IMG_1080उदयपुर। हेड कांस्टेबल रूपलाल सालवी के खिलाफ एसीबी ओर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति का खुलासा होने पर जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि शराब तस्करों से साठ-गांठ के चलते हेड क ांस्टेबल रूपलाल सालवी ने सेक्टर 14 में आलीशान बंगला बनवा लिया। हालांकि रूपलाल का कहना हैं कि यह बंगला उनका नहीं है। सूत्रों के अनुसार कल क्रमददगारञ्ज में क्रये आलिशान बंगला किसका है?ञ्ज शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और एसीबी के अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति होने की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सेक्टर 14 के जे ब्लॉक में कार्नर पर बना बंगला लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत का है। रूपलाल सालवी ने क्रमददगारञ्ज को बताया कि यह बंगला उनका नही हैं, जिसने भी मेरा बंगला होना बताया है, वह गलत हैं।
हालांकि उन्होंने बंगले की कागजात नहीं बताए। उन्होंने सिर्फ यह बताया कि यह बंगला कुवैत में रहने वाले परिचित का है। उन्होंने क्रमददगारञ्ज को बताया कि पिछले चार साल से वह लगातार बीमार चल रहे हंै।

Previous articleदुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज डांगी समाज ने किया हमला
Next articleफतहसागर की पाल पर मॉर्निंग वॉक रैली कल
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here