मुंबई हमलों के गुनाहगार अजमल आमिर कसाब को आज सुबह 7:30 बजे पुणे की यरवडा जेल में फांसी दे दी गई है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटील ने पुष्टि कर दी है कि कसाब को आज बुधवार की सुबह 7.30 बजे फांसी दी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि पहले अटकले लगाई जा रही थी कि मुंबई पर हुए हमले की चौथी बरसी पर कसाब को फांसी हो सकती है, लेकिन गुपचुप तरीके से कसाब को पूणे के यरवाडा जेल में लाया गया और आज बुधवार को सुबह 7.30 बजे फांसी दे दी गई। फांसी दिए जाने के बाद डॉक्टरों ने कसाब को मृत घोषित कर दिया।

Previous articleबस नदी में गिरी 21 घायल
Next articleकसाब को फांसी देकर जेल में ही दफन कर दिया
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here