जेट / प्री.पी.जी. परीक्षा की तैयारियॉं पूर्ण

उदयपुर, प्रदेश के सभी कृषि महाविद्यालयों, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, मात्स्यकी महाविद्यालय, गृह विज्ञान महाविद्यालय एवं डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के स्नातक एवं कृषि तथा गृह विज्ञान के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेट/प्री.पी.जी. २०१२, रविवार को आयोजित की जायेगी । यह परीक्षा सत्र २०१२-१३ में प्रवेश हेतु प्रदेशभर में आयोजित की जावेगी ।

प्रो.ओ.पी. गिल, कुलपति महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने बताया कि प्रदेश के दोनों कृषि विश्वविद्यालयों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु यह परीक्षा विगत दो वर्षों की भॉंति इस वर्ष भी महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही है । प्रो. गिल ने बताया कि इस वर्ष यह परीक्षा प्रदेश के ०७ शहरों उदयपुर, बीकानेर, जयपुर, जोबनेर, अजमेर, कोटा और श्री गंगानगर केन्द्रों के २६ परीक्षा केन्द्रों पर १० जून, को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल १०५७६ विद्यार्थी स्नातक स्तर पर, ९५२ विद्यार्थी कृषि स्नातकोत्तर और ८६ छात्राऐं गृह विज्ञान स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा देंगी । परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो व योग्य अभ्यर्थी सुचारू रूप से परीक्षा दे सकें इसके लिये सामान्य एवं विशिष्ठ अधिकार प्राप्त उ$डनदस्तों का गठन भी किया गया है।

Previous articleवीडियो कोच बस की आमने-सामने भि$डन्त में 2 मरे, 9 घायल
Next articleबुद्घा ग्रुप आशापूर्णा ग्रुप में संयोजित हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here