JNU में रावण की जगह PM मोदी का पुतला दहन

0

l_1-1476356883

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुछ छात्र नेताओं द्वारा दशहरे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य लोगों के पुतले जलाये जाने के मामले में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने केरल के कन्नूर जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भी राज्य सरकार से रिपोर्ट देने को कहा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जेएनयू के कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन के कुछ नेताओं ने दशहरे के दिन रावण के बजाय मोदी और कुछ अन्य लोगों के पुतले जलाये थे।

सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से इस घटनाक्रम के बारे में विस्तार से रिपोर्ट देने को कहा है। जेएनयू के कुलपति जगदेश कुमार ने भी ट्वीट कर कहा है, ‘पुतला जलाए जाने की घटना के बारे में हमें जानकारी मिली है। इस बारे में और पड़ताल की जा रही है। घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की जांच की जा रही है।’

पुतला दहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से इसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जेएनयू प्रशासन ने इस पर सख्त कदम उठाते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच का आदेश दिया है।

इधर, केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के गृहनगर में बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ता रेमिथ की हत्या कर दी गई थी। पार्टी ने इसके विरोध में राज्य में 12 घंटे की हडताल का आह्वान किया है। गृह मंत्रालय ने इस मामले में भी राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

कमलेश तिवारी का उदयपुर आने की सूचना पर मुस्लिमों ने किया जम कर विरोध – तिवारी को प्रशासन ने रास्ते में ही रोका

0

Kamlesh Tiwari Muslim protests

उदयपुर। पैगम्बर मोहम्मद साहब पर विवादित टिपण्णी करने वाले अखिल भारतीय हिंदू महासभा कमलेश तिवारी का मुस्लिम संगठनों के विरोध के चलते शहर में होने वाला शाश्त्र पूजन कार्यक्रम निरस्त किया गया। कार्यक्रम भी बिना प्रशासन की अनुमति के किया जारहा था। कमलेश तिवारी को चित्तोड़गढ़ में ही रोक दिया गया था।
जानकारी के अनुसार शहर में हिंदू महासभा द्वारा आज बेकनी पुलिया पर शश्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमे मुख्य अतिथि हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी था। कमलेश तिवारी ने पैगम्बर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिपण्णी की थी जिसकी वजह से पुरे हिन्दुस्तान के मुस्लिमों में कमलेश तिवारी का विरोध किया और उसके खिलाफ मोर्चे निकाले थे। शहर में बुधवार को जैसे कमलेश तिवारी के आने की बात पता चली मुस्लिम संगठों में आक्रोश भर गया और आज सुबह ९ बजे से सभी मुस्लिम संगठन और सेकडों मुस्लिम युवा हाथीपोल में जिला कलेक्टर को कार्यक्रम निरस्त करने या कमलेश तिवारी को उदयपुर में किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिए जाने के ज्ञापन देने के लिए जमा होना शुरू हो गए। सुबह ११ बजे तक हाथीपोल में सेकडों युवा जमा हो गए। भीड़ को बढ़ते देख हाथीपोल की अधिकतर दुकाने बंद हो गयी। जमा लोगों में आक्रोश बढता गया लोग रैली बना कर रवाना होते इसके पहले ही पुलिस को भीड़ के एकत्रित होने की सूचना मिल गई। इस पर हाथीपोल थानाधिकारी, अंबामाता थानाधिकारी समेत पुलिस भारी जाप्ता वहां पहुंचा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों से समझाइश की और उन्हें कमलेश तिवारी के उदयपुर नहीं आने के प्रति आश्वस्त किया। इसके बाद मामला शांत हुआ पुलिस ने बताया कि कमलेश तिवारी को उदयपुर आने के पहले ही चित्तोड़गढ़ में रोक दिया गया। इधर पुलिस पुलिस उप अधीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की प्रशासन से भी अनुमति नहीं ली गयी थी। उधर बेकनी पुलिया और लेकसिटी माल के आके बेनर पोस्टर और गेट पंडाल लगे हुए थे उन्हें पुलिस ने हटवाए। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने के लिए तैयार है “लेडी सिंघम”

lady-patrol2

उदयपुर.  अब उदयपुर में चैन स्नेचर्स, रोड रोमियो और ईव टीजिंग करने वालों की खैर नहीं, इन सभी को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि अब धर दबोचने के लिए उदयपुर में एक नहीं बल्कि 24 किरण बेदी तैयार हो चुकी हैं। जी हां, उदयपुर में जिला पुलिस की ओर से एक अनूठी पहल महिला गश्ती दल के रूप में की गई है। इस व्यवस्था का शुभारम्भ गुरूवार से शहर में हुआ।

मोटरसाइकिल पर उपकरणों से लैस रहेंगी हमेशा

इस 24 सदस्यीय महिला पुलिस के मोटर साइकिल सवार गश्ती दल को विशेष प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। इनके पास विशेष तरह की मॉडिफाइड बाइक है जिसमें लाइट, हूटर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम है। इनके पास वायरलैस सिस्टम के अलावा पिस्टल व पुलिस केन रहेगा। ये दल हमेशा सुरक्षा उपकरणों, फस्र्ट-एड बॉक्स एवं अन्य संसाधनों से लैस रहेगा। ये दल दो शिफ्टों में 8-8 घंटों के लिए शहर में राउंड मारेगा। हाथ में पिस्टल और वायरलैस फोन के साथ बाइक पर सवार ये महिला पुलिसकर्मी जहां से भी गुजरेंगी अपरााधियों के मन में खौफ जरूर पैदा होगा।

l_lady-patrol-team1-1475756504

महिलाएं बेखौफ होकर घूम सकेंगी

यह महिला गश्ती दल उदयपुर शहर में महिलाओं, छात्राओं, बच्चों तथा पर्यटकों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में प्रभावी भूमिका निभाएगा। इस गश्ती दल के पीछे खास मकसद यह है कि पिछले कुछ सालों में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गए थे और चैन स्नेचिंग जैसी घटनाएं आए दिन हो रही थीं। ऐसे में इस गश्ती दल के बाद अपराधियों में खौफ बढ़ेगा व ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी। साथ ही महिलाएं भी बेखौफ होकर घूम सकेंगी।

l_lady-patrol-5-1475756693

मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत

इस गश्ती दल को मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने महिला गश्ती दल को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उदयपुर जिला पुलिस की इस पहल के लिए सराहना की। उन्होंने गश्ती दल की महिला सदस्यों से पेट्रोलिंग, हथियारों एवं अन्य उपकरणों के बारे में जानकारी ली और उनके साथ फोटो खिंचवाकर हौसला अफजाई की। इस अवसर पर गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, आईजी आनन्द श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता, पुलिस अधीक्षकश्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

बारिश हुई झीलों पर फिर मेहरबान – फतहसागर एक बार फिर छलका

fatah-sagar

उदयपुर . पिछले पांच दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण फतहसागर फिर से ओवर फ्लो होकर गुरूवार को छलक पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ कि इस मौसम में फतहसागर ने शहरवासियों को दो बार छलकने की खुशियां दीं हो।

मदार नहर से आवक तेज होने पर जलसंसाधन विभाग ने गुरुवार सुबह फतहसागर के चारों गेट खोल दिए। इधर सीसारमा नदी से आवक बनी रहने से स्वरूप सागर की रपट से एक बार फिर चादर चलने का क्रम शुरू हो गया है। इधर शहर में गुरुवार को लगातार छठे दिन भी बारिश हुई। शहर में नवरात्र के दिन से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। शहर में सुबह से ही उमस का असर बना रहा। शाम करीब सवा चार बजे मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हुआ। दूसरी तरफ कैचमेंट में बीती रात तेज बारिश से मदार के दोनों तालाबों पर चादर चलने का क्रम बना हुआ है। फतहसागर का पानी एक बार फिर बंसियों की सीमा लांघते हुए सड़क पर अाना शुरू हो गया है। इधर सीसारमा नदी से आवक बनी रहने से स्वरूप सागर पर एक बार फिर चादर चलने का क्रम शुरू हो गया है। बड़ी तालाब में 2 इंच पानी और आने से इसका जलस्तर बढ़कर साढ़े 24 फीट के करीब पहुंच गया है। जबकि उदयसागर के गेट खुले रखने से वल्लभनगर बांध होते हुए बड़गांव बांध में पानी की आवक बनी रहने से इसके भी ओवरफ्लो होने की उम्मीदें बढ़ती जा रही है। इधर देवास प्रथम बांध का जलस्तर 25 फीट 1 इंच और मादड़ी का जलस्तर 24 फीट 2 इंच हो गया है। जबकि जयसमंद,जाखम बांध,बाघेरी का नाका और वल्लभनगर बांध सहित संभाग के कई जलाशयों के छलकने का क्रम बना हुआ है।

बुधवार रात छोटा मदार और बड़े मदार से फतहसागर में पानी की अच्छी आवक होने से सुबह होते-होते यह अपने पूरे उफान पर छलक उठा।

जैसे ही फतहसागर के इस मौसम में दूसरी बार छलकने की जानकारी शहरवासियों को मिली तो लोगों का जमावड़ा पाल पर लग गया। लोग इस साल दूसरी बार छलकते फतहसागर के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

एएसजी नेत्र चिकित्सालय ने निभाई जिम्मेदारी, स्वच्छता अभियान के दौरान की सफाई

img_20161002_090322

उदयपुर। स्वच्छता अभियान के तहत एएसजी नेत्र चिकित्सालय ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अभियान में भाग लिया। चिकित्सालय के सभी स्टाफ डॉक्टर आदि ने सुखाड़िया सर्कल की साफ़ सफाई की।
एएसजी नेत्र चिकित्सालय के रिलेशनशिप मैनेजर फणीश्वर चक्रवर्ती गांछा ने बताया की २ अक्टूबर गांधी जयंती को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वछता अभियान में भाग लेते हुए एएसजी नेत्र चिकित्सालय के समस्त स्टाफ ने सुबह से शाम तक सुखाड़िया सर्कल चौराहा पार्क और मुम्बईया मार्केट की साफ़ सफाई की। सडको पर झाड़ू लगाने से लेकर पार्क में जमा गन्दगी को भी उठा कर अलग जगह ढेर बनाया जिसको बाद में कचरा पात्र फेंका गया। सफाई अभियान के दौरान एएसजी नेत्र चिकित्सालय उदयपुर के जनरल मैंनेजर अमित उपाध्याय, सेंटर मैनेजर रामचंद्र , एवं संपूर्ण स्टाफ ने पुरे मनोयोग से सेवकार्य किया।

img_20161002_083008 img_20161002_085859

चलती ट्रेन में जयपुर की महिला यात्री से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

molestation

उदयपुर. बीकानेर से बिलासपुर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन के वातानुकूलित कोच में सहायक कर्मचारी द्वारा महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।

रविवार को बीकानेर से बिलासपुर जाने वाली साप्ताहिक बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन की थर्ड एसी कोच संख्या बी-2 की बर्थ संख्या 42 पर आदर्श नगर जयपुर निवासी एक महिला अपने पति के साथ बीकानेर से जयपुर की यात्रा कर रही थी।

डेगाना-मकराना रेलवे स्टेशन के बीच कोच सहायक मोहम्मद अतहर ने रात में मौका पाकर महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

पति के आने पर महिला ने इसकी शिकायत करते हुए मामला फुलेरा जीआरपी थाने में दर्ज करा आरोपी को जीआरपी के हवाले किया। फुलेरा जीआरपी ने मामला डेगाना-मकराना के बीच का होने के कारण आरोपी को मेड़ता रोड भेज दिया।

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा दरीबा में बेरोजगार युवाओं को खनन क्षेत्र में प्रषिक्षण का शुभारम्भ

hzl-youth-training-program

उदयपुर। हिन्दुस्तन जिंक के मुख्य प्रचालन अधिकारी (खनन) लक्ष्मण सिंह शेखावत ने कहा कि प्रषिक्षण के लिए अथ्यार्थियों का चयन पारदर्षिता से किया गया है। विष्व में ऑपन पिट का खनन कार्य अण्डर ग्राउण्ड में कनवर्ट हो रहा है। विष्व में खनन के कार्य में जम्बों ड्रीलिंग की महत्ती भूमिका है। आस्ट्रेलिया जैसे देषों में जम्बों ड्रील ऑपरेटर बनने के लिए 10 वर्ष लगते है। लेकिन आप सभी अभ्यार्थी खुष नसीब है कि 18 माह की सम्पूर्ण प्रषिक्षण होने के बाद आप जम्बो ड्रील ऑपरेटर बन सकेंगे। जिसमें दक्षता होने पर कोई भी कंपनी आपको रोजगार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अभ्यार्थियों से अहाव्न किया कि मेैनटीनेन्स पर दक्षता हासिल करें। टीम के रूप मे कार्य कर सुरक्षा, अनुषासन, समय की पाबंदी एवं दृढ़ निष्चय से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान जिंक अच्छा जम्बो ड्रील ऑपरेटर ही नही एक अच्छा नागरिक बनने का भी प्रषिक्षण देगा। इस अवसर पर ‘युवान्तरण’ पुस्तिका का अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जम्बो ड्रील ऑपरेटर के रूप में कार्यरत वसीम अकरम ने अपने अनुभव बांटते हुए हिन्दुस्तान जिंक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 2013 में प्रषिक्षण के माध्यम से वह आज कुषल ऑपरेटर हैं। इस अवसर पर नव चयनित प्रषिक्षु चित्तौड़गढ़ से आये कमलेष मेनारिया, और अजमेर से आये विकास टेलर ने हिन्दुस्तान जिं़क का आभार व्यक्त किया एवं प्रषिक्षण को निष्ठा एवं लगन से पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

‘जम्बो ड्रील ऑपरेटर’ प्रषिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन आज हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह शेखावत ने अषोक लीलेण्ड ड्राईविंग टेक्नीकल इन्स्टीट्यूट, फतेह नगर रोड़, रेलमगरा, राजसमंद में किया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के हेड-सीएसआर श्रीमती नीलिमा खेतान, सह-उपाध्यक्ष-एच.आर. श्री संजय शर्मा, इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ स्किल डवलपमेंट के निदेषक श्री अंषुक तलवार, सिन्देसर खुर्द खदान के इकाई प्रधान श्री राजीव बोहरा, हेड-स्कील डवलपमेंट श्री रवि गुप्ता तथा श्री संजय खटोर उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान जिंक की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्किल काउन्सिल फोर माईनिंग सेक्टर तथा इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ स्किल डवलपमेंट के सहयोग से राज्य के युवाओं को खनन क्षेत्र में प्रषिक्षण दिया जाएगा।

‘‘राजस्थान के योग्य एवं पात्र 120 युवाओं को दो चरणों में प्रषिक्षण दिया जाएगा। प्रषिक्षण खनन प्रचालन ‘विषेषकर अण्डर ग्राउण्ड माईन्स’ में उपयुक्त ‘हेवी अर्थ मूविंग मषीनरीज’ जैसे ‘जम्बो ड्रील’, उपकरणों के रखरखाव व संचालन आदि में दिया जाएगा। प्रषिक्षण का पहला चरण राजसंमद जिले के रेलमगरा तहसील में चयनित अभ्यार्थियों को 45 दिवसीय प्रषिक्षण का शुभारम्भ किया गया। प्रषिक्षण के दूसरे चरण में अभ्यार्थियों को तीन समूहों में बांटकर उदयपुर, भीलवाड़ा एवं राजसमंद में प्रषिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। ज्ञातव्य रहे कि चयनित अभ्यार्थियों को प्रषिक्षण केन्द्र में ही ठहरना अनिवार्य होगा। प्रषिक्षण के दौरान आवासीय सुविधाओं व भोजन आदि की निःषुल्क व्यवस्था के अलावा मासिक स्टाईफण्ड भी दिया जाएगा। यह प्रषिक्षण कार्यक्रम सरकार से मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र युवाओं को अच्छा रोजगार प्राप्त करने में सहायक एवं अति महत्वपूर्ण होगा हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया।’’

हिन्दुस्तान जिं़क युवाओं को 18 महीनों की अवधि के प्रषिक्षण के लिए 6.00 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

ज्ञातव्य रहे कि प्रषिक्षण के लिए अभ्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता हिन्दी/अंग्रेजी भाषा में दक्षता के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रीषियन/फीटर/मैकेनिक/डीजल/मोटरड्राईंग एवं मैकेनिक/मैकेनिक मोटर गाडी में आई.टी.आई. अथवा मैकेनिक / ऑटोमोबाईल / माईंनिंग / इलेक्ट्रीकल में डिप्लोमाधारी हो। भारी एवं हल्के वाहन चलाने के लाईसेन्सधारी अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई थी।

प्रशिक्षण की अवधि डेढ़ वर्ष होगी। इस अवधि के पूर्व सफलतापूर्वक प्रषिक्षण करने एवं जांच परीक्षा में उत्तीर्णपरांत अभ्यार्थियों का प्रमाण पत्र के साथ-साथ देष/विदेष में किन्ही भी खनन इकाईयों में आवष्यकता होने पर नियोजन हेतु मार्गदर्षन दिया जाएगा।

जम्‍मू कश्‍मीर के बारामुला में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक घायल…

0

indian-army

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बारामुला में 46 राष्ट्रीय राइफल के कैंप पर आतंकी हमले की खबर है. यह कैंप जांबाजपुरा में स्थित है. दोनों ओर से फायरिंग जारी है.

दो आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है, हालांकि सेना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. साथ ही सेना के तीन और BSF के दो जवान घायल हुए हैं. सेना के कैम्प से गोलियां और ग्रेनेड धमाकों की आवाज़ आ रही है. तीन से चार आतंकी हैं जो दो गुटों में बंट गए हैं. एक गुट सामने से और दूसरा दूसरी तरफ से फायरिंग कर रहा है. फायरिंग की आवाज़ें रात 10:30 बजे से आनी शुरू हुईं.

सेना के सूत्रों ने बताया है की वहां दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है. यानी सेना आतंकियों को माकूल जवाब दे रही है. आतंकी कैम्प में घुसने में कामयाब नहीं हुए हैं. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने झेलम नदी की ओर से घुसपैठ की है. इलाके में सेना ने क्विक रिएक्शन टीमें तैनात कर दी हैं.

श्रीनगर स्थित पंद्रहवीं कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि बारामूला के जांबाजपोरा में आतंकवादिों ने सैन्य शिविर पर गोलियां चलायीं. गोलीबारी अब भी जारी ही है. यह शिविर श्रीनगर से करीब 54 किलोमीटर दूर है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स की 46वीं बालियन में गोलीबारी की खबर है. समझा जाता है कि आतंकवादी बगल के बीएसएफ कैंप से इस प्रतिष्ठान में घुसे. सूत्रों ने बताया कि शिविर के समीप के मकानों से कुछ गोलीबारी हुई. यह हमला इस खुफिया सूचना के बाद हुई है कि 29 सितंबर को भारतीय सेना द्वारा किये गए लक्षित हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी हमला हो सकता है.

गौरतलब है कि बारामुला में सेना के कई प्रतिष्ठान मौजूद हैं. सूत्रों से हवाले खबर मिल रही है कि सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है.

उधर, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर बताया कि उनके कुछ जानने वालों ने फोनकर भारी गोलबारी की खबर दी है. उन्होंने सबकी सलमती की दुआ मांगी है. गौरतलब है कि बीते 29 सितंबर को सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम देने की खबर दी थी. भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी लॉन्‍च पैड्स की गई सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स में लगभग 34 आतंकवादी मारे गए थे.

गौरतलब है कि पाकिस्तान के हथियारबंद आतंकियों ने 18 सितंबर को सेना के उरी शिविर में हमला किया था, जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे. हालांकि, भारतीय सेना मुठभेड़ में चार पाकिस्तानी आतंकवादियों को भी मार गिराया गया था.

मुस्लिम स्टूडेंट्स ने थामा तिरंगा, सर्जिकल स्ट्राइक को किया सेल्यूट

0

bsf4-1452230986अजमेर। सेना की सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन के समर्थन में मुस्लिम विद्यार्थी रविवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह से हाथ में तिरंगा लेकर रैली निकाली। विद्यार्थियों ने जय हिंद के नारे लगाकर शहर को गुंजा दिया। मदरसों का संचालन करने वाली संस्था दावातुल हक ने रैली का संचालन किया।

रैली ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह से रवाना होकर गंज, देहली गेट, सुभाष उद्यान होकर बजरंगगढ़ पहुंची। यहां विजय स्मारक पर सभा का आयोजन हुआ। दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन अली ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों का साथ देकर गुनाह कर रहा है। आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता।

पाकिस्तान जैसे मुल्कों को पैगम्बर मोहम्मद के भाईचारा, सौहार्द और इंसानियत की भलाई के संदेश से सीख लेनी चाहिए। संस्था के अध्यक्ष मौलाना अयूब कासमी ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकी ठिकाने तबाहकर सही कदम उठाया है।

खादिम अब्दुल बारी चिश्ती, पीर नफीस मियां चिश्ती, हाजी मौहम्मद महमूद खान, नवाब हिदायतउल्ला, सैयद गौहर चिश्ती ने भी सेना की कार्रवाई को उचित और जायज ठहराया।

माता के दरबार में लगा श्रद्धालुओं का तांता, घर-घर में हुई घट-स्थापना

garaba

उदयपुर. 10 दिवसीय शारदीय नवरात्र का पर्व शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया है। शक्ति और उपासना के पर्व पर शक्तिपीठों में शुभ मुहूर्त में पूजा-आराधना के साथ घट स्थापना की गई। देवी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की दर्शनों के लिए भीड़ लगी रही। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई। जिले भर का माहौल भक्तिमय हो गया है। इसके साथ ही डांडियों की खनक भी शुरू हो गई है जो दस दिनों तक चलेगी।

नवरात्र के तहत मंदिरों में 9 दिनों तक शक्ति की उपासना होगी, वहीं गरबा मंडलों द्वारा 9 दिनों तक डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त में घट स्थापना हुई। अब नौ दिनों तक शक्तिपीठों में देवी की उपासना और आराधना होगी। घरों में भी देवी उपासकों ने पूजा-अर्चना कर ज्वारे उगाए। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन किया गया। इसके साथ ही भक्तों ने दस दिन तक व्रत रखने और नंगे पांव रहने के संकल्प लिए। शहर और आसपास के गांवों के सभी शक्तिपीठों, देवरों और मंदिरों में घट स्थापना कर ज्वारे बोए गए।

शहर के प्रमुख अंबामाता मंदिर, बेदला माता, नीमज माता, करणीमाता, आवरीमाता, आशापुरा माता, घाटावाला माताजी, कालका माता समेत सभी मंदिरों मे सुबह से ही श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां के तन्मयता से दर्शन कर मन्नत मांगी और आशीर्वाद लिया। इसके अलावा जिले के ईडाणा माता, जावर माता, जोगणिया माता जी सहित मेवाड़ के प्रमुख शक्ति स्थलों पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों और शक्तिपीठों को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया है। गरबा मंडलों ने भी डांडिया महोत्सव के लिए पांडाल तैयार कर लिए हैं। शहर के गली मोहल्लों, वाटिकाओं में डांडिया की खनक शुरू हो गई है। पुलिस प्रशासन ने भी इसके तहत सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की है।