0240_100उदयपुर. डबोक-मावली स्टेट हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर टैक्स देने को लेकर सुबह साढ़े 10 बजे कार चालक, इसके साथियों और कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। आधा घंटा तक मारपीट और पथराव का माहौल बना रहा।

पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने बताया कि सुंदरवास निवासी प्रवीण कुमार पुत्र राजकुमार पंवार रविवार शाम मावली गया था। जाते समय टोल टैक्स की रिटर्न पर्ची कटवाई थी। सुबह पत्नी के साथ वापस उदयपुर लौट रहा था।

वह सुबह 7.30 बजे टोल प्लाजा पहुंचा, कर्मचारी ने टैक्स मांगा तो प्रवीण ने रिटर्न पर्ची होने के कारण रुपए देने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। प्रवीण ने फोन पर साथियों को बुला लिया। इन्होंने टोल के 3 बूथ, सीसीटीवी कैमरे और टोल प्लाजा में रखे टीवी, टेबल तोड़े और जमकर पथराव किया। कर्मचारी टोल ऑफिस में छुप गए और जवाब में उन्होंने भी पथराव किया। घटना में प्रवीण, भरत जाट, गोटू बंजारा, डोरी लाल के मामूली चोटें आईं हैं।

 

Previous articleएक माह का गेहूं देकर दो राशन टिकट ले रहा डीलर
Next articleरेल लाइन पर होगा पर्यटन विकास, उदयपुर से जुड़ जाएंगे केरल और गोवा
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here