20140524_112538 20140524_112434उदयपुर। प्रतापनगर पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर दो जीपों से आठ बैलों को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों जीपों में सवार चार गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर बैलों को गोशाला पहुंचाया है। पुलिस के अनुसार रात को ढाई बजे सूचना मिली कि डबोक की तरÈ से बैलों को लेकर दो जीपें आ रही है। पुलिस ने प्रतापनगर चौराहे पर नाकाबंदी करके जीपों को रूकवाया। दोनों जीपों में आठ बैलों को भरकर ले जाया जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि सभी बैलों को अहमदाबाद के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गोवंश अधिनियम की तहत प्रकरण दर्ज कर पीपली खेड़ा निवासी बद्रीलाल, शंकरलाल, राजू बंजारा, भीमराज बंजारा को गिरफ्तार किया गया।

Previous articleसूखे पेड में लगी आग
Next articleस्कूली बच्चों के हाथ में सड़कों पर दौड़ते यमदूत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here