देश का बजट : जानें क्या पड़ेगा जेब पर भारी, कहां मिलेगी राहत

FotorCreated59-580x395

नई दिल्ली : बजट में सबकी नजर इस पर होती है कि किस चीज के दाम बढ़ेंगे और क्या सस्ता हो सकता है. हम आपको बताते हैं कि आज के बजट के बाद कौन सी चीज़ें महंगी हो गईं. और जेब पर पड़ेगी भारी.

जो पड़ेगा जेब पर भारी : 

अब तक की जानकारी के अनुसार हर तरह ही सिगरेट और सिगार अब महंगी हो गई है. इसके साथ ही कार खरीदने की योजना बनाने वालों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है. क्योंकि कारें महंगी होने जा रही हैं.

ब्रांडेड कपड़ों को लेकर भी अब जेब ढीली होने जा रही हैं. क्योंकि इनपर भी कर बढ़ा दिया गया है. कोयले पर 400 रु प्रति टन का क्लीन एनर्जी सेस लगाया गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बिजली के रेट भी बढ़ सकते हैं.

ज्वेलरी पर 1% टीडीएस कटेगा. इससे गहनों के महंगे होने के आसार भी हैं. इसके साथ ही हवाई व रेल यात्रा भी अब महंगी पड़ेगी. सर्विस टैक्स बढ़ने के साथ ही अब रेस्टोरेंट में खाना और होटलों का बिल भी भारी पड़ने वाला है.

यह चीजें होंगी सस्ती : 

महंगाई के लगातार बढ़ते इस समय में कुछ लोगों के लिए राहत की भी सूचना है. 35 लाख तक का हाउस लोन लेने वालों को 50 हजार की छूट मिलेगी. यह छूट पहली दफा मकान लेने वालों के लिए होगी. ऐसे में कह सकते हैं कि इस लिहाज से लोन सस्ता होगा. इसके साथ ही डाइलेसिस में काम आने वाली मशीनों पर छूट दी जाएगी. इससे डाइलेसिस कराने वाले लोगों को यह सुविधा सस्ती होगी.

Previous articleइन वजहों से मोदी सरकार से नाराज होगा मिडिल क्लास!
Next articleबजट 2016: हर वो सेवा हुई महंगी जिनपर लगते हैं सर्विस टैक्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here