हिन्दुस्तान जिंक मानव संसाधन क्षेत्र में पुरस्कृत

सीआईआई ने मानव संसाधन क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए
हिन्दुस्तान जिंक को किया पुरस्कृत

HR Excellence Award-1
उदयपुर | हिन्दुस्तान जिंक को मानव संसाधन उत्कृष्टता में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए सीआईआइ ने राष्ट्रीय मानव संसाधन उत्कृष्टता अवार्ड 2014 (लेवल-2) से पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया।
हिन्दुस्तान ज़िंक को वर्ष 2012-13 में भी ‘‘मानव संसाधन उत्कृष्टता में स्ट्रॉंग प्रतिबद्धता’’ से सम्मानित होने का गौरव हासिल हो चुका है। इस वर्ष भी हिन्दुस्तान जिंक अपने सभी सर्वश्रेष्ठ प्रयासों से अगले स्तर को पार किया है।
सीआईआई मानव संसाधन उत्कृष्टता पुरस्कार मूल्यांकन प्रक्रिया में (परिणाम, दृष्टिकोण, विकास निर्धारण और समीक्षा) रडार पर आधारित आवेदन दस्तावेज के डेटा आदान-प्रदान शामिल है। इसके लिए ऑनसाइट आंकलन में सीईओ, विभागीय प्रमुख, अनुबंध कर्मचारियों की संख्या, संघ और सदस्यों का साक्षात्कार भी शामिल है, जो चार वरिष्ठ प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं की एक पैनल द्वारा किया गया है।
यह पुरस्कार एक स्वस्थ कार्य वातावरण बनाने के लिए अपने कर्मचारियों और कंपनी के निरंतर प्रयास को सशक्त बनाने की दिशा में हिंदुस्तान जिंक का पुख्ता प्रमाण है। कंपनी उत्क्ष्टता की दिषा में प्रक्रियाओं और प्रणालियों में सुधार के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

Previous articleहिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्राथमिक चिकित्सा कार्यशाला
Next articleअपना वजूद दिखाने के लिए इंसानियत को,… मासूमों के वजूद को मार दिया… तालिबान तुम कायर हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here