पेट दर्द होने पर छात्रा ने ज़हर खाया ..!

dsc0025-300x199उदयपुर। जावर माइन्स के इम्मनुयल मिशन स्कूल की 10 वीं की 15 वर्षीय बालिका ने पेट दर्द होने पर सेल्फोस का इंजेक्शन पी लिया और स्कूल में पहुचने पर जब उसकी हालत ख़राब हुई तो उसको स्कूल की अध्यापिका महाराणा भूपाल चिकत्सालय ले कर पहुची।
सूत्रों के अनुसार आज सुबह जावर माइन्स की इमानुएल मिशन स्कूल की १० वीं की १५ वर्षीय बालिका ने पेट दर्द होने पर घर में रखा हुआ सेल्फोस का इंजेक्शन पी लिया और स्कूल की चली गयी स्कूल में जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसने अपनी टीचर को बताया की उसको मासिक धर्म के पहले पेट दर्द हो रहा था जो उसको सहन नहीं हुआ जब उसने अपनी माता को इस बारे में बताया तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया तब उसने घर में ही रखा हुआ गेहूं में रखने का सेल्फोस का इंजेक्शन पी लिया की शायद इससे पेट दर्द ख़त्म हो जाये । हालत ज्यादा बिगड़ने पर स्कूल की अध्यापिका उसको एम् बी चिकित्सालय ले कर आई जहाँ अब उसकी हालत खतरे के बहार बताई जा रही है ।

Previous article12 हजार नहीं देने पर जेल में दी फांसी
Next articleरमजान का पहला जुमा, मस्जिदों में नमाजियों की भीड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here