ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ की मौत

IMG_2707

उदयपुर। भूपालपुरा चौराहे पर आज सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भूपालपुरा निवासी सुरेश हरकावत (६०) पुत्र देवीलाल हरकावत आज सुबह घर के लाइट का बिल जमा करना के लिए कोर्ट चौराहे की ओर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में भूपालपुरा चौराहे के पास सामने से आ रहे एक टै्रक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। जहां परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleमुंडे के निधन से स्थानीय भाजपा में छाई शोक की लहर
Next articleहड़ताल पर उतरे रेंजिडेंट और नर्सिंगकर्मी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here