शराब के नशे में बाइक भिडी, एक की मौत, दो घायल

उदयपुर, शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक बाईक मोड पर अनियंत्रित होकर पत्थरों की कोट से जा टकराई, जिससे बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चंपालाल (२२) पुत्र रामलाल गमेती निवासी रेबारियों का गुडा प्रतापनगर अपने साथी फांदा निवासी वालूराम गमेती और सोहनलाल के साथ बाईक पर सवार होकर रविवार शाम को फांदा से शहर की ओर आ रहे थे। तीनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान रास्ते में एक मोड पर बाईक अनियंत्रित हो गई और सडक से नीचे उतरकर एक पत्थरों की कोट से जा टकराई, जिससे बाईक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां पर चंपालाल की उपचार के दौरान मौत हो गई और शेष दोनों को एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Previous articleभूमि के गलत आवंटन पर प्रन्यास में हुआ हंगामा
Next articleसफाई देने आए नारायण प्रेम सांई खुद सवालों में उलझे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here