चीन की गुलामी से आज़ादी के लिए तिब्बतियों ने निकाला केण्डल मार्च

उदयपुर, चीन की गुलामी झेल रहे तिब्बत सासदों के साथ आये प्रतिनिधि मण्डल और समोर बाग में आये तिब्बतियों ने सत्य की ज्वाला अभियान के तहत सोमवार शाम केण्डल मार्च निकाला और तिब्बत की आजादी करने की प्रार्थना की।

तिब्बतीय सांसद करमा येशी अपने प्रतिनिधियों के साथ भारत सहित अन्य देशों का समर्थन जुटाने के लिये सत्य की ज्वाला अभियान के तहत देश के हर कोने में घूम रहे है और तिब्बत को चीन की गुलामी से आजाद कराने में जन समर्थन मांग रहे है। इसी के अंतर्गत सोमवार को शाम समोर बाग से करमा येशो सैंक$डों तिब्बतियों के साथ केण्डल मार्च कर गुलाबबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचे और अपने देश को गुलामी की जंजीर से मुत्त* होने के लिये प्रार्थना सभा की। समोर बाग से शुरू हुई रैली में सबसे आगे सत्य की ज्वाला की प्रतीक मशाला लिये प्रतिनिधि मण्डल चल रहा था।

उसके पीछे समोर बाग में आये तिब्बतीय व्यापारी महिलाए पुरूष हाथों में केण्डल लिये चीन के विरोध में नारे लगाते हुए कतार में चल रहे थे। एक-एक को कतार में केण्डल लिये गुलाबबाग स्थित गांधी मूर्ति तक पहुंचे जहां प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें सांसद कमी येशी ने चीन के चंगुल से तिब्बत को आजाद कराने में समर्थन का आग्रह किया।

Previous articleयूथ कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू
Next articleआबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने की तीन फैक्ट्री पकडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here