गोवर्धन विलास थानाधिकारी चैनाराम और कांस्टेबल करण हुए लाइन हाजिर, युवा कांग्रेस की उदयपुर में किसान ट्रैक्टर रैली आज || Udaipur Post Bulletin || 21-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – गोवर्धन विलास थानाधिकारी चैनाराम और कांस्टेबल करण हुए लाइन हाजिर, खेर तस्करी मामले में गिरफ्तारी से बचाने के लिए कांस्टेबल से मांगी थी घूस

खबर 2 – युवा कांग्रेस की उदयपुर में किसान ट्रैक्टर रैली आज 

खबर 3 – हसीजा काे निगम आयुक्त और सीईओ स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त जिम्मा, आदेश जारी

खबर 4 – एसीबी के डीआईजी बोले: डरें नहीं, काेई भी रिश्वत मांगे ताे एसीबी से संपर्क करें, नाम गाेपनीय रहेगा और काम भी नहीं रूकेगा

खबर 5 – खेत में मां के साथ बैठी मासूम बच्ची को उठा ले गया पैंथर, जंगल में मिला शव

खबर 6 – बिजली निगम के निजीकरण का काली पट्टी-काला मास्क पहन जताया विराेध

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – गोवर्धन विलास थानाधिकारी चैनाराम और कांस्टेबल करण हुए लाइन हाजिर, खेर तस्करी मामले में गिरफ्तारी से बचाने के लिए कांस्टेबल से मांगी थी घूस

Udaipur. एमबीसी कांस्टेबल से 2.50 लाख रुपए रिश्वत मांगने के मामले में एसएसपी कैलाश चन्द्र बिश्नाेई ने गोवर्धन विलास थानाधिकारी इंस्पेक्टर चैनाराम और कांस्टेबल करण कुमार मेघवाल काे लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी बिश्नाेई ने बताया कि दोनों के खिलाफ एसीबी की बांसवाड़ा यूनिट में केस दर्ज होने पर यह कार्रवाई की है। बता दें, एसीबी ने गत 17 अक्टूबर काे चैनाराम और कांस्टेबल करण के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस के अनुसार खेराेदा पुलिस ने खेर की लकड़ी बरामद की थी। गिरफ्तार ड्राइवर ने बताया था कि गाेवर्धन विलास सर्कल में दाे युवकाें ने नकली पुलिस बनकर एक लाख रुपए ले लिए थे।खेराेदा पुलिस की रिपोर्ट पर गाेवर्धन विलास पुलिस ने नकली पुलिस बने युवकाें पर केस दर्ज कर एक काे गिरफ्तार किया। जांच में एमबीसी कांस्टेबल विनाेद मेघवाल का नाम सामने अाया था। विनाेद काे गिरफ्तार नहीं करने के लिए चैनाराम ने उसके पिता बंशीलाल से करण के जरिए 2.50 रुपए मांगे। बंशीलाल ने एसीबी में शिकायत कर दी। एसीबी ने सत्यापन किया, लेकिन भनक लग जाने से ट्रैप नहीं हो सका। एसीबी ने जांच कर एफआईआर दर्ज की थी।

खबर 2 – युवा कांग्रेस की उदयपुर में किसान ट्रैक्टर रैली आज 

Udaipur. केंद्र की मोदी सरकार की ओर से लाए गए किसान बिल Kisan bill के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में भारतीय युवा कांग्रेस उदयपुर जिला इकाई की ओर से बुधवार को उदयपुर संभाग मुख्यालय पर किसान ट्रैक्टर रैली निकाली गयी  व कलेक्ट्रेट पर सभा हुयी । हालांकि रैली और किसान सभा के आयोजन की अनुमति के लिए जिला प्रशासन को युवा कांग्रेस ने आवेदन किया ।कार्यक्रम संयोजक राजस्थान युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष गौरव श्रीमाली, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला, जिलाध्यक्ष हिमांशु चौधरी, उदयपुर शहर अध्यक्ष रवि सुखवाल ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि कोविड—19 की गाइड लाइन की पालना करते हुए तथा प्रशासन को पूरा सहयोग करते ट्रैक्टर रैली निकाली गयी । मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया । रैली में उदयपुर जिले के अलावा राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ व चित्तौडगढ़़ से किसान शामिल हुए । संभाग भर से दो सौ से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर किसान पहुंचें, जो सीधे चेतक सर्कल स्थित लवकुश स्टेडियम के बाहर एकत्रित हुए । वहां से सुबह 10:30 बजे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लुवा, राज्य सरकार के खेल एवं युवा मंत्री अशोक चांदना, प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा, राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अब्राहम मनी रॉय, डॉ. पलक वर्मा, राष्ट्रीय सचिव मंजू तोंगर रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर रैली लवकुश स्टेडियम से रवाना होकर चेतक सर्कल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचेगी। यहां किसान सभा का आयोजन हुआ , जिसे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी ने संबोधित किया । एएसपी, सिटी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने कहा की  शहर में धारा 144 लगी है और काेराेना संक्रमण भी चल रहा है। एेसे में युवा कांग्रेस काे रैली की अनुमति नहीं दी गई है। पदाधिकारियाें काे भी समझाया है कि कुछ लाेग कलेक्ट्री में ज्ञापन दे सकते हैं। कोरोना को लेकर सरकार के जो आदेश हैं, उनका उल्लंघन हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबर 3 – हसीजा को निगम आयुक्त और सीईओ स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त जिम्मा, आदेश जारी

Udaipur. स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक दीपक नंदी ने मंगलवार काे आदेश जारी कर यूआईटी सचिव अरूण हसीजा काे नगर निगम आयुक्त और सीईओ स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त चार्ज दिया है। हसीजा अग्रिम आदेश तक अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। गाैरतलब है कि कार्मिक विभाग ने निगम आयुक्त और सीईओ स्मार्ट सिटी कमर चाैधरी का रविवार काे अायुक्त, जाेधपुर विकास प्राधिकरण के पद पर तबादला कर दिया था। चाैधरी साेमवार काे रिलीव हुए लेकिन उन्हाेंने दाेनाें पद का चार्ज किसी काे नहीं साैंपा था।

खबर 4 – एसीबी के डीआईजी बोले: डरें नहीं, काेई भी रिश्वत मांगे ताे एसीबी से संपर्क करें, नाम गाेपनीय रहेगा और काम भी नहीं रूकेगा

Udaipur. भ्रष्टाचार निराेधक ब्यूराे ने जीराे टाेलरेंस नीति और पीड़ित लाेगाें की एसीबी तक पहुंच आसान करने के लिए मुहिम शुरू की है। इसकाे लेकर मंगलवार काे एसीबी ने उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारियाें के साथ एसीबी परिसर स्थित सभागार में बैठक की। बैठक में एसीबी डीआईजी हिंगलाजदान ने कहा कि बैठक का उद्देश्य पीड़ित लाेगाें की एसीबी तक अासान पहुंच और भ्रष्टाचार काे कम करना है।लाेग एसीबी में आने से पहले डरते हैं। उनका मानना है कि एसीबी में गए ताे जाे कुछ लेन-देन से काम हाे रहा वह रूक जाएगा और जिस अधिकारी की शिकायत करेंगे, वह बाद में परेशान करेगा। जबकि ऐसा नहीं है। कई मामलाें में पीड़ित की शिकायत पर एसीबी अधिकारी काे ट्रेप करने के बाद खुद संबंधित विभाग काे पत्र जारी कर पीड़ित का काम जल्द करने के लिए कहा और काम भी करवाया।ऐसे में लाेगाें काे सेंट्रल या स्टेट से जुड़े किसी भी विभाग में रिश्वत की शिकायत हाे ताे बिना डरे और संकाेच के सीधा एसीबी में शिकायत करें। शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह से गाेपनीय रख कार्रवाई हाेगी। इधर, बैठक में उप महापाैर पारस सिंघवी ने कहा कि काेई अन्य विभाग हाे या नगर निगम, सभी काे परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खबर 5 – खेत में मां के साथ बैठी मासूम बच्ची को उठा ले गया पैंथर, जंगल में मिला शव 

Udaipur. गोगुंदा थाना क्षेत्र के पीपड़ गांव में खेत पर काम कर रही मां के साथ बैठी 4 वर्ष की मासूम बच्ची को पैंथर उठा ले गया। आसपास कोई मौजूद नहीं होने से मां गांव में पहुंची व परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में बच्ची का शव मिला।पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम पीपड़ निवासी एकाराम गमेती की पत्नी गोपीबाई खेत पर घास काट रही थी। उसके साथ खेत पर ही बच्ची प्रिया (4) उससे थोड़ी दुर बैठी थी, वहीं पुत्र भी खेल रहा था। अचानक जंगल की ओर से आए पैंथर को देख पुत्र चिल्लाता हुआ भागा। मां बच्ची की तरफ गई तब तक पैंथर बच्ची को उठाकर कर जंगल की ओर ले गया। गोपीबाई ने घर पहुंच परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण बच्ची को ढूंढते-ढूंढते एक किलोमीटर दूर जंगल में पहुंचे, जहां बच्ची का नोचा हुआ शव मिला। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव गोगुंदा मोर्चरी में रखवाया, जहां मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया।क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप गुर्जर ने बताया कि गांव के आसपास का पूरा क्षेत्र पहाड़ी होने से पैंथर को ढूंढने में दिक्कत आ रही है। पैंथर के मूवमेंट क्षेत्र के आधार पर दो पिंजरे लगाए गए है, वही जंगल के आसपास कैमरे भी लगाए जा रहे हैं ताकि पैंथर का पता लगाया जा सके।

खबर 6 – बिजली निगम के निजीकरण का काली पट्टी-काला मास्क पहन जताया विराेध

Udaipur. प्रदेश में बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में एवीवीएनएल श्रमिक संघ के आह्वान पर मंगलवार को यूनियन ने काली पट्टी और काले मास्क पहन विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें विभागीय कामों काे ठेके में नहीं दिए जाने की मांग की। यूनियन का कहना है कि निगम में फिलहाल जीएसएस के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।ऐसे में मीटर से लेकर कैश कलेक्शन का काम निजी हाथों में देने से कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं की भी परेशानी बढ़ेगी। जिले के 5 लाख 52 हजार 279 उपभोक्ताओं काे परेशानी उठानी पड़ेगी। यूनियन का कहना है कि निजीकरण से ना सिर्फ कार्यरत कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं काे नुकसान हाेगा। इस दाैरान जिला महामंत्री लाल सिंह, हेमराज, मनोहर सिंह, राजकुमार गौड़ आदि मौजूद थे।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

डूंगरपुर में बेटे ने की माँ की ह्त्या, आईपीएल में चल रहा है करोड़ों का सट्टा || Wagad Post Bulletin || 20-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – डूंगरपुर के देवसोमनाथ गाँव में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी बुजुर्ग माँ की पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला आया सामने ,हत्या का मामला दर्ज ,पुलिस कर रही है पूछताछ

खबर 2 – नगर परिषद डूंगरपुर द्वारा चलाये जा रहे नो मास्क-नो एंट्री अभियान तहत नगर परिषद की टीम के द्वारा निकाली रैली

खबर 3 – अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ जिला डूंगरपुर ने प्रकाश हत्या काण्ड को लेकर आसपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खबर 4 – डूंगरपुर में गुजरात का महिला ठग गिरोह का कारनामा

खबर 5 – डूंगरपुर में आईपीएल पर लग रहा है करोड़ों का सट्टा

खबर 6 – बांसवाडा जिले के गढ़ी में 15 हजार की रिश्वत लेते चाैपासाग सचिव गिरफ्तार

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – डूंगरपुर के देवसोमनाथ गाँव में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी बुजुर्ग माँ की पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला आया सामने ,हत्या का मामला दर्ज ,पुलिस कर रही है पूछताछ

Udaipur. डूंगरपुर जिले के दोवडा थाना क्षेत्र के देवसोमनाथ गाँव में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी बुजुर्ग माँ की पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है | इधर घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को  हिरासत में ले लिया है | पुलिस के अनुसार दोवडा थाना क्षेत्र निवासी ३२ वर्षीय देवीलाल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था विवाद के बाद देवीलाल अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था | इस दौरान देवीलाल की माँ ने अपने बेटे देवीलाल को रोकने का प्रयास किया तो देवीलाल ने अपनी माँ के साथ भी मारपीट की | वही माँ से मारपीट करने पर देवीलाल की पत्नी अपने बच्चो के साथ अपने पीहर चली गई वही इसके बाद देवीलाल ने बड़ी बेहरमी से अपनी माँ की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फरार हो गया | इधर जब मृतका का पति अपने घर लौटा था देखा की उसकी पत्नी लहुलुहान हालत में घर में पड़ी है | जिस पर मृतका के पति ने मामले की जानकारी पुलिस को दी सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | वही आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने पूरी कहानी पुलिस को बया की | इधर पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुद किया वही हत्या का मामला दर्ज कर लिया है | इधर पुलिस हिरासत में लिए आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही है |

खबर 2 – नगर परिषद डूंगरपुर द्वारा चलाये जा रहे नो मास्क-नो एंट्री अभियान तहत नगर परिषद की टीम के द्वारा निकाली रैली

Udaipur. कोरोना महामारी की भयावहता देखते हुए सावधानी ही बचाव है .इसीको आम जन को समझाते हुए नगर परिषद डूंगरपुर द्वारा चलाये जा रहे नो मास्क-नो एंट्री अभियान तहत नगर परिषद की टीम के द्वारा आज नए बस स्टैंड से गैप सागर की पाल तक रैली निकाली गई। नगर परिषद डूंगरपुर आयुक्त नरपत सिंह राजपुरोहित ने  लोगों को कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों को जागरुक किया।  कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक मास्क ही बचाव का सबसे कारगर उपाय हैं। उन्होंने दुकानदारों को समझाते हुये कहा कि मास्क पहनकर नहीं आने वाले ग्राहकों को अपनी दुकान में प्रवेश नहीं देंवे। सभी मास्क पहने तो कोरोना महामारी पर अंकुश लगाया जा सकता हैं।और अगर ऐसा नहीं किया गया या लापरवाही बरती गयी तो इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा .

खबर 3 – अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ जिला डूंगरपुर ने प्रकाश हत्या काण्ड को लेकर आसपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Udaipur. प्रकाश सेवक की हडमतिया बटीकडा मार्ग पर अज्ञात बदमाशों के द्वारा गला रेत कर हत्या करने वाले अपराधी पुलिस की पकड़ में नहीं आने से सेवक समाज काफी आकोश में है और समाज को पुलिस के द्वारा हत्यारों को 10 दिन में अपराधी को गिरफतार करने का आश्वासन दिया मगर समय पुरा होने पर समाज के द्वारा पुलिस हत्यारों को जल्दी गिरफ्तार नहीं करती है तो आन्दोलन किया जायेगा  समाज के द्वारा प्रकाश सेवक आथिर्क  स्थिति कमजोर होने के कारण पीड़ित परिवार को राज्य सरकार से आथिर्क राहत देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा व यथाशीघ्र हत्यारों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करने की मांग रखी पुजारी सेवक अध्यक्ष मोतीराम सूरेश  कमल भाई मेहता वासु भाई जितेन्द्र दिनेश सेवक समाज के सभी लोग मौजूद रहे

खबर 4 – डूंगरपुर में गुजरात का महिला ठग गिरोह का कारनामा

Udaipur. कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनिया चौक में ज्वैलर्स की दुकान पर सोमवार शाम को दो महिलाएं सोने के नाक के कांटे लेने आई। इस दौरान बहाना बनाते हुए नाक के कुल आठ कांटे मुंह में छिपा दिए। ज्वेलर्स को मामला गड़बड़ लगने पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर महिला से तीन कांटे निकलवाए। इसके बाद महिलाएं मौके से भागने की फिराक में थी। ज्वैलरी व्यापारी ने सजगता दिखाते व मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को वहां से जाने नहीं दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, मुकेश श्रीमाल की सोनिया चौक पर दुकान है। शाम के समय दो महिलाएं सोने के नाक के कांटे लेने के लिए आई। इसके बाद महिलाएं सामान को लेकर गुमराह करती रही। सामान दिखाने के लिए इधर- उधर इशारा करती रही और सोने के कांटे को मुंह में छिपा दिया। इसके बाद व्यापारी की नजर महिला की हरकत पर गई। सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इस दौरान दोनों महिलाएं नाक के कांटे मुंह में रखती नजर आई। व्यापारी ने महिला से नाक के कांटे वापस लिए। इसके बाद वहां से भागने का प्रयास किया। इस पर आसपास लोगों की मदद से महिला को वहां पर रोके रखा। इधर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। यहां पर महिला को हिरासत में लिया गया। दोनों के गुजरात निवासी होना बताया जा रहा है। पीड़ित की तरफ से पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर बाकी बचे कांटे जब्त करने का प्रयास कर रही है।

खबर 5 – डूंगरपुर में आईपीएल पर लग रहा है करोड़ों का सट्टा

Udaipur. क्रिकेट और फिर वो भी आईपीएल हो तो सट्टेबाजों की चांदी हो जाती है . क्यूँ की आईपीएल देखने वालों से ज्यादा र्मांच तो सट्टेबाजों का होता है . डूंगरपुर जिले में ये सत्ता पुरे जोरों पर चल रहा है . दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के आधार पर बात करें तो  लाइव आंकड़ों व संभावनाओं के जरिए मोबाइल से लाखों रुपए दांव पर लग रहे हैं। हाल ही में सागवाड़ा पुलिस व साइबर सैल की कार्रवाई में 40 लाख रुपए से अधिक का हिसाब हाथ लगा है। रॉयल चैलेंजर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सराजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल्स चैलेंज बंगलौर के मुकाबले में सट्टेबाजी का खेल सामने आया है। यहां पर पकड़े गए सट्टे के नेटवर्क में स्थानीय लोगों के साथ अन्य लोगों के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। सागवाड़ा पुलिस की जांच में हाथ लगी डायरी में लगाई वाली वाले व्यक्तियों के नाम संक्षिप्त कोड में लिखे होना बताया जा रहा है। पुलिस की तरफ से यह पता लगाया जा रहा है कि दो जगह की कार्यवाही में किन किन लोगों ने रुपए का दांव लगाया है। दरअसलक्रिकेट के सट्‌टे में जानकारी की गति बहुत मायने रखती है। मैच शुरू होते ही सट्‌टेबाज लगातार एक-दूसरे के टच में रहते हैं। बातचीत के लिए सोशल मीडिया एप का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह सुरक्षित होता है। सट्‌टा सिर्फ वास्तविक नतीजों पर ही नहीं होता बल्कि इसमें कई फैक्टर होते हैंजैसे एक ओवर में कितने रन आएकिस बॉलर ने कितने विकेट लिएचौके और छक्के कितने लगेखाली बॉल कितनी रहीं और रन आउट कितने हुए।

खबर 6 – बांसवाडा जिले के गढ़ी में 15 हजार की रिश्वत लेते चाैपासाग सचिव गिरफ्तार

Udaipur. बांसवाडा जिले के गढ़ी पंचायत समिति के चाैपासाग के ग्राम विकास अधिकारी अशाेक भट्ट काे साेमवार दाेपहर काे एसीबी ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत लेने में शामिल पूर्व सरपंच अाैर माैजूदा सरपंच पति वाकावाड़ा निवासी हरिलाल मकवाना माैके से फरार हाे गया। उसकी तलाश में एसीबी की टीम ने सरपंच के घर पर भी दबिश दी लेकिन नहीं मिला। ग्राम विकास अधिकारी ने यह रिश्वत सीसी सड़क के 2 लाख के बकाया भुगतान पास करने की एवज में कुमजी का पारड़ा निवासी ठेकेदार लक्ष्मणसिंह चाैहान से से ली। दरअसल, ग्राम विकास अधिकारी ने 55 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। जिसमें से 15 उसके खुद के अाैर 40 हजार सरपंच पति का कमीशन बताया था। फरियादी ठेकेदार ने एसीबी में इसकी शिकायत कर दी।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/NFOMbXIxq-I

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

अलवर का प्याज गुणवत्ता में अच्छा , जिसके चलते बढ़ गए भाव |

Udaipur. अलवर जिले के कई भागों से प्याज का अलवर पहुंचना शुरू हो गया है। सोमवार को अलवर मंडी में प्याज के 1500 कट्टों की आवक हुई जबकि इसके भाव कम होने की बजाए बढ़ गए हैं। प्याज के भाव 30 रुपए से 50 रुपए प्रति किलो रहे।इस बार प्याज गुणवत्ता में अन्य सालों की अपेक्षा में अच्छा बताया जा रहा है। सोमवार को अलवर में अगेती लगाई प्याज आई जिसके चलते इसके भाव भी खूब रहे। आगामी दिनों में यहां प्याज की आवक 30 हजार कट्टों तक पहुंच जाएगीइसको देखते हुए कृषि उपज मंडी समिति और आढ़ती एसोसिएशन इंतजाम कर रही है।अलवर मंडी में अधिक प्याज की आवक कुछ ही दिनों में शुरू होने की संभावना को देखते हुए कई राज्यों के प्याज के बड़े आढ़ती अलवर आ गए हैं। इनमें आसामपश्चिम बंगालदिल्लीमध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के हैं। इस समय यहां का प्याज अलवर की स्थानीय मांग की पूर्ति कर रहा है। एक सप्ताह में अलवर मंडी में प्याज की आवक 15 हजार कट्टों को पार कर जाएगी जिसके बाद अलवर का प्याज बाहर जाने लगेगा। आढ़ती यहां के बाजार का अध्ययन कर रहे हैं जो यहां रुके हुए हैं। बाहर से आए आढ़तियों ने बताया कि इस बार देश के कई राज्यों में प्याज की पैदावार खराब हो गई हैजिसके चलते अब निगाह अलवर के प्याज पर ही है। पिछले साल अलवर में प्याज के थोक भाव 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थेइस बार भी इसके भाव कम होने की संभावना कम बताई जा रही है.

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/ZvwdGhcG7tw

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

लोगों को उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर शाम के दर्शन में आने की दी जा रही है सूचना

Udaipur. काेराेना महामारी के चलते जिले के तीनाें कृष्णधाम श्रीनाथजी, द्वारकाधीश, चारभुजानाथ के पट दर्शनार्थियाें के लिए 210 दिन बाद साेमवार काे खुले। श्रीनाथजी में सुबह राजभोग की झांकी में 500 और शाम को आरती झांकी में 600 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। तीनाें मंदिराें में थर्मल स्क्रेनिंग से तापमान जांच के बाद श्रद्धालुओं के हाथ सेनेटाइज करवाए फिर साेशल डिस्टेंसिंग रखवाते हुए दर्शन करवाए।लंबे समय बाद दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में उत्साह-उल्लास दिखा। किसी ने दंडवत कर ताे किसी ने धाेक लगाकर ठाकुरजी से यही मन्नत मांगी कि अब इतना लंबा विछाेह कभी ना हाे। श्रीनाथजी में पास के आधार पर प्रवेश देकर 27 अक्टूबर तक नाथद्वारावासियाें काे ही दर्शन करवाए जा रहे हैं जबकि द्वारकाधीशजी तथा चारभुजानाथ में बाहर के लाेग भी दर्शन कर सकते हैं। श्रीनाथजी में मंगलवार से सुबह 5.30 बजे मंगला के दर्शन भी करवाना शुरू कर देंगे। 11 बजे राजभोग और शाम 5 बजे आरती झांकी के दर्शन यथावत रहेंगे। मंगलवार से हर दर्शन में 600 लोगों को प्रवेश मिलेगा। श्रीनाथजी में सोमवार को दर्शन कर चुके शहरवासियाें का अगली बार दर्शन करने का नंबर 7 दिन बाद आएगा। यह भी भीड़ पर निर्भर होगा। अगर दर्शन करने वालो की भीड़ बढ़ गई तो 7 की जगह 10 या उससे भी ज्यादा दिन लग सकते हैं। हालांकि मंदिर प्रशासन इस कोशिश में लगा है कि स्थानीयों को ज्यादा से ज्यादा दर्शन लाभ मिल सके। सुबह 11 बजे राजभाेग तथा शाम काे करीब पांच बजे भाेग आरती के दर्शन करवाए। लक्ष्मी विलास गेट पर थर्मल स्क्रेनिंग से तापमान जांच के बाद सफेद गाेलाें की साेशल डिस्टेंसिंग से हाेते हुए दर्शनार्थी नक्कारखाना गेट पर रेलिंग में आए। रेलिंग में आने से पहले पास की पर्ची उनसे ले ली गई। रेलिंग में होते हुए पुरुष और महिलाओं ने अलग-अलग डोल तिबारी तक पहुंचे और दर्शन किए। राजभोग झांकी में 500 शहरवासियों को प्रवेश दिया। इन्हाेंने 20 मिनट में दर्शन कर लिए। इनके कम समय में दर्शन कर लेने से दर्शन का समय बच गया। राजभोग दर्शन अधिकांश 45 मिनट तक और तीज त्याेहार पर करीब 1 घंटा तक खुले रहते हैं। इस हिसाब से दर्शन का करीब 25 मिनट शेष रह गया। सुबह 20 मिनट में 500 ने और शाम को 600 लोगों ने करीब 25 मिनट में दर्शन कर लिए। इस हिसाब से 1 मिनिट में 25 लोगों ने दर्शन किए। अगर 1 घंटा दर्शन खुले रखे जाएं तो 1500 लोग प्रत्येक दर्शन में प्रवेश कर सकते हैं। शाम को आरती झांकी में 500 की जगह 600 को प्रवेश देने का निर्णय मंदिर प्रशासन ने लिया। राजभोग झांकी के बाद पंजीयन करवा चुके लोगों को उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर शाम के दर्शन में अाने की सूचना दी गई। दर्शन से पंजीयन करवाने वालों की संख्या बढ़ी है। न्यू काॅटेज में अावेदकाें की कतार लग गई। शाम तक 500 आवेदन अाेर आए। अब तक 3700 शहरवासी पंजीयन करवाकर पास ले चुके हैं। मंदिर प्रशासन 20 अक्टूबर को होने वाले तीनों दर्शन के पास जारी कर चुका है।मंदिर मार्ग, प्रीतम पोल, नया बाजार, चाैपाटी सहित मंदिर के आसपास के बाजार में सोमवार को अधिकांश दुकानें खुल गई। करीब 7 महीने बाद बाजार में दुकानें खुली दिखाई दी। दुकानदारों के चेहराें पर भी दुकान खोल कर बैठने का संताेष देखा गया। हालांकि अभी इन बाजारों में सड़क पर कोबल स्टोन लगाने का काम चल रहा है।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/RmUA_mWiqMY

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

जिसमें हुए थे पीले हाथ उसी चुनर से लगा ली फांसी || Udaipur Post Bulletin || 20-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – जिसमें हुए थे पीले हाथ उसी चुनर से लगा ली फांसीतीन माह पूर्व ही हुआ था विवाह

खबर 2 – महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन का स्थापना दिवस मनाया51 वर्ष पहले की थी शुरुआत

खबर 3 – चाैधरी रिलीव : निगम आयुक्त और सीईओ स्मार्ट सिटी के पद हुए रिक्त

खबर 4 – होटल लक्ष्मी विलास मामले की सुनवाई से हटे जस्टिस भाटी,

खबर 5 – बीएन विवि अध्यक्ष और रजिस्ट्रार को हटाने के लिए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने किया प्रदर्शन

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – जिसमें हुए थे पीले हाथ उसी चुनर से लगा ली फांसीतीन माह पूर्व ही हुआ था विवाह

Udaipur. कुरज में  एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका विवाह करीब तीन माह पूर्व ही हुआ था और जिस चुनर मे उसके हाथ पीले हुए थे उसी को फंदा बना खुदकुशी कर ली। सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस के अनुसार कुरज निवासी शंकरलाल रेगर ने कुंवारिया थाना पुलिस को सूचना दी कि उसके पुत्र तिलकेश की पत्नी अन्नू रेगर (21) उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। इसके बाद राजसमन्द वृताधिकारी गोपालसिंह भाटी, प्रशिक्षु वृताधिकारी नोपाराम भाकर, कुंवारिया थानाधिकारी पेशावर खान मय जाप्ते मौके पर पहुंचे व मुआयना कर मृतका विवाहिता के पीहर पक्ष के परिजनों को सूचना दी। बाद में पीहर पक्ष के लोगों के मौके पर पहुंचने के पश्चात पुलिस ने विवाहिता का शव फंदे से नीचे उतारा और रेलमगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल बोर्ड की टीम से पोस्टमार्टम करवा शव पीहर पक्ष के परिजनों को सुपूर्द कर दिया। मृतका अन्नू का ससुर रविवार को सुबह खेत पर काम करने गया था, जबकि पति तिलकेश श्रमिकों को छोडऩे के लिए खेत पर निकला हुआ था। विवाहिता का जेठ फेक्ट्री पर काम के लिए गया था। जेठानी सुशीला छत पर खाना बना रही थी। सुबह करीब 8 बजे जेठानी छत से नीचे आई और मृतका को आवाज लगाई तो उसके कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खोलने से उसने खिड़की से देखा तो अन्नू फंदे पर लटकी हुई थी। इस पर उसने तत्काल परिजनों को सूचित किया।

खबर 2 – महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन का स्थापना दिवस मनाया51 वर्ष पहले की थी शुरुआत

Udaipur. महाराणा मेवाड़ चेरिटबल फाउंडेशन का स्थापना दिवस मनाया गया। 51 साल पहले मानव कल्याण की सेवाओं के लिए महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन की स्थापना 1969 में महाराणा भगवतसिंह मेवाड़ ने की थी। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविंद सिंह मेवाड़ ने बताया कि मेवाड़ संस्थापक बापा रावल से गुरु महर्षि हारित राशि ने पीढ़ी-दर पीढ़ी मानव सेवा का संकल्प करवाया। इसका मेवाड़ वंश आज तक अनवरत निर्वहन कर रहा है। स्वतंत्रता के बाद मेवाड़ राज्य की जिम्मेदारियों और महाराणाओं के उत्तरदायित्वों के निर्वहन में स्थितियां प्रतिकूल होने लगी थी। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मेवाड़ वंश के 1400 वर्षों के मान-सम्मान का भी प्रश्न खड़ा था, तब महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ ने फाउंडेशन की स्थापना की। फाउंडेशन प्रतिवर्ष देश-विदेश की विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों का सम्मान करता है ताकि युवा पीढ़ी इन विभूतियों की उपलब्धियों से प्रेरणा ले सकें।

खबर 3 – चाैधरी रिलीव : निगम आयुक्त और सीईओ स्मार्ट सिटी के पद हुए रिक्त

Udaipur. जाेधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त के पद पर तबादला हाेेने के एक दिन बाद कमर चाैधरी साेमवार काे निगम आयुक्त और सीईओ स्मार्ट सिटी के पद से रिलीव हाे गए। मेयर जीएस टांक और डिप्टी मेयर पारस सिंघवी की माैजूदगी मेें बाेर्ड बैठक कक्ष में चाैधरी काे शाम काे विदाई दी। उपायुक्त अनिल शर्मा, एसई मुकेश पुजारी के साथ ही पार्षद और निगम अधिकारी माैजूद थे। नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं हाेने और साेमवार काे रिलीव हाेने के समय चाैधरी ने किसी काे चार्ज नहीं साैंपा हैं। ऐसे मेें फिलहाल निगम ऐयुक्त और सीईओ स्मार्ट सिटी के दाे अहम पद रिक्त हाे गए हैं। कयास लगाए जा रहे है कि इन दाेनाें पदाें पर अब अलग-अलग अधिकारियाें काे लगाया जा सकता है। यह जिम्मेदारी आरएएस अधिकारियाें काे भी दी जा सकती है। चाैधरी का तबादला हाेने से काेराेना जागरूकता काे लेकर विभिन्न समाजाें के प्रतिनिधियाें के साथ साेमवार शाम पांच बजे हाेने वाली बैठक अंितम समय मेें निरस्त कर दी।

खबर 4 – होटल लक्ष्मी विलास मामले की सुनवाई से हटे जस्टिस भाटी,

Udaipur. लक्ष्मी विलास पैलेस होटल विनिवेश मामले में सीबीआई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध दायर आरोपियों की याचिकाओं पर सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। ये याचिकाएं जस्टिस डॉ. पीएस भाटी की बैंच में सूचीबद्ध थीं, लेकिन उन्होंने सुनवाई से खुद को अलग कर दिया। उन्होंने याचिकाओं को चीफ जस्टिस के पास रेफर किया, हालांकि उन्होंने आगे छुट्‌टियों को देखते हुए अगली तारीख 21 अक्टूबर मुकर्रर की है। मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, भारत होटल्स की एमडी ज्योत्सना सूरी, विनिवेश मंत्रालय के पूर्व सचिव प्रदीप बैजल, लाजार्ड इंडिया नई दिल्ली के तत्कालीन एमडी आशीष गुहा व कांतिलाल करमसे ने याचिकाएं लगाई थीं। बता दें, सीबीआई कोर्ट ने गत 15 सितंबर को प्रसंज्ञान ले सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट अस्वीकार कर दी थी। साथ ही 252 करोड़ के लक्ष्मी विलास पैलेस होटल को महज 7.50 करोड़ में बेचकर सरकार को 244 करोड़ का नुकसान पहुंचाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शौरी, भारत होटल्स लिमिटेड की प्रबंध निदेशक सूरी, पूर्व आईएएस अफसर बैजल, गुहा व करमसे के खिलाफ अापराधिक केस दर्ज करने के आदेश दे गिरफ्तारी वारंट से तलब भी किया गया था। मृतका का पीहर भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ में है। उसका विवाह गत 30 जून को ही कुरज निवासी तिलकेश के साथ था। रविवार सुबह अन्नू के आत्महत्या कर लेने पर मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उसेे दहेज के लिए प्रताडि़त करते हुए आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस आरोप को लेकर पीहर पक्ष द्वारा किसी प्रकार का लिखित प्रकरण दर्ज नहीं कराया है। मामले में मृतका के पीहर एवं ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है .

खबर 5 – बीएन विवि अध्यक्ष और रजिस्ट्रार को हटाने के लिए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने किया प्रदर्शन

Udaipur. भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय अब राजनीति का अखाड़ा बनता जा रहा है। बीएन के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने सोमवार को विवि अध्यक्ष प्रो. जीवन सिंह राणावत और रजिस्ट्रार रघुवीर सिंह चौहान को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व अध्यक्ष राजदीप सिंह राणावात ने बताया कि 72 साल के प्रो. जीवन सिंह राणावत को बीएन का अध्यक्ष और 67 साल के रघुवीर सिंह चौहान को नियम विरुद्ध रजिस्ट्रार बना रखा है। अगर इन्हें सात दिन में पद से नहीं हटाया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में बीएन कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राठौड़राजदीप सिंह राणावतजोगेंद्र सिंह शामिल थे। गौरतलब है कि इससे पहले ही बीएन के चेयरपर्सन प्रदीप कुमार सिंगोली की अध्यक्षता में हुई बॉम बैठक में भी बीएन अध्यक्ष और रजिस्ट्रार को नियमानुसार पद से हटाने का निर्णय लिया जा चुका है।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/q4_htZhpefY

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

कांकरी डूंगरी की जांच CID CB करेगी, बिछीवाडा में 10 लाख की शराब पकड़ी || Wagad Post Bulletin || 19-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – कांकरी डूंगरी में शिक्षक भर्ती को लेकर हुए उपद्रव की जांच अब CID CB करेगी

खबर 2 – डूंगरपुर बिछीवाडा में 10 लाख की शराब पकड़ी

खबर 3 – कांग्रेस का बीजेपी पर वातावरण बिगाड़ने का आरोप निराधार : सांसद

खबर 4 – टीएसपी एरिया : वरिष्ठ अध्यापक भर्ती : बढ़े हुए टीएसपी एरिया के अनुपात में सीटें बढ़ाने की मांग

खबर 5 – जिले से 3717 बाल वैज्ञानिकों ने आवेदन किए, देश में 17वें पायदान पर बांसवाड़ा

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – कांकरी डूंगरी में शिक्षक भर्ती को लेकर हुए उपद्रव की जांच अब CID CB करेगी

Udaipur. कांकरी डूंगरी उपद्रव नेशनल हाईवे प्रकरण में अब सीआईडी सीबी की ओर से जांच की जाएगी। गत सप्ताह गृह सचिव एनएल मीणा की ओर से चार दिवसीय दाैरे पर पूरे मामले की रिपाेर्ट बनाई गई थी। जिसके बाद अब पूरे प्रकरण की जांच सीआईडी सीबी से कराने के आदेश जारी किए गए है। पुलिस महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा की ओर से जारी रिपाेर्ट के अनुसार उपमहानिरीक्षक गाैरव श्रीवास्त ने आदेश जारी करते हुए सितम्बर में हुए हाईवे उपद्रव की जांच अपराधिक प्रकरणाें के अनुसंधान की प्रगति एवं समीक्षा के लिए विशेष दल का भी गठन किया गया है। इस दल में सीआईडी सीबी जयपुर के पुलिस अधीक्षक सुनील विश्नाेई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीअाईडी सीबी सेल उदयपुर के महावीरसिंह राणावत, उप अधीक्षक पुलिस बाबुलाल विश्नाेई, पुलिस निरीक्षक सीअाईडी सीबी उदयपुर बिंदिया मारु काे जिम्मेदारी साैंपी है। यह साेमवार काे जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर एवं उदयपुर से संबंधित घटनाक्रम से जुडे प्रकरणाें की अनुसंधान अधिकारियाें की पत्रावली लेकर समीक्षा करेगा। गौरतलब है की 1167 पदाें काे अनुसूचित जनजाति वर्ग काे देने के लिए 9 सितम्बर काे कांकरी डूंगरी में आंदाेलन शुरू किया था। जिसमें शुरुआती दाैर में शांतिपूर्वक चल रहे आंदाेलन में कुछ लाेगाें के बहकावे में आने से आंदाेलन 23 सितम्बर काे उग्र हाे गया था। जिसके बाद आगजनी, लूटपाट, पुलिस पर पथराव, बिछीवाड़ा से खेरवाड़ा तक दुकाने, हाेटल और ढाबाें काे लूट लिया गया था। वहीं श्रीनाथ काॅलाेनी में पत्थरबाजी कर लूटा गया था। इस दरम्यान दाे युवकाें की माैत हाे गई। बाद में जयपुर स्तर पुलिस अधिकारियाें और जनप्रतिनिधि की समझाईश के बाद आंदाेलन शांत हुअा था। पुलिस की अाेर से गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज की गई थी।

खबर 2 – डूंगरपुर बिछीवाडा में 10 लाख की शराब पकड़ी

Udaipur. जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार देर रात को बिछीवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एक डम्पर में अवैध रूप से परिवहन हो रही शराब को जब्त किया। प्रशिक्षु आरपीएससी थानाअधिकारी बिछीवाड़ा भवानीसिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर होटल शेरे पंजाब के सामने से एक डम्पर में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब भर कर तस्करी होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे। जहाँ पर पुलिस जाब्ता को देखकर तस्कर मौके से डम्पर से उतरकर भागने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस जाप्ता ने घेरा डालकर दो जनो को पकड़ा। पूछताछ करने पर एक ने कालुलाल उर्फ शंकरलाल पुत्र जगदीश डांगी उम्र 27 साल निवासी विजणा ग्राम पंचायत ढ़ावा थाना वल्लभनगर उदयपुर तथा दूसरे ने भैरुलाल पुत्र सोबा लाल डांगी उम्र24 साल निवासी भोपालपुर थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर का होना बताया। दोनों ने पूछताछ में डम्पर में अवैध शराब होना बताया। जिस पर डम्पर को थाना पर लाकर चेक किया गया तो अंदर से हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब भरी होना पाया। जब्त की गई शराब की बाजार कीमत करीब 10 लाख आकी गई। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। गौरतलब है कि करीब एक वर्ष में डूंगरपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों की कमर तोड़ते हुए 10 करोड़ से ज्यादा कीमत की शराब पकड़ी !

खबर 3 – कांग्रेस का बीजेपी पर वातावरण बिगाड़ने का आरोप निराधार : सांसद

Udaipur. प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। हमारा क्षेत्र बड़ा शांतिप्रिय है, लेकिन पिछले दिनों जो कांकरी डूंगर और हाइवे पर घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इन स्थितियों पर समय रहते एक्शन लिया होता तो ऐसी स्थिति रोकी जा सकती थी।कांग्रेस जिस तरह बीजेपी पर वातावरण को बिगाड़ने का आरोप लगा रही है वो निराधार है। यह बात सांसद कनकमल कटारा ने रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। शिक्षक भर्ती मामले में अनारक्षित 1167 सीटों को लेकर कांकरी डूंगरी पर धरना और उसके बाद हाइवे पर उग्र प्रदर्शन के मामले में कहा कि इसे लेकर अभ्यर्थियों को गुमराह किया गया। एेसे मामलों का फैसला संवैधानिक आधार पर ही संभव है। एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कांतिलाल डामोर ने कहा कि अनारक्षित सीटों को लेकर बीटीपी और कांग्रेस द्वारा समाज मे जातिवाद का जहर घोला जा रहा है। कटारा ने केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने विपक्ष पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि किसान हित के बिल का कांग्रेस और विपक्ष विरोध कर रहा है।

खबर 4 – टीएसपी एरिया : वरिष्ठ अध्यापक भर्ती : बढ़े हुए टीएसपी एरिया के अनुपात में सीटें बढ़ाने की मांग

Udaipur. केंद्र सरकार द्वारा चिकित्सा एवं मेडिकल के काम करने वाले कर्मियों के लिए 50 लाख का बीमा करना एक बहुत बड़ी पहल है। इस दौरान पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा, कांतिलाल डामोर, अशोक रणोली, नटवरलाल पटेल, अनिल सुथार, श्याम भट्ट, पवित्रा जोशी मौजूद थे। आभार ताजेंग पाटीदार ने जताया। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2018 के बेरोजगारों की बैठक गमरेश्वर महादेव मंदिर के पास सुभाष पार्क में हुई। इसमें युवाओं ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2018 में बढ़े हुए टीएसपी एरिया के अनुपात में 58 नए पद सृजित कर बेरोजगारों को राहत देने पर सीएम और शिक्षा मंत्री के साथ टीएसपी के सभी विधायकों का आभार जताया। सरकार से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2018 में बढ़े हुए टीएसपी एरिया के अनुपात में सीटें बढ़ाने की मांग की। युवाओं ने बताया कि भर्ती का विज्ञापन 9 अप्रेल 2018 को आया था और 19 मई 2018 को टीएसपी एरिया का विस्तार किया गया। लेकिन भर्ती के पदों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। ऐसे में टीएसपी एरिया के अनुपात में पदों में बढ़ोतरी करने की मांग की। मुकेश पाटीदार, कमलेश नायक, नीरज भट्ट, जयमल डामोर , जगदीश बरंडा, राहुल पंचाल, ईश्वर त्रिवेदी, मिथुन त्रिवेदी, महेश हड़ात, क़ानूराम पटेल, चंद्रशेखर, कांतिलाल गमेती, शैलेंद्र पाटीदार आदि मौजूद थे।

खबर 5 – जिले से 3717 बाल वैज्ञानिकों ने आवेदन किए, देश में 17वें पायदान पर बांसवाड़ा

Udaipur. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी विभाग द्वारा हर साल हाेने वाले इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में प्रदेश अन्य राज्यों काे पछाड़ कर पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है। यही नहीं बांसवाड़ा जिले के भी विद्यार्थियों ने आवेदन करने में रुचि दिखाई ताे जिला देश में 17वें पायदान पर पहुंच गया है। पिछले साल राजस्थान पूरे देश में 23वें स्थान पर था और काेई भी जिला टॉप 100 में जगह नहीं बना पाया था। लेकिन इस बार राजस्थान पहले स्थान पर अाैर टॉप 50 प्रदेश के 20 जिले और टॉप टेन में 8 जिले राजस्थान के हैं। बांसवाड़ा टॉप 20 में जगह बनाने में कामयाब रहा। शुक्रवार काे जारी फाइनल रैंकिंग में राजस्थान से करीब डेढ़ लाख आइडिया भेजे गए हैं। प्रदेश का जयपुर जिला पूरे देश में पहले नंबर पर रहा है। इस योजना में देशभर से नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर थी। प्रदेश के 1 लाख 50 हजार 500 विद्यार्थियों ने अपने नए आइडिया भेजे हैं। ये अन्य राज्यों की तुलना में दोगुने से ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा नॉमिनेशन जयपुर जिले से 21043 बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रयोग इंस्पायर अवार्ड में शामिल करने के लिए भेजे। वहीं बांसवाड़ा के 3717 बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रयोग भेजे हैं। एक अनुमान के ताैर पर देखें ताे केंद्र सरकार 1 लाख बाल वैज्ञानिकों काे सम्मानित करेंगी, इस हिसाब से हर जिले से 10 फीसदी नॉमिनेशन इससे सम्मानित हाेंगे। यानि बांसवाड़ा से करीब 370 से 375 विद्यार्थियों काे यह सम्मान मिलना तय माना जा रहा है। वहीं डूंगरपुर जिले की बात करें ताे वहां से 1125 अाैर प्रतापगढ़ जिले से 1153 नॉमिनेशन हुए हैं।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/iuZlPIhUxEo

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

कानोड़ में नगर सेठ से हुई लूट की वारदात का हुआ खुलासा छह दिन में पुलिस को मिली कामयाबी .

Udaipur. उदयपुर जिले में पिचले दिनों हुई सबसे बड़ी लूट के मामले में पुलिस पुलिस को कामयाबी मिली है . पुलिस ने इस मामले में दक्षिण भारत की लुटेरी गेंग के साथ स्थानीय आरोपियों सहित दस जनों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने पूरी प्लानिंग से कानोड़ में नगर सेठ को बंधक बना कर लूटा था . पुलिस लाइन के कोंफ्रेंस हॉल में हुई प्रेस कोंफ्रेंस के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ने इस वारदात का खुलासा किया . १३ अक्तूबर को उदयपुर जिले के कानोड़ में कसबे में नगर सेठ सोहन लाल कोठारी के घर में सवा करोड़ के आसपास नगदी और गहने की लूट हुई थी . लूट की इतनी बड़ी वारदात और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक आईजी बिन्निता ठाकुर और जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने अलग अलग तेअमे गठित कर जांच शुरू की और छह दिन में ही लूट की घटना का खुलासा किया जिसमे अन्ना गेंग के आरोपियों के साथ स्थानीय आरोपियों सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया . दक्षिण भारत के बदमाशों ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया था . लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग अलग टीमों ने मुम्बई गुजरात के शहरों में छह दिन तक दिन रात एक कर इसको अंजाम दिया .

_______________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/5oKkSpENntM

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

UCCI की नई कार्यकारिणी के चुनाव 5 नवंबर को, पहली बार Digital Voting

Udaipur. उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (UCCI) के चुनाव 5 नवंबर को होंगे। चुनाव के लिए 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक सदस्य नॉमिनेशन कर पाएंगे। कोरोना के चलते इस बार पहली बार वर्चुअल चुनाव होंगे। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 570 सदस्य वोट डालेंगे। ई-वोटिंग के लिए सदस्यों के मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस पर लिंक भेजा जाएगा।अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद पर रहे सदस्य ही योग्य होंगे। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए कार्यकारिणी सदस्य होना न्यूनतम योग्यता है। लगातार विवाद के बीच अध्यक्ष रमेश सिंघवी से नाराज चल रहे संरक्षक अरविंद सिंघल को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसके बाद वार्षिक आम सभा कराने को लेकर सहमति बनी थी। बता दें कि चैंबर की वार्षिक आम सभा (एजीएम) के दौरान हर वर्ष 15 जून को कार्यकारिणी का चुनाव होता था। लेकिन चैंबर के अध्यक्ष सिंघवी ने बिना संरक्षक की अनुमति के एजीएम टालने का फैसला किया था। इसके बाद संरक्षक सिंघल ने सदस्यों की राय के बाद चुनाव जल्द कराने को लेकर पत्र जारी किया था। यूसीसीआई संभाग का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। 54 साल पहले स्थापित चैंबर में 7 जिलों की लघु-मध्यम, बड़े उद्योग, कोचिंग इंस्टीट्यूशन, पर्यटन, खनन जैसी 570 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि जुड़े हुए हैं। इसके चलते वार्षिक चुनाव इंडस्ट्रीज के लिए बेहद खास होते है। सरकार के बजट के अलावा लघु-मध्यम से लेकर हर बड़ी इकाइयों के लिए तय की जाने वाली नीतियों में सुझाव अहम भूमिका निभाते हैं।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/5oKkSpENntM

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Nathdwara में बड़ा हादसा: बनास नदी में डूबने से माँ समेत दो बच्चों की मौत

Udaipur. Nathdwara इलाके के दूधपुरा गांव के पास बनास नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों समेत मां की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। महिला दोनों बच्चों के साथ एक दिन पहले यानी शनिवार को घर से खेत के लिए निकली थी। इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटी। शनिवार रात महिला का पति काम से लौटा, तब उसे दोनों बच्चे और पत्नी घर पर नजर नहीं आए। उसने परिवार के साथ मिलकर तीनों की तलाश शुरु की। इसके बाद रविवार सुबह गांव का एक व्यक्ति नदी पर गया तो उसे महिला का शव उतराता दिखा। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण और परिजन नदी के किनारे पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार ने तीनों शवों की शिनाख्त की। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस का मानना है कि बच्चे नहाने के लिए नदी के तरफ गए और गहरे पानी होने के चलते डूबने लगे, जिस पर उनकी मां ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तैरना नहीं आने के चलते तीनों की डूबने से मौत हो गई।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/5oKkSpENntM

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

करोड़ो की लूट का खुलासा, एक आमलेट के लिए करदिया ये काण्ड || Udaipur Post Bulletin || 19-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर: 1 – कानोड़ में नगर सेठ से हुई लूट की वारदात का हुआ खुलासा छह दिन में पुलिस को मिली कामयाबी .

खबर: 2 – यूसीसीआई की नई कार्यकारिणी के चुनाव 5 नवंबर को, पहली बार डिजिटल वोटिंग

खबर: 3 – 5 चरण में हो सकते हैं 43 जिला परिषद सदस्य और 364 पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव

खबर: 4 – आमलेट के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक को पीटा, मुकदमा दर्ज
खबर: 5 – नाथद्वारा में बड़ा हादसा:बनास नदी में डूबने से मां समेत दो बच्चों की मौत

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर: 1 – कानोड़ में नगर सेठ से हुई लूट की वारदात का हुआ खुलासा छह दिन में पुलिस को मिली कामयाबी .

Udaipur. उदयपुर जिले में पिचले दिनों हुई सबसे बड़ी लूट के मामले में पुलिस पुलिस को कामयाबी मिली है . पुलिस ने इस मामले में दक्षिण भारत की लुटेरी गेंग के साथ स्थानीय आरोपियों सहित दस जनों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने पूरी प्लानिंग से कानोड़ में नगर सेठ को बंधक बना कर लूटा था . पुलिस लाइन के कोंफ्रेंस हॉल में हुई प्रेस कोंफ्रेंस के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ने इस वारदात का खुलासा किया . १३ अक्तूबर को उदयपुर जिले के कानोड़ में कसबे में नगर सेठ सोहन लाल कोठारी के घर में सवा करोड़ के आसपास नगदी और गहने की लूट हुई थी . लूट की इतनी बड़ी वारदात और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक आईजी बिन्निता ठाकुर और जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने अलग अलग तेअमे गठित कर जांच शुरू की और छह दिन में ही लूट की घटना का खुलासा किया जिसमे अन्ना गेंग के आरोपियों के साथ स्थानीय आरोपियों सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया . दक्षिण भारत के बदमाशों ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया था . लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग अलग टीमों ने मुम्बई गुजरात के शहरों में छह दिन तक दिन रात एक कर इसको अंजाम दिया .

खबर: 2 – यूसीसीआई की नई कार्यकारिणी के चुनाव 5 नवंबर को, पहली बार डिजिटल वोटिंग

Udaipur. उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (यूसीसीआई) के चुनाव 5 नवंबर को होंगे। चुनाव के लिए 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक सदस्य नॉमिनेशन कर पाएंगे। कोरोना के चलते इस बार पहली बार वर्चुअल चुनाव होंगे। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 570 सदस्य वोट डालेंगे। ई-वोटिंग के लिए सदस्यों के मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस पर लिंक भेजा जाएगा।अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद पर रहे सदस्य ही योग्य होंगे। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए कार्यकारिणी सदस्य होना न्यूनतम योग्यता है। लगातार विवाद के बीच अध्यक्ष रमेश सिंघवी से नाराज चल रहे संरक्षक अरविंद सिंघल को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसके बाद वार्षिक आम सभा कराने को लेकर सहमति बनी थी। बता दें कि चैंबर की वार्षिक आम सभा (एजीएम) के दौरान हर वर्ष 15 जून को कार्यकारिणी का चुनाव होता था। लेकिन चैंबर के अध्यक्ष सिंघवी ने बिना संरक्षक की अनुमति के एजीएम टालने का फैसला किया था। इसके बाद संरक्षक सिंघल ने सदस्यों की राय के बाद चुनाव जल्द कराने को लेकर पत्र जारी किया था। यूसीसीआई संभाग का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। 54 साल पहले स्थापित चैंबर में 7 जिलों की लघु-मध्यम, बड़े उद्योग, कोचिंग इंस्टीट्यूशन, पर्यटन, खनन जैसी 570 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि जुड़े हुए हैं। इसके चलते वार्षिक चुनाव इंडस्ट्रीज के लिए बेहद खास होते है। सरकार के बजट के अलावा लघु-मध्यम से लेकर हर बड़ी इकाइयों के लिए तय की जाने वाली नीतियों में सुझाव अहम भूमिका निभाते हैं।

खबर: 3 – 5 चरण में हो सकते हैं 43 जिला परिषद सदस्य और 364 पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव

Udaipur. राज्य निर्वाचन अायाेग से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव काे लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू करने के निर्देश के बाद जिला निर्वाचन शाखा ने काम शुरू किया। आरंभिक खाके के हिसाब से 20 पंचायत समिति क्षेत्राें में पांच चरणाें में चुनाव करवाए जा सकते हैं। अंतिम निर्णय निर्वाचन आयाेग करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन देवड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर और उनकी टीम ने आरंभिक खाका तैयार किया। उस पर यदि राज्य निर्वाचन आयाेग की मुहर लगती है ताे जिले में 43 जिला परिषद सदस्य और 364 पंचायत समिति सदस्याेंं के लिए पांच चरणाें में चुनाव हाे सकते हैं। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव के बाद जिला प्रमुख-उप प्रमुख और प्रधान-उप प्रधान के चुनाव हाेंगे। जिला निर्वाचन शाखा ने पहले चरण में गिर्वा, गाेगुंदा, सायरा और बड़गांव पंचायत समिति, दूसरे चरण में झाड़ाेल, फलासिया, काेटड़ा, तीसरे चरण में खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और सराड़ा, चाैथे चरण में सलूंबर, झल्लारा, सेमारी, जयसमंद और लसाड़िया पंचायत समिति क्षेत्र, पांचवे चरण में वल्लभनगर, कुराबड़, भींडर और मावली पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव करवाना प्रस्तावित किया है। जिला निर्वाचन अनुभाग के प्रभारी माेहन साेनी ने बताया कि प्रस्तावित शिड्यूल जल्द निर्वाचन आयाेग काे भेजेंगे। आयाेग से हरी झंडी मिलने पर तैयारी शुरू करेंगे। जिले में इसी साल जनवरी अाैर उसके बाद सितंबर-अक्टूबर में पंच-सरपंच के चुनाव करवाए थे। पिछले अाठ महीनाें से प्रशासक के रूप में जिला परिषद की कमान सीईओ जिला परिषद और 17 पंचायत समितियों की कमान बीडीओ के पास हैं। पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा हाेने और समय पर जिला परिषद सदस्य अाैर पंचायत समिति सदस्य के लिए नए चुनाव नहीं हाेने से राज्य सरकार ने इसी साल 7 फरवरी काे प्रशासक लगा दिए थे। जिले में तीन नई पंचायत समितियां जयसमंद, नयागांव और वल्लभनगर शामिल है। जिले में अब पंचायत समितियाें की संख्या 20 हाे गई हैं, जिला परिषद के वार्डों का पुनर्गठन नहीं हाेने से जिला परिषद सदस्याेें की संख्या 43 ही है। 1995 के बाद पहली बार प्रशासक लगाए गए थे ।

खबर: 4 – आमलेट के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक को पीटा, मुकदमा दर्ज

Udaipur. अंबामाता थाना क्षेत्र में एक महिला ने कुछ युवकों के खिलाफ उसके रेस्टोरेंट में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट कर ताेड़फाेड़ करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी कुंवर पत्नी गोविंदसिंह राजपूत निवासी बड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि उसका बेटा रणजीतसिंह टीबी हॉस्पीटल के पास राजपूताना भोजनालय चलाता है। 14 अक्टूबर की रात विक्रम हरिजन उर्फ विक्की पुत्र धर्मा हरिजन, श्रवण, रवि हरिजन दुकान आए और आमलेट का ऑर्डर दिया। आमलेट खाने के बाद पैसे मांगें तो आरोपियों ने पैसे नहीं मांगने की बात कही और कहा कि आगे से पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। दूसरे दिन वापस आए बदमाशों ने रेस्टोरेंट में घुसकर ताेड़फाेड़ की और उसके बेटे के साथ मारपीट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर: 5 – नाथद्वारा में बड़ा हादसा:बनास नदी में डूबने से मां समेत दो बच्चों की मौत

Udaipur. नाथद्वारा इलाके के दूधपुरा गांव के पास बनास नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों समेत मां की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। महिला दोनों बच्चों के साथ एक दिन पहले यानी शनिवार को घर से खेत के लिए निकली थी। इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटी। शनिवार रात महिला का पति काम से लौटा, तब उसे दोनों बच्चे और पत्नी घर पर नजर नहीं आए। उसने परिवार के साथ मिलकर तीनों की तलाश शुरु की। इसके बाद रविवार सुबह गांव का एक व्यक्ति नदी पर गया तो उसे महिला का शव उतराता दिखा। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण और परिजन नदी के किनारे पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार ने तीनों शवों की शिनाख्त की। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस का मानना है कि बच्चे नहाने के लिए नदी के तरफ गए और गहरे पानी होने के चलते डूबने लगे, जिस पर उनकी मां ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तैरना नहीं आने के चलते तीनों की डूबने से मौत हो गई।