चन्द्रमा के अनुसार तय होता है गुड फ्राइडे पर्व

उदयपुर, प्रभु यीशु मसीह के क्रुस पर त्याग, समर्पण तथा बलिदान का प्रतीक पर्व गुड फ्राइडे चन्द्रमा के अनुसार निर्धारित होता है। यह जानकारी शेपर्ड मेमोरियल चर्च के प्रवक्ता परमिजास मैथ्यु द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार प्रभु यीशू मसीह के क्रुसय पर त्याग, समर्पण तथा बलिदान का प्रतीक पर्व गुड फ्राइडे का दिन प्रति वर्ष २१ मार्च को आधार मानकर तय किया जाता है। २१ मार्च के पश्चात पूर्णिमा को शुक्रवार होने पर उसी दिन गुड प्र*ाइडे मनाया जाता है। यदि उस दिन शुक्रवार नहीं हो तो इसके पश्चात आने वाले पहले शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाता है। मैथ्यु ने बताया कि इस बार २१ मार्च के पश्चात पूर्णिमा (फूल मुन) को शुक्रवार ही है अत: सम्पूर्ण संसार में मसीही समुदाय परम्परानुसार ६ अप्रेल को गुड फ्राइडे मनाएगा।

Previous articleUdaipur News File – 15.03.2012
Next articleएज्यूकेशन म्यूजियम का शुभारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here