1676_18उदयपुर. नगर के राजकीय अस्पताल में सोनोग्राफी कराने पहुंची एक युवती के साथ सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर राजेश करणपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। शहर की जाट खिड़की निवासी 20 साल की युवती को पेट में दर्द की शिकायत थी।

सरकारी अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर ने सोनोग्राफी कराने के लिए लिखा था। इस पर युवती सोमवार सुबह 11 बजे को परिजनों के साथ अस्पताल गई। सोनोग्राफी कक्ष में जांच कराने के बाद युवती कमरे से बाहर निकली तो उसने परिजनों को डॉक्टर द्वारा जांच के दौरान दुव्र्यवहार करने की शिकायत की।

इस पर परिजनों ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस अस्पताल पहुंची और सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर करणपुरिया को गिरफ्तार कर लिया। युवती की ओर से उदयपुर निवासी डॉ. करणपुरिया के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दी है। डॉ. करणपुरिया अस्पताल में रेडियोग्राफर हैं। वे गत दो साल से इसी अस्पताल में रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस का कहना है कि युवती की सोनोग्राफी के वक्त महिला नर्स कमरे में नहीं थी। पुलिस ने धारा 354 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर ने बताया कि ऐसा कोई मेटर नहीं हुआ है, यह सब गलतफहमी से हुआ है।

Previous articleअस्पताल से 500 मीटर दूर सड़क पर चादर की ओट में प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस
Next article3 माह बाद अब माइंस मजदूरों का बेमियादी धरना कलेक्ट्रेट पर
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here