उदयपुर। आजकल हर हादसे को मजाक बनाने और कवर करने वाले घासलेटी सेल्फिये बीमारू हर जगह सैकड़ों की तादाद में मौजूद है। लेकिन इस भीड़ में कुछ लोग ऐसे भी है जो इस भीड़ से अलग है। और यही लोग समाज के लिए मिसाल बनते है। ईएसआई ही मिसाल बनी मर्दानी सुनीता चौबीसा जो सेकड़ों सेल्फिये बीमारू लोगों के बिच फतहसागर से एक डूबते युवक को बाहर खिंच लाइ .
आज हम बताने जा रहे है एक ऐसी बेटी के बारे में जिसने सैकड़ों मर्दों के मौजूद होते हुए मर्दानी का काम किया। लोग वीडियो बनाते रहे सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालते रहे और वो बेटी ने एक पल के लिए नहीं सोचा और अपनी जान पर खेल पानी में कूद पड़ी और डूबते हुए युवक को बचा कर बाहर ले आयी . फिर बिना किसी का धन्यवाद लिए वहां से चुपचाप चली भी गयी। उसके बारे में आज हम पता कर उसके पास पहुचे और सारी बात जानी .
जी हाँ बात है रविवार 29 july फतहसागर की। छुट्टी होने से काफी तादाद में लोग फतहसागर की पाल पर मौजूद थे । करीब आठ बजे पाल पर बनी तीसरी छतरी के आगे पानी में काफी लोग देख रहे थे और वीडियो बना रहे थे। यह वीडियो डूबते हुए युवक का बनाया जा रहा था ताकि लाइव डेथ का “हेश टैग” लगा कर उसको वायरल किया जाए और वाहवाही कमाई जाय। भीड़ में सैकड़ों युवक मौजूद थे कोई भी उस युवक को बचाने के लिए की प्रयास नहीं कर रहा था बस तमाशबीन बन उस खोफ्नाक मंजर को कैसे भी अपने मोबाइल की शान बनाना चाहते थे . इतने में वहां अपने मित्र के साथ घुमाने आयी सुनीता चौबीसा बिना एक पल गवाएं पानी में उस युवक को बचाने के लिए कूद गयी। पूरी बहादुरी के साथ उस डूबते युवक को पानी से बाहर लेकर आगयी।
यह 19 – 20 साल की युवती आसपुर की रहने वाली सुनीता चौबीसा एक अच्छी तैराक भी है। पूर्व में एनसीसी वन राज में होने की वजह से उसने डूबते इंसान को बचाने का तरिका सीखा भी है और सीखा हुआ हुनर सिर्फ उसने क्लास और किताबों तक ही नहीं रखा बल्कि उसको काम में भी लिया।
सुनीता ने बताया की जब वह पानी में कूदकर उस व्यक्ति को बचा रही थी तब किसी ने उसकी मदद नहीं की, चूँकि सुनीता एक अच्छी तैराक है इसलिए उसने उस व्यक्ति की टाँगे पकड़कर उल्टा तैरकर उसे किनारे पर ले आई तब लोगो ने उस आदमी को खींच कर बाहर निकाला
सुनीता का कहना है की उदयपुर जो की लेकसिटी के नाम से जाना जाता है और यहाँ पर टूरिस्ट भी झील का भ्रमण करने आते रहते है ऐसे में झीलों पर एक रेसक्यू टीम अवश्य तैनात करनी चाहिए और लोगो को भी मौके पर फोटो और वीडियो बनाने की बजाय तुरंत पीड़ित की सहायता करनी चाहिए।
आसपुर निवासी 20 वर्षीया सुनीता चौबीसा जो की मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में एमएससी की छात्रा है और एनसीसी की नेवल यूनिट की कैडेट भी रह चुकी है। सुनीता ने दो वर्ष पूर्व भी आत्महत्या की मंशा से पानी में कूदी महिला की जान बचाई थी, इसके लिए उन्हें लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा ‘रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड‘ से नवाज़ा जा चूका है।
A fungus is just a type of germ. They can range from tiny, barely visible specks that float around in the air, all the way up to large growths like mushrooms. Fungi (the plural of fungus) are all around us and don’t usually cause any problems. However occasionally they can settle down and grow in places where they shouldn’t: places on our bodies like our skin, nails, between our toes and, in women, the vaginal area. This can happen even in people who are fairly healthy and is usually easy to treat
Redness, itching, rashes or burning of skin is an indication of a fungal infection. Caused by different types of fungi, including yeasts, fungal infections can affect any part of the body and people of any age. The most common sites, however, are the feet, head, nails and groin.
Homeopathic Antifungal Treatment
Dr kajal Verma -Homoeopathy physician
Homeopathy provides a complete and holistic cure for fungal infections, striking at the root of the problem. The remedies are sourced from natural substances, so there is zero possibility of side-effects in Homeopathic treatment. Homeopathic medicines are true Antifungal treatment
1. Fungal infection of the foot is known as ‘Athlete’s Foot’ (Tinea pedis) It usually results in redness, itching and burning, especially between the toes and the sides of the foot. The fungus usually grows in a warm and moist environment such as shoes, socks and swimming pools.
Homoeo.remedies -Petroleum ,silicea
2. Fungal infection affecting the groin, thighs and genitals is known as ‘Jock Itch’ . The fungus thrives in moist areas of the body. ‘Jock Itch’ mostly occurs in summer or in warm, wet climates. The symptoms are a red, itchy rash, ring-shaped, with cracked skin.
Homoeo remedies –Sepia ,graphitis
3 ‘Onychomycosis’(Tinea unguium) affects the nails of the hand and the feet. The fungal infection starts at the edge of the nails and leads to discoloration of nails. The nails of the feet and hands get crippled and the pain can be severe.
Homoeo remedies – Antim crud, graphitis
4.Fungal infection of the scalp ( Tinea capitis)results in patches appearing on the scalp. It is more common among children. Scaly, round and itchy patches appear on the scalp.
Homoeo remedies-Kali suph ,thuja
5. Candidiasis or ‘thrush’ is another common fungal infection. It mostly affects the mouth, skin and the vagina. Thrush infection appears as small white patches, which turn red on rubbing. There is intense itching and a white discharge in vaginal thrush.
Homoeo remedies-Borax,helonias,nat .mur
6.Fungal infection of the body or the skin (Tinea versicolor) causes red, ring-shaped rashes on arms, legs or the face. Most of these fungal infections are contagious and spread by coming in contact with the infected person
Homoeo remedies-Sepia, tellurium,thuja
Important measures to be taken
1.Change your socks once daily or twice daily if you sweat a lot.
2 Let your bath towels air dry completely before using them a second time.
3 clean and dry areas such as under the breast or under the stomach. Apply a drying or medicated powder to the skin folds when you are exercising or are going to be in a hot environment.
4.You should also alternate your shoes so they can dry completely between wearings, especially if they get sweaty.
5 Never touch other people’s infections or share shoes.
6 Use flip flops in the shower if you have athlete’s foot.
7 Wash all towels in warm, soapy water and dry in the dryer. Use a clean towel every time your shower or clean up.Clean your bathroom sink, tub, and floor well after using.Wear clean, dry clothes every day and avoid sharing clothes or socks.
7 Treat all infected pets.
8 Children and adults may want to use medicated shampoo 2 to 3 times a week for 6 weeks to prevent tinea capitis (itching/ringworm of the scalp).Soak combs and brushes for 1 hour a day in a mixture of half bleach and half water for 3 days if you have tinea capitis.
9 Don’t share combs, brushes, hats, pillows, helmets, or towels with other people.
शहर के फतहपुरा में निर्माणाधीन एक होटल की छत का एक हिस्सा ढहने से 1 श्रमिक की मौत हो गई। 6 श्रमिक मलबे में दब गए। अफरातफरी के माहौल के बीच साथी श्रमिकों को व मलबे में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। बाहर निकालकर एमबी चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों में दो श्रमिकों की हालत नाजुक है। हादसा कभी सवा 2 बजे हुआ। फतहपुरा से नाथद्वारा जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन होटल पर सुबह से आरसीसी की छत भराई का काम चल रहा था। सवा 2 बजे के बीच छत का अंतिम चरण में चल रहे काम के एक हिस्से में अत्यधिक निर्माणाधीन सामग्री भरने से छत का हिस्सा भरभरा कर ढह गया। गिट्टी, रेती और क्रंकी ट का मिश्रण के साथ ही छत को ठहराने के लिए लगी बल्लियां और टीन शेड भी गिर गए। इससे छत के नीचे काम कर रहे 7 मजदूर दब गए। छत के ऊपर मौजूद अन्य श्रमिक व आसपास के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने मलबे में दबे 7 श्रमिकों को बाहर निकाला तब तक झारखंड के गढ़वा के श्रीनगर निवासी 35 वर्षीय जगदीश पुत्र विनोद चौधरी 35 की मौत हो गई तथा 6 जने घायल हो गए। घायलों में अशोक पसवान, अमरेंद्र शर्मा, छोटलराम चंद्रवंशी सहित 6 श्रमिकों को गंभीर चोटें जिसमेें अशोक और छोटलराम को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि निर्माणाधीन होटल पर ठेकेदार के साथ मई माह में ये श्रमिक उदयपुर आए थे। वहीं पर डेरा डालकर रहने के साथ मजदूरी कर रहे थे। सूचना पर अंबामाता पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों के बयान लिए।
एम.एम.पी.एस. स्कूल में आठ स्कूलों के 250 से अधिक बच्चों के लिए आयोजित वाॅक्स पाप्युलि: दि डिबेटिंग फिनामिनन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में किया संबोधित
’’मानव को जीवन में सफलता के लिए रोड़ मैप बनाना चाहिए’’ ये विचार आज एम.एम.पी.एस. स्कूल में उदयपुर जिले की आठ स्कूलों के 250 से अधिक बच्चों के लिए आयोजित वाॅक्स पाप्युलि: दि डिबेटिंग फिनामिनन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दुस्तान जिं़क के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक ने व्यक्त किये।
पवन कौशिक ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों को शिष्टाचारी एवं अनुशासी होना चाहिए। शिष्टाचार से शिक्षा में गुणवत्ता आती है। शिक्षा के लिए इगो एटीटयूट दिमाग में नहीं रखना चाहिए। एक आदर्श विद्यार्थी में सिखने की जिज्ञासा होती है और एक आदर्श विद्यार्थी ही स्कूल में अच्छे संस्कार लेकर जीवन में कामयाब होते हैं। एक आदर्श विद्यार्थी में शिष्टाचार एवं अनुशासन के गुण विद्यमान होते है। विद्यार्थी को अपने विषय की पकड़ को पहचान कर भविष्य में कुछ बनने के लिए रोड मैप बनाना चाहिए।
उन्होंने बच्चों को भविष्य निर्माण के लिए ’कौन हॅू मैं – जीवन में क्या बनना चाहते हैं’’ के आधार पर तैयारी करनी चाहिए। बच्चों को अपने पेरेन्टस से जीवन में डाॅक्टर, आई.ए.एस., पायलट, आई.आई.एम. आई.आई.टी. एवं एम.बी.ए. में प्रवेश के लिए जिद्द करनी चाहिए। बच्चे अपने लक्ष्य के बारे में पेरेन्टस को भविष्य में कुछ बनने की जिज्ञासा के बारे में अवगत कराना चाहिए।
कार्यक्रम में बच्चों ने पहला प्रश्न जीवन के बारे में पूछा कि कैरियर समाज या परिवार के प्रभाव में बनाना चाहिए या जो अपनी इच्छा हो उसे करना चाहिए। मुख्य अतिथि ने उत्तर दिया कि अपनी इच्छा के अनुसार करना चाहिए। दूसरा प्रश्न था कि अपने अन्तर्मन की कितनी बात अपने दोस्तों को बतानी चाहिए। उत्तर था कि स्वयं को अपना निजी वक्त एवं स्पेश के आधार पर देना है।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को कम्यूनिकेशन एवं मिडिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल टीचर बच्चों को उनकी हाॅबिज, क्वालिटी, इम्प्रेशन, नैतिक जिम्मेदारी एवं नेतृत्व के बारे में बूस्ट करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को पर्सनल्टी डवलेपमेंट के बारे में एक उदाहरण देकर समझाया कि जीवन में सफल होने के लिए स्वयं को आगे आकर प्रयास करने होंगे। स्वयं को अभिपे्ररित होना होगा। बच्चों को अपने पंसद के सबजेक्ट के अनुसार काॅलेज में प्रवेश लेना चाहिए और उसी के अनुकूल तैयारी करना चाहिए।
इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के प्रिसिंपल श्री आदित्य पालीवाल ने मुख्य अतिथि श्री पवन कौशिक को बुके देकर स्वागत किया। स्कूल के टीचर्स एवं विद्यार्थियों ने अभिप्रेरित एवं उत्साहित होकर जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे। प्रश्नों के उत्तर से संतुष्ट होकर टीचर्स एवं विद्यार्थियों ने प्रशंसा की।
बांसवाड़ा नगर परिषद की सभापति मंजुबाला पुरोहित पद पर रहेंगी या हटेंगी, इसका फैसला 11 अगस्त को हो जाएगा। इस दिन गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया बांसवाड़ा आएंगे और भाजपा के पार्षदों से बात कर पर्ची के माध्यम से उनकी राय जानेंगे। इसके बाद वे पुरोहित के बारे में निर्णय करेंगे। पिछले एक महीने से सभापति के विरोध में खुली बगावत करने वाले भाजपा के 27 में से 26 पार्षदों ने गुरुवार को उदयपुर में कटारिया से मुलाकात की। करीब 20 मिनट चली इस बैठक में पार्षदों ने पुरोहित की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और बताया कि उनको हटाए बिना विधानसभा चुनाव में जीत संभव नहीं हो सकेगी। इसके बाद कटारिया ने इनको आश्वास्त किया कि मुख्यमंत्री की सुराज यात्रा के बाद वे बांसवाड़ा आकर इस बारे में निर्णय करेंगे। सभी भाजपा पार्षदों की बात को पूरी तव्ज्जो दी जाएगी। वर्तमान में भाजपा के नगर परिषद में 27 पार्षद है। इनमें सभापति को छोड़ कर उपसभापति महावीर बोहरा सहित सभी 26 पार्षद पुरोहित को हटाने पर एकजुट है। जानकारी के अनुसार कटारिया ने पार्षदों को दो विकल्प दिए हैं। एक दूसरी महिला सभापति का नाम दो अथवा निर्णय पार्टी पर छोड़ दो। कटारिया के मुताबिक सभापति सामान्य सीट से ही होगी। ऐसे में मंजुबाला के स्थान पर वार्ड 8 की भाजपा पार्षद वैशाली शर्मा सभापति की दौड़ में सबसे आगे हैं। अधिकतर पार्षद भी इनके समर्थन में है। शर्मा शहर विधायक और पंचायत राज्य मंत्री धनसिंह रावत की विश्वस्त समर्थक मानी जाती है। उल्लेखनीय है कि सभापति का विरोध करने वाले पार्षद दो बार रावत से मिलकर हटाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अब तक उनको केवल आश्वासन ही मिले है। इसके चलते इनमें आक्रोश भी है। इसी बीच यह मामला भाजपा प्रदेशााध्यक्ष मदनलाल सैनी तक भी पहुंच गया और उन्होंने गुरुवार को उदयपुर में पार्षदों से बात करने की बात कही थी। इसके चलते सभी 26 पार्षद दोपहर एक बजे उदयपुर पहुंच गए। हालांकि सैनी से इनकी मुलाकात नहीं हो सकी लेकिन कटारिया से इनकी मुलाकात हुई। पार्षदों ने बताया कि सभापति के रहते शहर में विकास का काम ठप हो चुका है। किसी भी पार्षद के वार्ड में कोई काम तक नहीं हुआ। ऐसे में वार्ड के लोगों का गुस्सा पार्षदों को झेलना पड़ रहा है। तीन माह बाद विधानसभा चुनाव है, ऐसे में किस मुंह से लोगों के पास वोट मांगने जाएंगे। पार्षदों के सामूहिक विरोध को देखते हुए कटारिया ने 11 अगस्त को मामले पर निर्णय करने का आश्वासन दिया। कटारिया ने कहा बांसवाड़ा में 6-7 को आ सकती हैं मुख्यमंत्री उदयपुर में भाजपा की संभागीय स्तरीय बैठक थी। इसमें जिले के मंत्री, विधायक भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री की सुराज यात्रा चार अगस्त से चारभुजा से शुरू होगी। इसके 6 और 7 अगस्त को बांसवाड़ा आने की संभावना है। ऐसे में सभापति के बारे में अंतिम निर्णय को एकबारगी उनके दौरे तक टाला गया है। विरोधी पार्षदों का नेतृत्व कर रहे उपसभापति महावीर बोहरा ने बताया कि कटारिया को पूरे मामले की जानकारी दे दी है। फिलहाल हमारा ध्यान मुख्यमंत्री के दौरे पर है। हम उनके स्वागत के लिए पूरी तैयारी करेंगे।
राज्य सरकार ने 46 निजी विश्वविद्यालयों को स्वयं के नियम और शुल्क निर्धारित करने पर रोक लगा दी है। निजी विश्वविद्यालयों को प्रवेश नियम और शुल्क लौटाने जैसे नियम – कायदे खुद की वेबसाइट पर दर्शाने अनिवार्य होंगे। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी और 46 निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों की सचिवालय में हुई बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों ने ये फरमान सभी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों को सुनाया है। बैठक में अफसरों ने स्पष्ट किया कि सभी विश्वविद्यालय आरटीआई के दायरे में है। ऐसे में लोक सूचना अधिकारी की नियुक्ति से लेकर वेबसाइट पर इसका प्रचार- प्रचार किया जाना अनिवार्य रहेगा।
सीएम पोर्टल पर प्राइवेट विश्वविद्यालयों के खिलाफ शिकायतों का समाधान 31 जुलाई तक किया जाएं। पीएचडी के संबंध में निजी विश्वविद्यालयों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए है कि अन्य शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को सुपरवाइजर नियुक्त कर शोध कार्य नहीं करवाएं । विश्वविद्यालय सिर्फ स्वयं के नियमित रूप से नियुक्त शोध निर्देशक के माध्यम से ही ऐसे विषयों में पीएचडी के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण कर सकता है। जिस विषय में निजी विश्वविद्यालय में पीजी अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है तथा कम से कम 2 शिक्षक शोध सुपरवाइजर की निर्धारित योग्यता धारण करते हो। विश्वविद्यालयों को 180 दिन का शैक्षणिक दिवस सुनिश्चित करने, डिग्रियों के टाइटल यूजीसी के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार रखने जैसे निर्देश भी बैठक में दिए गए। 46 में सिर्फ 4 विश्वविद्यालयों ने ही ली नैक की मान्यता राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यापन परिषद, नैक द्वारा 46 निजी विश्वविद्यालयों में से सिर्फ 4 विश्वविद्यालयों ने नैक से मान्यता प्राप्त करने की रिपोर्ट पर बैठक में चिंता जाहिर की गई। बैठक में इन सभी विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया गया कि एमएचआरडी से जुड़े हायर एजुकेशन के सर्वे में समय पर वार्षिक रूप से डेटा अपलोड किया जाएं। नैक से लगातार मान्यता बरकरार रखते हुए रैंकिंग प्राप्त की जाएं। निजी विवि अपने प्रमुखों को चांसलर या वाइस चांसलर नाम नहीं रखें निजी विश्वविद्यालय प्रमुख के नाम चांसलर या वाइस चांसलर रखने की चेयरमैन या प्रेसिडेंट रखने होंगे। इसके लिए यूजीसी ने गाइडलाइन जारी कर दी है। आगे से समस्त विश्वविद्यालय इसे फॉलो करेंगे। दूसरी जगह शाखा नहीं खोलें प्राइवेट विश्वविद्यालय अपनी शाखाएं या ऑफिस किसी दूसरी जगह नहीं रख सकेंगे। इसके अलावा ओपन शिक्षा के तहत कोर्स का संचालन नहीं कर सकेंगे। इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए है। अनियमितताओं की वजह से 8 विवि राडार पर बैठक में बताया गया कि गलत तरीके से डिग्री प्रदान करने और अनियमितताएं करने के मामले में आठ विश्वविद्यालय राज्य सरकार की राडार पर है। इनके खिलाफ जांच पूरी हो चुके है। राज्य सरकार एक्शन ले सकती है।
उदयपुर। उदयपुर केन्द्रीय विद्यालय प्रतापनगर न. १ के छात्र विदेशों में जा कर रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताओं में अपनी कौशल और क्षमता का परिचय देंगें। नॅशनल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के बाद उदयपुर के ७ छात्रों को राजस्थान की टीम से विदेश में कौशल दिखाने का मौका मिला है।
केन्द्रीय विद्यालय न. १ के केंद्रीय विध्यालय के शारीरिक शिक्षक व् कोच मनोज कुमार बेरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि कि गुडगाँव एवं शिमला में आयोजित नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान की ओर से सब जूनियर वर्ग एवं जूनियर वर्ग में केंद्रीय विध्यालय नं. 1 प्रताप नगर, उदयपुर के छात्र कवित,अंकुश,आर्यन,प्रियवर्धन,आदित्य,मानव, वेदांत 22 अगस्त से 25 अगस्त को काठमांडू नेपाल में होने वाली इंडो-नेपाल इंटरनेशनल प्रतियोगिता एवं बेकोक थाईलैंड में होने वाली सितम्बर में होने वाली रियल गोल्ड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले नई दिल्ली और गुडगाव में आयोजित ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल हासिल कर उदयपुर का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्रों ने जिला स्तर राज्य स्तर एवं नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं उदयपुर का नाम रोशन किया है । पिछले कई सालों से लगातार नॅशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग ले रहे है और इनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है। इस मोके पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पी.सी.कोठारी एवं सचिव एवं राजस्थान दल के अनुरक्षक अशरफ खान ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
उदयपुर . पंजाब के राज्यपाल महामहिम वी.पी. सिंह बदनौर गुरूवार को मनोहर सिंह कृष्णावत की शिस्टाचार मुलाक़ात करने हरिदास मंगरी स्थित थाणा हाउस पहुंचे। जहा करीब दो घंटे तक परिवार जनो से बातचीत कर सुबह का अल्पाहार लिया। जहा सकल राजपूत महासभा मेवाड के संरक्षण तनवीर सिंह कृष्णावत के नेतृत्व में वीपी सिंह बदनौर का माला, पगडी, उपरणा व प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वागत एव अभिनन्दन किया। राज्यपाल द्वाराा समाज के प्रतिभावान छात्र छात्रा जो उदयपुर से दिल्ली तक स्केटिंग करते हुए गये जगत प्रताप सिंह, कृष्णा कंवर एवं मंजीत सिंह का माला पहना कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर लाल सिंह झाला, मानवीर सिंह, गणपतसिंह नारेला, डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, यशराजसिंह कृष्णावत, नारायण सिंह बडोली, अशोक सिंह मेतवाला, चन्द्रवीर सिंह, मनवीर सिंह, देहात अध्यक्ष गोपाल सिंह तितरडी, महामंत्री जवान सिंह जावद, शहर अध्यक्ष डॉ. दिलिप सिंह चौहान, महामंत्री जितेन्द्र सिंह शक्तावत सहित कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल का माला पहना कर स्वागत किया।
फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी का कहना है कि वे जब मुख्यमंत्री बनना चाहे तब बन सकती है, लेकिन ये पद बंधन भरा होने से वे बंधन में बंधकर नहीं रहना चाहती है। यह बात हेमामालिनी ने राजस्थान के बांसवाडा में कही यहाँ पर वह प्रस्तुति के लिए आई थी .
फिल्म अभी नेत्री और मथुरा से सांसद हेमामालिनी का कहना है कि मुख्यमंत्री का पद बड़ा बंधन भरा है इसलिए सांसद के रूप में जनसेवा ही अच्छा माध्यम है। अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी बांसवाड़ा में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत कृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति के लिए आईं थी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर सकारात्मक माहौल है, संसद में जल्द ही इस संबंध में निर्णय हो सकता है। उदयपुर से बांसवाड़ा कार से आने के दौरान हरी-भरी घाटिया देख बोलीं- बांसवाड़ा बहुत खूबसूरत है और यहां प्रकृति मेहरबान है। यहां आध्यात्म भी विशेष रूप से आकर्षित करता है। अभिनय और राजनीति के बारे में उन्होंने कहा कि अभिनय अलग क्षेत्र है और सांसद बनकर जनसेवा करना अलग क्षेत्र है। यहां लोगों को आपसे अपेक्षाएं अधिक होती हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए काफी प्रयास करने होते हैं। मैंने अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में जाकर देखा तो वहां पानी, सफाई, सड़क आदि की समस्याएं थीं, जिन्हें हमने विभिन्न मंत्रालयों के मंत्रियों की मदद से ठीक किया। हेमा मालिनी ने कहा कि वे पहले भी शूटिंग के लिए उदयपुर आ चुकी हैं और यहां की लोकेशंस पर शूटिंग की काफी संभावनाएं हैं।
नई फिल्म के बारे में पूछे जाने पर वे बोलीं की मैं जल्दी ही तीन-चार फिल्में साइन करूंगी। एलएनजे मयूर मिल क्लब में स्वागत के दौरान उन्होंने पहले बांसवाड़ा को वलसाड़ कहा और फिर उन्हें बताया गया कि ये बांसवाड़ा है, ताे उन्होंने सही नाम लेते हुए कहा कि बहुत खूबसूरत जगह है।
विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने चुनावी रथ में सवार होकर प्रदेश के सभी संभागों का दौरा करेंगी। यह यात्रा 4 अगस्त को उदयपुर के चारभुजा मंदिर से शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा के पहले दिन राजसमंद में करीब 2 लाख लोगों की भव्य जनसभा होगी। इसके बाद यात्रा जिन विधानसभा क्षेत्रों में भी जाएगी वहां सभी जगह जनसभा होगी। इसमें प्रत्येक जनसभा में कम से कम 25 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य तय किया गया है। यात्रा के स्वागत प्वाइंट पर भी 2 हजार कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। जिस विधानसभा में यात्रा निकलेगी, वहां के 200 मोटर बाइक सवार कार्यकर्ता यात्रा की अगुवानी करेंगे। यात्रा 40 दिनों में पूरी होगी और इसमें 4 बार ब्रेक लिए जाएंगे। सुराज गौरव यात्रा के साथ ही लोकसभा क्षेत्र में सांसद उपयात्रा भी निकाली जाएंगी। केंद्रीय नेताओं की भी यात्रा में भागीदारी रहेगी। ऐसे चलेगा राजे का रथ उदयपुर संभाग के बाद राजे का रथ भरतपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, जयपुर और आखिर में अजमेर पहुंचेगा। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में राजे के रथ यात्रा के कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद सरकार ने गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़, यूनुस खान को यात्रा की तैयारियों के लिए राजसमंद भेज दिया। जायजे के लिए सीएमआर पहुंचा रथ सुराज गौरव यात्रा के लिए जिस रथ में मुख्यमंत्री निकलेंगी, उसे बुधवार को सिविल लाइन्स के बंगला नम्बर 8 में लाया गया। राजे, यूनुस खान, हाऊसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह भी साथ में रहे। राजे के रथ के रूप में तैयार की जा रही इस बस को तमाम सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह पार्टी की होगी, सरकारी नहीं होगी। यात्रा के बीच में विधानसभा सत्र के दौरान कुछ समय का ब्रेक भी लिया जाएगा। एंटीइनकमबेंसी से निपटने के लिए यात्रा पांच साल पहले राजे ने प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस के खिलाफ एंटीइनकमबेंसी को भुनाने के लिए उदयपुर के चारभुजा मंदिर से सुराज संकल्प यात्रा निकाल थी। माना जा रहा है कि इस बार वे अपनी सरकार के खिलाफ एंटीइनकमबेंसी को खत्म करने के लिए यात्रा निकाल रही हैं। भाजपा को सत्ता में वापसी करवाने में उदयपुर संभाग की अहम भूमिका रही है। साल 2008 में इस संभाग पर कांग्रेस का कब्जा रहा। ये रहेगा सुराज यात्रा कार्यक्रम 4 अगस्त को अमित शाह करेंगे यात्रा रवाना, दो लाख की जनसभा होगी 40 दिनों में यात्रा होगी पूरी 40 दिनों में चार बार ब्रेक लिए जाएंगे 4 से 10 अगस्त तक उदयपुर संभाग में यात्रा भरतपुर संभाग में 16,17, 19 व 20 अगस्त को जोधपुर संभाग में 23 से 29 अगस्त तक बीकानेर संभाग में 2 से 7 सितंबर तक कोटा संभाग में 10 से 13 सितंबर तक जयपुर संभाग में 16 से 20 सितंबर तक अजमेर संभाग में 23, 24 और 26 से 30 सितंबर तक सुराज गौरव यात्रा के दौरान लोकसभा क्षेत्र में निकलेंगी सांसद उपयात्रा 15 चयनित कार्याकर्ता पूरी यात्रा में साथ रहेंगे 100 युवा कार्यकर्ता भी साथ रहेंगे संभाग स्तर पर केंद्रीय नेताओं की भी रहेगी यात्रा में भागीदारी हर जन सभा में कम से कम 25 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य स्वागत प्वाइंट पर 2 हजार से ज्यादा लोग रहेंगे यात्रा के आगे संबंधित विधानसभा के 200 बाइक सवार चलेंगे जिन कस्बों व शहर से गुजरेंगी वहां महिला कार्यकर्ता बनाएंगी कमल के फूल की रंगोली