उदयपुर,। केन्द्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी को आज रेल मंत्रालय का पुनः अतिरिक्त प्रभार प्रदान कर रेल मंत्री बनाये जाने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने चेतक सर्कल पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाईयां दी और फैक्स भेजकर डॉ. सी. पी. जोशी को भी बधाई प्रेषित की।

देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, जिला प्रमुख मधु मेहता, उपाध्यक्ष रामलाल गायरी, बाबूलाल श्रीमाली, महामंत्री भगवतीलाल खटीक, हरिसिंह झाला, मथुरेश नागदा, दिलीप प्रभाकर, सचिव देवेन्द्रसिंह शक्तावत, श्यामलाल चौधरी, कमलसिंह चौधरी, सैयद मुर्तजा हुसैन साबरी, प्रतापसिंह चौहान, देवेन्द्र मीणा, प्रधान कन्हैयालाल खराडी, तुलसी मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष भगवतसिंह झाला, मांगीलाल चौधरी, स्वयंभू शर्मा, कालूराम मीणा, महेश पालीवाल, जीतसिंह चुण्डावत, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण मेघवाल, केवलचन्द लबाना, कौशल नागदा, किसान कांग्रेस महासचिव रमेशपुरी गोस्वामी, जिला प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली एवं मावली विधायक पुष्करलाल डांगी आदि ने डॉ. सी. पी. जोशी पर विश्वास जता कर पुनः रेल मंत्रालय का पदभार प्रदान करने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताया।

जिला प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि इन नेताओं ने अपने बयान में कहा डॉ. सी. पी. जोशी के विकास के विजन, दूरदृष्टि, तथ्यात्मक जानकारी एवं राजनैतिक सोच का लाभ न केवल मेवाड़ व राजस्थान वरन पूरे देश को मिलेगा ओर रेलवे का विकास कर आम आदमी के जीवन में परिवर्तन आयेगा।

इन नेताओ ने कहा कि मेवाड़ जो रेल विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है और रेल बजट से भी मेवाड को ज्यादा कुछ नही मिल पाया है। डॉ जोशी के रेल मंत्री बनने से मेवाडवासियो, उद्योगपतियों, व्यवसायियों तथा आदिवासी अंचल के आम नागरिको ने मेवाड के रेल विकास हेतु आशा की किरण जागृत हुई हैं।

देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने प्रधानमंत्री एवं राहुल गांधी को पत्र लिखकर आदिवासी अंचल के आदिवासी जो स्व. राजीव गांधी के हृदय मे निवास करते थे उनके सवांगीण विकास हेतु विलक्षण व्यक्तित्व के धनी, कर्मशील व्यक्तित्व एवं धरातलीय अनुभव रखने वाले डॉ. जोशी के पास रेल मंत्रालय का प्रभार स्थायी रूप से रखने की मांग की।

कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी के रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उन्हें इस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। शर्मा ने कहा कि अनुभवी और सकारात्मक सोच के धनी डॉ. जोशी को स्वतंत्र रूप से रेल मंत्रालय का चार्ज दिया जाए तो निश्चित रूप से जनहित में इसके सार्थक परिणाम होंगे।

Previous articleमास्टर प्लान में कोई कमी न रहे – खरे
Next articleअमर सिंह पहुचे उदयपुर में जैन मुनी का आशीर्वाद लेने
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here