पुसिस एनकाउंटर में मारा गया गैंगेस्टर आनंदपाल, मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी हुए घायल

राजस्थान का कुख्यात बदमाश आनंदपाल पुलिस के एक मुठभेड़ में मार गिराया गया। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के चूरु स्थित मालासर में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस एनकाउंटर में पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है। गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की मौत की पुष्टी DGP मनोज भट्ट ने की है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। जिनका नाम देवेंद्र और गट्टू बताया जा रहा है।

फिलहाल मुठभेड़ में घायल पुलिस जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आनंदपाल ने पुलिस पर एके-47 से लगभग 100 बार फायरिंग की। जिसके बाद जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने आनंदपाल को मार गिराया। तो वहीं इस एनकाउंटर में एक पुलिस कॉन्सटेबल के घायल होने की भी सूचना है। जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।

गौरतलब है कि पांच लाख के इनामी और राजस्थान के खूंखार गैंगस्टर आनंद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस काफी दिनों से जूझ रही थी। जिसके बाद शनिवार देर रात उसे पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराने में कामयाब रही।

Previous articleशर्मनाक: प्रतापगढ़ में अब ज़फर खान की कब्र पर फैलाई गन्दगी – शोच करती महिलाओं की फोटो खीचने से रोका तो मार दिया था जफ़र को
Next articleDeaddiction and homoeopathic approach – Dr. Kajal Verma

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here