा रही मनमानी के खिलाफ अपनी वार्ता प्रस्तुत की। उन्होंने बताया की काेराेनाकाल में सबसे ज्यादा कार्य कर्मचारियों ने किया है। इसके बावजूद उनके वेतन काे काटने के लिए स्वीकृति नहीं ली गई। अध्यक्ष धनेश्वर पंडया ने बताया की काेविड-19 में मार्च माह में स्थगित किए गए वेतन काे जल्द दिया जाए। अगस्त से हर माह हाे रही कटौती काे खत्म किया जाए। उपार्जित अवकाश का नकद भुगतान कर बोनस जल्द दिलाया जाए। कर्मचारियों के वेतन से की जा रही वसूली काे बंद किया जाए। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों एवं पूर्व में चल आ रही विसंगतियों के निराकरण के लिए गठित सामंत कमेटी की रिपोर्ट काे सार्वजनिक किया जाए। कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश के अधिकार काे बहाल किया जाए। राज्य के बाेर्ड, निगम, स्वायतशासन संस्थानों के कर्मचारियों काे सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। कर्मचारी महासंघ और सरकार के मध्य लागू हुए समझाते काे जल्द लागू किया जाए। कर्मचारियों की वित्तीय व गैर वित्तीय मांगाें के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के मंत्री व विभागाध्यक्ष की कर्मचारियों संगठनों से द्विपक्षीय वार्ताएं जल्द हाे। नरेगाकर्मी, आंगनबाड़ी कार्मिक, पेराटीचर्स, आंगनबाड़ी कार्मिक, मिड-डे-मील वर्कस, शिक्षाकर्मी काे नियमित किया जाए। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर गिरफ्तारी दी। इसके तहत पदाधिकारियों और कार्मिकों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस के वाहनों में बैठाकर उन्हें साबेला तालाब के पास लेकर वापस छाेड़ दिया गया। इस अवसर पर वीरभद्रसिंह मांडव, मांगीलाल पंचाल, मणिलाल मालीवाड़, दिनेश प्रजापति, लक्ष्मी जैन, राजेश्री चाैहान, धर्मेंद्र जैन, लीलाराम भगाेरा, सलीम खां चावड़ा, नारायणलाल अहारी, जहीर खां, राजेंद्रसिंह चाैहान, कांतिलाल कटारा, दयालसिंह, दशरथ काेटेड़, रमेश खेती, उमरावसिंह, डूलेसिंह, घनश्यामसिंह, हीरालाल गामाेट सहित सदस्य मौजूद थे। संचालन महामंत्री बंशीलाल कटारा, हेमंत कुमारी खराड़ी ने किया।

 

खबर 5कलिंजरा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन नहीं किया ताे बेटों और पत्नी ने पीटा

Udaipur. कलिंजरा थाना क्षेत्र में घर के मुखिया ने धर्म परिवर्तन करने से मना किया तो उसके पुत्र और पत्नी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। प्रार्थी ने कलिंजरा थाने में मामला दर्ज कराया। थाना पुलिस के अनुसार सागवा निवासी रमणलाल निनामा रिपोर्ट देकर बताया कि बुधवार काे रात करीब 9 बजे आरोपी पुत्र संजय, मणिलाल और पत्नी संसर उर्फ गटु ने सुरेश, संतु, महेश, जयंतीलाल निनामा निवासी सागवा ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। रमणलाल द्वारा मना करने पर गाली गलौच करते हुए मारपीट की। इस दाैरान रमणलाल के पिता मंगला से भी आरोपियों ने मारपीट कर धमकियां दी। प्रार्थी ने आरोपियों के खिलाफ करवाई की मांग की है।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/KvDbkOyOy_0

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

कांकरी डूंगरी आन्दोलन को लेकर BTP विधायक राजकुमार रोत ने दे दिया बेबाक बयान

Udaipur. डूंगरपुर जिले में कांकरी डूंगरी पर पिचले दिनों हुआ उपद्रव तो पता ही होगा. किस तरह से काकरी डूंगरी पर शिक्षक भर्ती को लेकर एसटी के युवा जमा हुए और बाद में किस तरह से यह आन्दोलन उग्र आन्दोलन बन गया . इस मामले में सीबीसी के संवादाता जुगल कलाल की बात पंचायत चुनाव के दौरान चोरासी के विधायक राजकुमार रोत से हुई. राजकुमार रोत ने इस सारे मामले को लेकर क्या कहा यह जानना जरूरी है तो सुनिए इस पुरे मामले में क्या कहते है राजकुमार रोत.

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/ruz3V_qGeKU

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Dhanteras पर सवा 300 करोड़ के कारोबार की आस, लिव-इन में रह रही नर्स ने अन-बन पर फांसी लगाई || Udaipur Post Bulletin || 13-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – आज धनतेरस : सवा 300 करोड़ के कारोबार की आस,घर-आंगन संवार कर शहरवासी भी लक्ष्मी के स्वागत को तैयार

खबर 2 – शादीशुदा पार्टनर के साथ लिव-इन में रह रही नर्स ने अनबन पर फांसी लगाई,लैब टेक्नीशियन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

खबर 3 – पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के साथ घूमते एक गिरफ्तार

खबर 4 – उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों और प्रतिभावान छात्राओं का किया सम्मान

खबर 5 – पटाखे बेचेंगे तो 10 हजारफोड़े तो 2000 रु. जुर्माना,कलेक्टर के आदेशअफसरों की जिम्मेदारी तय

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – आज धनतेरस : सवा 300 करोड़ के कारोबार की आस,घर-आंगन संवार कर शहरवासी भी लक्ष्मी के स्वागत को तैयार

Udaipur.  चार दिन के दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ होगी। बाजार भी तैयार हैं और खरीदार भी। बर्तन, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, ज्वैलरी, इलेक्ट्राॅनिक्स, रेडिमेड सहित हर सेक्टर में व्यापारियों को सवा 300 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है, क्योंकि करीब छह महीने के कोरोना काल के बाद नवरात्रि के साथ ग्राहकी के साथ बाजार भी वापसी कर चुके हैं। बीते एक हफ्ते के दौरान इन सेक्टरों में अच्छा उठाव भी आया है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में 70 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की आस है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि सोना और चांदी की कीमतों में पिछले दिनों आई गिरावट के चलते फेस्टिव सीजन में अच्छी खरादारी रह सकती है। आगामी शादियों के सीजन का असर भी रहेगा, क्योंकि दीवाली के 11 दिन बाद ही देवउठनी एकादशी के साथ सावे भी शुरू हो जाएंगे। इस बीच बर्तन व्यापारी भी 4 करोड़ से ज्यादा के बाजार के संकेत दे रहे हैं। शहर में बर्तन की 125 दुकानें हैं। त्योहार और सावों को ही देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों ने भी डिसकाउंट और पैकेज ऑफर किए हैं। हर साल दीपोत्सव पर पांच दिन दीए जलाए जाते हैं। धनतेरस से शुरुआत के बाद भाई दूज तक दीपमालाएं सजती हैं, लेकिन इस बार यह सब चार दिन ही होगा। शुक्रवार को धनतेरस है। रूप चतुर्दशी और दीवाली शनिवार को होगी। ज्याेतिषविदों के अनुसार तिथियां एक साथ आने के कारण यह स्थिति बन रही है। रविवार को खेंखरा और सोमवार को भाई दूज मनाई जाएगी। कोरोना के चलते दीपावली पर इस बार अन्नकूट, 56 भोग के आयोजन वृहद स्तर पर नहीं होंगे। महालक्ष्मी मंदिर में भी प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। श्रद्धालु बाहर से दर्शन कर सकेंगे।

 

खबर 2 –  शादीशुदा पार्टनर के साथ लिव-इन में रह रही नर्स ने अनबन पर फांसी लगाई,लैब टेक्नीशियन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

Udaipur. सवीना थाना क्षेत्र में कई महीनों से अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रही आरएनटी मेडिकल कॉलेज में की महिला नर्स के शादीशुदा प्रेमी से अनबन होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने सी ब्लॉक सेक्टर-14 सवीना निवासी आरएनटी में ही कार्यरत लैब टेक्नीशियन (एलटी) वीजू टीपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी राजीव जोशी ने बताया कि इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक रेणु कुमावत (36) आरएनटी मेडिकल कॉलेज में बतौर नर्स सेवाएं देती थी। वह तलाकशुदा थी। वीजू टीपी से महीनों पहले उसकी मुलाकात प्रेम में बदल गई। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बताया गया है कि बुधवार रात रेणु की वीजू से किसी बात पर अनबन हो गई। इसके बाद रेणु ने कमरे में फांसी लगा ली। उसे एमबी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को धीरेंद्र कुमार पुत्र रेवाशंकर कुमावत निवासी डागलियों की मादड़ी (सुखेर थाना) ने एलटी वीजू के खिलाफ रिपोर्ट दी। धीरेंद्र का आरोप है कि वीजू के परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने के कारण उसकी बहन रेणु ने आत्महत्या कर ली। इस पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

खबर 3 – पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के साथ घूमते एक गिरफ्तार

Udaipur. सुखेर थाना पुलिस ने पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ घूमते पानेरियाें की मादड़ी, हिरणमगरी निवासी रमेश पुत्र स्व. बंशीलाल पानेरी काे गिरफ्तार किया है। आराेपी ने ससुराल पक्ष की तरफ से जान का खतरा हाेना बताते हुए हथियार साथ रखने की बात कही। थानाधिकारी आईपीएस प्रशिक्षु रंजिता शर्मा ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान आराेपी पुलिस काे देखकर भागने लगा। जिसे पकड़कर तलाशी ली, इसमें एक अवैध पिस्टल अाैर पांच जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में ऐराेपी रमेश ने बताया कि उसके तलाक काे लेकर ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। ससुराल वालाें ने जान से मारने की धमकी दे रखी हैं, इस डर से उसने हथियार रखा था। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खबर 4 –  उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों और प्रतिभावान छात्राओं का किया सम्मान

Udaipur. जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता और महिला एवं बाल विकास विभाग के साझे में बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ याेजना के तहत शिक्षा सम्मान पुरस्कार और जिला ब्रांड एंबेसेडर सम्मान समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, रेजीडेंसी में गुरुवार को हुआ। इस मौके पर प्रतिभावान छात्राओं और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर ने छात्राओं को लगन के साथ लक्ष्य निर्धारित करते हुए जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला ब्रांड एंबेसेडर अंतरराष्ट्रीय स्केटर लब्धि सुराणा ने कहा की कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। गौरवी सिंघवी ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। महिला अधिकारिता उपनिदेशक संजय जोशी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ याेजना के तहत जिले में बालिकाओं को सकारात्मक एवं सुरक्षात्मक वातावरण बनाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मांधाता सिंह ने भारतीय प्रशासनिक एवं राज्य प्रशासनिक सेवाओं में चयन की प्रक्रिया, विषय-वस्तु, वैकल्पिक विषय का चयन एवं सामान्य ज्ञान की तैयारी और पाठ्यक्रम की जानकारी दी। संचालन देवकिशन परमार ने किया। समारोह में विभिन्न स्कूलों में 12वीं कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाएं- पार्वती पटेल, कीर्ति आमेटा, किरण कुंवर झाला, किरण व्यास, भाविका वैष्णव, नीतू जोशी, जया मेनारिया, प्रेरणा टेलर, आयुषी सोनी, विद्या पालीवाल और 10वीं कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाएं शाजिया खिलजी, नंदिनी शास्त्री, खुशी पण्ड्या, सुनीता मेनारिया, रेखा मीणा, नीतू सुथार, आस्था यादव, पूनम जोशी, मेघना सुधार व स्नेहा सेठिया को सम्मानित किया।

 

खबर 5 – पटाखे बेचेंगे तो 10 हजारफोड़े तो 2000 रु. जुर्माना,कलेक्टर के आदेशअफसरों की जिम्मेदारी तय

Udaipur. काेराेना महामारी और बढ़ते प्रदूषण के चलते जिला प्रशासन ने पटाखों के उपयोग और बिक्री पर आदेश जारी कर पाबंदी लगा दी है। कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि पटाखों के विक्रय और उपयोग की अनुमति पर राज्य सरकार की जारी अधिसूचना की पालना और अर्थदण्ड की कार्रवाई काे लेकर विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के तहत पटाखों के विक्रय और उपयाेग पर राेक लगाई गई है। अधिसूचना के अनुसार किसी भी दुकानदार के किसी भी तरह के पटाखों के विक्रय करने पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड और पटाखों के उपयोग करने या अनुमति देने पर 2 हजार रुपए का अर्थदंड लगेगा। सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस अधिकारियों, नगर निगम, नगर परिषद व पालिका के राजस्व अधिकारी सहित सभी विकास अधिकारियों को क्षेत्राधिकार में सख्त कार्रवाई करने और कम्पाउंड करने के लिए अधिकृत किया है। त्याेहारी को देखते हुए जिले में अधिकृत सभी लोक सेवकों को इन निर्देशों की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए हैं।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/OzqHjj4OY3M

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/