नशीला पदार्थ खिलाकर बनाई युवती की अश्लील क्लिपिंग

mmsजयपुर . जयपुर शहर के ब्रह्मपुुरी थाना इलाके में एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किए जाने का जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से भीलवाड़ा निवासी युवती काफी समय से राजापार्क स्थित एक अपार्टमेंट में रहती थी, जिसकी दोस्ती रामगढ़ मोड़ निवासी दीपक से हो गई।

दोनों अक्सर एक दूूसरे से बाहर मिलने लगे। पीडिता के मुताबिक एक दिन मौका पाकर आरोपी उसे अपने आवास पर ले गया और चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह अचेत हो गई, जब वे होेश में आई तो उसके कपडे अस्त-व्यस्त थे। आरोपी ने उसकी अश्लील क्लिपिंग भी बना ली थी। इसके बाद आरोपी लगातार वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे वह अवसाद में रहने लगी।

पीडिता ने जब ये बात अपने परिवार वालों को बतानी चाही तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। आखिर हिम्मत कर पीडिता ने ये बात अपने परिवार वालों को बताई। इसके बाद पीडिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर तुरंत कार्रर्वा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Previous articleजांच की आड़ में रेजिडेंट डॉक्टर ने मरीज युवती के साथ की अश्लील हरकत
Next articleबजट में अल्पसंख्यकों के लिये स्कीम से सौतेला व्यवहार?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here