लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ ने मेनारिया पर लगाये आरोपों के विरोध में दिया ज्ञापन

लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ ने मेनारिया पर लगाये आरोपों के विरोध में दिया ज्ञापन

उदयपुर, अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी अशोक मेनारिया पर अण्डर-१९ में फर्जी आयु प्रमाण पत्र संलग्न करने का मामला गर्मा गया। सोमवार को जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों व मेनारिया समाज के लोगों ने कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया व कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

रणजी क्रिकेट खिलाडी निखिल डोरू के पिता एस.के.जैन ने अशोक मेनारिया पर व जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों पर आयु प्रमाण पत्र में हेरफेर कर अण्डर १९ में खेलने का आरोप लगाया था। जिसके विरोध में सोमवार को क्रिकेट संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह मेवाड व अन्य क्रिकेट प्रेमी एवं मेनारिया समाज के लोगों ने कलेक्ट्री पर जमकर प्रदर्शन किया व निखिल डोरू व उसके पिता एस.के.जैन के खिलाफ नारेबाजी की तथा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष लक्ष्यराज ङ्क्षसह कोच मनोज चोधरी, लाल ङ्क्षसह झाला आदि कई क्रिकेट प्रेमी व क्लब के अध्यक्ष कलेक्टर से मिले तथा ज्ञापन देकर निखिल डोरू व उसके पिता एस.के.जैन पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

अशोक मेनारिया के पिता ने बताया कि मेनारिया पर जो झूठे आरोप लगाए वह सरासर गलत है राजस्थान बोर्ड की अंकतालिकाएं है जिनमें अशोक की आयु सही है। निखिल डोरू का पिछले ३ वर्षो से रणजी टूर्नामेंट में चयन नहीं हो पा रहा इसलिए उन्होने ईष्र्या भाव रखते हुए अशोक मेनारिया पर झूठे आरोप लगाये है।

Previous articleझील क्षेत्र में आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध
Next articleमुख्यमंत्री को पता ही नहीं कि लेकसिटी में टूट रहे गरीबों के आशियाने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here