हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम से जुडे 900 विद्यार्थी

0

Udaipur Post. हिन्दुस्तान जिंक द्वारा चलायें जा रहे शिक्षा संबंल कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में पंतनगर, उत्तराखण्ड सहित राज्य के 5 जिलों उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा, अजमेर के 900 से अधिक बच्चें उत्साह से भाग ले रहे है। इन प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ ही शारीरिक, खेलकूद, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियां से जोडकर उनके सर्वागिंण विकास की और अग्रसर किया जा रहा है।
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विद्या भवन सोसायटी उदयपुर के सहयोग सेे विद्याभवन आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में ग्रीष्मकालीन प्रषिक्षण शिविर की औपचारिक शुरूआत की गयी। 15 मई से 17 जून तक आयोजित होने वाले इस आवासिय प्रशिक्षण शिविर में 300 बच्चें भाग ले रहे है। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर, दरिबा, देबारी चित्तौडगढ़, आगूचा, और कायड में इसी प्रकार के आयोजित शिविरों में 600 से अधिक बच्चें लाभान्वित हो रहे है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के कंपनी सचीव राजेंद्र पण्डवाल ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों को इस मौके का लाभ उठाते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वर्तमान समय में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है साथ ही उसमें प्रतिस्पर्धा की भावना भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को वें भविष्य में इंजिनियर और डाक्टर के रूप मं देखना चाहेगें।
इस अवसर पर वेदान्ता सीएसआर हेड श्रीमती निलिमा खेतान ने शिक्षा संबंल परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से कहा कि अगर कोई भी बच्चा संकल्प ले कि उसे सफलता का मुकाम हांसिल करना है तो उसे कोई नहीं रोक सकता बस जरूरत है उसे जूनून और जज्बे कि जिससे उपलब्धि हांसिंल कर स्वयं को श्रेष्ठ साबित किया जा सके जिसके लिए एकाग्रता और संकल्प की आवश्यकता है।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड कार्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक ने बताया कि हिन्दुस्तान ज़िंक सदैव आगे बढ़कर ग्रामीण बच्चों के संपूर्ण विकास के लिये आगे आता रहा है शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत अध्यापन में अभाव महसूस कर रहे बच्चों के लिये 10 वर्षो से लाभान्वित किया जा रहा है व हमें बेहद खुशी है कि हजारो बच्चे इसका लाभ उठा चुके है। ग्रीष्मकलीन प्रशिक्षण शिविरों में शिक्षण के साथ ही सुरक्षा के प्रति जागरूकता, कौशल, व्यवहार तथा अन्य गतिविधियों जैसे खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमो से बच्चों में व्यक्तिगत और शिक्षात्मक सुधार होगा।
शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 10वीं कक्षा से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों में जहा पद रिक्त है विज्ञान, गणित एवं अंगे्रजी के विषयध्यापकों द्वारा शिक्षा दी जा रही हैं। इस वर्ष 7 स्थानों पर आयोजित किये जा रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में छात्राओं की संख्या 50 प्रतिशत है जो कि हिन्दुस्तान जिंक के प्रति छात्राओं के अभिभावकों के विष्वास को दर्षाता हैं। इस आवासिय प्रषिक्षण षिविर में 10वीं एवं 12 वीं कक्षा में इस वर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा अध्यापन कराया जा रहा है जिससे वे इन विषयों के बारें में सामान्य जानकारी को रूचिकर तरिकों से सीख सकें। इस प्रकार के शिविर का आयोजन उदयपुर में विगत दो वर्षो से किया जा रहा है 2016 में जहां 70 बच्चें इसमें प्रतिभागी थे वहीं 2017 में 200 बच्चों ने इसका लाभ लिया।
कार्यक्रम में विद्या भवन से आयोजन सचिव एसपी गौड, वरिष्ठ सदस्य कमल महेन्द्रु, विद्या भवन सोसायटी के शिक्षा सलाहकार प्रसुन कुमार सहित हिन्दुस्तान ज़िंक की सभी ईकाईयों के सीएसआर अधिकारी सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थें।

“निपाह” VIRUS का कहर, राजस्थान में हुआ अलर्ट – केरल में 12 की हो गयी मौत .

0

उदयपुर। केरल के कोझिकोड जिले में Nipah Virus के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। उधर इस बीमारी को लेकर राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के वाट्सएप ग्रुप पर पुणे स्थित वायरोलॉजी लैब से इस वायरस के संबंध में जो भी अपडेट आ रहे हैं, उनको मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजा जा रहा है।
निपाह वायरस खजूर के पेड़ों में रहने वाले चमगादडों से फैलता है और इस वायरस के संक्रमण से दिमागी बुखार होता है और फिर मरीज कोमा में चला जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक निपाह वायरस हवा के जरिये नहीं फैलता। इसके फैलने का मुख्य कारण साधारण व्यक्ति का पीड़ित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आना होता है।
इस वायरस के फैलने की शुरुआत दिमाग से होती है। पीड़ित व्यक्ति का दिमाग सूजने लगता है जिससे कुछ दिनों के लिए बुखार आ सकता है। चक्कर आना और दिमाग अच्छे से काम नहीं करना भी इसके लक्षण हैं। डॉक्टर्स बताते हैं कि यदि इसका समय रहते इलाज नहीं किया गया, तो पीड़ित कोमा में भी जा सकता है। इसलिए इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

खतरनाक वायरस से अभी केरल है ‘शिकार’ केरल के कोझिकोड में फैले निपाह वायरस (एनआईवी) से मंगलवार को दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस जानलेवा बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इससे प्रभावित नौ लोगों का उपचार चल रहा है। घातक वायरस की चपेट में आए मरीजों के उपचार में लगी पेरम्बरा तालुक अस्पताल की नर्स लिनी (31) की भी एनआईवी की चपेट में आने से मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती पेराम्बरा के राजन और अशोकन की मंगलवार सुबह मौत हो गई। दोनों के रक्त नमूने जांच के लिए नेशनल वॉयरोलोजी इंस्टीट्यूट भेजे गए हैं।
निपाह पर दहशत में नहीं आएं, स्थिति नियंत्रण में: नड्डा इधर, केंद्र सरकार ने केरल में निपाह विषाणु के प्रभाव को नियंत्रण में बताया और लोगों से सोशल मीडिया में चल रही अटकलों तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने यहां निपाह से निपटने के उपायों पर एक समीक्षा बैठक के बाद यह टिप्पणी की।
बैठक में केरल में सामने आए निपाह वायरस के मामलों और इनमें हुई मौतों के संंबंधों में विस्तृत चर्चा की गई। नड्डा ने संबंधित अधिकारियों को निपाह से बचाव के लिए केरल सरकार को हरसंभव सहयोग और मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। केंद्रीय चिकित्सकों के दल ने कई स्थानों का दौरा किया है और कुछ पीडि़त परिवारों के आवास को भी देखा है। इन आवासों से पकड़े गए चमगादडों के 60 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। दो मामलों में निपाह विषाणु की पुष्टि हुई है।
कर्नाटक और मप्र में हाई अलर्ट
उत्तरी केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस के संक्रमण फैलाव के मद्देनजर कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। इसी तरह, निपाह वायरस के कारण कुछ लोगों की मौत की सूचना के बाद मध्यप्रदेश में भी सरकार ने विशेष अलर्ट जारी कर दिया है।

Xiaomi ने 6 हज़ार रुपये कम कर दी अपने इस एडवांस फोन की कीमत

0

शियोमी ने अपने पॉपुलर बेज़ल लेस डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन Mi Mix 2 की कीमत में फिर से कटौती कर दी है. कंपनी ने इस फोन पर 3000 रुपये कम कर दिए हैं. इस फोन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 35,999 रुपये रखी गई थी. और इससे पहले भी शियोमी ने इस फोन पर 3,000 रुपये कम किए थे. कटौती के बाद Mi Mix 2 को कस्टमर्स 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन की असल कीमत 35,999 रुपये है.

Mi Mix 2 में 5.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो एज-टू-एज यानी बेजल-लेस है. इसक अस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. इसका डिस्प्ले फुल HD+ 2160 x 1080 रिजॉल्यूशन के साथ आता है.Photo: News18

स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. कैमरे की बात करें तो मोबाइल में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो डुअल टोन फ्लैश के साथ आता है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है

पावर के लिए मोबाइल में 3,400 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. यह मोबाइल क्विक चार्जिंग टेक्नोलॉजी 3.0 सपोर्ट करता है

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम ट्रे है जिसमें दोनों नैनो सिम का ऑप्शन है. इसके अलावा इसमें कई स्टैंडर्ड सेंसर्स हैं. इनमें कंपस मैग्नेटोमीटर, ऐक्सेलरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और बैरोमीटर शामिल हैं. इसके अलावा वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3G और 4G कनेक्टिविटी भी दी गई है

 

 

MLSU रिवेल से कमाता है करोड़ों रुपया, पहले त्रुटी पूर्ण परिणाम घोषित बाद में सुधार के नाम पर छात्रों से वसूलता है रुपया .

उदयपुर . एक जिम्मेदार विश्वविध्यालय किस तरह कमाई के जरिये निकाल सकता है सोचा भी नहीं जा सकता . पहले त्रुटी पूर्ण परिणाम घोषित करना और फिर बाद में रिवेल के दौरान उस त्रुटी को निकालना विश्वविद्यालय की विश्वसनीयता पर  ही प्रश्न लगा देता है.

सुखाडिया विश्वविध्यालय में ये खेल सालों से चल रहा है और रिवेल के नाम पर छात्रों से प्राप्त होने वाली राशि करोड़ों में है. आलम यह है कि पिछले तीन वर्षों में सुविवि ने 3 करोड़ 62 लाख 700 रुपए सिर्फ रिवेल के आवेदनों से कमाए। जबकि रिवेल को लेकर विवि का कुल खर्च महज 25 लाख 10 हजार 278 रुपए ही रहा है। इसके अलावा 2 लाख 53 हजार 964 रुपए टीचर्स वेलफेयर फंड में खर्च और 2 लाख 53 हजार 479 रुपए टीडीएस में जमा किए गए थे। तीन वर्षों में सुविवि में 46 हजार 978 मामले आए थे। रिवेल को लेकर सुविवि की कमाई के खर्च का यह गणित अधिवक्ता सुधीर जारोली की ओर से लगाई गई आरटीआई के बाद सामने आया है। सुधीर ने 23 फरवरी 2018 को सुविवि से रिवेल को लेकर जानकारी मांगी थी .

आरटीआइ में सामने आया है कि रिवेल के आवेदनों में 77 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में रिजल्ट में परिवर्तन किया गया। इसमें 2015 में 14509 मामले आए,लेकिन रिजल्ट बदलने की जानकारी नहीं दी गई है। 2016 में 15 हजार 451 मामले आए उसमें से 11 हजार 838 में रिजल्ट में बदलाव किया गया। 2017 में 17 हजार 18 मामलों में 13 हजार 319 में रिजल्ट बदला गया। अपीलार्थी सुधीर ने बताया कि सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय ने संबंधित विषयों पर सूचना देने में भी आनाकानी की। आरटीआइ दाखिल करने के बाद भी लोक सूचना अधिकारी ने समय पर सूचना नहीं दी। इसके बाद अपीलार्थी ने कुलपति के समक्ष प्रथम अपील पेश की, जिसके बाद सूचना प्रदान की गई।

रात के अँधेरे में हाईकोर्ट बैंच का आंदोलन ख़त्म कर क्या मेवाड़ की जनता के साथ धोखा नहीं किया गया ?

0

उदयपुर। उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए वकीलों का धरना करीब एक महीने से चल रहा है। इस धरने को हर समाज हर संगठन ने जुड़ कर काफी बड़ा बना दिया, मेवाड़ वासियों ने हाईकोर्ट के इस आंदोलन को अपना आंदोलन समझा और इसके साथ जुड़ते चले गए।
दो दिन पूर्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने आमरण अनशन पर बैठ कर इस आंदोलन और धरने को और बड़ा बना दिया। फिर अचानक मात्र एक आश्वासन एक चिट्ठी पर आधी रात को ही अचानक से सारा खेल समाप्त कर दिया। जिस तरह से एक माह से जो धरना लगाया जारहा था जिसमे मेवाड़ वासियों मेवाड़ के हर सामाजिक संगठनों को साथ में जोड़ा गया क्या वह सिर्फ एक नाटक था ?
जो आश्वासन इन एक महीने के धरने और ढाई दिन के आमरण अनशन का नाटकीय अंदाज़ से मिला वह आश्वासन और मुख्यमंत्री से मिलने का समय तो वैसे ही मिल जाता। फिर इस आश्वासन के लिए इतनी बड़ी नौटंकी कर मेवाड़ की जनता के साथ छल करने की कहाँ जरूरत थी।

दरसल उदयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष का होता है। इस एक वर्ष में अध्यक्ष के पास कहने को और दिखाने को कुछ होता नहीं है ऐसे में ले दे कर हर वर्ष नया अध्यक्ष अपने अपने स्तर पर हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए आंदोलन करता है। और यह नूरा कुश्ती पिछले बीसियों सालों से चल रही है। इस साल बार के अध्यक्ष रामकृपा शर्मा है जिन पर संघ और भाजपा दोनों की अच्छी खासी कृपा है इसलिए उन्होंने इस आंदोलन को कुछ ज्यादा बड़ा बना दिया और एक एक कर मेवाड़ वासी भी राजनीति के इस प्रायोजित खेल में जुड़ते गए। आमरण अनशन के बाद जैसे ही आलाकमान से आदेश हुए आधी रात को अध्यक्ष और कार्यकारणी को पहुंचे पांच अधिवक्ता चुपचाप सर झुलाये सर्किट हाउस पहुंचे और सरकार के नुमाइंदे मंत्री कृपलानी की सारी बातें मान ली और उसी वाट रातों रात अनशन और धरने आंदोलन का खात्मा कर दिया। जब सभी मेवाड़ वासियों को आंदोलन के साथ जोड़ा था तो सुबह सभी के जागने का इंतज़ार भी कर सकते थे। मेवाड़ वासियों के जागने का नहीं अपने दूसरे साथी वकीलों का भी जागने का इंतज़ार किया जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रात के अँधेरे में एक अच्छे आंदोलन पर राजनीती की कालिख पूत गयी। ज़ाहिर सी बात है बाकी वकीलों का गुस्सा आएगा ही कुछ वकीलों ने शांतिलाल चपलोत के मुँह ऊपर कालिख पोत दी और कुछ ने पोस्टर फाड़ दिए।
लेकिन एक बात जो बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियऑपन अध्यक्ष और आने वाले अध्यक्षों को भी ध्यान में रखनी चाहिए। आप लोग धनरे लगाओ प्रदर्शन करो लेकिन इस तरह मेवाड़ वासियों को एक साथ लेकर उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ मत करो। आपको हाईकोर्ट बैंच लानी हो तो लाओ नहीं लानी हो तो नहीं लाओ लेकिन इस तरह आम जनता का मजाक मत बनाओ। पिछले एक माह से हर आम जनता हर समाज आपके समर्थन के लिए धरना स्थल पर आरहा है लेकिन आपने क्या किया अपने आलाकमान की सिर्फ एक धुडकी से इस आंदोलन को कूड़े में डाल दिया।
क्या जनता नहीं जानती आप लोगों को मुख्यमंत्री बुला कर क्या कहेगी क्या आश्वासन देंगी जो आश्वासन मुख्यमंत्री अभी देंगी वह आश्वासन धरने के पहले भी मिल सकता था फिर उसके लिए इतनी बड़ी नौटंकी करने की क्या जरूरत बार एसोसिएशन की कार्यकारणी अपने कार्यकाल में एक बड़ा आंदोलन गिनवा सके बस ,.. यह सब इसी के लिए किया था ,..मौजूदा कार्यकारणी और अध्यक्ष ने यह सिर्फ अपने नंबर बढ़वाने के लिए किया था तो फिर शायद अगली बार से आम जनता को आप अपने इस आंदोलन में नहीं जोड़ पाओगे क्यों की इतना बड़ा धोखा सिर्फ एक बार दिया जा सकता है बार बार नहीं।

कार में जिन्दा जले दो लोग – शव कंकाल में बदल गए

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुन्दा कसबे में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिस में कार सवार दाे लाेगाें की जिंदा जलने से माैत हाे गर्इ। हादसा गोगुन्दा क्षेत्र में उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे पर मोकेला गांव के पास हुआ। गुरुवार सवेरे ग्रमीणों की सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने कार में जले शरीर के अवशेष बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि मृतक नागौर निवासी है व सूरत जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढऩे के बाद पुलिया से जा टकराई। हादसे के बाद कार ने आग पकड़ ली। इसके बाद कुछ ही समय में आग ने पूरी कार को आगोश में ले लिया। हादसे में कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। कार में आग लगने का कारण डीजल टैंक फटना बताया जा रहा है।
जिंदा जलने वाले एक व्यक्ति की पहचान सावरदा नागौर निवासी महेंद्र के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
लाेगाें ने हादसे का मंजर देखा ताे हैरान रह गए। आग से दूसरा शव पूरी तरह से जल कर कंकाल में तब्दील हो गया था। पहचान के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर ही शव के महिला या पुरूष के होने के बारे में पता चलेगा।

कोई भी राजनैतिक पार्टी वोट बैंक की तरह मुस्लिम समाज को अब इस्तेमाल नहीं कर सकेगी – अंजुमन कमेटी उदयपुर का एलान।

उदयपुर। राजनैतिक पार्टी भाजपा और कांग्रेस द्वारा मुस्लिम हितों की अनदेखी के चलते उदयपुर अंजुमन तालिमुल इस्लाम ने राजनैतिक पार्टियों के खिलाफ ताल ठोक दी है। संभाग भर के अंजुमन पदाधिकारी अब तय करेगें कि जो राजनैतिक पार्टी मुस्लिम हितों की रक्षा करेगी चुनाव में मुस्लिम समाज उन्ही का साथ देगा। मुस्लिम समाज को वोटिंग के समय एक दिन के लिए इस्तेमाल करने वालों के साथ अब मुस्लिम समाज नहीं रहेगा।
इस घोषणा का एलान आज उदयपुर अंजुमन तालिमुल इस्लाम के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। उदयपुर अंजुमन तालिमुल इस्लाम के सदर मोहम्मद खलील ने कहा कि चाहे कांग्रेस हो या भाजपा हो मुस्लिम समाज को सिर्फ एक दिन वोटिंग के समय इस्तेमाल करते है। बाद में बाकी पांच साल तक मुस्लिम हितों को ताक पर रख कर पुरे समाज को एक तरह से भुला दिया जाता है। ना तो कोई प्रतिनिधित्व दिया जाता ना ही सरकारी सुविधाओं और किसी संवैधानिक पद या पार्टी के पद पर भी मनोनीत नहीं किया जाता। जो पार्टी पुरे पांच साल तक मुस्लिम समाज को एक छूत की तरह दूर रखती है वह पार्टी चुनाव आते ही कुछ दिनों के लिए मुस्लिम समाज को गलबहियां कर पास बुलाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जब तक कोई भी राजनैतिक दल मुस्लिमों के हितों की रक्षा का वादा कर उसको पूरा करने का आश्वासन नहीं देता तब तक मुस्लिम समाज उस पार्टी के साथ नहीं जाएगा। सेक्रेटरी रिज़वान खान ने बताया कि मुस्लिम समाज को एक मंच पर लाने के लिए अन्जुमन की ओर से शहर के सभी मुस्लिम समाजों मुस्लिम तंजीम मोहल्लों के सदर सैकेट्री व राजनैतिक पार्टियों के प्रमुखों की बैठक रखी गई। जिसमें विचार विमर्श के बाद निर्णय लिये गये। इनमें प्रमुख रूप से सरकार के समक्ष यह मांग रखी जायेगी कि सरकार द्वारा मुस्लिमों को संभागीय स्तर पर प्रतिनिधित्व दिया जावें जो आज तक किसी सरकार ने नहीं दिया है। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में अन्जुमन संभागीय दौरा कर मुस्लिमों से आग्रह कर जिस प्रकार संभाग में चांद दिखने पर एक साथ अपने त्यौहार मनाता है उसी तरह चुनाव में एकजुट होकर मुस्लिम हितैषी दल व प्रत्याशी को समर्थन देने की धोषणा करेगा।
अन्जुमन की ओर से एक मंच से आवाज उठाने वाले मुस्लिम समाज का संभाग स्तरीय जागरूकता सम्मेलन आगामी जून माह में करने का निर्णय लिया गया। इस सम्मेलन में गैर राजनितिक वक्ता व औलमाओं को बुलाया जायेगा। इसके अलावा राजस्थान में आॅल राजस्थान अन्जुमन बोर्ड को राज्य सरकार द्वारा मान्यता देने की मांग भी रखी जायेगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान अन्जुमन के सदर मोहम्मद खलील, सेकेट्री मोहम्मद रिजवान खान, प्रवक्ता जहिरूदिन सक्का, नायब सदर मुनव्वर, जोइन्ट सैकेेट्री वकार शेख, खजांची मन्जुर हुसैन, तालीम कन्वीनर सैयद मुर्तजा हुसैन, काबिना सदस्य आबिद खान पठान, मोहम्मद अकीलूददीन, मोहसिन सिददकी, नजर मोहम्मद, तबरेज खान, रियाज हुसैन, नजमा मेवाफरोश, पूर्व सैकेट्री फारूक हुसैन, मोहम्मद खलील रिजवी, इकबाल सिपाही आदि

शांत उदयपुर में ज़हर घोलने की नाकाम कोशिश – असमाजिक तत्वों ने तड़के मस्जिद के निचे जलता हुआ सिलेंडर फैका।

उदयपुर। शांत शहर उदयपुर में असमाजिक तत्वों द्वारा ज़हर और नफरत घोलने की कोशिश की जा रही है। यही कोशिश बुधवार तड़के शहर के बिच चेटक स्थित ईदगाह की पलटन मस्जिद के निचे की गयी। बुधवार तड़के करीब तीन बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने मस्जिद के निचे जलता हुआ गैस का सिलेंडर फेंक कर विस्फोट करने की कोशिश की। जिसको समय रहते जागरूक नागरिक द्वारा पुलिस को सूचना देने से पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा बुझा दिया गया। मामले को लेकर अंजुमन तालिमुल इस्लाम कमेटी के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पलटन मस्जिद के सदर रियाज़ हुसैन ने भी असमाजिक तत्वों की इस हरकत पर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शहर में ज़हर घोलने वाले और नफरत फैलाने वाले कुछ चंद लोग लगातार सक्रीय है जिसके चलते उन्होंने बुधवार को तड़के ऐसी घटना को अंजाम दिया जो इस शांत उदयपुर शहर की फ़िज़ां खराब करने के लिए काफी था। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के कुछ असमाजिक तत्व चेटक स्थित पलटन मस्जिद के निचे आये और जलता हुआ गैस सिलेंडर फेक कर भाग गए। मस्जिद के सामने रहने वाले बोहरा समुदाय के लोग जो की रमज़ान की पहली सेहरी के लिए जागे हुए थे उन्होंने जलता सिलेंडर देखा तुरंत थाने में सूचना दी। मोके पर पुलिस पहुंची बाद में फायर ब्रिगेड पहुंची और आग को बुझा कर गैस का सिलेंडर वहां से हटाया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
रमज़ान शुरू होने के ठीक एक दिन पहले शहर के बिच सबसे बड़ी मस्जिद के निचे इस तरह की घटना होना, वह भी थाने से महज़ 50 से 100 मीटर की दुरी पर ऐसी हरकत को अंजाम देना। सोचा जा सकता है कि शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले कितने बुलंद है और पुलिस का खौफ इन्हे कितना है। जबकि सोचने वाली बात यह भी है चेतक चौराहा शहर का प्रमुख चौराहा है और यहाँ पर चाहे दिन हो या रात हर वक़्त पुलिस मौजूद रहती है फिर ऐसे में इस तरह की घटना को अंजाम देकर आखिर कौन लोग इस शहर की फ़िज़ां को खराब करना चाहते है।
अंजुमन तालिमुल इस्लाम के सदर खलील मोहम्मद सेक्रेटरी रिज़वान खान नायाब सदर मुनव्वर अशरफ खान सहित सभी पदाधिकारियों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने आक्रोश जताते हुए पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल को ज्ञापन देकर मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। अंजुमन के सेक्रेटरी रिज़वान खान ने शहर में इस तरह की इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस के ढीले रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि पुलिस तीन दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो मुस्लिम समाज शहर में इस तरह से अशांति फैलाने वालों और पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन करेगा।
इधर पलटन मस्जिद के सेक्रेटरी रियाज़ हुसैन ने भी इस घटना पर भारी आक्रोश जताया है। रियाज़ हुसैन का कहना है की चार लोग आते है थाने के महज़ 50 मीटर दूर मस्जिद के निचे विस्फोट करने की नियत से जलता हुआ सिलेंडर डाल कर चले जाते है और पुलसि को पता भी नहीं चलता। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा की चेतक से लेकर हाथीपोल तक करीब ५० से अधिक जगहों पर सीसी टीवी कैमरे लगे है इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक ना तो किसी को गिरफ्तार किया है ना ही किसी किए खिलाफ कोई एक्शन लेकर जांच की है। रियाज़ हुसैन ने कहा कि रमज़ान के एक दिन पहले इस तरह की घटना को अंजाम देने का एक ही मतलब निकाला जा सकता है कि कुछ असमाजिक लोग शहर में नफरत फैलाना चाहते है और उनको संरक्षण कुछ रसूखदार लोग कर रहे है, इसीलिए इन असामाजिक लोगों की इतनी बड़ी जुर्रत हुई।
रियाज़ हुसैन ने कहा है कि अगर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो मुस्लिम समाज को सड़कों पर उतरना पडेगा। किन्ही चंद लोगों की घिनौनी हरकत की वजह से शहर का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। रियाज़ हुसैन ने कहा है की आम उदयपुर वासी चाहे हिन्दू हो या मुसलमान वह शहर में अमन और चेन चाहता है लेकिन कुछ लोग इस अमन चेन को बिगाड़ने में लगे हुए है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है हालाँकि अंजुमन के पदाधिकारियों ने दबी जुबां में यह भी कहा की पुलिस जाने क्यों इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, शहर को आग में झोंकने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तो कार्रवाई नहीं कर रही लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने वालों को चुप रहने के संकेत दे रही है।

ई कोमर्स साईट अमेज़न की भारी छूट का आप भी फ़ायदा उठाइये .by Now पर क्लिक कर पाइए हज़ारों की विशेष छूट.

 

Amazon सेलः 1,000 रुपये से कम में खरीदें ये शानदार 15 गैजेट्स

0

 

5

 

 

Amazon Sale में हर चीज़ पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट .

0

ई-कॉमर्स साइट के बीच ‘गर्मियों की सेल’ को लेकर मुकाबला जारी है। फ्लिपकार्ट के साथ-साथ अमेज़न इंडिया भी 13 मई से 16 मई तक ‘अमेज़न समर सेल’ लेकर आई है। सोमवार को सेल का दूसरा दिन है। इस सेल के लिए अमेज़न ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। सेल में यूज़र को 10 फीसदी कैशबैक, 10 फीसदी अमेज़न पे बैक बैलेंस मिल सकता है। काफी ऐसे गेजेट और आम ज़िन्दगी के काम में आने वाली चीजें है जो काफी सस्ती मिल रही है .

निचे दिए sale या shop now पर क्लीक कर सीधे पहुच जाइए भाई डिस्काउंट की दुनिया में . अमेज़न ऑनलाइन शोपिंग में सबसे भारी डिस्काउंट देने वाली ई कोमर्स साईट है .

 

यहां यूज़र के लिए ख़ास हैं स्मार्टफोन पर दिए जा रहे ये ऑफर:

Nokia 7 Plus

Nokia 7 Plus आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। बता दें कि यह एंड्रॉयड वन डिवाइस है, यानी नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट की गारंटी है। स्मार्टफोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080×2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। सेल में 64 जीबी वाले वेरिएंट को 25,999 रुपये में खरीदने का मौका है।

 

Redmi Y1 32GB

Redmi Y1 स्मार्टफोन को यहां 9,999 रुपये की जगह 8,999 रुपये में खरीदने का मौका है। Xiaomi Redmi Y1 में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम।

Galaxy On7 Pro

Galaxy On7 Pro का 2 जीबी/16 जीबी वेरिएंट यहां 6,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही यूज़र को 10 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक का लाभ यहां दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलते हैं। सैमसंग के इन स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट वाले ये फोन वीओएलटीई के साथ 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से लैस हैं।

Galaxy On7 Prime

Galaxy On7 Prime के 32 जीबी वाले वेरिएंट को यहां 10,990 रुपये में खरीदने का मौका है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी पीएलएस टीएफटी डिस्प्ले है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस हैंडसेट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सैमसंग के इस फोन के दो वेरिएंट होंगे। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

Galaxy J7 Nxt

इस हैंडसेट को यहां 9,490 रुपये में खरीदने का मौका है। साथ ही बिना ब्याज वाली ईएमआई का लाभ इस पर लिया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में 5.5 इंच एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यूज़र चाहें तो 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और 4जी वीओएलटीई नेटवर्क के साथ काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में अपर्चर एफ/1.9 और फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर (1920 x 1080)फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

Vivo V9 Youth

Vivo V9 Youth को सेल में 19,990 की जगह 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही यहां एक्सेंज पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त ऑफ दिया जा रहा है। Vivo V9 Youth में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा।

Vivo V7

वीवो वी7 को यहां 19,990 रुपये की जगह 16,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस पर अतिरिक्त 4,000 रुपये की एक्सचेंज छूट मिलेगी। डुअल सिम वीवो वी7 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720×1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। संभव है कि वीवो ने इस फोन में भी वी7+ की तरह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया हो। इसकी पुष्टि सोमवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में हो पाएगी। Vivo V7 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके अलावा आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा जो मूनलाइट ग्लो सेल्फी लाइट से लैस है। इसका अपर्चर भी एफ/2.0 है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।