लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस लें कार्यकर्त्ता : अनिल मसीह

FrontPaluna
उदयपुर : समाज का हर एक व्यकित अपने वोट का मूल्य समझे व आने वाले लोेकसभा चुनावों के लिए अपनी कमर कस लें। यह विचार आल इंडिया युनाइटेड क्रिशिचयन फ्रंट के नार्थ इंडिया के अध्यक्ष व पूर्व महामंत्री कांग्रेस म.प्र. अनिल मसीह ने फ्रंट के कार्यकर्त्ता सम्मेलन के दौरान जयसमंद के पास पलूना गाँव में व्यक्त किये। क्रिशिचयन फ्रंट के प्रवक्ता अनिल रोजर्स के बताया कि मसीह ने अपने उदबोधन में कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होने कहा कि अपने 30 साल के राजनैतिक कैरियर के दौरान उन्हें पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व: माधवराव सिंधिया के साथ काफी समय तक काम करने का मौका मिला, उन्होने कहा कि आज स्व: सिंधिया जी हमारे बीच होते तो शायद पार्टी को ऐसा समय देखने की ज़रूरत नहीं पड़ती। उन्होने बताया कि वे कांग्रेस पार्टी के हमेशा से वफादार सिपाही रहें हैं। उन्होने कार्यकर्ताओं को निष्ठा, इमानदारी और लगन के साथ आने वाले चुनावों में कार्य करने का आव्हान किया। कार्यक्रम के दौरान आल इंडिया युनाइटेड क्रिशिचयन फ्रंट के जिलाध्यक्ष सुरेश मीणा, फ्रंट के राजस्थान के प्रभारी मनोहर एच. कला, संगठन प्रभारी अमोस मीणा, जिला महामंत्री अरविंद चारण, सराड़ा सलूम्बर अध्यक्ष मोहन लाल डुंगरपुर के पा. बाबुलाल आदि मौजूद थे।

Previous articleमारने गया दुश्मन को, गोली चला दी साथी के गुप्तांग पर
Next articleगुलाबचंद कटारिया का उदयपुर दौरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here