एडवोकेट कोच ने नाबालिग खिलाड़ी के साथ की गन्दी हरकत ?

भूपालपुरा स्थित लाडजी चेस एकेडमी के संचालक प्रवीण कोठारी के खिलाफ एक महिला ने उसकी नाबालिग पुत्री से सोते समय अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया। घटना स्थल जोधपुर का होने पर पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर काटकर उदयमंदिर थाना पुलिस को भिजवाई है।
पीडि़ता की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री पिछले एक साल से लाडजी चेस एकेडमी भूपालपुरा में एडवोकेट प्रवीण कोठारी के पास शतरंज सीखने जाती है। गत 5 व 6 मई को जोधपुर के उम्मेद क्लब में चेस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए उसने पहली बार पुत्री को अन्य बच्चों के साथ अकेले भेजा। जोधपुर में क्लब में ही खेलने व ठहरने की व्यवस्था की गई थी लेकिन 5 मई की रात को कोठारी उम्मेद क्लब में नहीं रुककर सभी को पास में ही जीलान पैलेस में लेकर आ गया। रात को कोठारी ने पुत्री को सोते हुए अश्लील हरकत की। नींद खुलने पर पुत्री ने उसे हटाने की कोशिश की तो वह फिर से वहीं हरकतें करने लगा। बच्ची डर के मारे रोने लगी
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद 7 मई को बच्ची लौटी तो काफी डरी-सहमी थी। पूछने पर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो परिवार को खत्म कर देगा। पीडि़ता की मां की लिखित रिपोर्ट पर भूपालपुरा थाना पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज की है

मामूली कीमत में छोटा AC 

 

 

 

देखिये विडियो

https://www.youtube.com/watch?v=j1binPketbU

 

राजस्थान में बवंडर

https://www.youtube.com/watch?v=19W0yxbQ4so&t=18s

राजस्थान में आये तूफ़ान को देखते हुए उदयपुर में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के चलते आंधी-तूफान की आशंका को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को पूर्णतः अलर्ट रहते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए है।आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी व अतिरिक्त जिला कलक्टर सी.आर.देवासी ने संबंधित विभागों को पत्र लिखकर जिले में डीक्यूआरटी तथा सर्च एवं रेस्क्यू टीमों को संसाधन के साथ तैयार रखने एवं रेस्टोरेशन वर्क की आवश्यकता को देखते हुए विद्युत, पेयजल एवं यातायात से संबंधित कार्मिकों को पूर्ण तैयारियों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागों के जो कार्मिक अवकाश पर है उनके अवकाश निरस्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में धुलभरे गुबार के साथ तुफान प्रवेश कर चुका है। यह तुफान दक्षिण-पश्चिम की तरफ से पूर्व दिशा की आेर बढ़ रहा है। भारतीय सीमा में करीब पचास किलोमीटर प्रवेश करने के बाद खाजूवाला शहर को पार कर चुका है और बीकानेर की तरफ बढ़ रहा है। बता दें कि मौसम केंद्र की चेतावनी के अनुसार अगले 48 घंटे में मौसम के संभावित बिगडऩे वाले मिजाज का असर जयपुर समेत
अजमे , अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा , राजसमंद, सवाईमाधोपुर, बीकानेर , हनुमानगढ़, गंगानगर, जोधपुर जिलों में रहने का अंदेशा है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार का आंधी-तूफ़ान पहले के मुकाबले भीषण नहीं होगा, लेकिन फिर भी इस बार के आंधी-तूफ़ान से भी जनजीवन अस्त- व्यस्त हो सकता है। लोगों से अपील की गई है कि पर्वतीय क्षेत्रों में जाने से बचें भारी बारिश में फंसे तो कार के ब्लिंकर ऑन रखना ना भूलें। यात्रा से पहले मौसम के पूर्वानुमान को ज़रूर जान लें।

देखिये विडियो

https://www.youtube.com/watch?v=19W0yxbQ4so&t=18s

 

 

दुनिया का सबसे छोटा AC सबसे कम कीमत में

सावधान हो जाइए – राजस्थान में पहले से तीन गुना तेज़ हो सकता है ये तूफ़ान . ( video )

0

राजस्थान समेत उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद सरकारी मशीनरी एहतियातन कई तरह के कदम उठा रही है। इस बीच राजधानीजयपुर में भी अंधड़-तूफ़ान का खतरा बना हुआ है।
इस खतरे को देखते हुए जयपुर के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने ताज़ा आदेश जारी किये हैं। कलेक्टर ने अंधड के मद्देनजर स्कूलों की छुट्टी 10 बजे तक करने के आदेश जारी किये। साथ ही आम नागरिकों को अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलने की भी सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दोपहर 11 बजे से तेज अंधड के साथ मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार कल रात से चल रहे अंधड़ के मुकाबले दोपहर बाद तीन गुणा अधिक गति से अंधड आने की संभावना है।
अंधड और बारिश को देखते हुए आपदा एवं राहत विभाग ने भी माकूल व्यवस्था की है। इसके तहत किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं है
देर रात से चल रही आंधी, कोई जनहानि नहीं
राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार आधी रात से ही चल रही धूल भरी आंधी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि इस दौरान कहीं से भी किसी जनहानि की कोई सूचना अभी तक नहीं है
रात करीब साढे 11 बजे बाद चली तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी से कई जगह पेड पौघे और कच्चे मकानों के छप्पर उडने के समाचार मिले है। इस दौरान प्रदेश में कई हिस्सों में कहीं रात में तो कही आज तडके हल्की से तेज वर्षा होने के समाचार भी मिले है। धूलभरी आंधी से कई जगह बजिली गुल होने के भी समाचार मिले है।

देखिये विडियो और चेनल को सबस्क्राइब करना मत भूलियेगा

https://www.youtube.com/watch?v=19W0yxbQ4so&t=18s

असरार अहमद खान को अशोक गहलोत ने हाथ पकड़ कर अपनी कार में बैठाया और …

उदयपुर। कांग्रेस में कहाँ तो कुछ दिन पहले अल्पसंखयक नेताओं द्वारा कांग्रेस में विरोध दर्ज करवाया था और हंगामा किया था कि कांग्रेस में मुस्लिम नेताओं को तवज्जो नहीं दी जा रही और अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सैकड़ों कार्यकर्ता के बिच मेवाड़ के मुस्लिम कांग्रेसी नेता पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान को सबके बिच हाथ पकड़ कर अपनी कार तक ले आये और कार बैठा कर एयरपोर्ट से सुखाड़िया निवास तक साथ में गए। इस बिच मेवाड़ की राजनीति और मुद्दों पर चर्चा की गयी।
पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत रविवार को स्व. दिलीप सुखाड़िया की अंतिम यात्रा में शरीक होने के लिए उदयपुर पहुंचे जहाँ पर उनके स्वागत में उदयपुर के कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। अशोक गहलोत जैसे ही एयरपॉर्ट से बाहर निकले उन्होंने असरार अहमद खान का मुस्कराकर अभिवादन स्वीकार किया, उनका हाथ पकड़ कर कार तक ले आये और साथ चलने के लिए कार में बैठा दिया। रास्ते भर गहलोत ने असरार अहमद से मेवाड़ की मौजूदा राजनीति और अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा की। गहलोत का असरार अहमद को इस तरह आत्मीयता से साथ में लेकर जाना शहर के राजनितिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बात की चर्चा कांग्रेसियों में इसलिए भी जोरों पर है, क्यों की अभी हाल ही में उदयपुर शहर के मुस्लिम कांग्रेसी नेताओं ने विज्ञान समिति में कांग्रेस की बैठक के दौरान हंगामा किया था कि मेवाड़ से ना तो किसी मुस्लिम को कार्यकारणी में जगह दी गयी ना ही मंच पर। बाद में सभी समझाइश भी की गयी थी और अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सबके बिच असरार अहमद को कार में लेकर आना कई नए राजनीति समीकरण की तरफ इशारा करता है। हालाँकि असरार अहमद खान पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत के काफी करीबी माने जाते है वे पूर्व में गहलोत सरकार के समय राजयमंत्री रह चुके है। केंद्र सरकार द्वारा अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज़ की कमिटी के ९ सदस्यों में से एक वे भी चुन कर भेजे गए थे और पांच साल के इस कार्य काल में वे तीन बार दरगाह कमिटी के अध्यक्ष रहे यह पहले ऐसे सदस्य है जो तीन बार अध्यक्ष के पद पर बने रहे। असरार अहमद खान को मेवाड़ में मुस्लिम समुदाय का सबसे कद्दावर नेता माना जाते है।

मामूली कीमत में छोटा सा AC खरीदिये और लीजिये ठंडक का अहसाह क्लिक करिए BY NOW पर

बच्चा चोरी का घर बना महाराणा भूपाल चिकित्सालय – अस्पताल प्रशासन क्यों छिपा रहा था सीसी टीवी फुटेज ?

उदयपुर। महाराणा भूपाल चिकित्सालय ऐसा लगता है बच्चा चुराने वालों के लिए एक अड्डा बन चुका है। और उस पर यह कि अस्पताल प्रशासन बजाय ऐसी घटना को लेकर चिंतित रहे बच्चे चुराने वालों को बचाने में लगा हुआ है। पुलिस से सीसी टीवी फुटेज छुपाये जारहे है। अब ऐसे में आखिर कोई कैसे इस अस्पताल पर और अस्पताल के स्टाफ पर भरोसा करे जबकि गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं होता। शनिवार हुई घटना को देख कर तो लगता है जैसे बच्चा चुराने में प्रशासन का भी हाथ है जिस तरह से अस्पताल प्रशासन ने सी सी टीवी कैमरे के फुटेज पुलिस से छुपाये जिस तरह से उसने आरोपी महिला के फुटेज तक जारी नहीं किये। यह एक बड़ा चिंता का विषय है। शनिवार की हम बात करें तो नतिया ताल, गोगुंदा निवासी गोपली बाई (30) पत्नी गोपाराम को शुक्रवार रात 10 बजे जनाना चिकित्सालय के इमोनाइजेशन कक्ष में भर्ती किया गया। चिकित्सालय लाते समय गर्भवती ने रोगी वाहन 108 में ही नवजात को जन्म दिया था। वार्ड में रात से ही खाली बेड पर अज्ञात महिला सोई हुई थी। उसने सुबह तक प्रसूता और परिजनों पर विश्वास बनाया। सुबह करीब 8.50 बजे पीडि़ता गोपली की सास पर्ची बनवाने जाते समय नवजात को अज्ञात महिला के सुपुर्द कर गई। मौका पाते ही वह नवजात को लेकर भाग निकली। इधर, सूचना पर हाथपोल थाना प्रभारी रवींद्र चारण एवं जाप्ता मौके पर पहुंचा और पड़ताल शुरू की। हद तो तब हो गयी जब एमबी हॉस्पिटल प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपित महिला के फुटेज को छिपाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मजबूरी में हाथीपोल थाना पुलिस को फुटेज दी गई।
देर रात नवजात चुराने वाली महिला सेमारी की होने का मामला सामने आया है। उसका पति ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस ने बच्चा बरामद कर मां के सुपुर्द कर दिया। प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया कि नवजात को चुराने वाली महिला एमबी हॉस्पिटल में सेवारत किसी कर्मचारी की रिश्तेदार है।
जनाना चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का सर्वर एमबी हॉस्पिटल के अधीन है। पुलिस को संबंधित महिला फुटेज में दिख भी गई। उसने गुलाबी रंग का राजपूती ड्रेस पहना हुआ था, लेकिन एमबी हॉस्पिटल प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुटा रहा। उन्होंने आरोपित महिला का फोटो तक जारी नहीं किया गया। पूर्व में होमगार्ड पर हमले से जुड़े करीब 10 वारदातों के फुटेज सर्वर से गायब मिले थे। आरोपित चोर महिला का वार्ड नंबर एक के बेड नंबर 14 पर भर्ती होना रजिस्टर में दर्ज नहीं था, हालांकि सुबह के समय भोजन रजिस्टर में उसने अपना नाम मनीषा पत्नी नरेंद्र लिखाया था। उसने वार्ड की अन्य महिलाओं को डूंगरपुर सहित अन्य जिलों की होने की बातें कही। सवाल उठ रहे हैं कि अनजान महिला का वार्ड में प्रवेश कैसे हुआ। नियुक्त स्टाफ ने भी संबंधित महिला से बेड पर सोने कैसे दिया।
हाथीपोल थाना पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर नवजात को सेमारी से बरामद कर लिया है। नवजात मां तक सुरक्षित पहुंच चुका है। मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है। कथित तौर पर आरोपितों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिसकी पुलिस ने देर रात तक पुष्टि नहीं की है।

Kiss the Vaseline goodbye: 5 nice lip balms

Beauty: Moisture-starved lips need the best balms around – pamper your pout with these top products
Lip balm is a product that I am never without, but I have a slight love-hate relationship with it. It soothes the most sensitive part of the face during the freeze and fluctuation of winter and through the aggression of summer sun, but it is quite easy to become dependent on, and some products are most certainly better than others. An ineffective lip balm will encourage pathological application – this is why I’m not a fan of Vaseline. It is essentially a raincoat for the lips, and this sort of product has its purpose, but only as a protective film to help hold in more useful products underneath. Alone, it will give temporary relief and then wear away, leaving lips just as hungry for moisture as they were before, if not more so.

For a very affordable option and alternative to Vaseline, I prefer Labello or Carmex. However, they are doing a similar job. Rather than considering lip balms the sole answer to caring for lips, we can get smarter about supplementing them. If you have a hyaluronic acid facial or eye serum, tap a little onto the lips before applying your balm for instant comfort (obviously don’t do this on broken or cracked lips).
Good facial oils are also effective on lips – dab a very little onto the lips and apply your balm over the top. I love Clinique Pep-Start Pout Restoring Night Mask (€18 at Brown Thomas). You can also wear it during the day, but it encourages prevention of uncomfortable lips rather than treatment when the discomfort arises.
Apply a layer nightly and lips will be less cantankerous during the day. If the concept of skincare for lips intrigues you, NIOD Lip Bio-Lipid Concentrate (€45 at cloud10beauty.com), from the heavy-hitting and equally scientific sister brand of the massively successful The Ordinary, is very good. It treats and maintains the lips, though can be mildly irritating, so if that bothers you I recommend using it very sparingly, and at bedtime.
If you’re willing to invest more in a product for day, opt for something hard-working. REN Vita Mineral Lip Balm (€12.45 at lookfantastic.com) is mildly antibacterial and contains vitamin E but is rich enough for those who enjoy the feel of a protective layer on the lips.
Elizabeth Arden Eight Hour Cream Nourishing Lip Balm SPF20 (€23 at Debenhams) is a similarly good option. I prefer this unctuous goop to the lipstick bullet version of the formula. During summer, a lip balm with SPF like this one is advisable.
For several years now, I have engaged in a concerted search for a balm which tops La Mer The Lip Balm (€60 at Brown Thomas). I still haven’t found it. Yes, the price for a lip balm is, frankly, a bit mad. Still, when my lips feel done for, this stuff pulls them back from the precipice every time. I buy one annually with Christmas vouchers – it’s how I justify the extravagance.

राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिया के पुत्र दिलीप सुखाडिया का निधन

प्रदेष के पूर्व मुख्यसेवक और आधुनिक राजस्थान के जनक स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया के पुत्र दिलीप सुखाड़िया की षनिवार षाम षहर के एक निजी चिकित्सालय में ईलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि षनिवार दोपहर श्री सुखाड़िया की अचानक तबीयत खराब हुई थी और उन्हें इलाज के लिए षहर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया था। जहां शाम को श्री सुखाड़िया ने ईलाज के दौरान आखिरी सांस ली। दिलीप सुखाड़िया की मौत का कारण ‘‘दिल का दौरा’’ पड़ना बताया जा रहा है।दिलीप सुखाडिय़ा के परिवार में पत्नी नीलिमा सुखाडिय़ा, उनकी एक पुत्री है और उनके छोटे भाई अरुण सुखाडिय़ा हैं।
68 वर्षीय सुखाडिय़ा राजनीति में सक्रिय होकर उन्होंने पत्नी नीलिमा सुखाडिय़ा को महापौर का चुनाव लड़ाया था, उसके बाद वे कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रहीं। इस दौरान दिलीप सुखाडिय़ा ने उनका साथ देते हुए अपने घर पर ही कांग्रेस कार्यालय बनाया और पार्टी से रूठे कइयों को एक कर पार्टी को मजबूती प्रदान की। उनके निधन की सूचना पर कांग्रेसियाेें में शोक की लहर छा गई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने शोक जताया।
पूर्व मंत्री व सांसद गिरिजा व्यास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व विधायक मांगीलाल गरासिया, गाजेंद्र सिंह शक्तावत सहित कई स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता सूचना मिलने के बाद सुखाडिय़ा के आवास पर पहुंचे। शोक जताते हुए उन्होंने दुख प्रकट किया और कहा कि सुखाडिय़ा के असामयिक निधन से पार्टी को क्षति हुई है।

सलमान खान की ५ साल की सज़ा का फैसला होगा ७ मई को – कालहिरण शिकार मामला।

0

उदयपुर सलमान खान को कालहिरण मामले में सुनाई गयी पांच साल की सज़ा के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील दायर की गयी है जिसकी सुनवाई सात मई को होगी। पहली सुनवाई है इसलिए सलमान खान के आने की संभावना कम ही जताई जा रही है।

काला हिरण शिकार मामले में आरोपी फिल्म सलमान खान को दी गई पांच साल की सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील दायर की गयी जिस पर सुनवाई सात मई को होगी. सलमान की तरफ से हाजिरी माफी की अर्जी लगाई जा सकती है. पहली सुनवाई में आने की संभावना कम है।

गौरतलब है कि गत 5 अप्रैल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला के पीठासीन अधिकारी देवकुमार खत्री ने करीब 20 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सुपर स्टार सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी. इसके साथ ही दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था. वहीं इस मामले में सह आरोपी अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री नीलम, सोनाली व तब्बू को संदेह के लाभ पर बरी कर दिया था. सजा सुनाने के बाद सलमान खान सात अप्रैल तक जेल में रहे. सात अप्रैल को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सलमान खान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी.

जमानत मिलने के बाद सलमान खान को जोधपुर की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया था. सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी ने सलमान को 25-25 हजार के दो मुचलके पर जमानत दी थी. साथ ही सलमान को अदालत की अनुमति बिना विदेश जाने पर पाबंद किया था. पिछले दिनों सलमान अदालत से अनुमति लेकर ही विदेश गए थे. सेशन न्यायाधीश ने इस मामले में सात मई की तारीख सुनवाई के लिए मुकर्रर की थी. बताया गया है कि सात मई को सलमान के जोधपुर आने की संभावना कम है. उनकी तरफ से सेशन न्यायालय में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र पेश किया जा सकता है. गौरतलब है कि सलमान को सजा सुनाने वाले सीजेएम देवकुमार खत्री व जमानत देने वाले जिला एवं सेशन जज रविन्द्र कुमार जोशी दोनों का ही तबादला हो चुका है. अब जिला एवं सेशन जज चन्द्रकुमार सोनगरा सलमान के मामले में सुनवाई करेंगे.

हस्ती गुदगुदाती फ़िल्म नॉट आउट – रिव्यू , इदरीस खत्री

अदाकार :- अमिताभ, ऋषि कपूर, जिमित त्रिवेदी,
निर्देशक :- उमेश शुक्ला
संगीत :- सलीम सुलेमान,
अवधि :- 101 मिंनट

दोस्तो फ़िल्म से पहले एक छोटी चर्चा ज़रूरी है क्योंकि भारत मे भी अब परिवर्तित सिनेमा का दौर आ गया लग रहा है मिसाल के तौर पर न्यूटन, गुड़गांव, फुकरे, ओक्टोबर अब 102 नॉट आउट
कुछ फिल्मो के विषय ही आम इंसान के करीब होते हुवे गुजरते है क्योंकि फ़िल्म या तो मनोरंजक, या तो यथार्थवादी, या सामाजिक परिदृश्य को साकार करती होती है .
लेकिन कुछ फ़िल्में केवल विषय परक होती है जो कि मनोरंजन के गलियारे से होते हुवे एक सन्देश पहुचाती है दर्शकों तक
तो यह फ़िल्म ठीक इसी तरह की फ़िल्म है
कहानी
फ़िल्म की कहानी एक बाप बेटे और उसके बेटे पोते की कहानी है.
बाबूलाल बखरिया (ऋषि कपूर) जिसकी उम्र 75 साल है उसकी जिंदगी में महज डॉक्टर से मुलाकात और बेटा धीरू(जिमित त्रिवेदी) विदेश में रहता उसके इंतेज़ार के सिवा उसका बेटा पिछले 17 साल से पिता से वादे कर रहा है, मिलने का लेकिन झांसा देकर टाल देता है,कोई ज़िंदगी का उद्देश्य ही नही बचा है साथ ही वह खुद को बुढा तस्लीम कर चुका है, इनके पिताजी है दत्रात्र्य बखरिया जिनकी उम्र 102 साल है और इस उम्र में भी ज़िंदगी को जिंदादिली से जीते है साथ ही दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र दराज 118 वर्षीय चीनी शख्स से ज्यादा ज़ी कर रेकॉर्ड अपने नाम करना चाहते है, बाबूलाल संकोची होने के साथ खुद को बुढा मान चुका है, ज़िंदगी को कायदे में जीने में विश्वास करता है लेकिन इनके पिताजी उन्मुक्तता के साथ जिंदादिली से ज़िंदगी को एन्जॉय करते हुवे जीते है. बेटा कैसा भी हो पिता को उसे खुश रखना ही कभी कभी उद्देश्य होकर साधना बन जाता है, पिता अपने बेटे के सामने कुछ शर्तें रखते है कि यह शर्ते पूरी करो या वृद्धाश्रम में जाओ. पिता पुत्र के प्रयासों में जीत किसकी होगी इसके लिए फ़िल्म देखी जा सकती है.
फ़िल्म इसी नाम के गुजराती नाटक पर आधारित है फ़िल्म का पहला हाफ दूसरे के मुकाबले कमज़ोर बना हैं
लेकिन दूसरा भाग रफ्तार से दौड़ता लगा, नाटक फ़िल्म के लेखक सौम्या जोशी है.
पटकथा विशाल पाटिल का है जो कि आपको गुदगुदाता है.
पिता पुत्र, पौत्र के रिश्ते पर कितना भी हास्य पैदा किया जाए अंत मे मानवीय संवेदनाओं का जागना लाज़मी है
यही फ़िल्म में भी देखने को मिला
फ़िल्म पूरी तरह से पारिवारिक होकर मनोरंजक है.कलाकारों में महानायक लाजवाब है, ऋषि के अलावा जिमित भी बढ़िया अभिनय कर गए है| 27 साल बाद जोड़ी का आगमन निराश नही करता|
संगीत सलीम सुलेमान का है जो कि ज्यादा प्रभावित नही करता. पार्श्व संगीत जॉर्ज जोजेफ का भी औसत ही है.निर्देशक उमेश इसके पहले भी वह माय गॉड, अक्षय, परेश को लेकर गुजराती नाटक कर ही फ़िल्म बना चुके है. उनका निर्देशन पहले हाफ में थोड़ा ठिला दूसरे हाफ में कहानी की रफ्तार अनुसार ही लगा. लेकिन इस विषय पर फ़िल्म निश्चय ही एक सट्टा खेलने जैसा था उसमें वह सफल लगे उमेश ने शुरूआत की थी बिंदास चेनल के सीरियल ठूँठते रह जाओगे से,
फ़िल्म को 3 स्टार्स

समीक्षक
इदरीस खत्री

उदयपुर में गुस्साई भीड़ ने बस को लगाईं आग – बस की टक्कर से युवती की हुई मौत

शहर के पारस तिराहे के पास गुरूवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक ट्रावेल्स बस ने स्कूटी सवार युवती को चपेट मेंं ले लिया ज‍िससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जमा हुए गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़़कर बस को आग के हवाले कर दिया । घटना की जानकारी मिलने पर सूरजपोल और गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला । साथ ही पुलिस की सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग को काबू पाने का प्रयास शुरू किया । यह बस मेनारिया ट्रावेल्स की बताई जा रही है जो कि पारस तिराहे से गुजर रही थी तभी इसकी टक्कर से एक स्कूटी सवार युवती चपेट में आ गई। इस हादसे में स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसेे उदयपुर के महाराणा भूूपाल चिकित्सालय में भर्ती करवाया लेक‍िन डॉक्‍टर्स ने उसे मृृृत घो‍ष‍ित कर द‍िया । बस को आग लगाने वाले लोग कौन थे इसको लेकर पुलिस के आला अधिकारी तफ्तीश मेंं जुटे हुए हैंं।

 

विडियो देखिये

https://youtu.be/Nqqx8N4KG2E

 

आज की बेस्ट डील आप भी सुरक्षित रहें और अपने घर को भी सुरक्षित रखिये उदयपुर पोस्ट अनुमोदित करता है इस प्रोडक्ट को 

BY NOW