उदयपुर फतहसागर से नीमच माता के बिच चलेगा रोप-वे

rope-way-at-udaipur

उदयपुर . फतहसागर के देवाली छोर से नीमजमाता मंदिर तक स्थापित होने वाले रोप-वे का खाका सोमवार को संबंधित फर्म ने जिला कलक्टर व यूआईटी के चेयरमैन के समक्ष पेश किया।
यूआईटी सभागार में अधिकतम बोलीदाता फर्म दामोदर रोप-वे प्रा. लि., कोलकाता के प्रतिनिधियों ने प्रजेंटेशन देते हुए बताया कि रोपवे की लम्बाई 384.00 मीटर तथा दोनों टर्मिनल के बीच की ऊंचाई का अंतर 151.00 मीटर के करीब होगा। इस रोप-वे में मॉनो केबल पलसिटेड फिक्स ग्रिप की तकनीक उपयोग में ली जाएगी। यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि एसआईईआरटी छात्रावास के पास रिक्त भूमि से मंदिर तक रोप-वे स्थापित किया जाएगा।

यूआईटी इस फर्म के साथ 25 साल के लिए अनुबंध करेगी और इसमें प्रति यात्री 100 रुपए टिकट दर तय की जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता ए.के. गुप्ता, अधिशासी अभियंता मुकेश जानी, वरिष्ठ लेखाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे। फर्म के प्रतिनिधियों ने बाद में जिला कलक्टर रोहित गुप्ता को कलक्टरी में प्रजेंटेशन बताया, कलक्टर ही रोप-वे संचालन के लिए लाइसेंस देने के लिए अधिकृत है।

क्या शहर का सबसे ख़ास आदमी हो सकता है आम आदमी का उम्मीदवार ?

0

IMG-20170220-WA0014

उदयपुर। आम आदमी ने शहर के सबसे ख़ास आदमी से चुनाव लड़ने की पेशकश कर दी। दिल्ली के उपमुख्य मंत्री आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया ने शहर के सबसे ख़ास आदमी राज घराने के महेंद्र सिंह मेवाड़ को अगले राजस्थान विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने की पेश काश करने और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांति लाल चपलोत से मुलाक़ात के बाद मेवाड़ की राजनीति में खलबली मच गयी है।
दिल्ली के उपमुख्य मंत्री आम आदमी पार्टी के मनुइश सिसोदिया जीएसटी की बैठक के लिए उदयपुर आये हुए है। अगले विधानसभा चुनाव में राजस्थान से २०० ही सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने का मन बना चुकी आम आदमी पार्टी के अजेंडे को आगे बढ़ने के लिए तीन दिन तक उदयपुर में ही कार्यकर्ताओं और कुछ ख़ास लोगों से मुलाक़ात कर मेवाड़ में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रहे है। मेवाड़ के राजनीति हलके उस वक़्त खलबली मच गयी जब मनीष सिसोदिया ने शहर के सबसे खास माने जाने वाले मेवाड़ राजघराने के उत्तराधिकारी महेन्द्र सिंह मेवाड़ से आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने की पेशकश कर डाली। महेन्द्र सिंह मेवाड़ पूर्व में चित्तौड़गढ़ के सांसद भी रह चुके हैं, और सांसद का चुनाव हारे भी चित्तौड से हैं। दोनेा ही बार महेन्द्र सिंह अलग – अलग पार्टियों से चुनाव लड़े थे। ऐसे में अब अगर श्री मेवाड़ अगले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह से लड़ते है तो कांग्रेस और भाजपा दोनो के ही कार्यकर्ताओं में बिखराव हो सकता है। क्योंकि दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने श्री मेवाड़ के चुनाव के दौरान काम कर रखा है। वैसे आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी इस बार राजस्थान की सभी 200 विधानसभाओं से अपने उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी में है और जिस तरह से उदयपुर में मेवाड राजघराने के वंशज के सामने पेशकश की है, उससे तो लगता है कि पार्टी आम को नहीं खास को ही राजस्थान की चुनावी रण में उतारने की मेहनत में लगी हुई है।

IMG-20170220-WA0013

मनीष सिसोदिया के तीन दिन के उदयपुर प्रवास के दौरान एक और चौंकाने वाली घटना यह भी रही, जब वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के दिग्गज शान्तिलाल चपलोत से मिलने उनके घर पर पंहुच गए। पिछले दिनो श्री चपलोत की दिल्ली के अस्पताल में बायपास सर्जरी करवाई थी। मनीष सिसोदिया यहां पर उनकी कुशलक्षेम पूछने आए थे और चपलोत से डेढ घण्टे वार्ता भी की। इस वार्ता के बाद कयास लगाए जा रहे है कि कहीं जनसंघ के समय से राजनीति में उतरे और कट्टर भाजपाई रहे चपलोत कहीं आम आदमी पार्टी की राजस्थान में अगुवाई नहीं कर ले। यह आश्चर्य जनक ही रहा है कि पूरे देश में प्रधान मंन्त्री सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ और छुटभईए नेता भी आम आदमी पार्टी और उसके सुप्रीमों आलोचना करते है, और भाजपा के वरिष्ठ नेता शान्तिलाल चपलोत के निवास पर दिल्ली के उप मुख्य सेवक सिसोदिया माल्यार्पण कर स्वागत किया जाता हैं, इतना ही नहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यों की भी श्री चपलोत ने भरपूर प्रशंसा की।

हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ खदान ‘5 स्टार रेटिंग माइन अवार्ड’ से सम्मानित

DSC_3040

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक की इकाई कायड खदान को वर्ष 2017 में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए भारत सरकार के खान मंत्रालय के अधीन इण्डियन ब्यूरो ऑफ माइन ने कायड़ खदान को ‘5 स्टार रेटिंग माइन अवार्ड’ से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के माननीय ऊर्जा, कोल, न्यू एण्ड रिन्यूवबल एनर्जी खान मंत्री, श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय नेषनल कान्क्लेव ऑन माइन्स एण्ड मिनरल्स समारोह में प्रदान किया। यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक की ओर से कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनील दुग्गल एवं कायड़ खदान के इकाई प्रधान श्री के.सी. मीना ने ग्रहण किया। हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन, पवन कौशिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक विष्व का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक है और भारत में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक के साथ दुनिया में अलौह धातु क्षेत्र उत्पादन में भारत का नेतृत्व भी करता है।

अवैध होटल रेडिसन ब्लू में हुई सरकार के वैध क़ानून “GST” लागू करने की बैठक

उदयपुर में हुई अवैध और गैर कानूनी होटल में कानून बनाने की
कवायद, देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित 33 प्रदेशों के 125 लोगों ने की शिरकत

34166807

उदयपुर . शहर के पांचसितारा गैरकानूनी अवैध होटल में एक नया क़ानून बनाने के लिए केंद्र सरकार सहित कई राज्यों की सरकार के नुमाइंदे और मंत्रियों ने बैठ कर नए क़ानून बनाने पर चर्चा की।
जीएसटी कानून लागू करने के लिए जीएसटी कौंसिल की बैठक शहर के पञ्च सितारा होटल रेडिसन ब्लू में शनिवार को आयोजित हुई जिसमे केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली सहित ३३ राज्यों के वित्त मंत्री और कई अधिकारी मोजूद रहे। रेडिसन होटल को हैकोर्ड ने भी अवैध माना है और इसको पूर्व में सीज करने के निर्देश दे चुका है।

unnamed

होटल रेडिसन ब्लू का नाम पहले शेरेटन होटेल था और बाद में रेडिशन ग्रुप ने ले लिया। कुछ समय पूर्व ही इस होटेल के अवैध होने के पुष्टि हाईकोर्ट ने करते हुए जिला प्रशासन से इस पर तुरन्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन की शिथिलता या, रसूखदारों का अधिकारियों से तालमेल के चलते हाईकोर्ट के निर्देश की पालना नहीं हो सकी। बाद में होटल के मालिक ओपी अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने का मौका मिल गया। गौर तलब है कि युआइती ने पूर्व में होटल रेडिसन को नोटिस दिया था जिसमे उसने राजस्व ग्राम उदयपुर के खसरा नंबर १ , २ , १० मीन और खसरा नंबर ११ कि सरकारी जमीं पर होटल द्वारा कब्जा कर वहां पर अवैध निर्माण बना लिया है। यु आई टी ने इसके बाद दो और नोटिस दिए थे जिसमे कहा था कि उसकी निजी आराजी १९३०/१० और आराजी २०४७ पर इमारत की दो मंजिलों का स्वीकृत नक़्शे के विरुद्ध हट कर अवैध निर्माण कर लिया गया है। यु आई टी ने होटल की जमीं से अवैध कब्जा हटाने के आदेश भी दिए थे। यही नहीं हाईकोर्ट में भी होटल के इस करती को गंभीर मानते हुए कारवाई के निर्देश दिए थे। प्रशासन की शिथिलता या,होटल मालिक के अधिकारियों से रसूख की होटल पर कभी कोई कारवाई नहीं हो सकी और मालिक ओपी अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने का मौका मिल गया। यही नहीं मालिक ओ पी अग्रवाल हाईकोर्ट से केस हारने के बाद आरोपी अग्रवाल ने प्रशासन को यहां पर कब्जे वाली जगह के एवज में उतनी ही जगह कहीं ओर देने का प्रस्ताव भी दिया था जो एक तरह से हास्यास्पद था। होटल ने जी प्लस 3 की परमिशन ली और नियमांे को ताक में रखते हुए जी प्लस 5 बनादी। उस समय भी उपरी दो मंजिल तोड़ने के आदेश हुए थे लेकिन तत्कालिन अधिकारियों ने यह आदेश फाइलों में ही दबाकर रखे, और होटल मालिक कमाई करता गया। इतना ही नहीं होटल चलाने के लिए जो जरूरी लाईसेंस होते है वह भी होटल ने नहीं ले रखे थे। जिनमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, प्रदूषण नियंत्रण पर क्लीन चीट आदि शामिल है। आरोपी अग्रवाल ने होटल के बाहर करीब 20 हजार से ज्यादा स्क्वायर फीट सरकारी जमीन पर निर्माण कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। इतना ही नहीं मस्तान पिया कॉलोनी को जोड़ने वाली सरकारी सड़क को भी कब्जे में लेकर उसके निशान तक खत्म कर दिए। आश्चर्य की बात तो यह है कि इतनी सारी कमियों और कोर्ट में चल रहे वाद के बावजुद भी जिला प्रशासन की ओर से इस बैठक को यहां आयोजित कराने की योजना कहां से आई। शहर भर और क्षेत्रवासियों के बीच दिन भर सिर्फ यही बात चर्चा में रही कि ऐसा नही हो सकता है कि संभागीय आयुक्त या

जिला कलेक्टर इस होटल के अवैध होने के बारे में अनभिज्ञ हो, कईयों में तो यही चर्चा रही कि इस बैठक के बाद होटल मालिक अपनी बात मजबूती से कोर्ट में रख सकता है, कि इतनी बड़े बिल को पास करने की सरकारी बैठक उसकी होटल में रखी गई तो क्यो न उसे वैध मानते हुए क्लीन चीट दे दी जाए। वाकई यह एक बड़ा खेल है जो प्रशासन और होटल मालिक के बीच
खेला गया और पूरी की पूरी सरकार इसकी गवाह बन गई।

सज्जनगढ़ चमकेगा LED लाइटों से – मंजूर हुए 30 लाख

palace_1451682821

उदयपुर. शहर के सज्जनगढ़ अभयारण्य के मध्य स्थित सज्जनगढ़ पैलेस में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एलईडी लाइटों की जगमगाहट की जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने 30 लाख रुपए राशि वन विभाग को स्वीकृत की है। लाइटिंग का कार्य वन विभाग की ओर से यूआईटी के माध्यम से करवाया जा रहा है। कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। सज्जनगढ़ अभयारण्य के टॉप पर स्थित मानसून पैलेस देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों का आना-जाना होता है और वहां से वन विभाग को सालाना लाखों रुपए की आय होती है। मानसून पैलेस के पास ही सनसेट पॉइंट पर भी शाम को पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इस मानसून पैलेस का आमेर विकास प्राधिकरण ने विकास भी कराया था लेकिन अभी स्थितियां खराब हैं। प्रशासन अभी इसे बाहर से रोशन करने जा रहा है।

उदयपुर में अब होगा अंतरराष्ट्रीय कहानी महोत्सव, देश-विदेश के कहानीकार लेंगे भाग

0

story festउदयपुर. तीन दिवसीय 26 वें अन्तरराष्ट्रीय कहानी महोत्सव का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक किया जाएगा।  मां माई एंकर फाउण्डेशन की संस्थापक सुष्मिता शेखर ने बताया कि इस फेस्टिवल में देश और विदेश के कहानीकार भाग लेंगे।

इस महोत्सव में जहां कहानियां एक ओर हास्य, यथार्थ जीवन, कल्पना, भावुकता की गहराइय लिए होंगी, वहीं दूसरी ओर कहानियों की प्रस्तुतियंा श्रोताओं को घंटों तक अपने स्थान पर बांधे रखने के लिए विवश कर देगी। इस महोत्सव में  वरूण नारायण, डॉक्टर बिन्दे, पाठक और सलिल मुखिया अपनी कहानियों से मंत्र मुग्ध कर देंगे। लुप्त हो रही कठपुतलियों की कला के साथ नए आयाम को भी प्रस्तुत किया जाएगा।

सुष्मिता शेखर ने कहा कि तीन दिनों तक आयोतिज होन वाले इस कहानी महोत्सव में कहानियों के साथ ही संगीत के आयोजन भी होंगे। साथ ही यह महोत्सव प्रतिवर्ष लेकसिटी में ही आयोजित किए जाने का विचार है। जिससें यहां की संस्कृति और सभ्यता को कहानियों के माध्यम से बढ़ावा मिल सके।

स्व घोषित संस्कृति रक्षक डंडे लिये सड़कों पर घूमते रहे – मोहब्बत करने वाले मॉल और रेस्टोरेंट में इजहारे मोहब्बत कर इन्हें चिड़ाते रहे।

000086831Wउदयपुर . वेलेंटाइन डे के दिन मंगलवार को जहाँ एक तरफ स्वयं घोषित संस्कृति रक्षक संगठनों
के कार्यकर्ता सडकों और पर्यटक स्थलों पर वेलेंटाइन डे के विरोध में सडकों पर चिल्लाते रहे वही युवा प्रेमी जोड़े माल और रेस्टोरेंट में अपने प्रेम का इज़हार बड़े प्यार से करते रहे। विरोध का डंडा उठाये शहर भर में ये संगठन ने रैली निकाली और कार्ड की होली जलाई।
वेलेंटाइन डे के दिन सुबह से ही विरोध करने वाले संगठन बजरंग सेना मेवाड़ और श्रीराम सेना के कार्यकर्ता मोटर साइकिलों पर पर्यटक स्थलों पर प्रेमी जोड़ो को शिकार की तरह तलाश में लगे रहे। यह संगठन दिन भर भारतीय संस्कृति की दुहाई देते हुए नारे बाजी करते हुए वेलेंटाइन डे के विरोध में घुमते रहे। लेकिन इस बार कही भी इन संगठनों को फतह सागर दूध तलाई या अन्य पर्यटक स्थलों पर कोई संदिग्ध प्रेमी जोड़े नज़र नहीं आये। हालाँकि पर्यटन स्थलों पर पुलिस भी खासी तादाद में तैनात की हुए थी। जब शहर भर में रैली निकाल ली तो जिला कलेक्ट्री जा कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया इसके बाद में संगठन के यह कार्यकर्ता सूरजपोल चोराहे पर वेलेंटाइन डे के कार्डों की होली जला कर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही शहीदों को याद किया।
एक तरफ यह स्वयं संस्कृति रक्षक संगठन सडकों पर प्रेमी जोड़ों को खोजते रहे दूसरी तरफ प्रेमी जोड़े सेलिब्रेशन माल लेकसिटी माल व् एनी कई रेस्टोरेंट में अपनी वेलेंटाइन डे की पार्टी का आयोजन करते रहे। संगठन के कार्यकर्ता का यह विरोध मात्र सांकेतिक बन कर रह गया। कई युवाओं ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि जो लोग विरोध करते हुए प्रेमी जोड़ों को सड़कों पर ढूंड रहे है अब बीते सालों में ट्रेंड बदल चुका है, प्रेमी अब फतह सागर दूधतलाई पर नहीं मिलते अब माल और अलग अलग थीम के रेस्टोरेंट में मिलते है और कार्ड की जगह अब व्हात्सप और फेसबुक यूज करते है।
शहीदों की फांसी की भ्रामक जानकारी पर भी किरकिरी :
बजरंग मेवाड़ सेना और श्रीराम सेना जेसे कई संगठनों के पदाधिकारियों ने व्हाट्सप के कई ग्रुपों पर यह मेसेज डाला कि आज हर कोई वेलेंटाइन डे मना रहा है जब कि १४ फरवरी को भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को फांसी हुई थी जिनकी याद में हम सूरज पोल चोराहे पर शहीदों को याद कर श्रद्दांजलि दी जाएगी। इस मेसेज का हर ग्रुप में जम कर विरोध हुआ और जानकारी सही करने को कहा क्यूँ कि भगत सिंह सुखदेव को फांसी २३ मार्च १९३१ को डे गयी थी। कई लोगों ने व्हाट्सप पर ही जम कर लताड़ लगाईं कि इस तरह भ्रामक जानकारी नहीं फैलावे। हर ग्रुप में इस तरह के मेसेज का विरोध हुआ और इन संगठनो के पदाधिकारियों की किरकिरी हुई।

जिस्मफरोशी की बस्ती में पनपती मोहब्बत, वेलेंटाइनडे पर आकाश, भारती ने शादी कर नीमच एसपी का लिया आशीर्वाद .

0

WhatsApp Image 2017-02-14 at 8.09.09 PMपोस्ट न्यूज़। कहते है अपने प्यार का इजहार करना आसान है लेकिन उसे हर हाल में निभाना बहुत मुश्किल होता है। नीमच के फोरलेन हाइवे पर जहां हजारो नाबालिग जिस्म चंद रुपयों में बिकते है, वही जिस्मो की इस मंडी में अपने प्यार के लिए संघर्ष कर रहे आकाश और भारती को आखिर आज मंजिल मिल ही गई। दोनों ने आखिर 3 साल के संघर्ष और इन्तजार के बाद आज वेलेंटाइन डे पर शादी करके दुनिया को प्यार का पैगाम दे ही दिया। देह व्यापार की नर्क के हाइवे  से बच बच के यह लव स्टोरी आखिर प्रेम की गलियों में आ ही गई।
यह सच्ची कहानी है आकाश और भारती, जो बांछड़ा समुदाय से ताल्लुक रखते है। यह समुदाय आजादी के पहले से यहाँ जिस्मफरोशी के काम में लगा है और ये लोग इसे परम्परागत भी मानते है। नीमच मंदसौर जिले  से गुजरने वाले महू नीमच हाइवे के आसपास कई छोटे छोटे कच्चे पक्के घर बने है जिन्हें डेरे कहा जाता है, इन डेरो में 12 -13 साल तक की लडकियाँ भी जिस्म फरोशी के लिए महज 200 रु में मिल जाती है।  भारती भी इसी समुदाय की है तो उसकी माँ भी चाहती थी की भी इसी जिस्मो की इस मंडी का एक हिस्सा बन जाए और अच्छा पैसा कमाकर दे, लेकिन भारती को देह व्यापार में जाना मंजूर नहीं था। भारती की आँखों में किसी राजकुमार का  इन्तजार नहीं था लेकिन वो बेकरार थी किसी उस एक मसीहा के लिए जो उसे इस जिस्मो की मंडी से दुर ले जाए अचानक ही  3 साल पहले  एक दिन ऐसा भी आया जब भारती के घर आकाश चौहान नाम का उसी के समुदाय का एक लड़का आया,जो एक NGO के लिए काम करता था और वहां बच्चो को स्कुल भेजने के लिए उसके समुदाय के लोगो को प्रेरित करने आया था। उस वक्त आकाश और भारती की पहली मुलाक़ात हुई और दोनों  की अच्छी दोस्ती हो गई, भारती ने आकाश को बताया की वह जिस्मफरोशी का काम नहीं करना चाहती है, और आगे पढाई करके कुछ बनना चाहती है। दोनों की काफी बातचीत होती थी, और धीरे धीरे दोनों में प्यार भी हो गया। भारती आकाश की जिम्मेदारी बन चुकी थी और उसने भारती से वादा किया की वो उसे देह व्यापार में जाने नहीं देगा, आकाश ने एक NGO की मदद से भारती को नीमच में पढाई के लिए एक होस्टल में रखवा दिया, आकाश भारती से नीमच जाकर मिलता रहता था। आकाश और भारती  के इस प्रेम की भनक जब भारती की माँ को लगी तो उसने गाँव में पंचायत बुलवा कर आकाश और भारती को अलग कर दिया। भारती को मारा पिटा और घर में ही बंद करके रखा, दोनों के बिच ना बात चित हो पाती थी न कोई एक दुसरे की खोज खबर थी। फिर एक दिन नीमच पुलिस ने भारती के घर रेड मारी जिसमे उसकी  माँ को पांच लडकियों से देह व्यापार करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया, इन पांच लडकियों में 2 नाबालिग लड़कियां भी थी ऐसे में भारती की माँ ने भारती को कहा की वो आकाश से बात करे, जो उसे इस पुलिस के चक्कर से निकलवा सकता है। बस इसी बहाने से भारती और आकाश की बातचीत फिर से शुरू हो गई। भारती की माँ पर पुलिस ने सख्ती से कार्यवाही भी की मगर आकाश ने उनकी कोई मदद नहीं की, क्युकी आकाश खुद ही देह व्यापार से नफरत करता था। आकाश और भारती में फिर से करीबिया हो गई। भारती की माँ जब आई तो उसे पता चला की भारती और आकाश फिर से मिलने जुलने लगे है तो उसने फिर से दोनों को अलग करने के लिए आकाश के खिलाफ थाने में झूठी शिकायत की, और आकाश को फ़साने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस को पता था कि आकाश एनजीओ केलिए काम करता है और उसी के समुदाय के लोग उस से इस बात के लिए चिड़ते भी थे। आकाश ने पुलिस अधीक्षक नीमच मनोज सिंह को बताया की भारती अगर उसकी माँ के साथ रही तो उसे भी देह व्यापार में डाल दिया जाएगा। इस पर नीमच एसपी ने आकाश को कहा की भारती अभी नाबालिग है और उसके साथ नहीं रह सकती, लेकिन भारती को आकाश के किसी परिजन की सुरक्षा में रखा जा सकता है। पुलिस की इतनी मदद से भारती आकाश  के ही गाँव सगर ग्राम में आकाश के रिश्तेदार के घर रहने लगी। इस बिच भारती की माँ ने काफी कोशिशे करी की भारती को वह कैसे भी उसके घर ले आए और उसे इस धंधे में डाल ले। इस प्रेम कहानी के संघर्ष को सिर्फ एक ही इन्तजार था की भारती बालिग़ हो जाए तो आकाश से शादी करले और आखिर 21 जनवरी 2017 को भारती बालिग़ हो गई और आज 14 फरवरी वेलेंटाइन डे को दोनों ने नीमच में कोर्ट मेरिज भी कर ली और जाकर नीमच एसपी का आशीर्वाद भी लिया
नीमच  एसपी मनोज सिंह इस मौके पर काफी खुश भी दिखे उन्होंने आकाश और भारती खास अपने कार्यलय आने का न्योता दिया और पुर पुलिस स्टाफ के साथ उन्हें बधाई और आशीर्वाद भी दिया। एसपी मनोज सिंह ने बताया की आकाश और भारती की शादी से वे  खुश है और चाहते है की इस समुदाय के बाकी युवा भी आगे आए और देह व्यापर से बाहर निकले और समाज की मुख्य धारा से जुड़े। जिसके लिए पुलिस और इस समुदाय के लोगो के बिच चर्चा की जा रही है और स्टडी भी की जा रही है।

मारवाड़ी युवा मंच ने संगीत से जगाया केंसर पीड़ितों में नया उत्साह

संगीत थेरेपी से जगाया मेंसर पीड़ितों में उत्साह
संगीत थेरेपी से जगाया मेंसर पीड़ितों में उत्साह

उदयपुर । केंसर के प्रति आम जान में जागरूकता जगाने, केंसर से लड़ने की प्रेंरणा देने और हौसला बढ़ाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच उदयपुर, महिला लेकसिटी द्वारा रैली व् मोटिवेशनल सेमीनार का आयोजन किया गया। मंच ने जहाँ रैली में आम जन को केंसर के प्रति जागरूक किया वही सेमीनार में संगीत के माध्यम से केंसर के मरीजों में एक नए उत्त्साह को जगाया।

केंसर जनित चीजों का सेवन नहीं करने की लोगों से शपथ लेते मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य
केंसर जनित चीजों का सेवन नहीं करने की लोगों से शपथ लेते मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य

केंसर के प्रति जागरूकता के लिए प्रतिबद्ध अंतराष्ट्रीय मारवाड़ी युवा मंच की उदयपुर शाखा मारवाड़ी युवा मंच उदयपुर एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला लेकसिटी द्वारा गुरुवार को सुबह ९ बजे हिरणमगरी से. ४ में रैली निकाली गयी रैली में अरावली नर्सिंग इंस्टीट्यूट के छात्र एवं मारवाड़ी युवा मंच के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली से. ४ के पेट्रोल पम्प से रवाना हुई जिसको जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल ने हरी झंडी बता कर रवाना किया। रैली सेक्टर ४ के चौराहा, महेश सेवा सदन, नारायण सेवा संस्थान होते हुए चौधरी हॉस्पिटल के सामने समापन हुआ। रैली के दौरान केंसर बचाव के पोस्टर नर्सिंग के छात्र और मारवाड़ी युवा मंच के कार्यकर्ता हाथ में लिए चल रहे थे। आमजन में केंसर जागरूकता के लिए केंसर बचाव के नारे लगाए जा रहे थे। मंच के कार्यकर्ताओं ने कई लोगों को केंसर जनित चीजों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। चौराहे पर खड़े मजदूरों को भी यह प्रतिज्ञा दिलाई कि वह भविष्य में तम्बाकू सिगरेट आदि किसी भी नशे का प्रयोग नहीं करें जिनसे केंसर शरीर में जगह बनाता है। रैली में डॉ एपी गुप्ता, राजिव सुराणा, डॉ राम, नीना अग्रवाल, एवं मारवाड़ी युवा मंच की स्टेज केंसर संयोजक डॉ काजल वर्मा, अध्यक्ष पुनीत जैन, डॉ प्रियंका, जाया, राजश्री, अपराजित, अभिषेक, जितेंद्र आदि मौजूद थे।

 

marwari yuva manch (2)

गीतांजलि में केंसर पीड़ित में बढ़ाया हौसला रू
मारवाड़ी युवा मंच उदयपुर एवं महिला लेकसिटी द्वारा गीतांजलि केंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में केंसर पीड़ितों का एक मोटिवेशनल सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में ५० से अधिक केंसर पीड़ितों ने भाग लिया। सेमीनार में केंसर पीड़ितों को केंसर से लड़ने व् आत्म निर्भर बनाने के लिए म्यूजिक थेरेपी ष् रागाष् द्वारा प्रेरित किया। मोटिवेशन विशेषज्ञ अमित माथुर एवं रागा के विशेषज्ञ गायक राकेश माथुर एवं अर्पणा ने केंसर के मरीजों में एक नयी उम्मीद जगाई। मारवाड़ी युवा मंच की स्टेट केंसर संयोजक डॉ काजल वर्मा ने बताया कि केंसर पीड़ितों के लिए मोटिवेशन कार्यशाला का आयोजन तो अक्सर होता है लेकिन म्यूजिक थेरेपी से मरीजों का उत्साह वर्धन करना एक तरह से नया प्रयोग है। डॉ वर्मा ने बताया कि सेमीनार में म्यूजिक थेरेपी ष् रागाष् के बाद हर मरीज़ के चेहरे पर एक नया उत्साह , जीने व् केंसर से लड़ने के प्रति नया जोश देखने लायक था। डॉ वर्मा ने बताया की केंसर के प्रति हमारी लड़ाई जारी रहेगी और केंसर पीड़ितों के उत्साह और प्रेरना के लिए हम हमेशा विभिन्न आयोजन करते रहेगे। सेमीनार के दौरान मारवाड़ी युवा मंच महिला लेकसिटी की डॉ प्रियंका जैन, जया कुचूरू, राजश्री सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। साथ ही गीतांजल के केंसर विशेषज्ञ डॉ मौजूद थे।

marwari yuva manch (1) marwari yuva manch (3) marwari yuva manch (4) marwari yuva manch (5)

लेकसिटी में मचेगी धूम वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल की

l_world-music-festival-589c5a9ef1141उदयपुर.  देश  के दूसरे वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक लेकसिटी में होगा। वंडर सीमेंट, राजस्थान टूरिज्म और हिंदुस्तान जिंक के संयुक्त तत्वावधान में होने जा रहे इस कार्यक्रम की संकल्पना और प्रोडक्शन सहर ने किया है। फेस्टिवल के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। फतहसागर और गांधी ग्राउंड पर स्टेज बनाए जा रहे हैं।

फेस्टिवल निदेशक संजीव भार्गव के अनुसार गांधी ग्राउण्ड और फतहसागर की पाल पर होने वाले इस आयोजन में  संगीत की विभिन्न श्रेणियों में भारत सहित ब्रिटेन, दक्षिणी अफ्रीका, इटली, सेनेगल, कनाड़ा, आर्मिनिया, टर्की, मैसोडोनिया, मोजाम्बिक, नार्वे, ईरान, क्यूबा, स्विट्जरलैण्ड के 150 से अधिक वैश्विक कलाकार शिरकत करेंगे। लय, सुर और ताल के इस अद्भुत और रोमांचकारी कुंभ में लंदन के गिरिजाघर के गायक दल और  नियाज बैण्ड के आजम अली जैसे कई कलाकार भारत में पहली बार अपनी प्रस्तुति देंगे।

उदयपुर में दूसरी बार हो रहे वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का उद्देश्य राजस्थान में एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन की स्थापना के अलावा दक्षिण एशिया में संगीत क्षेत्र में इस शहर  को एक बड़े गंतव्य के तौर पर प्रतिस्थापित करना भी है। इतने बड़े पैमाने पर इस आयोजन के जरिए भारत के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में शुमार यह शहर एक सांस्कृतिक गंतव्य बनकर उभर सकेगा। एेसे में पर्यटक इस कार्यक्रम में उपस्थिति की प्राथमिकता को  अपने सालाना यात्रा कैलेंडर में जरूर शामिल करना चाहेंगे।

मकदुनिया के जिप्सी बैण्ड करेगा आगाज 

फेस्टिवल का आगाज 10 फरवरी को गांधी ग्राउण्ड में मकदुनिया के जिप्सी बैण्ड के कलाकार कोकानी आर्केस्ट्रा करेंगे। इसी दिन भारत के जाने माने सूफी गायक कैलाश खेर के अलावा मोजाम्बिक, नार्वे, स्वीडन और जिम्बावे के कलाकार मोनोसवेजी बैण्ड के साथ, कनाडा व ईरान के कलाकार आजम अली नियाज बैण्ड के साथ इलेक्ट्रो सूफी वल्र्ड का प्रदर्शन करेंगे।

दूसरे दिन का आकर्षण हॉट वाटर 

दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत फतहसागर की पाल पर तीन बजे से सेनेगल से आए अबलेए किस्सोको की प्रस्तुति से होगी। इसके बाद संत कबीर की रचनाओं से भारतीय बैण्ड कबीर कैफे माहौल को आध्यात्म से सराबोर करेगा। इसी दिन शाम को भारतीय बैण्ड परवाज और दक्षिणी अफ्रीका का वल्र्ड म्यूजिक बैण्ड हॉट वॉटर पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति देंगे।

गिरिजाघर कलाकार करेंगे समापन  

महोत्सव के अंतिम दिन फतहसागर पाल पर 12 फरवरी को भारत में किसी मंच पर नहीं देेखे गये ट्रांस और गॉस्पल संगीत की प्रस्तुति होगी। जो संगीत की विलक्षण और  पराकाष्ठा से परिपूर्ण अभिव्यक्ति भी मानी जा सकती है। कार्यक्रम का समापन गांधी ग्राउण्ड पर इटली के बैण्ड आफी सीना की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति, भारतीय संगीतकार व गिटारवादक धु्रव घाड़ेकर के नये प्रोजेक्ट धु्रव वॉयज और लंदन से आए गिरिजाघर के कलाकार आधुनिक ताल व लय के संयोजन से होगा।