खुशखबरी! सोना हुआ सस्ता, जमकर करें खरीददारी

goldजयपुर। जैसे-जैसे दीपावली का त्योहार नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे सोने व चांदी के दामों में गिरावट देखी जा रही। दीपावली के त्योहार पर लोग आभूषणों की जमकर खरीददारी करते हैं ऎसे में उनके लिए यह खुशखबरी है।

अन्तरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी के भावों में चल रही उठा-पटक के कारण त्योहारी सीजन के बावजूद शनिवार को सोने व चांदी के भावों में गिरावट का रूख रहा।

स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी रिफाइनरी व चांदी 999 के भावों में 700 रूपए किलो की गिरावट आई, जबकि सोना-999 के भावों में 400 रूपए व सोना जेवराती में 300 रूपए प्रति दस ग्राम की मंदी रही।

चांदी में आई गिरावट का असर चांदी कलदार के भावों पर भी पड़ा और इसके भाव एक हजार रूपए प्रति सैकड़ा टूट गए। कारोबारियों का कहना है न केवल ग्राहकों ने बल्कि निवेशकों ने भी अपना हाथ खेंच रखा है।

बंद भाव इस प्रकार रहे
चांदी रिफाइनरी 37,900, चांदी [999] [प्रति किलोग्राम] 38,400 रूपए, चांदी कलदार [प्रति सैकड़ा] 78,000 रूपए, जेवराती सोना [प्रति दस ग्राम] 25,600 रूपए, 22/22 वापसी सोने का भाव 25,000, सोना [995] [प्रति दस ग्राम] 26,900 रूपए।

Previous articleअभी नहीं होंगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले!
Next articleफेसबुक के जुकेरबर्ग अगले सप्ताह आएंगे भारत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here