दुष्कर्म के आरोपी कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त

उदयपुर। महिला पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के आरोपी दो कांस्टेबल को जिला पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा द्वारा आज जांच रिपोर्ट के समस्त तथ्यों पर विचार करने के बाद दुष्कर्म के मामले में कांस्टेबल भीम सिंह व किशोर सिंह को राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया। ज्ञातव्य है कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने इन्हें लाइन हाजिर कर दिया था।
मामले में आज पीडता ने ग्राम न्यायालय गिर्वा उदयपुर में पेश होकर १६४ में बयान दर्ज कराए।
घटना: गत 14 faरवरी को ऋषभदेव थाना क्षेत्र में महिला कांस्टेबल की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस संबंध में महिला कांस्टेबल ने किशोर सिंह के क्वार्टर में ले जाकर भीम सिंह द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने दोनों कांस्टेबलों को गिरप*तार कर जेल भिजवा दिया था।

Previous articleमल्टी मीडिया स्कल्पचर कार्यशाला सम्पन्न
Next articleदेर रात तक तेज़ आवाज़ में साउंड बजने पर होटल लीला प्रबंधक के खिलाफ FIR

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here