होटलों में रहेगी तीसरी आँख की नज़र

cctv_cameraउदयपुर, शहर की सुरक्षा को लेकर होटल प्रबंधकों एवं पुलिस अधिकारियों की बेठक हुई।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार सायं पुलिस लाईन स्थित कांफ्रेंस हाल में हुई बैठक में शहर में 20 से अधिक कमरों वाली होटल प्रबंधक,मालिक, सुरक्षाकर्मी एवं पुलिस अधिकारी मौजुद थे। जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की सुरक्षा के मद्देनजर होटल में ठहरने के लिए आने वाले व्यक्तियों का सूचना रजिस्टर संधारण एवं आईडी के आधार पर दर्ज करने एवं संदिग्ध होने की आशंका पर पुलिस को सूचना करने के निर्देश दिया।

इस दौरान आने व जाने वालो पर नजर रखने एवं सुरक्षा की दृष्टि से होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार किया गया । बैठक में शहर की होटलों के 100 से अधिक प्रतिनिधि मौजुद थे।

 

Previous articleलेकसिटी में ठण्ड का कहर
Next articleइतिहास क्यों पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here