शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म

उदयपुर, । शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हेलावाडी निवासी किशोरी ने पडोसी रियाज उर्फ राजेश पुत्र राजू हेला के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया कि ८ माह पहले आरोपी से पहचान हुई थी। कुछ समय पश्चात दोपहर में मण्डी से अकेली पैदल घर लौट रही थी। बीच रास्ते आरोपी पकडकर जबरन कानजी का हाटा हाडा गली पोल में पिछवाडे की तरफ ले गया जहां आरोपी ने दुष्कर्म कर निकाह करने का झांसा दिया। निकाह करने के बहाने ७-८ माह से आरोपी सम्पर्क में था। ३ माह पहले गर्भवती होने का पता चलने पर आरोपी रियाज को बताया तो उसने निकाह करने से इनकार कर मिलना झुलना भी बंद कर दिया। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की पूछताछ में पीडिता ने ६-७ माह का गर्भ होने की बात कहीं है। इस मामले में घण्टाघर थानाधिकारी शंकरलाल मसूरीयों ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी रियाज को गिरफ्तार किया तथा पीडिता का मेडिकल कराया।

Previous articleसदभावना सम्मेलन का आयोजन
Next articleमहिला का मंगलसूत्र छीन ले गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here