अश्लील वीडियो बनाने वालों की गिरफ्तारी नहीं

93187
उदयपुर। किशोरी से दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल के आरोपियों को भूपालपुरा पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
भूपालपुरा थानाधिकारी रतन चावला ने बताया कि अलीपुरा निवासी एक किशोरी ने पड़ोसी सोनू उर्फ सुनील (25) के खिलाफ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया था। किशोरी ने रिपोर्ट में बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले सोनू ने किशोरी के सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखा था। एक साल पहले किशोरी घर पर अकेली थी, तब आरोपी सुनील ने उसके दोस्त रवि एवं बंटी की मदद से किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी को सुखेर स्थित एक होटल में ले जाया गया, जहां दुष्कर्म करके वीडियो बनाया गया। इसके बाद से तीनों किशोरी को ब्लैकमेल कर रहे थे। किशोरी ने आरोपी पर उससे हजारों रुपए एंठने का आरोप भी लगाया है। मंगलवार को आरोपी सुनील ने फोन कर पांच हजार रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर उसके इस क्लिपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी दी। इस पर किशोरी ने परिजानों को आपबीती बताई। बुधवार को किशोरी ने उसके परिजनों के साथ जा कर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Previous articleमामूली बात पर ले ली राहुल की जान
Next articleजयकारों से गूंजती रही चीरवा घाटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here