RPKGONL010110920147Z20Z27 AMधरियावद। यहां चार किमी दूर जाखम नदी पुलिया के नीचे बंद बोरे में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोपहर साढे तीन बजे राहगीर की सूचना पर धरियावद थानाधिकारी भैरू सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की की कड़ी मशक्कत के बाद शव पुलिया से बाहर निकाला। शव की शिनाख्ता के लिए धरियावद पुलिस ने आधुनिक तकनीकी का सहारा लेते हुए फोटो मोबाइल वॉटशप पर डाला।

धरियावद थानाधिकारी के अनुसार लाश से बदबू आ रही थी। बोरे से एक पैर बाहर निकला हुआ था। शव को जंगली जानवराें ने बूरी तरह से नोच दिया था। लाश आठ से दस दिन पुरानी है। तथा 22 से 24 साल के बीच एक महिला की उम्र है। देर शाम पुलिस ने शव धरियावद सामुदायिक केन्द्र के मार्चरी में रखवाया है।

Previous articleमेरी आशिकी तुम से है में एक साल आगे की कहानी
Next articleजेसीबी में शॉर्ट सर्किट से आग, चालक बचा
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here