DSC_0173उदयपुर। सूरत की महिला से दुष्कर्म के आरोपी आसाराम के बेटे नारायण सांई की सेविका गंगा उर्फ धर्मिष्ठा मिश्रा को उसके पति प्रमोद मिश्रा के साथ आज तड़के चार बजे रामा गांव से सूरत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गंगा नारायण साईं के सूरत के जहांगीरपुर आश्रम में पति के साथ रहती थी और नारायण सांई को लड़कियां सप्लाई करने तथा सांई से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती थी। इस दंपती का सूरत में वारंट निकला हुआ है। पुलिस छह अक्टूबर से उक्त दंपती की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार सूरत पुलिस ने उक्त दंपती के यहां रामा गांव में छुपे होने की आशंका के तहत सुखेर पुलिस से संपर्क किया। आज तड़के चार बजे संयुक्त कार्रवाई करते हुए गंगा व उसके पति प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद गंगा व उसके पति को सुखेर पुलिस उन्हें थाने लेकर आई। बाद में फिर से उन्हें रामा ले जाया गया, जहां पर सूरत पुलिस पूछताछ कर रही है। आज दोपहर १२ बजे गुजरात पुलिस उन्हें सुरत ले जाने के लिए रवाना हो गई।

SAI DSC_0145यह है मामला:

नारायण सांई पर आरोप लगाने वाली सूरत की पीडि़त लड़की ने गंगा पर आरोप लगाया था कि वो नारायण सांई तक लड़कियां पहुंचती है और उन्हें नारायण साई के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करती हैं। उल्लेखनीय है कि सूरत की दो लड़कियों के आरोप के बाद से ही नारायण सांई भागा-भागा फिर रहा है और अब तक गुजरात पुलिस उसे ढूंढ़ नहीं पाई है। सूरत की पीडि़त लड़की का आरोप है कि आसाराम के बेटे नारायण सांई ने उसके साथ आसाराम के कई अश्रमों में रेप किया। गौरतलब है कि जब अगस्त के महीने में एक पीडि़त नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम ने उसका यौन शोषण किया है। उसके बाद सूरत की दो युवतियों ने आरोप लगाया कि उन्हें भी आसाराम और उनके बेटे ने अपने हवस का शिकार बनाया। अगस्त में एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि जोधपुर के आश्रम में आसाराम ने उसका यौन शोषण किया था। इस लड़की के आरोप के बाद आसाराम को गिरफ्तार किया गया और फिलहाल वह जेल की हवा खा रहा है।

Previous articleनमाज रूहानी सुकून का जरिया : मुल्ला पीर अली
Next articleविद्या भवन पॉलिटेक्निक के विक्रम सिंह पूरे भारत में प्रथम
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here