सर्व धर्म मैत्री संघ की ओर से क्रिसमस के मौके पर निकली शांति रैली का कई जगहों पर हुआ स्वागत

शांति का संदेश देने, सर्व धर्म समभव से निकली रैली जहां से गुजरी मानो, वहां शांति का माहौल बनता चला गया। रैली में उन सभी संदेशों का प्रदर्शन किया हुआ था, जो प्रत्येक धर्म ग्रंथों में कहे गए हैं। रैली में परियों का रूप धरकर बैठे और राहगीरों को शांति संदेश बांटते बच्चों में खुशी इस कदर थी, मानो प्रभु यीशु का दुनिया में आने ही वाले हैं। प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां खुशहाली का संदेश दे रही थी। वहीं शांति संदेश वाहन पर बैठा सेंटा क्लॉज हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार रहा था। यह नजारा सर्व धर्म मैत्री संघ की ओर से क्रिसमस के मौके पर रविवार को निकली शांति रैली का था। पटेल सर्कल से शुरू हुई रैली की शुरुआत में आईजी गोविंद गुप्ता ने कहा कि समाज में शांति कायम करने के लिए निकलने वाली शांति रैली का लाभ सभी को मिलेगा। चौराहों पर विभिन्न धर्म गुरुओं ने शांति का संदेश दिया। अलीपुरा चर्च में समापन पर उदयपुर धर्म प्रांत के बिशप स्वामी जोसेफ पथालिल ने शांति संदेश दिया।

Previous articleभरत अध्यक्ष और महेंद्र महा सचिव
Next articleदुनिया की ख़बरें फोटो की ज़ुबानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here