पुलिस अब होगी ऑन लाइन

उदयपुर, राजस्थान पुलिस को अब सभी विभागों को जोडने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग को ऑन लाईन किया जा रहा है ताकि देश के सभी विभागों से अपराधियों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा द्वारा शनिवार को ली गई क्राईम मिटिंग में जिले के सभी थानाधिकारियों, डिप्टी और एएसपी स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया। क्राईम मिटिंग में एक लघु फिल्म बताई गई जिसमें विभाग के ऑन लाईन होने पर किस तरह के फायदे विभाग को मिल सकते है। पुलिस विभाग को भी ऑन लाईन किया जाएगा और इसे देश के सभी विभागों से जोडा जाएगा। जिसके तहत किसी भी राज्य के अपराधी द्वारा अपराध करते ही उसके बारे में सारी जानकारी राजस्थान में भी आसानी से उपलब्ध हो पाएगी। जिसमें अपराधी का फोटो, पता और उसके द्वारा किए गए अपराधों के बारे में बताया जाएगा। क्राईम मिटिंग में पुलिस अधीक्षक ने आने वाले त्यौहारों के सम्बन्ध में भी दिशा-निर्देश दिए। जिसमें त्यौहारों तक विशेष रूप से पैट्रोलिंग करना, असामाजिक तत्वों पर विशेष रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही गत माह के अपराधों की समीक्षा की गर्ई और सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

Previous articleथम नहीं रहा क्रिकेट संघ का विवाद
Next articleशहर में डांडियों की धूम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here