हिंदुस्तानजिंक के सीईओ अरूण मिश्रा ने केयर्नपिंकसिटीहाफमैराथनमेंलियाहिस्सा; एक घंटाबीसमिनटमेंदसकिलोमीटरतकदौड़ लगाई

उदयपुर, 15.12.2020। हिंदुस्तानजिंक के सीईओ अरूण मिश्राजो खुद खेलोंमें रुचि रखतेहैं, ने केयर्नपिंकसिटीहाफमैराथन 2020 मेंहिस्सालिया।उन्होंने एक घंटाबीसमिनटउनचाससेकंड (01ः20ः49) मेंदसकिलोमीटर (10.02) तकदौड़ लगाई। इस तरहवेलगभगआठमिनट (08ः04) में एक किलोमीटरदौड़े। यह मैराथनउन्होंनेफतेहसागर के चारोंओरदौड़ करपूरी की ।

वही इस मौकेपर, केयर्नपिंकसिटीहाफमैराथन 2020 के विजेताओंकोदिए जानेवाले, जस्ते से बनेमेडल का कलेक्ट्रीमेंउदयपुरजिलाकलेक्टरचेतनरामदेवड़ा, पुलिसअधीक्षककैलाशचंद्रबिश्नोईऔर एएसपीगोपालस्वरूपमेवाड़ा ने अपनेकार्यालय मेंविमोचितकिया।उदयपुरमेंजिंक मुख्यालय मेंहिंदुस्तानजिंक के सीईओ अरूण मिश्रा ने भीमेडल व पोस्टर का अनावरणकिया। 13 से 20 दिसंबरतकहोनेवालीमैराथन के जरियेपूरेदेशमेंकोरोना के प्रतिजागरूकता का संदेशदियाजारहाहै।

इस मौकेपरसीईओमिश्रा ने कहाकिहमारामकसदकोरोना से बचावकैसेकरें यह संदेशसमाजमेंफैलानाहै। योगा, दौड़ एवं शारीरिकव्यायाम से हमस्वस्थरहसकतेहैं।इसकोअपनीदैनिकदिनचर्या का हिस्साबनाएं।इससेआपस्वस्थतोरहेंगेहीसाथहीकोरोनाजैसीमहामारी से लड़ने की क्षमताआएगी।मैराथन से लोगोंको इस बात के लिए प्रेरितकियाजारहाहैकिवेहररोजव्यायामकरें, योगकरेंताकिहमसबस्वस्थरहसकें।

केयर्नपिंकसिटीहाफमैराथन का आगाज 13 दिसंबरकोबाड़मेरजिला मुख्यालय से हुआथा। इस मैराथनमेंलोगों ने शिरकत की औरवीयरमास्क, सेवलाइफ का संदेशदिया।अब इस मैराथन का 20 दिसंबरतकवर्चुअलआयोजनपूरेदेशमेंहोरहाहै। इस आयोजनमेंहाफमैराथन 21 किमी, कूलरन 10 किमी, ड्रीमरन 5 किमी व फन रन 2 किमी की है।

आनलाइनमैराथनमें ऐसेभागलेसकतेहैं

केयर्नपिंकसिटीहाफमैराथन 2020 के आनलाइनपेजपरजाकररजिस्ट्रेशनकरवानाहोगा।इसकेबादआप 13 से 20 दिसंबर के बीचकोईभीतारीख चुनें, समय तय करें, अपने शहर का रुट चुनें, दौड़ें, पैदलचलेंकिसीभीतरदौड़ की पूरीकरें, उसका एक फोटो खींचे, वीडियोबनाएंऔरउसका एक शॉटलेकरआपकोईमेलपरभेजे गए लिंकपरअपलोडकरदें।अपलोडकरनेपरकिसीतरह की परेशानी आरही हैतो cairnpchm2020@gmail-comपरभेजें।
अवार्ड: प्रतिभागियोंको ई सर्टिफिकेट, टीशर्टऔरमेडलभेजेजाएंगे।

वेदांता उत्तर प्रदेश में करेगा 500 नंद घरों की स्थापना

*अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एवं बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की साझा पहल
*8 करोड़ महिलाओं और 2 करोड़ बच्चों के जीवन में बुनियादी स्तर पर बदलाव लाना नंद घर का लक्ष्य

Udaipur, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (एएएफ), ने पिछले सप्ताह बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर, अगले एक वर्ष में उत्तरप्रदेश में 500 नंद घर स्थापित करने की घोषणा की है।
इस साझेदारी के पहले चरण में अमेठी और वाराणसी जिलों में नए केंद्रों की स्थापना होगी। यहां नंद घर परियोजना के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन संयुक्त रूप से आर्थिक सहयोग करेगा। अध्ययन के अनुसार देश में संचालित नंद घरों में प्रवेश लेने वाले 90 प्रतिशत से अधिक बच्चे स्वस्थ पाए गये है एवं कुपोषित नही है।
वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने “उत्तर प्रदेश में नंद घर परियोजना हेेतु बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी परिणामों में सुधार पर ध्यान देने के साथ ही संयुक्त रूप से यहां 500 नंद घर विकसित करेंगे। नंद घर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर आंगनवाडियों के सर्वागींण विकास एवं सुनिश्चित बदलाव की पहल है जहां पोषण पर प्रमुखता से ध्यान दिया जा रहा है। ”
अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल नंद घर वर्तमान में सात राज्यों में संचालित है एवं बिहार में सामाजिक प्रभाव परियोजना के रूप में इसे लागू करने की योजना है। अनिल अग्रवाल द्वारा अपनी संपत्ती का 75 प्रतिशत मानवता हेतु, और विशेष कर महिलाओं और बच्चों में कुपोषण को खत्म करने के लिए खर्च करने की घोषणा की गयी है।
इन दोनो समाजसेवी संगठनों के बीच सहयोग से स्वास्थ्य और पोषण परिणामों में सुधार के लिए नंद घर के बुनियादी ढांचे और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ सुविधाओं का सर्वोत्तम कार्यान्वयन शामिल होगा। इसका लक्ष्य उत्तर प्रदेश के चिन्हित जिलों में नंद घरों में बदलाव लाना है।

बिल गेट्स ने इस पहल के बारे में कहा कि ‘‘नंद घर भारत के स्वास्थ्य और विकास के लक्ष्यों को सार्थक तरीके से आगे बढ़ा रहा है, और मुझे लगता है कि हम मिलकर उन्हें और भी तेजी से आगे बढ़ाएंगे। ”
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्मृति जुबिन ईरानी, ने कहा कि “भारत सरकार हर बच्चे के लिए स्वस्थ और सुपोषित जीवन को सक्षम बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध है। कुपोषण को कम करने के लिए बीएमजीएफ और अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की साझेदारी निश्चित रूप से एक स्थायी प्रभाव डालेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुपोषित भारत के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगी।‘‘
नंद घर की शुरूआत वर्ष 2015 में हुई है एवं अब तक 1700 से अधिक केंद्रों में सफलतापूर्वक संचालन के साथ, यह परियोजना 7 राज्यों राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कार्यरत है। नंद घर का लक्ष्य 8 करोड़ महिलाओं और 2 करोड़ बच्चों के जीवन में बुनियादी स्तर पर बदलाव लाना है ।

ऊर्जा संरक्षण हेतु हिन्दुस्तान जिंक द्वारा परिचालन में किए जा रहे निरंतर नवाचार सस्टेनेबिलिटी विजन 2025 में 0.5 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य

Udaipur,आज की बचत कल की सुरक्षा, यदि हमें आने वाले समय का अंदाजा है तो हमें बचत की इस बात को हमेशा ध्यान में रखना होगा। यदि आप चाहे तो आज से ही इसे अपना कर न केवल स्वयं बल्कि समाज और राष्ट्र हित में ऊर्जा सरंक्षण कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते है। प्रदेश में ऊर्जा सरंक्षण हेतु अपनी प्रतिबद्धता और सरंक्षण के संकल्प के अनुरूप विश्व की अग्रणी और देश की एक मात्र सीसा जस्ता और चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क अपने परिचालन और आस पास के क्षेत्रो में नवाचार कर इस ओर अग्रसर है। जहां हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यालय यशद भवन में 100 किलोवाॅट अक्षय ऊर्जा तथा ऊर्जा निष्पादन के ट्रेक नियंत्रण के लिए आॅनलाइन व्यवस्था की गयी है जिससे भवन की वातानुकूलित तथा वाटर रिकार्ड के लिए वाटर मीटर्स स्थापित है। हिन्दुस्तान जिं़क का प्रधान कार्यालय पूर्ण रूप से सोलर ऊर्जा से संचालित है।
हिन्दुस्तान जिं़क अक्षय ऊर्जा के स्रोतो मंे लगातार बढ़ोतरी करने के साथ ही हरित ऊर्जा में निवेश में तेजी ला रहा है। वर्तमान में कंपनी की पवन ऊर्जा क्षमता 273.5 मेगावाट और सौर ऊर्जा 39.6 मेगावाट है जिससे कार्बन उत्सर्जन में 5,80,995 मीट्रिक टन की वार्षिक कमी हुई है। हम अपने संसाधनों की कमजोर प्रकृति के प्रति सचेत हैं और संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी द्वारा पानी के भंडारण, नवीकरणीय स्रोतों से ऊर्जा के कैप्टिव उपयोग और नए तरीकों के माध्यम से पर्यावरण के फुटप्रिंट को लगातार कम किया जा रहा हैं।
ऊर्जा संरक्षण जलवायु परिवर्तन को कम करने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिसके लिए हिन्दुस्तान जिं़क को हाल ही में विश्व स्तर पर पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली गैरलाभकारी संस्था सीडीपी द्वारा कार्पोरेट सस्टेनेबिलिटी में नेतृत्व कर कुशल पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘ए स्कोर‘ से सम्मानित किया गया है। हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा अपने संचालन में उपभोग की जाने वाली ऊर्जा की मात्रा को कम कर, ऊर्जा सेवाओं की कम खपत से एवं ऊर्जा के कुशल प्रयोग द्वारा संरक्षित की जा रही है।

हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने बताया कि सस्टेनेबिलिटी हिन्दुस्तान जिं़क के मूल में है। पर्यावरण सरंक्षण प्रमुखता के साथ ही हम सभी के स्वास्थ्य की सुरक्षा और दीर्घ कालिक सतत् आर्थिक विकास में विश्वास करते हैं। उद्योगों में ग्रीन टेक्नोलॉजी में नेतृत्व हमारा लक्ष्य है और इसके लिए जल प्रबंधन, स्त्रोतों से ऊर्जा का कैप्टिव इस्तेमाल, वेस्ट रिसाइकलिंग हेतु नई पद्धतियों को अपना रहे हैं। वर्ष 2025 तक सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्यों को पुरा करने के लिए हम समग्र दृष्टिकोण पर कार्य कर रहे हैं और अगलें पांच वर्षो मे ंहम इस हेतु सकारात्मक परिवर्तर के लिए सभी पहलुओं पर कार्य करेगें।

हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा ऊर्जा उपभोग के नियमित निरीक्षण व जाँच से ऊर्जा का संरक्षण हुआ है। संशोधन प्रक्रिया यानि पुरानी व अधिक ऊर्जा की खपत करने वाली प्रक्रियाओं को नई ऊर्जा कुशल प्रक्रियाओं से प्रतिस्थापित कर नवाचार किये गये है। उन्नत माप उपकरण से ऊर्जा संरक्षण हेतु नई तकनीकों व ऊर्जा कुशल उपकरणों व प्रक्रियाओं का प्रयोग किया जा रहा हैै। बिजली का उपयोग कम करके उल्लेखनीय मात्रा में ऊर्जा की बचत की जा सकती है। बल्बों को एलइडी, आॅटो आॅफ एवं सौल लाइट से प्रतिस्थापित कर दिया गया है। यातायात क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी संयत्रों और खदानों में परिवहन के साधनों में परिवर्तन किया गया है। ईंधन की खपत में कमी के लिए संचालन क्षेत्र में स्ववाहनों के स्थान पर अधिक से अधिक सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग किया जाता है। संयत्रों, खदानों और काॅलोनी में कार की गति सीमा निर्धारित है।

कंपनी द्वारा प्रमुख रूप से ऊर्जा संरक्षण के लिए अक्षय ऊर्जा हेतु कायड माइंस में 1 मेगावाॅट सौर ऊर्जा परियोजना भूमि पर स्थापित की है, जिसके परिणामस्वरूप प्रति वर्ष 1500 टन कार्बनआक्साईड उत्सर्जन में कमी आती है। स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से अपने कार्यालयों और उपयोगिताओं को चलाने के लिए पहल करते हुए 1.7 मेगावाट रूफ टाॅप सौर परियोजना की स्थापना की है जिससे प्रति वर्ष 2350 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आयी है।
चंदेरिया लेड जिं़क स्मेलटर में केप्टीव पाॅपर प्रोजेक्ट में वर्ष 2019 में पूर्ण हुए प्रथम और द्वितीय वेरिएबल फ्रिक्वेंसी ड्राईव में पंखो की स्थापना के परिणामस्वरूप 2.6 मेगा यूनिट प्रति वर्ष ऊर्जा की बचत होती है। इसी तरह यहां सर्दियों के मौसम में अपनी सिंगल सर्कुलेटिंग पानी पंप को चलाने की पहल की है, जिसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 20 में 0.7 एमयू की बिजली की बचत हुइ है। चंदेरिया सीपीपी ने दक्षता निगरानी के आधार पर बॉयलर फीड पंप में ऑटोमैटिक रीसर्कुलेशन वाल्व इंसर्ट और कार्टि्रज को बदलने के लिए पहल की है, जिसके परिणामस्वरूप दक्षता में सुधार हुआ है और 0.88 एमयू की बिजली की बचत हुई है। एश हैंडलिंग पाॅवर में 10 प्रतिशत तक बिजली की खपत से राख को कम करने हेतु विभिन्न पहल से बिजली की बचत का 0.63 मेगा यूनिट हासिल किया।

जावर सीपीपी ने अपनी टर्बाइन का पुनरीक्षण 80 मेगावाट से 91.5 मेगावाट करने के लिए अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए किया है, जिसके परिणामस्वरूप टर्बाइन की ऊष्मा दर में कमी 2365 किलो कैलोरी से 2145 किलो कैलोरी और 0.8 प्रतिशत बिजली की खपत में कमी आई है। यहां कूलिंग टॉवर में परिचालन में सुधार किया है, जिसके परिणामस्वरूप 17500 किलोवाट प्रति माह की बिजली की बचत होती है। जावर सीपीपी द्वारा ऐश हैंडलिंग प्लांट में परिचालन में सुधार किया गया है, जिससे बिजली की बचत पर परिणाम 25 प्रतिशत यानि 18600 किलोवाट प्रति माह है।
दरीबा सीपीपी ने वैरिएबल फ्रिक्वेंसी ड्राइव स्थापित की है, दोनों यूनिटों में ड्राफ्ट फैन लगाए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 1.6 मेगावाॅट प्रति वर्ष की बिजली की बचत हो रही है। दरीबा सीपीपी ने सर्कुलेटिंग वॉटर पंप में कोरो कोटिंग से पंप की दक्षता में वृद्धि हुई है और 0.13 मेगावाॅॅॅट वर्ष की ऊर्जा की बचत हुई है। दरीबा में ही कूलिंग टॉवर फैन ब्लेड को अत्यधिक कुशल फैन ब्लेड में बदलने से 0.5 मेगावाॅट प्रति वर्ष की बिजली बचत होती है।
हिन्दुस्तान जिं़क के सस्टेनेबिलिटी विजन 2025 में 0.5 मिलियन टन कार्बन ग्रीन हाउस उत्सर्जन को कम करने, वाटर पाॅजिटीव, अपशिष्ट उपयोग , कार्यस्थल पर सुरक्षा और विविधता, समुदायों की समृद्धि एवं जैव विविध्ता प्रमुख लक्ष्य है जिसके लिए लगातार प्रयास एवं नवाचार किये जा रहे है।

BTP ने लगाया कांग्रेस सरकार पर धोखेबाजी का आरोप, आयुर्वेद डॉक्टरों को सर्जरी का अधिकार देने का विरोध || Wagad Post Bulletin || 12-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – राजस्थान में गहलोत सरकार से समर्थन वापस लेगी 2 विधायकों वाली BTP, कांग्रेस सरकार पर धोखेबाजी का आरोप

खबर 2 – आयुर्वेद डॉक्टरों को सर्जरी का अधिकार देने के विरोध में एलोपैथी डॉक्टरों की सांकेतिक हड़ताल दी चेतावनी कहा मांगे नहीं मानी ताे काम बंद

खबर 3 – 700 वाहनों की फिटनेस नहींरिन्युअल नहीं कराया ताे कार्रवाई

खबर 4 – खूब जम रही है सुर और ताल ,कांग्रेस ने भाजपा की सूर्या काे जिला प्रमुख बनाया ताे अब भाजपा ने उप जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस काे दिया समर्थन

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – राजस्थान में गहलोत सरकार से समर्थन वापस लेगी 2 विधायकों वाली BTP, कांग्रेस सरकार पर धोखेबाजी का आरोप

Udaipur. गेरो पे करम अपनों पे सितम ,अ जाने वफ़ा ये ज़ुल्म न कर ये गाना हाल ही के घटनाक्रम में बिटीपी की दशा बता रहा  है .और अब  राजस्थान के गहलोत सरकार में सहयोगी भारतीय ट्राइबल पार्टी (‌BTP) अपना समर्थन वापस लेगी। इस संबंध में पार्टी के संस्थापक छोटूभाई वसावा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भाजपा-कांग्रेस एक है। BTP राजस्थान सरकार से समर्थन वापस लेगी।’ उन्होंने हाल ही में खत्म हुए पंचायत और जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। BTP के दो विधायक हैं।हाल ही में डूंगरपुर जिला परिषद के हुए चुनावों में 27 में से 13 BTP समर्थित सदस्यों ने जीत दर्ज की थी, जबकि जिला प्रमुख बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 14 है। राज्य में कांग्रेस की सरकार के साथ गठबंधन में शामिल BTP को उम्मीद थी कि वह इस बार कांग्रेस के समर्थन से अपना जिला प्रमुख बनाएगी।BTP का आरोप है कि छोटी पार्टी को स्थानीय सरकार की सत्ता से दूर करने के लिए कांग्रेस ने प्रतिद्वंदी भाजपा से हाथ मिलाकर BTP समर्थक को हरा दिया। यहां कांग्रेस के समर्थन से भाजपा का प्रत्याशी जिला प्रमुख बना। 27 सीटों में से भाजपा को 8 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली है।वर्तमान में 105 सदस्यों के साथ कांग्रेस की गहलोत सरकार राज्य में काबिज है। BTP के दो विधायक जो डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा और चौरासी सीट से आते हैं। इसी साल जुलाई में जब गहलोत सरकार गिराने का घटनाक्रम चला था, तब इन दोनों विधायकों ने कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन दिया था।लेकिन अब समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। गहलोत-पायलट गुट का विवाद पार्टी आलाकमान हल करा दिया है। ऐसी स्थिति में अगर BTP गहलोत सरकार से समर्थन वापस लेती भी है, तो भी सरकार को कोई खतरा नहीं है। क्योंकि 105 कांग्रेस विधायकों के अलावा सरकार के पास 2 CPIM, एक राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और 13 में से 10 से ज्यादा निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वर्तमान में बहुमत के लिए 99 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है।

 

खबर 2 –  आयुर्वेद डॉक्टरों को सर्जरी का अधिकार देने के विरोध में एलोपैथी डॉक्टरों की सांकेतिक हड़ताल दी चेतावनी कहा मांगे नहीं मानी ताे काम बंद

Udaipur. आयुर्वेद के डॉक्टरों को सर्जरी करने के अधिकार दिए जाने के विरोध में एलोपैथी के डॉक्टरों द्वारा आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आह्वान पर शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत जिले में एलोपैथी डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम किया। डॉक्टरों का कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो जल्द ही काम बंद हड़ताल की जाएगी। हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी। आईएमए जिला सचिव डॉ. दलजीत यादव ने बताया कि हड़ताल के दौरान सभी गैर जरूरी और गैर कोविड सेवाएं बंद रहेंगी। शुक्रवार को सभी डॉक्टर्स ने सांकेतिक हड़ताल के तहत सुबह अपनी-अपनी बांह पर काली पट्टी बांधी और ओपीडी, इमरजेंसी व वार्डों में सेवाएं देने पहुंचे। सचिव डॉ. यादव ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडिया मेडिसन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि आयुर्वेद चिकित्सक भी अब जनरल और आर्थोपेडिक सर्जरी के साथ नाक, कान, गला आदि की सर्जरी कर सकेंगे। डॉ. यादव ने बताया कि इससे मिक्सोपेथी को बढ़ावा मिलेगा, जो सही नहीं हैं। यह आयुर्वेदिक डॉक्टरों का विरोध न होकर निर्णय का विरोध है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सचिव डॉ. दलजीत यादव, पीएमओ डॉ. कांतिलाल मेघवाल, डॉ. गोकुल प्रजापति, डॉ. वीएस दास, डॉ. राजेश सरैया, डॉ. प्रवीण जैन, डॉ. गौरव यादव, डॉ. संतोष यादव, डॉ. कल्पेश जैन, डॉ. मिसिल जैन, डॉ. घनश्याम शेखावत तथा डॉ. प्रभास भावसार आदि शामिल हुए।

 

खबर 3 – 700 वाहनों की फिटनेस नहींरिन्युअल नहीं कराया ताे कार्रवाई

Udaipur.  परिवहन विभाग द्वारा सभी ऐसे वाहनों जिनका फिटनेस 1 फरवरी के बाद समाप्त हो चुका है तथा नवीनीकरण नहीं कराया है, के स्वामियों को अपने वाहनों का फिटनेस 31 दिसंबर तक कराने के लिए निर्देशित किया है। जिला परिवहन अधिकारी एनएन शाह ने बताया कि जिले में करीब 700 ऐसे वाहन हैं, जिनका फिटनेस समाप्त हो चुका है और जिन्होंने केन्द्र सरकार के गजट नोटिफिकेशन अनुसार ऐसे सभी वाहन स्वामी जिनके वाहनों के फिटनेस 1 फरवरी के बाद समाप्त हो गए थे तथा कोविड के कारण उनकी वैधता 31 दिसम्बर तक मान्य की गई थी, ऐसे सभी वाहन स्वामियों को अपने वाहनों का फिटनेस 31 दिसंबर से पूर्व करा लेने के लिए निर्देशित किया है। आगामी दिनों में इन वाहनों के विरूद्ध अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।

 

खबर 4 – खूब जम रही है सुर और ताल ,कांग्रेस ने भाजपा की सूर्या काे जिला प्रमुख बनाया ताे अब भाजपा ने उप जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस काे दिया समर्थन

Udaipur राजनीति का नीतियां अवसरों के साथ बदलती रहती है। यहां गुरुवार काे कांग्रेस के समर्थन से भाजपा की सूर्या देवी जिला प्रमुख बनी। कांग्रेस की सुरता परमार ने निर्दलीय के रूप में अपना आवेदन किया तो भाजपा ने साथ दिया और कोई आवेदन ही नहीं किया। सुरता काे 14 और बीटीप समर्थित मोहम्मद सलीम काे 13 वाेट मिले। चाैंकाने वाली बात यह कि 27 सदस्याें वाले बाेर्ड में कांग्रेस के सिर्फ 6 सदस्य जीते थे। भाजपा के 8 सदस्याें ने कांग्रेस की ओर से निर्दलीय फार्म भरने वाली सुरता परमार काे वाेट किया। ऐसे में 13 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बीटीपी जिला परिषद में न अपना जिला प्रमुख बना पाई और न ही उप जिला प्रमुख। सुबह सुरता के अलावा बीटीपी से मोहम्मद सलीम सई और सुरमाल राेत ने भी निर्दलीय के रूप में आवेदन किया। बाद में सुरमाल राेत ने नाम वापस ले लिया। सुरमा परमार काे बल्ला और मोहम्मद सलीम काे जैकेट चुनाव चिह्न दिया गया। मतदान के लिए सबसे पहले कांग्रेस के जीते उम्मीदवार वाेटिंग के लिए भाजपा की कार में बैठकर आए। थाेड़ी देर बाद बीटीपी के उम्मीदवारों ने अपना मतदान किया। वहीं अंत में भाजपा के उम्मीदवारों ने वाेटिंग किया। वहीं जिले में कांग्रेस के 3, भाजपा, और निर्दलीय के 2-2 और बीटीपी के 3 उपप्रधान बने। जिसमें कांग्रेस के डूंगरपुर में गुलाबसिंह चौहान, बिछीवाड़ा में लालशंकर पंडवाला और सागवाड़ा में नरेश पाटीदार,भाजपा के गलियाकोट में कमला देवी और आसपुर में सुरेंद्रसिंह उप प्रधान बने। वहीं सीमलवाड़ा में निर्दलीय सीता अहारी, साबला में भाजपा की बागी वक्तु देवी और झाैथरी में बीटीपी समर्थित निर्दलीय तारा सरपाेटा और चिखली में बदाराम डामाेर उपप्रधान बने। बीटीपी के जिला प्रमुख की दाैड़ में पिछड़ने के बाद शुक्रवार काे उप जिला प्रमुख के चुनाव में काेई भी बड़ा पदाधिकारी उम्मीदवारों के साथ नहीं दिया। गुरुवार काे जहां चौरासी विधायक राजकुमार राेत स्वयं कलेक्ट्रेट तक अपने वाहन में लेकर आए थे। वहीं शुक्रवार काे बड़ा पदाधिकारी नहीं था। जिसके कारण बीटीपी उम्मीदवारों के चेहरों से खुशी गायब रही। वहीं मतदान के बाद रिजल्ट आते ही उम्मीदवार भी चुपचाप अकेले ही निकल गए।

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/SEdWuenzvp4

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

दो शादियों में घुसा एक ही चोर, MB Hospital मै छा रहा है रक्त संकट || Udaipur Post Bulletin || 12-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – एमबी ब्लड बैंक में पहली बार सर्दियों में रक्त संकट, 1200 यूनिट की क्षमता, 161 ही बचा, 80 की रोज होती है खपत,थैलेसिमिया रोगियों के लिए सिर्फ तीन यूनिट रक्त बचा तो ए-बी-ओ निगेटिव प्लाज्मा ही नहीं

खबर 2 – मौसम की पहली मावठदिनभर बादलदिन का पारा 6.6 डिग्री गिरा और प्रदेश में बदला माैसम:पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय होने से बढ़ेगी ठंड

खबर 3 – फोटो सेशन में व्यस्त थे घराती-मेहमान, :दो शादियों में घुसा चोरपहली से पीटकर भगायाआधे घंटे बाद ही दूसरी जगह से ले उड़ा एक लाख के जेवर

खबर 4 ऑनलाइन शिक्षा परखने पहुंचे अधिकारीनहीं मिली कनेक्टिविटीबच्चों से घर-घर संपर्क करने को कहा

खबर 5 संभाग के 6 प्लाजा पर 1 जनवरी से फास्टैग से ही होगी टोल वसूलीकैश दिया तो पेनल्टी,सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग के बिक्री केंद्रआरसी-पहचान पत्र लेकर जाएं

खबर 6 – टायर फटने से पलटा टैंकरसड़क पर फैला तेलदमकल ने दाे घंटे पानी का छिड़काव कर हटाया

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – एमबी ब्लड बैंक में पहली बार सर्दियों में रक्त संकट, 1200 यूनिट की क्षमता, 161 ही बचा, 80 की रोज होती है खपत,थैलेसिमिया रोगियों के लिए सिर्फ तीन यूनिट रक्त बचा तो ए-बी-ओ निगेटिव प्लाज्मा ही नहीं

Udaipur. कोरोना काल के चलते एमबी अस्पताल का ब्लड बैंक पहली बार सर्दियों में खून की कमी से जूझ रहा है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि 1200 यूनिट क्षमता वाले संभाग के सबसे बड़े ब्लड बैंक में शुक्रवार को सिर्फ 161 यूनिट रक्त व कंपोनेंट्स बचे हैं, जाे तीन दिन भी मुश्किल से मरीजों की जान बचा सकेंगे। यहां औसतन रोज 80 लोगों की खून की जरूरत होती है। इससे पहले गर्मियों में ही खून कमी पड़ती थी।ब्लड बैंक प्रमुख डॉ. संजय प्रकाश ने बताया कि ब्लड बैंक में ए-पॉजिटिव और ओ निगेटिव ग्रुप का ब्लड ही नहीं है। थैलेसीमिया रोगियों के लिए ए और ओ ग्रुप का एनटीए भी नहीं है। ओ पॉजिटिव ब्लड 3 और एबी ब्लड सिर्फ 2 यूनिट ही बचा है। ए, बी और ओ निगेटिव ग्रुप का प्लाज्मा भी बैंक में नहीं है। एबी पॉजिटव और निगेटिव ग्रुप का सिर्फ 1-1 यूनिट प्लाज्मा ही उपलब्ध है। इसमें भी टेस्टेड ब्लड सिर्फ 67 यूनिट बचा है। इसके अलावा प्लेटलेट्स, पैक्ड रेड सेल्स (पीआरबीसी), क्रायो प्रेसिपिटेटर, प्लेटलेट्स एफेरेसिस (एसडीपी) जैसे कंपोनेंट्स का स्टॉक दो दिन का भी नहीं है।

 

खबर 2 – मौसम  की पहली मावठदिनभर बादलदिन का पारा 6.6 डिग्री गिरा और प्रदेश में बदला माैसम:पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय होने से बढ़ेगी ठंड

Udaipur. शुक्रवार अलसुबह शहर का मौसम बदल गया। देर रात छाए बादल सुबह 5:10 बजे मावठ के रूप में बरस पड़े। यह सीजन की पहली मावठ है, जिसने जिले के अधिकांश हिस्से को भिगो दिया। दिनभर सूर्य नहीं निकला, जिससे दिन का पारा अचानक 6.6 डिग्री गिर गया और दोपहर ठिठुर गई। इसके उलट बादलों से रात का पारा 0.8 डिग्री बढ़कर 12 डिग्री पर पहुंच गया। उदयपुर सहित पूरे मेवाड़ में यह बादल हिमालय के क्षेत्र से गुजरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण छाए हैं। इसी वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी भी हुई है। शहर में दिन और रात का पारा दिसंबर के पहले दिन से ही चढ़ना शुरू हो गया था। दिन का पारा जहां 4 दिसंबर को 30 डिग्री के पार हो गया, वहीं रात का पारा 6 दिसंबर के बाद 10 डिग्री के ऊपर चला गया। इसके बाद लगातार दिन का पारा 32 और रात का पारा 11.5 डिग्री के आसपास ही रहा। गुरुवार को भी रात का पारा 11.2 डिग्री और दिन का पारा 29 डिग्री था, जाे शुक्रवार को 12 और 22.4 डिग्री पर पहुंच गया। डबाेक स्थित मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार काे शहर सहित जिले में कई जगह हल्की बारिश होने से दिनभर बादल छाए रहे और धूप भी नहीं निकली। इससे हल्की ठिठुरन महसूस हुई। माैसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षाेभ का असर अगले 24 घंटे तक रहने से कहीं-कहीं हल्की बारिश हाेने का अनुमान है। इसके बाद माैसम शुष्क रहेगा और दिन-रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है। इस दाैरान कई स्थानाें पर घना काेहरा भी छाया रहेगा।

 

खबर 3 – फोटो सेशन में व्यस्त थे घराती-मेहमान, :दो शादियों में घुसा चोरपहली से पीटकर भगायाआधे घंटे बाद ही दूसरी जगह से ले उड़ा एक लाख के जेवर

Udaipur. आयड़ क्षेत्र में शुक्रवार को महज 300 मीटर की दूरी पर दो शादियों में अनचाहे मेहमान की शक्ल में चोर आ घुसा। वह बेकनी पुलिया के पास घरवालों को बारात निकासी की तैयारियों में देख जेवर की थैली लेकर भागते पकड़ा गया। बारात रवानगी का मुहूर्त टलने की आशंका में लाेगाें ने धुनाई के बाद उसे छाेड़ दिया। यहां से निकला बदमाश 300 मीटर दूर गंगुकुंड के पास दूसरी शादी में जा धमका। घराती और मेहमान फोटो खिंचवाते रह गए और बदमाश करीब एक लाख रुपए के जेवर ले भागा। पुलिस ने फुटेज खंगाले। घटना स्थलों के फाेटाे देखे तो सामने आया कि दोनों जगह एक ही बदमाश था, जो अपने किसी साथी के साथ बाइक पर आया था। एसआई भैरूसिंह ने बताया कि बदमाश की तलाश कर रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि बेकनी पुलिया पर एक परिवार में दोपहर दो बजे के आसपास वर निकासी की तैयारी थी। सभी घर वाले और मेहमान व्यस्त थे। सामने ही साेडा शॉप चलाने वाले युवक ने अजनबी युवक काे इस घर में घुसते देखा। उसकी हरकतें संदिग्ध देख नजर गड़ाए रखी। बदमाश कुछ ही देर में घर से थैली लिए आते दिखा। सोडा शॉप संचालक की सूचना पाते ही घरवालों ने थैली छीनकर युवक को धुन दिया। उसका माेबाइल छीनकर नंबर लिख लिए। बारात रवानगी का मुहूर्त टलता देख लाेगाें ने पुलिस को बताए बिना बदमाश काे छाेड़ दिया। इसके करीब आधे घंटे बाद गंगुकुंड क्षेत्र में रहने वाले प्रेमशंकर सुथार के शादी समारोह से एक लाख रुपए के जेवर चोरी होने की सूचना मिली। घरवाले और मेहमान फोटो सेशन में व्यस्त थे कि स्टेज के पास से जेवरात की थैली गायब हाे गई। बेकनी वाले घर से पुलिस तुरंत गंगुकुंड क्षेत्र पहुंची और पिछली घटना का जिक्र किया। इसमें सामने आए अभियुक्त की फाेटाे बताई तो शर्मा परिवार के लोगों ने उसे पहचान लिया। बेकनी वाली घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज नहीं है। आधे घंटे में एक जगह सेंध और दूसरी जगह चोरी बाकी शहरवासियों के लिए भी बड़ा सबक है। सबक यह कि जहां कहीं संदिग्ध या कुछ भी अप्रिय घटना लगे, समय रहते पुलिस को इत्तला दें। बेकनी पुलिया वाले घर में लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन मारपीट कर छोड़ दिया। हालांकि इतनी सजगता रखी कि उसके फोन नंबर रख लिए। देर-सबेर बदमाश के पकड़े जाने की उम्मीद है, लेकिन पुलिस को समय रहते उसके बारे में नहीं बताने का नतीजा हुआ कि बदमाश कुछ ही दूर दूसरी जगह चोरी कर भाग निकला। शहर में अभी सावों का सीजन है। ऐसे में सुरक्षा के लिए सावधानी बरतना  जरूरी है।

 

खबर 4 –  ऑनलाइन शिक्षा परखने पहुंचे अधिकारीनहीं मिली कनेक्टिविटीबच्चों से घर-घर संपर्क करने को कहा

Udaipur. स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा को परखने के लिए अधिकारी जिलेभर में स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। जब अधिकारी ग्रामीण क्षेत्राें में पहुंचे तो वहां के स्कूलों में ज्यादातर जगह कनेक्टिविटी की समस्या मिली। इस पर बच्चाें से घर-घर संपर्क कर शिक्षण करवाने के निर्देश दिए। शिक्षा संबलन अभियान के तहत एससीईआरटी निदेशक प्रियंका जोधावत ने गिर्वा ब्लॉक में राउमावि कानपुर में निरीक्षण किया। ऑनलाइन ग्रुप में विद्यार्थियों को जोड़ने और अपडेट करने के निर्देश दिए। राउमावि भाेइयाें की पंचोली में रिकॉर्ड अपडेट मिले। इसके अलावा राउमावि मटून में भी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कक्षा 1 से 8 तक के टीचर्स का वर्क बुक और गतिविधि आधारित शिक्षण को लेकर शिक्षकों में कमी पाई गई। इसके चलते संयुक्त निदेशक शिवजी गौड़ को संबंधित अध्यापकों को नोटिस देने के निर्देश दिए। स्माइल प्राेजेक्ट 2.0 के तहत सहायक निदेशक धर्मेंद्र दनेवा ने राउमावि जिंक स्मेल्टर, डाकन कोटड़ा, केवड़ा खुर्द, देवपुरा, बस्सी की स्कूलों का दौरा किया। डाकन कोटड़ा में कामाें की सराहना की। सराड़ा ब्लाॅक की स्कूलों में हालात चिंताजनक मिले। मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या होने से शिक्षकों को ऑफलाइन बच्चों से संपर्क करने के निर्देश दिए।

 

खबर 5 –  संभाग के 6 प्लाजा पर 1 जनवरी से फास्टैग से ही होगी टोल वसूलीकैश दिया तो पेनल्टी,सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग के बिक्री केंद्रआरसी-पहचान पत्र लेकर जाएं

Udaipur. पहली जनवरी से सभी नेशनल नेशनल हाईवे के टाेल प्लाजा पर टोल टैक्स का भुगतान फास्टैग से ही हाेगा। कैश पेमेंट करने पर वाहन चालक को टोल राशि के बराबर पेनाल्टी देनी पड़ेगी। फिलहाल 70 फीसदी भुगतान फास्टैग और बाकी 30 प्रतिशत नकद हो रहा है। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी के प्राेजेक्ट डायरेक्टर लाेकेश सिंह राजपुराेहित ने बताया कि ऑथोरिटी ने 1 जनवरी से सभी टाेल प्लाजा पर टाेल वसूली शत प्रतिशत फास्टैग से ही करने का लक्ष्य रखा है। संभाग में उदयपुर-अहमदाबाद एनएच-8 पर खांडी ओबरी (खेरवाड़ा), उदयपुर-चितौड़गढ़ एनएच-76 पर नारायणपुरा (मंगलवाड़), उदयपुर-गोमती चौराहा एनएच-8 पर नेगड़िया और मांडावाड़ा, उदयपुर-पिण्डवाडा एनएच-76 पर गोगुन्दा और मालेरा टोल प्लाजा पर इसकी तैयारी की जा चुकी है। सभी टाेल प्लाजा पर विभिन्न बैंकाेें, पेटीएम के बिक्री केंद्र चल रहे हैं। फास्टैग के बिक्री केंद्र से नया फास्टैग खरीदने के लिए वाहन की आरसी और एक पहचान पत्र की काॅपी आवश्यक होगी।

 

खबर 6 – टायर फटने से पलटा टैंकरसड़क पर फैला तेलदमकल ने दाे घंटे पानी का छिड़काव कर हटाया

Udaipur. गाेवर्धनविलास थाना क्षेत्र के अहमदाबाद हाईवे पर सुबह करीब 5 बजे टायर फटने से तेल से भरा टैंकर पलट गया। इससे टैंकर में पड़ा रबर प्राेसेसिंग के काम आने वाले तेल का सड़क पर रिसाव हाे गया। पुलिस ने माैके पर पहुंच हाईवे काे वन-वे कर टैंकर काे हटाया और दमकल से दो घंटे तक पानी का छिड़काव करवा तेल काे सड़क से हटाया। दमकल अधिकारी शिवराम ने बताया कि टैंकर सिलवासा से हरिद्वार जा रहा था।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/glmW7EozqF8

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Dungarpur Banswara में जिला प्रमुख – पुल टूटने से किसका टूटा संपर्क || Wagad Post Bulletin || 10-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – सस्ते में सोना दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला अंतर राज्य ठग गिरोह का पर्दाफाश कर चार अभियुक्त गिरफ्तार

खबर 2 – पुल टूटा : गामड़ी देवकी से धाणी बरवाबनकोड़ा को जोड़ने वाला 40 साल पुराना पुल टूटा

खबर 3 – पहली बार बिना सिंबल चुनाव लड़ने वाली बीटीपी काे 33.80 फीसदी वाेटभाजपा काे 33.08 और कांग्रेस काे 31.86 प्रतिशत वाेट मिले

खबर 4 – डूंगरपुर बांसवाडा में ये बनेगें जिला प्रमुख डूंगरपुर में बीटीपी के अन्दर कौन हुआ बागी.

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – सस्ते में सोना दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला अंतर राज्य ठग गिरोह का पर्दाफाश कर चार अभियुक्त गिरफ्तार

Udaipur. बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र से अनोखी खबर सामने आई है जहाँ सस्ते में सोना दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह ने 59 वर्षीय कोटा निवासी सागर चंद जैन को गक्त 7 दिसम्बर को सस्ते में सोना दिलाने का झांसा देकर सागर और उसके साथियों को बिछीवाड़ा सर्किल पर निलीगिरी होटल के पास बुलाया और फिर 3 लाख रुपये लेकर सोना लेकर आने की बात कह कर भाग निकले, पीड़ित के फ़ोन करने पर उनका मोबाइल बन्द आया,  इस पर पीडित ने बिछीवाड़ा थाने में रिपोर्ट लिखवाई जिसपर थाना पुलिस ने स्पेशल टीम का घटन कर जल्द से जल्द करवाई करते हुए ठगी में शामिल पांचो अभियुक्तों को गोंगा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने पांचो आरोपियों के नाम भावेश पटेल, रिजवान ,सिकंदर, मोहम्मद भाई और इमरान बताए,

 

खबर 2 –  पुल टूटा:गामड़ी देवकी से धाणी बरवाबनकोड़ा को जोड़ने वाला 40 साल पुराना पुल टूटा

Udaipur. गामड़ी देवकी से धाणी बरवा व बनकोड़ा को जोड़ने वाला मैन पुल बुधवार को दोपहर टूट गया। इससे गामड़ी देवकी से ढाणी बरवा व बनकोड़ा का संपर्क टूट गया। जानकारी के अनुसार गामड़ी देवकी से ढाणी बरवा, बनकोड़ा जाने वाले मार्ग पर अखेपुर गांव के तालाब के नाले से होकर गलियाणा बांध में पानी जाता है। यहां इस नाले के ऊपर लगभग 30 से 40 साल पहले लगभग 150 मीटर लंबा पुल बनाया गया था वही यह पुल गामड़ी देवकी को ढाणी बरवा व आगे बनकोड़ा को जोड़ता है पर बुधवार दोपहर को अचानक यह पुल टूट जाने से यहा पर आवागमन पूरी तरह से अब बंद हाे चुका है पुल टूट जाने से धाणी बरवा का गामड़ी देवकी से संपर्क पूरी तरह से अब टूट चुका है वही धाणी बरवा के लोग राशन सामग्री व दैनिक कामकाज के लिए गामड़ी देवकी आते हैं वही गामड़ी देवकी के अधिकांश किसानों के खेत खलिहान भी पुल के दूसरे छोर धानी बरवा की तरफ है।

 

खबर 3 – पहली बार बिना सिंबल चुनाव लड़ने वाली बीटीपी काे 33.80 फीसदी वाेटभाजपा काे 33.08 और कांग्रेस काे 31.86 प्रतिशत वाेट मिले

Udaipur.  जिला परिषद में पहली बार बीटीपी अपना जिला प्रमुख बना रही है। पार्टी की राजनीतिक बिसात विधानसभा चुनाव 2018 से शुरू हाे चुकी थी। लाेकसभा चुनाव के बाद इस बार बीटीपी ने गांवाें में बेहद खामाेश तरीके से चुनाव प्रचार काे गति दी। भाजपा-कांग्रेस इन पर आराेप लगाती रही और बीटीपी बगैर किसी विवाद और ज्यादा बयानबाजी के अपना प्रचार करते हुए सबसे आगे निकल गई। डाटा निकलकर सामने अाया। बीटीपी ने पूरे जिले में महज 0.72 फीसदी यानी 4 हजार 10 वाेट के अंतर से भाजपा से जिला प्रमुख का पद छीन लिया। यानी सभी सीटाें पर मुकाबला बेहद कड़ा था। बीटीपी काे ऑवरऑल डूंगरपुर जिले में 33.80 फीसदी वाेट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रही भाजपा काे 33.08 प्रतिशत वाेट मिले। राज्य की सत्ता में काबिज कांग्रेस यहां पर सिर्फ 31.86 प्रतिशत वाेट हासिल कर तीसरे स्थान पर लुढ़क गई। इस चुनाव में बीटीपी काे 1 लाख 89 हजार 13 वाेट मिले है। भाजपा काे 1 लाख 85 हजार 3 वाेट मिले है। इसके अलावा कांग्रेस काे 1 लाख 78 हजार 186 वाेट मिले है। वहीं, नाेटा काे भी 28733 वाेट मिले है। जाे अन्य निर्दलीय के कुल वाेट से दाेगुना है। वाेटिग शेयर और वाेट बटाेरने के साथ ही जिला परिषद सदस्य की सीट में सबसे ज्यादा अंतर के साथ जीत हासिल करने वाली उम्मीदवार भी वरदा वार्ड से बीटीपी की माया कलासुआ है। डूंगरपुर. पंचायतीराज चुनाव में बीटीपी ने चार प्रतिशत वाेट मार्जिन के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। दूसरे नंबर की पार्टी भाजपा से चार हजार वाेट का ऑवरऑल अंतर रहा। जिसके कारण उसने 198 पंचायत समिति सदस्य की सीटाें में से 96 सीटे प्राप्त की है। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा काे 56 और कांग्रेस काे 46 सीट मिली। बीटीपी ने इस चुनाव में दस पंचायत समितियाें में सर्वाधिक 34.05 प्रतिशत वाेट हासिल किए। वहीं भाजपा का 30.06 और कांग्रेस काे 29.34 प्रतिशत वाेट मिले। इसमें भी सबसे अधिकतम वाेटिंग प्रतिशत झाैथरी पंचायत समिति में बीटीपी का करीब 47.61 प्रतिशत रहा। भाजपा का सबसे अच्छा वाेटिंग प्रतिशत आसपुर में 35.15 रहा। वहीं कांग्रेस का बिछीवाड़ा में 37.27 प्रतिशत रहा।

 

खबर 4 – डूंगरपुर बांसवाडा में ये बनेगें जिला प्रमुख डूंगरपुर में बीटीपी के अन्दर कौन हुआ बागी.

Udaipur डूंगरपुर और बांसवाडा में आज जिला प्रमुख के चुनाव होने है . डूंगरपुर जिला परिषद् में बीतीपी है और पार्वती डोडा ने नामांकन दाखिल किया है लेकिन खबर आई है की एक और बीटीपी प्रत्याशी ने नामांकन भर दिया है अब क्या होगा बागी को मनाया जाएगा या फिर बीटीपी खेमों में बाँट जायेगी बहुत जल्दी अगली खबर में हम आपको पूरी जानकारी देदेंगे एक बीजीपी के प्रत्याशी ने भी नामांकन भरा है . कौन जिला प्रमुख बनेगा जैसे ही आधिकारिक घोषणा हुई हम आपको तुरंत बताएगें उधर बांसवाडा जिला परिषद् की बात करें तो यहाँ पांचवी बार कांग्रेस का बोर्ड बना है और पिचले दस सालों से बागीदोरा विधायक महेन्द्रजीत मालविया की पत्नी रेशम मालविया जिला प्रमुख है और इस बार भी रेशम मालविया ही जिला प्रमुख बनेगी एसा माना जा रहा है हालाँकि नानालाल निनामा भी प्रबल दावेदार है लेकिन उन्हें शायद मना लिया गया है या दबा दिया गया है खेर जो भी होगा सामने आजायेगा शाम तक का इंतज़ार करिए .

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/yU77ewk61sg

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

मतगणना के पहले ही शुरू हुई बाड़ा बंदी, बाँसवाड़ा की नायाब तहसीलदार कारवाई पर रही चुप || Wagad Post Bulletin || 07-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – कैंसर रोगी व महिलाओं की महंगी जांचें भी अब जिला अस्पताल में फ्रीनहीं जाना होगा मरीजों को उदयपुरगुजरात

खबर 2 – पहले पंचायत समिति सदस्यों के लिए गणनादाेपहर दो बजे बाद शुरू होगी जिला परिषद सदस्य की गिनती

खबर 3 – वागड़ के डूंगरपुर में मतगणना के पहले ही शुरू हुई बाड़ा बंदी

खबर 4 – आदेश है शादी पार्टी में हुई भीड़ तो होगा चालान लेकिन  बाँसवाड़ा की नायाब तहसीलदार कारवाई पर रही चुप .

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – कैंसर रोगी व महिलाओं की महंगी जांचें भी अब जिला अस्पताल में फ्रीनहीं जाना होगा मरीजों को उदयपुरगुजरात

Udaipur. कैंसर व गायनिक मरीजों की अनेक महंगी जांचें अब डूंगरपुर शहर के हरिदेव जोशी सामान्य अस्पताल में नि:शुल्क की जा रही है। राजस्थान सरकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं क्रस्ना डायग्योस्टिक प्रा. लि. के संयुक्त गठबंधन से चालीस प्रकार की विभिन्न जांचें नि:शुल्क की जा रही है। इनमेंं कैंसर जांच के लिए एएफपी, सीए125, सीए19.9 व सीए15.3 तथा थायराइड में एफटी3, एफटी4 एवं महिलाओं की एफएसएच, एलएच की जांच को शामिल है। इन जांचों को कराने के लिए अब तक मरीजों को उदयपुर या फिर गुजरात जाना पड़ रहा था। जांचे डूंगरपुर में ही नि:शुल्क होने से मरीजों को काफी फायदा हो रहा है। पीएमओ डॉ. कांतिलाल मेघवाल ने बताया कि जिले में अनेक मरीज ऐसे हैं जो कैंसर से पीड़ित हैं। इनमें से कैंसर की अनेक जांचें तो अभी उदयपुर में भी शुरू नहीं हुई है। पूर्व में महिला रोगियों को यह जांच निजी पैथलैब पर हजारों रुपए का खर्चा कर करानी पड़ रही थी महिला रोगियों के लिए थायराईड की एफटी3, एफटी4 जांच तथा महिला रोगों से संबंधित अन्य महंगी जांचों में टीएसएच, एफएसएच, एलएच, पीआरएल जांच की सुविधा भी जिला हॉस्पीटल में ही शुरू हो गई है। इसके साथ ही थायराइड कैंसर जांच के लिए टीपीओ की जांच भी अब यहीं पर हो सकेगी। वागड़ अंचल में यूं तो कैंसर मरीजों की संख्या करीब एक हजार पार है लेकिन अच्छे इलाज के लिए अहमदबाद, उदयपुर के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के यहां ज्यादा पहुंचते हैं। ऐसे मरीज जो अपनी गरीबी के चलते महंगा इलाज लेने में असमर्थ है, वो ही सामान्य अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। नवम्बर माह के अंत तक श्री हरिदेव जोशी सामान्य अस्पताल में कैंसर मरीजों की पंजीकृत संख्या करीब 300 पहुंच गई है। औसतन पांच मरीज कीमोथैरेपी व रूटिन चैकअप के लिए प्रतिदिन सामान्य अस्पताल पहुंचते हैं।

 

खबर 2 –  पहले पंचायत समिति सदस्यों के लिए गणनादाेपहर दो बजे बाद शुरू होगी जिला परिषद सदस्य की गिनती

Udaipur. कैंसर व गायनिक मरीजों की अनेक महंगी जांचें अब डूंगरपुर शहर के हरिदेव जोशी सामान्य अस्पताल में नि:शुल्क की जा रही है। राजस्थान सरकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं क्रस्ना डायग्योस्टिक प्रा. लि. के संयुक्त गठबंधन से चालीस प्रकार की विभिन्न जांचें नि:शुल्क की जा रही है। इनमेंं कैंसर जांच के लिए एएफपी, सीए125, सीए19.9 व सीए15.3 तथा थायराइड में एफटी3, एफटी4 एवं महिलाओं की एफएसएच, एलएच की जांच को शामिल है। इन जांचों को कराने के लिए अब तक मरीजों को उदयपुर या फिर गुजरात जाना पड़ रहा था। जांचे डूंगरपुर में ही नि:शुल्क होने से मरीजों को काफी फायदा हो रहा है। पीएमओ डॉ. कांतिलाल मेघवाल ने बताया कि जिले में अनेक मरीज ऐसे हैं जो कैंसर से पीड़ित हैं। इनमें से कैंसर की अनेक जांचें तो अभी उदयपुर में भी शुरू नहीं हुई है। पूर्व में महिला रोगियों को यह जांच निजी पैथलैब पर हजारों रुपए का खर्चा कर करानी पड़ रही थी महिला रोगियों के लिए थायराईड की एफटी3, एफटी4 जांच तथा महिला रोगों से संबंधित अन्य महंगी जांचों में टीएसएच, एफएसएच, एलएच, पीआरएल जांच की सुविधा भी जिला हॉस्पीटल में ही शुरू हो गई है। इसके साथ ही थायराइड कैंसर जांच के लिए टीपीओ की जांच भी अब यहीं पर हो सकेगी। वागड़ अंचल में यूं तो कैंसर मरीजों की संख्या करीब एक हजार पार है लेकिन अच्छे इलाज के लिए अहमदबाद, उदयपुर के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के यहां ज्यादा पहुंचते हैं। ऐसे मरीज जो अपनी गरीबी के चलते महंगा इलाज लेने में असमर्थ है, वो ही सामान्य अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। नवम्बर माह के अंत तक श्री हरिदेव जोशी सामान्य अस्पताल में कैंसर मरीजों की पंजीकृत संख्या करीब 300 पहुंच गई है। औसतन पांच मरीज कीमोथैरेपी व रूटिन चैकअप के लिए प्रतिदिन सामान्य अस्पताल पहुंचते हैं।

 

खबर 3 – वागड़ के डूंगरपुर में मतगणना के पहले ही शुरू हुई बाड़ा बंदी

Udaipur.  भाजपा, कांग्रेस और बीटीपी की ओर से चुनाव खत्म हाेने के साथ ही अपने उम्मीदवाराें काे लेकर रिसाेर्ट, हाेटल और जिले से बाहर ले गए है। जहां पर अभी से उनकी बाड़ेबंदी कर दी गई है। जहां भाजपा गुजरात के किसी रिसाेर्ट में अपने उम्मीदवार काे रखा है। वहीं कांग्रेस ने माउंट आबू की तरफ रुख किया है। वहीं बीटीपी के उम्मीदवार भी गुजरात की ओर ले जाया जा रहा है। इस बार अधिकांश सीटाें पर त्रिकाेणीय मुकाबला हाेने के कारण कई जगह परिणाम चाैंकाने वाले हाे सकते है। इसके अलावा बीटीपी काे पार्टी चिन्ह नहीं मिलने के कारण उनका उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव मैदान में है। इसके कारण उसके जीतने के बाद उसकी ओर खींचतान की संभावना काे देखते हुए तीनाें पार्टी ने बाडे़बंदी कर रखी है। वहीं दाेनाे बडे़ पार्टी के पदाधिकारी आगामी प्रधान और जिला प्रमुख की रणनीति तैयार करने में लगे हुए है। जहां पर उन्हें भीतरघात से बचते हुए पार्टी काे ज्यादा से ज्यादा पंचायत समिति पर प्रधान बनाने की काेशिश चल रही है। जिले की दस पंचायत समितियों में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा बीटीपी के निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला रहा है। ऐसे में हर पंचायत समिति में हारजीत का अंतर भी काफी कम रहने की उम्मीद है। ऐसे में निर्दलीयों की भूमिका और बढ़ेगी।

 

खबर 4 – आदेश है शादी पार्टी में हुई भीड़ तो होगा चालान लेकिन  बाँसवाड़ा की नायाब तहसीलदार कारवाई पर रही चुप .

Udaipur. कोरोना महामारी के चलते सरकार शादी ब्याह में भीड़ नहीं जुटाने पर सख्त दिख रही है। हाल ही में यह आदेश भी जारी किया है कि मैरिज हॉल या वाटिका में 100 से ज्यादा लोग होने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसके बावजूद वाटिकाओं के बाहर वाहनों की पार्किंग की भीड़ देखकर भी प्रशासन को यह अंदाजा नहीं लगा कि शादी में कितने लोग पहुंचे हैं। रविवार को बांसवाडा शहर के गायत्री गार्डन में शादी के दौरान 100 से ज्यादा लोगों के होने की सूचना पर प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार नेहा जैन को कार्रवाई के लिए भेजा गया। रात 9 बजे नायब तहसीलदार, पटवारी चिराग द्विवेदी और दो पुलिस जवानों के साथ पहुंची, कुछ देर वहां खड़ी रही। नेहा जैन ने इस शादी समारोह में कोई कारवाई की या नहीं या कोई चालान बनाया या नहीं इस बारे में पता नहीं चल सका दानिक भास्कर की स्थानीय रिपोर्ट में भी चालान बनाने का कोई जिक्र नहीं है .  बताया जा रहा है गायत्री गार्डन में लोधा के जितेंद्र पटेल के बेटे की शादी थी।

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/bj5ayA9xA7E

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

आनन्दम दिवस पर आयोजित होंगे 171 Webinar, लापरवाही पर BLO हुए निलंबित || Udaipur Post Bulletin || 07-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – बुजुर्ग डाकघर से भी बनवा सकेंगे पेंशनर जीवित प्रमाण पत्रनहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर

खबर 2 – आठ माह के कोरोनाकाल में अब उदयपुर में भी संक्रमण के आंकड़े हुए  डरावने शुरुआती 111 दिन 1000 राेगी, 13 मौतेंअब 138 दिन में 9084 रोगी, 160 माैतें

खबर 3 – सुविवि- आज आनन्दम दिवस पर एक साथ  आयोजित होंगे 171 वेबिनार

खबर 4 कलक्टर ने नरेगा कार्य व पीएम आवासों का किया निरीक्षण ,लाभार्थियों से किया संवाद

खबर 5 मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – बुजुर्ग डाकघर से भी बनवा सकेंगे पेंशनर जीवित प्रमाण पत्रनहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर

Udaipur. भारतीय डाक विभाग निरंतर प्रदत्त सेवाओं में विस्तार कर रहा है। इन सेवाओं का लाभ आम लोगों को आसानी से मिले, इसका भी प्रयास किया जा रहा है। डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, बैंक सेवा हो या आधार के माध्यम से किसी भी बैंक से पैसा निकालना की सुविधा हो, आम आदमी के लिए सरल व सहज सेवा के रूप में इसकी पहचान है। इस फेहरिस्त में एक और सेवा को जोड़ते हुए विभाग अब पेंशनर को जीवित प्रमाण पत्र देने की भी सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए महज 70 रुपए का भुगतान करना होगा।अब डाकघर में भी पेंशनर्स जीवित प्रमाण पत्र बन सकेंगे। सभी प्रकार के पेंशनधारियों के लिए एक खुशखबरी है। जीवित प्रमाण पत्र अर्थात लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए कोषागार या बैंक के अलावा विभागों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। भारतीय डाक विभाग ग्राहकों को यह सुविधा दे रहा है। डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग के माध्यम से सभी विभागों के पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। पेशनरों को प्रत्येक वर्ष नवंबर व दिसंबर में कोषागार, बैंक संबंधित विभाग में जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से डाक विभाग का पोस्ट इंफो एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप में सर्विस रिक्वेस्ट पर क्लिक करना होगा। यहां अपना नाम पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। सलेक्ट आईपीपीबी में जाकर सर्विस टाइप में जाकर जीवित प्रमाण पत्र के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट डीएलसी जेनरेशन में क्लिक करना होगा।

 

खबर 2 –  आठ माह के कोरोनाकाल में अब उदयपुर में भी संक्रमण के आंकड़े हुए  डरावने शुरुआती 111 दिन 1000 राेगी, 13 मौतेंअब 138 दिन में 9084 रोगी, 160 माैतें

Udaipur. आठ माह के कोरोनाकाल में अब उदयपुर में भी संक्रमण के आंकड़े डरावने हो गए हैं। शनिवार काे 114 मरीज मिले तो आंकड़ा 10 हजार के पार यानी 10088 पर पहुंच गया। दो रोगियों ने दम भी तोड़ा। अब 173 लोग जान गंवा चुके। शहर में पहला काेराेना मरीज 2 अप्रैल काे मल्लातलाई में मिला था। इसके बाद पहले एक हजार का आंकड़ा पार करने में जहां 111 दिन लगे थे और 13 लोगों ने ही दम तोड़ा था, वहीं इसके बाद के 138 दिन में ही 9 हजार 84 रोगी सामने आ गए और कोरोना ने 160 लोगों की जान भी ले ली। अकेले इसी माह के 5 दिनों की बात की जाए तो कोरोना 14 जान ले चुका है, जबकि 173 लाेग संक्रमित हो चुके हैं। शहर में अब तक 9 हजार 451 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब 661 एक्टिव केस हैं। इनमें से 474 होम आइसोलेशन में हैं और 187 गंभीर मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

 

खबर 3 – सुविवि- आज आनन्दम दिवस पर एक साथ  आयोजित होंगे 171 वेबिनार

Udaipur. मोहनलाल लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को आनंदम दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत एक साथ 171 वेबिनार आयोजित होंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय 155 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह के नेतृत्व में यह दिवस मनाया जाएगा। विद्यार्थियों में सृजनात्मकता एवं जीवन मूल्यों का बोध विकसित हो इस उद्देश्य से व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण एवम सामाजिक समरसता,जागरूकता के मुद्दों पर यह वेबिनार की श्रंखला मोहनलाल सुखाड़िया, विश्वविद्यालय गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा एवं ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसमे ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की ओर से होने वाले वेबिनार का उनके देश भर में चलने वाले छह हजार केंद्रों पर सीधा प्रसारण  होगा।  पिछले महीने नई शिक्षा नीति पर 155 वेबीनार आयोजित करके मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने केरल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

 

खबर 4 –  कलक्टर ने नरेगा कार्य व पीएम आवासों का किया निरीक्षण ,लाभार्थियों से किया संवाद

Udaipur. जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने रविवार को जिले के गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र का दौरा किया और यहां पर महात्मा गांधी नरेगा योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के विविध कार्यों का निरीक्षण कर जानकारी ली। आज दोपहर में कलक्टर ने गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें प्राप्त हुई किश्तों व निर्माण कार्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत मजावड़ी में चल रहे महात्मा गांधी नरेगा योजना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर नियोजित श्रमिकों के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि स्वीकृत 51 श्रमिकों में से रविवार को 11 श्रमिक उपस्थित हैं। ग्राम विकास अधिकारी ले बताया कि इस साईट पर 700 हेक्टेयर में चारागाह विकास कार्य किया जा रहा है और इसमें फल और औषधीय पौधों का रोपण किया गया है। इस दौरान कलक्टर ने पूरे क्षेत्र का पैदल घूमकर जायजा लिया और पौधों को सुरक्षित रखने के लिए की गई फेंसिंग देखी।

 

खबर 5 –  मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित

Udaipur. विधानसभा मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को आयोजित विशेष शिविरों में लापरवाही एक बीएलओ को भारी पड़ गई। निर्देशों के बावजूद अभियान के तहत मतदान केन्द्र पर नहीं पहुंचने पर जिला कलक्टर चेतन देवड़ा के निर्देशों पर एक बीएलओ को निलंबित कर दिया गया। कलक्टर देवड़ा ने बताया कि विधानसभा मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत भाग संख्या 280 के बीएलओ व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव के वरिष्ठ अध्यापक सुनील भट्ट को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में गोगुंदा एसडीओ नीलम लखारा ने बीएलओ भट्ट का निलंबन आदेश जारी किया है और निलंबित बीएलओ का मुख्यालय गोगंुदा एसडीओ कार्यालय किया है।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/OuxVs7rgqvU

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

पंचायतराज के अंतिम चरण के मतदान हुए संपन्न, निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी || Wagad Post Bulletin || 05-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पंचायतराज के अंतिम चरण के मतदान हुए संपन्न 8 दिसम्बर को वोटों की गिनती

खबर 2 – तडके 3 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी करीब एक दर्जन यात्री हुए  घायल

खबर 3 – घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

खबर 4 – दिगंबर रोहितपुरी को खिरेश्वर महादेव मंदिर और निरंजनी अखाड़े से बहिष्कृत किया,अमर्यादित आचरण की   शिकायत पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्रगिरि की मौजूदगी में हुआ फैसला

खबर 5 झगड़े में मां का पक्ष लेने से नाराज पिता ने गोली मारी, 10 दिन बाद थी छोटे भाई की शादी

खबर 6 पारा 30 डिग्री ,उत्तरी हवा थमने से दिसंबर में भी है गर्मी

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – पंचायतराज के अंतिम चरण के मतदान हुए संपन्न 8 दिसम्बर को वोटों की गिनती

Udaipur. पंचायतराज के  अंतिम चरण का मतदान अब खत्म हो चुका है। करीब एक महीने की चुनावी प्रक्रिया के बाद आज शाम को नेता चेन की सांस लेंगे, मेवाड़ ओर वागड़ में चुनाव के अंतिम चरण का मतदान  हुआ  इसके साथ ही अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब हर किसी को 8 तारीख का इंतज़ार है. जब राजनीतिक दलों और नेताओं की किस्मत का फैसला होगा. चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंकी. और बड़े-बड़े नेताओं ने  डुंगरपुर, बाँसवाड़ा ओर प्रतापगड़ में रैलियां ओर आमसभा की, गौरतलब है कि आज शाम 5 बजे तक सागवाड़ा पंचयात समिति में  60.09 % ऊपर मतदान हुआ.एंकर -दिगंबर रोहितपुरी को खिरेश्वर महादेव मंदिर और निरंजनी अखाड़े से बहिष्कृत किया है। अब यहां की किसी संपत्ति और यहां के किसी भी कार्य में उनका अधिकार नहीं माना जाएगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (श्री मठ बाघंबरी गद्दी प्रयाग) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौजूदगी में शुक्रवार को खिरेश्वर मंदिर में यह निर्णय लिया। इस दौरान अखाड़े के महंत हरि गोविंद पुरी भी मौजूद थे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि दिगंबर रोहितपुरी जो कि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सन्यासी थे उन्हें अखाड़े से जुड़े खिरेश्वर मंदिर में अमर्यादित आचरण और महंत हरि गोविंद पुरी की शिकायत पर हटाया जाता है। महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि दिगंबर रोहितपुरी को पूर्व में भी वर्ष 2001 में एमपी खरगौन जिले के बाबा पालड़िया से बहिष्कृत किया था। अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि दिगंबर रोहितपुरी को अखाड़े से बहिष्कृत किया था, लेकिन वे जबरन खिरेश्वर में रहने और धाम का दुरुपयोग करने लगे। इसकी शिकायत महंत ने भी की थी। इस पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है। रोहितपुरी पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अखाड़े से जुड़ी 15 बीघा भूमि अपने नाम करा कर बेच दी। रोहितपुरी ने वर्ष 2006 में अवैध तरीके से यह 15 बीघा भूमि अपने नाम करा ली थी। इसमें से 5 बीघा भूमि किसी महिला के नाम बेच दी। अभी वर्तमान में महंत हरि गोविंद पुरी को रोहितपुरी नाजायज तरीके से परेशान भी कर रहे थे।

 

खबर 2 –  तडके 3 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी करीब एक दर्जन यात्री हुए  घायल

Udaipur. डूंगरपूर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 8 पर आमझरा के पास अलसुबह 3 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार निजी ट्रेवल्स की एक बस सूरत से भीलवाड़ा जा रही थी इस दौरान बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 8 पर आमझरा के पास चालक को नींद की झपकी लग गई । जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार एक दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को बिछीवाड़ा अस्पताल लाया गया जहां पर घायलो का उपचार करवाया। इधर इसके बाद अन्य वाहनों से यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

 

खबर 3 – घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Udaipur.  बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के संचिया गांव में शनिवार को एक युवक मकान के अंदर फंदे से लटका मिला।जानकारी के अनुसार संचिया निवासी पर्वत पुत्र शैतान सिंह दरोगा दो दिन से घर पर अकेला था। उसकी पत् नी व बच्चें काम को लेकर अहमदाबाद गए हुए थे। शनिवार सुबह वंहा से गुजर रहे लोगों ने पर्वत को फंदे से लटका दिया। जिसपर गांव सरपंच को सूचना दी। सूचना के आधार पर सरपंच ने बिछीवाड़ा पुलिस को सूचना दी। इस  पर कनबा चौकी प्रभारी छत्तर सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना के आधार पर परिजनों को अहमदाबाद से आते हुए शाम हो गई । परिजनों के आने पर उन्होने हत्या की आशंका जताई और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की, इस पर पुलिस शव लेकर जिला मुर्दाघर  आई। जंहा पर परिजनो के लैट  आने पर  मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई को  अगले दिन के लिए स्थगित कर दिया .

 

खबर 4 – दिगंबर रोहितपुरी को खिरेश्वर महादेव मंदिर और निरंजनी अखाड़े से बहिष्कृत किया,अमर्यादित आचरण की   शिकायत पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्रगिरि की मौजूदगी में हुआ फैसला

Udaipur. दिगंबर रोहितपुरी को खिरेश्वर महादेव मंदिर और निरंजनी अखाड़े से बहिष्कृत किया है। अब यहां की किसी संपत्ति और यहां के किसी भी कार्य में उनका अधिकार नहीं माना जाएगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (श्री मठ बाघंबरी गद्दी प्रयाग) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौजूदगी में शुक्रवार को खिरेश्वर मंदिर में यह निर्णय लिया। इस दौरान अखाड़े के महंत हरि गोविंद पुरी भी मौजूद थे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि दिगंबर रोहितपुरी जो कि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सन्यासी थे उन्हें अखाड़े से जुड़े खिरेश्वर मंदिर में अमर्यादित आचरण और महंत हरि गोविंद पुरी की शिकायत पर हटाया जाता है। महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि दिगंबर रोहितपुरी को पूर्व में भी वर्ष 2001 में एमपी खरगौन जिले के बाबा पालड़िया से बहिष्कृत किया था। अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि दिगंबर रोहितपुरी को अखाड़े से बहिष्कृत किया था, लेकिन वे जबरन खिरेश्वर में रहने और धाम का दुरुपयोग करने लगे। इसकी शिकायत महंत ने भी की थी। इस पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है। रोहितपुरी पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अखाड़े से जुड़ी 15 बीघा भूमि अपने नाम करा कर बेच दी। रोहितपुरी ने वर्ष 2006 में अवैध तरीके से यह 15 बीघा भूमि अपने नाम करा ली थी। इसमें से 5 बीघा भूमि किसी महिला के नाम बेच दी। अभी वर्तमान में महंत हरि गोविंद पुरी को रोहितपुरी नाजायज तरीके से परेशान भी कर रहे थे।

 

खबर 5 – झगड़े में मां का पक्ष लेने से नाराज पिता ने गोली मारी, 10 दिन बाद थी छोटे भाई की शादी

Udaipur. कुशलगढ़ तहसील के पाटन में गुरुवार रात एक पिता ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मां-बाप झगड़े में मां का पक्ष लिया था। इससे नाराज पिता ने बेटे को गोली मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है।जानकारी के मुताबिक मृतक रमनलाल (25) बस में खलासी का काम करता था। जो जोगणी माल गांव में अपने घर पर आया था। जिसके छोटे भाई मना की 15 दिसंबर को शादी है। गुरुवार को शादी के कार्ड बांटकर लोटे माता-पिता के बीच विवाद हो गया। जिसमें रमण ने मां का पक्ष लेते हुए बचाव किया था। जिसके बाद आरोपी पिता नाथु को छोड़कर परिवार के सभी लोग गांव के कार्यक्रम में चले गए। जब बेटा वापस लौटा तो नाथु ने दरवाजा खोलते ही उसे गोली मार दी।रमण को पहले कुशलगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां हालत ज्यादा खराब होने पर शुक्रवार सुबह बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक रमण शादीशुदा था। जिसके दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पाटन पुलिस जोगणी माल गांव में घटनास्थल पर पहुंची। जहां पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

 

खबर 6 – पारा 30 डिग्री ,उत्तरी हवा थमने से दिसंबर में भी है गर्मी

Udaipur. दस दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को 30 डिग्री मापा गया। यानी 10 दिन में 10 डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान 32-33 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तापमान उत्तरांचल में बर्फबारी का थमना और उत्तरी हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से बढ़ गया। अनुमान है कि 20 दिसंबर तक सर्दी फिर से जोर पकड़ लेगी। हालांकि रात को पारा करीब 15 डिग्री बना हुआ है।मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर के अनुसार आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 33 एवं न्यूनतम 13 से 16 डिग्री रहने के साथ ही वायु में आद्रता की मात्रा अधिकतम 70 से 80 प्रतिशत तक तथा न्यूनतम आद्रता 21 से 27 प्रतिशत रहने की संभावना है। हवा की गति 5 से 7 किमी प्रतिघंटा के वेग से उत्तर पूर्वी दिशा से चलने तथा 8-9 दिसंबर को आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना है।

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/rCPhT3MOTdI

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

ATM से चोरी का Master Mind था बैंक कर्मचारी, Ludhiana Woolen Market में 5 दुकानों की धांधली || Udaipur Post Bulletin || 05-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – ATM से 24 लाख 38 हजार की चोरी का मास्टर माइंड निकला बैंक कर्मचारी2 साल से कर रहा था चोरी

खबर 2 – लुधियाना वूलन मार्केट में निगम ने दी 60 दुकानेंव्यापारियों ने 5 मर्जी से लगा लीअब कार्रवाई होगी

खबर 3 – स्माइल प्रोजेक्ट में सामने आई लापरवाही:सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल पर छापाआधे शिक्षक गायबप्रिंसिपल बोले-हाजमा खराब है

खबर 4 फूडकाेर्ट की आड़ में कर डाला  अवैध निर्माण:अफसराें को चुनाव में व्यस्त देख राजीव गांधी पार्क में तान दिया रूफ टाॅप रेस्टोरेंट का स्ट्रक्चरयूआईटी ने चलवा दिया गैस कटर

खबर 5 आरएनटी के  डॉ. शर्मा को निरीक्षण कमेटी सहित पदों से हटाने की मांग

खबर 6 शिव सैनिकों को बजरंग दल प्रांत संयोजक ने दिलाई बजरंग दल की शपथ एवं सदस्यता

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – ATM से 24 लाख 38 हजार की चोरी का मास्टर माइंड निकला बैंक कर्मचारी2 साल से कर रहा था चोरी

Udaipur. उदयपुर के सेक्टर 4 स्थित पंजाब नेशनल बैंक एटीएम से 24 लाख 38 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उदयपुर पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले 2 साल से पीएनबी बैंक का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। ऐसे में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित के साथ उसके सहयोगी युसूफ को भी गिरफ्तार किया है।उदयपुर के पीएनबी बैंक के एटीएम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत अमित पिछले 2 साल से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अमित द्वारा एटीएम की एक चाबी गुम होने की बात कही गई। जबकि वह चाबी अमित ने अपने पास रख लिए और उसके बाद वह अपने सहयोगी यूसुफ के साथ में एटीएम से पैसे निकाल रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले लंबे समय से एक ही स्थान पर काम करने से अमित को एटीएम का पासवर्ड और अन्य गुप्त जानकारियां थी। जिसके चलते चोरी करने में कामयाब हो सका।उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि 1 दिसंबर को पीएनबी बैंक मैनेजर विवेक मीणा ने एटीएम में दो ट्रे में रखे रुपए चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एटीएम में किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई और ना ही कोई सिक्योरिटी अलर्ट का मैसेज आया। जिससे पता चलता है कि कोई बैंक कर्मचारी ही इस घटना को अंजाम दे रहा है। इसके बाद पुलिस द्वारा अमित से जब गहनता से इस पूरे मामले की पूछताछ की गई तो उसने वारदात कबूल की।

 

खबर 2 –  लुधियाना वूलन मार्केट में निगम ने दी 60 दुकानेंव्यापारियों ने 5 मर्जी से लगा लीअब कार्रवाई होगी

Udaipur. टाउनहाॅल मेेंं लगेे लुधियाना वूलन मार्केट मेें व्यापारियों की ऐसी चोरी सामने आई कि निगम के अधिकारी भी दंग रह गए। दरअसल नगर निगम ने बाेली में 60 दुकानाें के लिए जगह का आवंटन किया था। लेकिन जब बाजार सजाया तो दुकानदाराें के अपनी मर्जी से ही 5 अतिरिक्त दुकानेंं बना ली। शुक्रवार को जब राजस्व समिति की टीम मौके पर पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हो सका। एक दुकान तुरंत हटा दी। बाकी भी निगम जल्द हटवाएगा। टाउनहाॅल में फरवरी तक लगने वाले वूलन मार्केट के लिए डिप्टी मेयर पारस सिंघवी और राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जाराेली की माैजूदगी में हाल ही पहले चरण में 41 और दूृसरे चरण में 19 दुकानाें के लिए स्थान की नीलामी की गई। इससे निगम काे 24 लाख 75 हजार 900 की आय हुई। तय किया गया कि काेराेना संक्रमण के कारण दुकानाेें के बीच 6-6 फीट की दूरी रहेगी, लेकिन व्यापारियाें ने अपने फायदे के लिए निगम की छाेड़ी इस जगह काे भी दुकान सीमा में लेते हुए 5 अतिरिक्त दुकानें और तैयार कर लीं। गत 1 दिसंबर काे बाजार भी शुरू हाे गया। शुक्रवार काे राजस्व समिति अध्यक्ष जाराेली और समिति सदस्य ने रुटीन में दुकानाें की गिनती की ताे गड़बड़ी पकड़ में आ गई। राजस्व निरीक्षक विजय जैन और माेहित अग्निहाेत्री काे बुलाकर एक दुकान हाथाेहाथ हटवाई। निगम ने दो बार की नीलामी में 60 दुकानें 24 लाख 75 हजार में आवंटित की थी। इस हिसाब से एक दुकान की कीमत औसतन 41 हजार रुपए होती है। अगर निगम ये 5 दुकानें भी नीलाम करता तो उससे करीब सवा दो लाख रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलता। उधर, राजस्व समिति के अध्यक्ष अरविंद जारोली ने कहा कि व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 

खबर 3 – स्माइल प्रोजेक्ट में सामने आई लापरवाही:सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल पर छापाआधे शिक्षक गायबप्रिंसिपल बोले-हाजमा खराब है

Udaipur. स्माइल प्रोजेक्ट में लापरवाही की शिकायतों पर जिला शिक्षा अधिकारी शुक्रवार को धानमंडी स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे तो हैरान रह गए, यहां प्रिंसिपल सहित 50 फीसदी स्टाफ स्कूल से गायब था। स्कूल में ना तो ऑनलाइन उपस्थिति का रिकॉर्ड मिला और ना ही स्माइल प्रोग्राम के तहत रिकॉर्ड किया डेटा। विभागीय अधिकारियों ने वित्तीय अनियमितता की आशंका पर जब कैशबुक मांगी तो बाबू विकास त्रिपाठी मौके से गायब हो गया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना के तहत दो साल पहले धानमंडी में इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किया था, इसके बाद जिले में 10 और स्कूल खोले गए। धानमंडी स्कूल को इन सभी स्कूलों का नॉडल बनाया गया। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब नॉडल स्कूल के ही हाल इतने बुरे हैं तो अन्य स्कूल इससे क्या सीख लेंगे। कोरोनाकाल में पढ़ाई प्रभावित नहीं हो इस लिए शिक्षा विभाग स्माइल प्रोग्राम के जरिए ऑनलाइन स्टडी में लगातार बदलाव कर रहा है। लेकिन आंकड़े तो कुछ और ही हाल बयां कर रहे हैं। इस साल का कुल नामांकन 5 लाख 3 हजार 900 है। इनमें से 93 हजार 297 छात्र ही ऑनलाइन स्टडी से जुड़े हैं। इसमें भी महज 18 हजार 192 (3 फीसदी) विद्यार्थी ही नियमित तौर पर होमवर्क अपलोड कर रहे हैं।

 

खबर 4 –  फूडकाेर्ट की आड़ में कर डाला  अवैध निर्माण:अफसराें को चुनाव में व्यस्त देख राजीव गांधी पार्क में तान दिया रूफ टाॅप रेस्टोरेंट का स्ट्रक्चरयूआईटी ने चलवा दिया गैस कटर

Udaipur. फतहसागर किनारे रानी राेड पर राजीव गांधी पार्क में चल रहे फूडकाेर्ट की आड़ में अवैध रूप से रूफ टाॅप रेस्टाेरेंट चलाने की काेशिश शुक्रवार काे यूआईटी ने विफल कर दी। रूफ टाॅप रेस्टाेरेंट के लिए लाेहे का स्ट्रक्चर खड़ा करने का यह काम पिछले कई दिनाें से करवाया जा रहा था।दरअसल अधिकारियाेें के चुनावी कार्य में व्यस्त हाेने की वजह से फूडकाेर्ट के पास खाली पड़ी पार्क की जमीन पर कब्जा कर लाेहे का स्ट्रक्चर भी खड़ा कर दिया। इसके ऊपर जाने के लिए लाेहे की सीढ़ियां भी बनाई दी गई थी। मकसद यह था कि इसकी छत पर बैठकर झील का व्यू दिखने से पर्यटक और स्थानीय लाेग ज्यादा आकर्षित हाेंगे और आमदनी भी ज्यादा हाेगी। झील किनारे बिना अनुमति किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि करने पर हाईकोर्ट की राेक के बावजूद झील किनारे यह काम चलने से जागरुक लाेगाें ने यूआईटी सचिव अरुण हसीजा काे शिकायत की। शिकायत मिलने पर वे भी दंग रहे गए कि आखिर पार्क की जमीन पर बिना अनुमति इतना बड़ा स्ट्रक्चर कैसे खड़ा हाे गया। उन्हाेंने मामले काे गंभीरता से लिया और रेवेन्यू इंस्पेक्टर गणपत शर्मा, जयदीप चाैबीसा और एईएन चतरसिंह काे माैके पर भेजा। यूआईटी टीम काे देखकर काम काे करवाने वाले हरकत में आए और गैस कटर से लाेहे के स्ट्रक्चर काे काटने का काम शुरू कर दिया। यूआईटी सचिव अरूण हसीजा का कहना है की राजीव गांधी पार्क में फूडकाेर्ट से सटी जमीन पर यह स्ट्रक्चर पूरी तरह से अवैध रूप से खड़ा किया था। मामला ध्यान में आते ही एक्शन ले लिया हैं। फूडकाेर्ट संचालन काे लेकर हुए टेंडर की शर्ताें की जांच भी करेंगे ताकि हकीकत सामने आ सके। इसकाे लेकर भी शिकायतें मिली हैं।

 

खबर 5 –  आरएनटी के  डॉ. शर्मा को निरीक्षण कमेटी सहित पदों से हटाने की मांग

Udaipur. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई ने शुक्रवार को कलेक्टर चेतन देवड़ा को ज्ञापन साैंपकर आरएनटी कॉलेज के मेडिकल ज्यूरिस्ट विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश शर्मा पर मानसिक प्रताड़ना, दुर्व्यवहार, पद का दुरुपयोग और चिकित्सकों को धमकाने के आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में बताया कि डॉ. योगेश शर्मा एक औचक निरीक्षण कमेटी के अध्यक्ष और विभिन्न विभागीय जांच कमेटियों के अध्यक्ष व सदस्य हैं। डॉ. शर्मा निरीक्षण के नाम पर कई चिकित्सकों सहित कर्मचारियों को दुर्व्यवहार करते हुए धमकाते हैं। प्रांत मंत्री जयेश जोशी ने कहा है कि एबीवीपी शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी। एबीवीपी ने डॉ. शर्मा को औचक निरीक्षण कमेटी सहित अन्य पदों से हटाने की धमकी दी है। मांग नहीं मानने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मामले पर आरएनटी प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने कहा है कि डॉ. योगेश शर्मा साफ-सुथरी छवि के वरिष्ठ चिकित्सक हैं, इनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

 

खबर 6 –  शिव सैनिकों को बजरंग दल प्रांत संयोजक ने दिलाई बजरंग दल की शपथ एवं सदस्यता

Udaipur. शिवसैनिको ने शिवसेना की वर्तमान नीतियों को देखते हुए राष्ट्रहित में बजरंग दल की सदस्यता विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय कार्यालय भारत माता का कक्ष में ग्रहण की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री धनराज, बजरंग दल के प्रांत संयोजक दीपक प्रजापत एवं विश्व हिंदू परिषद महानगर उपाध्यक्ष सुशील मुंदड़ा उपस्थित थे। प्रांत संयोजक दीपक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार धैर्य एवं रीति नीति के साथ बजरंग दल एवं संगठन का कार्य करते हुए हिंदू हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करना है। इसके पश्चात संगठन की कार्यशैली का विवरण करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिवसेना आपने मूल कार्य को छोड़ सिर्फ राजनीति पर ही ध्यान केंद्रित किए हुए हैं जिसे हिंदू हितों का हनन हो रहा है और कार्यकर्ताओं को आहत पहुंची है। शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री धनराज ने बताया कि प्रत्येक हिंदू के मन में भारत माता की जय का भाव है। इसे कभी भूलना नहीं चाहिए एवं प्रत्येक हिंदू राष्ट्र हित के लिए समर्पित है। उद्बोधन के पश्चात भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों के बीच शिव सैना के विभाग एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल की सदस्यता एवं शपथ ग्रहण की। शिवसैनिकों में अमर चंद, जगदीश प्रजापत, ललित लोहार, गजेन्द्र वसीटा विजेंद्र सिंह सौलंकी ,मुकेश मेघवाल कपिल वसीटा, हरीश खारोल, लक्ष्मण लोहार पंकज सनाढ्य, रमेश नागदा, नवीन चौबीसा, वीरू सोनी, उपस्थित थे।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/mPWzhQ5zW9A

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/