उदयपुर 6 सितम्बर 12। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, राजस्थान समग्र सेवा संघ तथा पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में मोहन से महात्मा कठपुतली नाट्य का शुभारम्भ गुरुवार प्रात: 9.30 बजे राजकीय गुरू गोविन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर कार्यक्रम प्रभारी मनीष शर्मा, जिला समन्वयक पंकज कुमार शर्मा, कैलाश पालीवाल एवं दिनेश दशोरा ने दीप प्रज्जवलित कर की। समन्वयक पंकज कुमार शर्मा ने प्रभारी मनीष शर्मा का गांधी टोपी एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रात: 11.30 बजे स्थानीय रेजीडेन्सी बालिका विद्यालय में प्राचार्य मधु शर्मा एवं शांता माहेश्वरी तथा 1 बजे मीरा कन्या महाविद्यालय में उपाचार्य विजयलक्ष्मी सुराणा एवं प्राचार्य अंसार हक, ओम शर्मा एवं यदु गोपाल के सान्निध्य में लगभग 45 मिनट तक कठपुतली कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के जिला समन्वयक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान में इस वर्ष 24 जनवरी को झुंझनू जिले से नाटिका की प्रदर्शन यात्रा आरम्भ हुई। अब तक 23 जिलों के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं में इसके प्रदर्शन हो चुके हैं। उदयपुर जिले में इसके शो गुरुवार से प्रारम्भ हो गए, जो 14 सितम्बर तक होंगे। देश भर में इस नाटिका के 3500 प्रदर्शन हो चुके हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में नाटिका के शो किए जा रहे हैं। 55 मिनट की इस नाटिका में दिखाया गया है कि किस तरह एक साधारण बालक मोहन अपने नैतिक बल के दम पर महात्मा कहलाया।

इस नाटिका का उद्देश्य नई पीढ़ी को महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों से रूबरू करवाकर उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित करना है। नाटिका में जीवन में सत्य, अहिंसा, अस्तेय और सद्भाव के महत्व को निरूपित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन में घटी घटनाओं को रोचक एवं कलात्मक तरीके से प्रस्तुत करते हुए इस पक्ष पर जोर दिया गया है कि गांधीजी के जीवन दर्शन से कठिन से कठिन समस्या का हल खोजा जा सकता है।

कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक अशोक कुमार तम्बोली एवं सहसंयोजक गोपाल जाट ने बताया कि 7 सितम्बर शुक्रवार को प्रात: 7:30 बजे सीपीएस स्कूल एवं अपराह्न 12.30 बजे सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मोहन से महात्मा कठपुतली नाटिका का मंचन किया जाएगा।

इस नाटिका की प्रस्तुति श्रीमती बिन्दु सिंह के नेतृत्व में पवन कुमार, राहुल सिंह, राजेन्द्र जाट, प्रेम जाट आदि कठपुतली कलाकार दे रहे हैं।

कार्यक्रम में सुधीर जोशी, जयप्रकाश निमावत, फिरोज अहमद शेख, दीपक व्यास आदि भी उपस्थित थे।

 

Previous articleमौत से जूझ रहे हे रंग कर्मी रिजवान ज़हीर उस्मान
Next articleकब तक कहलायेगा कला अक्षर भैंस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here